Media24Media.com: संस्थाओं

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संस्थाओं. Show all posts
Showing posts with label संस्थाओं. Show all posts

मुख्यमंत्री 31 जुलाई को बेरोजगारी भत्ते के तहत अंतरित करेंगे 31.71 करोड़ रुपए की राशि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 22 हजार 625 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 31.71 करोड़ रूपए की राशि अंतरण करेंगे। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अब तक 80 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की राशि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है।

इस प्रकार जुलाई महीने की राशि शामिल करने पर अब तक 112 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित हो जाएगी। बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 4228 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। 1791 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।

औद्योगक प्रशिक्षण संस्थाओं में गेस्ट लेक्चरर पद हेतु आवेदन आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा। जिला नोडल बेमेतरा के अंतर्गत संचालित विभिन्न औद्योगक प्रशिक्षण संस्थाओं में स्वीकृत प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों के विरूद्ध विभिन्न व्यवसायों/विषयों के लिये प्रशिक्षण सत्र 2022-23 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है। 

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 13 फरवरी 2023 को अपरान्ह 05.00 बजे तक कार्यालय अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा, कोबिया चौक बेमेतरा, जिला-बेमेतरा, पिन-491335 पते पर पंजीकृत डाक से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते है। पदो की जानकारी शैक्षणिक/तकनीकी योग्यताएं एवं निर्धारित मापदंड नियम एवं शर्तों की जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप बेमेतरा जिले के वेबसाइट http://bemetara.gov.in/ पर एवं इस जिले में संचालित समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।

छत्तीसगढ़ सरकार का युवाओं के हित में बड़ा फैसला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त पदों के विरूद्ध प्रथम चरण में 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति दी गई है।

राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा आज संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण को इन पदों पर सीधी भर्ती की सहमति दी गई।

बस्तर जिले के 437 ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सुविधाओं के लिए ग्रामीण सचिवालय का शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के तहत जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बस्तर  जिले के चार सौ सैंतीस ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सुविधाओं के लिए ग्रामीण सचिवालय का शुभारंभ किया। साथ ही टी बी मुक्त बस्तर अभियान के लिए निःक्षय बस्तर का शुभारंभ किया। वहीं, उन्होंने स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए विद्या जतन ऐप लॉंच किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और बस्तर दशहरा पर्व से जुड़े पारंपरिक सदस्यों को पोशाक के लिए पांच लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।



इसके साथ ही मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जिले के एक सौ आठ गांवों में फ्री वाई फाई सेवा के लिए जिला प्रशासन और बी.एस.एन.एल.के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने चौदह विभिन्न समाजों को सामाजिक भवन निर्माण के लिए भूमि का पट्टा प्रदान किया। इस अवसर पर उद्योग और जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल भी उपस्थित थे। वहीं, अपने बस्तर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में एक करोड़ पचपन लाख रुपए की लागत से बने संभागीय सी-मार्ट का शुभारंभ किया। 

इस सी-मार्ट में विभिन्न संस्थाओं, गोठानों, स्व-सहायता समूहों और कृषि उत्पादक संगठनों के माध्यम से राज्य के कृषकों, कामगारों, शिल्पकारों और बुनकरों द्वारा उत्पादित सामग्री की बिक्री की जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लोहंडीगुड़ा विकासखंड के धुरागांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने इमली प्रसंस्करण संयंत्र का शुभारंभ किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने आज कांकेर के नथिया नवागांव में मिलेट प्रसंस्करण उद्योग का भी लोकार्पण किया। यहां पर कोदो-कुटकी और रागी के प्रसंस्करण और इनके मूल्य संवर्धन से संबंधित इकाई स्थापित की गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.