Media24Media.com: संस्कृति मंत्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संस्कृति मंत्री. Show all posts
Showing posts with label संस्कृति मंत्री. Show all posts

राजा मोरध्वज महोत्सव के लिए बजट प्रावधान, पीपला फाउंडेशन ने जताया आभार

No comments Document Thumbnail

 आरंग। धार्मिक नगरी आरंग में अब हर वर्ष राजा मोरध्वज महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 5 लाख रुपये का बजट प्रावधान किए जाने की जानकारी विधानसभा में बजट पर चर्चा करते हुए दी है। उल्लेखनीय है कि गत 28-29 जनवरी को आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के संयोजन में राजा मोरध्वज महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस महोत्सव को हर वर्ष आयोजित करने के लिए पांच लाख रुपए सरकार की ओर से दिए जाने की घोषणा किये थे। अब राजिम, सिरपुर महोत्सव की तरह हर वर्ष प्राचीन नगर आरंग में भी राजा मोरध्वज‌‌‌ महोत्सव का आयोजन किया जा सकेगा।


गौरतलब है कि इस महोत्सव की परिकल्पना पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने की थी। पहली बार वर्ष 2023 में पीपला के संयोजन में इसका आयोजन हुआ। तब तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने 10 लाख रुपये हर साल देने की घोषणा की थी। बजट प्रावधान नहीं होने से इस साल यह राशि आयोजन के लिए नहीं मिला। फिर भी नगर के उत्साही सर्व समाज ने हार नहीं मानी। विधायक गुरु खुशवंत साहेब के संयोजन में आयोजन समिति बनी और जन सहयोग से दूसरे वर्ष का आयोजन भी भव्य हुआ।
नगर के स्वयंसेवी संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, अध्यक्ष दुजेराम धीवर, महेंद्र पटेल, कोमल लखोटी, मोहन सोनकर, छत्रधारी सोनकर, भागवत जलक्षत्री सहित सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्थानीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब का आभार जताया है।

नगर के सिद्ध शक्तिपीठ बाबा बागेश्वरनाथ महादेव से शोभायात्रा, गायत्री यज्ञ, विभिन्न विभागों का स्टाल,रक्तदान शिविर, स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोरिक चंदा, राजा मोरध्वज जीवनगाथा की जीवंत झांकी नाट्य मंचन,नाचा गम्मत, राजा मोरध्वज अलंकरण सहित छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार अनुज शर्मा का कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केन्द्र महोत्सव में रहा।

खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना और खेलना-स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित स्टेट हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़़ की संस्कृति, कला एवं साहित्य की एक विशेष पहचान है। वहीं राजनांदगांव हॉकी की नर्सरी है तथा यहां माँ बम्लेश्वरी का प्रसिद्ध मंदिर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को फिर से खेलने के लिए प्रेरित किया है। बच्चे खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और अच्छा पढ़ेगें तथा  देश की सेवा करेंगे। अग्रवाल ने कहा कि खेल का मैदान अनुशासन सिखाता है और खेलने वाले खिलाड़ी देश, प्रदेश, जिले एवं शहर के एम्बेसडर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश भर की लगभग 30 टीमों ने यहां भाग लिया है। सभी अपने प्रदेश में जाकर छत्तीसगढ़ की विशेषताओं एवं यहां की यादें साथ लेकर जा रहे हैं।

किसी भी प्रतियोगिता में हार-जीत खेल का एक हिस्सा है। जो खेलेगा वही हारेगा। उन्होंने कहा कि गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले, इसलिए खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना और खेलना जरूरी है। ऐसे प्रतिभागी जो रनर अप हैं, वे निराश न हो  और आगे फिर कोशिश करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, विश्व स्तर पर देश का नाम रौशन करंे। उन्होंने सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सांसद संतोष पाण्डे ने कहा कि देश भर से आए खिलाडिय़ों के साथ शानदार प्रतियोगिता संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि खेल की भावना को केवल खेल के मैदान में ही नहीं, अपने जीवन में भी अपनाएं। जब हम कदम से कदम मिलाकर चलते हैं और एक साथ रहते हैं तो ताकत झलकती हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि चार दिन में बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। बॉस्केटबॉल बालक 14 वर्ष एवं बालिका 17 वर्ष के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं की 30 टीमों के लगभग 684 प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया तथा 150 स्टॉफ से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया। शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी गई। अतिथियों द्वारा विजेता, उपविजेता सहित सभी प्रतिभागी, कोच, मैनेजर एवं अन्य सहयोगियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जनपद अध्यक्ष राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा भण्डारी एवं खूबचंद पारख, राजेन्द्र गोलछा, विनोद खांडेकर, भरत वर्मा, अशोक चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार और जिला प्रशासन के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, आम नागरिक उपस्थित थे।

जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए : मंत्री अमरजीत भगत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित में शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में चार दिवसीय 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय स्पर्धा में सभी सम्भाग से आए खिलाड़ियों द्वारा अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्चपास्ट किया गया, ततपश्चात खेल भावना के साथ खेल खेलने की शपथ ली गई।

मंत्री भगत ने इस मौके पर कहा कि जीत-हार की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन खेलों के प्रति बेहद सजग है जिससे प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है। लोक खेलों को पुनर्जीवित करने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रतियोगिता में राज्य के पांचों संभाग दुर्ग, रायपुर, बस्तर बिलासपुर और सरगुजा संभाग के खिलाड़ी शामिल हिस्सा ले रहे है। प्रत्येक संभाग से 78 खिलाड़ी अर्थात कुल 390 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। संभाग स्तरीय खेल के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन कार्यक्रम के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार, तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, खाद्य संरक्षण एवं नागरिक आपूर्ति आयोग के सदस्य अभिषेक सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सभी संभाग से आए खिलाड़ी उपस्थित थे।

खाद्य मंत्री भगत की पहल पर सरगुजा जिले के विभिन्न गांवों में विकास कार्य के लिए 2.21 करोड़ रूपए मंजूर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की विशेष पहल पर सरगुजा (अंबिकापुर) जिले अंतर्गत अंबिकापुर, सीतापुर, मैनपाट और बतौली क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 2 करोड़ 21 लाख 22 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यो के स्वीकृति पर जिले के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री अमरजीत भगत के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत अंबिकापुर विकासखण्ड के ग्राम नवापारा खुर्द में मेन रोड पुलिया से बस्ती की ओर 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, भालूकछार में पुलिया से बस्ती की ओर 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए कुम्हारता में ठाकुर पारा रोड में पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए और मोतीपुर में शहीस दास के घर से सुखराम के घर तक 300 मीटर गली कांक्राटीकरण के लिए 7 लाख 80 रूपए की स्वीकृति मिली है।

इसी प्रकार सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम देवगढ़ में मेन रोड प्रभु के घर से रामनंदन के घर तक 300 मीटर की गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, पेटला में दुर्गा पंडाल के पास रंगमंच निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, उलकिया में बरबहला से ईमलीमुड़ा पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण के लिए 7 लाख रूपए, केसला में समुदायिक भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, सरगा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, बगडोली में डांडपारा मेन रोड मोहन के घर से आशीष के घर तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, भुसू में आंगनबाड़ी केंद्र डोमिनीपारा गाराडाड मार्ग में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए कुनमेरा में खुर्शीपारा के नेहरू के घर के पास वाली गली में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, मुरता में मुगुल के खेत के पास पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए और हर्रामार से सरसपारा मार्ग में पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है।

मैनपाट विकास खण्ड के ग्राम रोपाखार में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, पैगा में मनोरंजन के घर से टुकिया की ओर 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, कमलेश्वरपुर में चमपरवा मुख्य मार्ग से बिजली मार्ग तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, रजखेता में देवराम के खेत के पास पुलिया निर्माण के लिए 8 लाख रूपए, राजापुर में सुकवासुपारा से पंचायत भवन पहुंच मार्ग में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, हर्रामार में खालपारा में 300 मीटर लंबाई की नाली निर्माण के लिए 5 लाख 91 हजार रूपए, कतकलो में कोठापारा में 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, कोटछाल में सलेहापारा बस्ती में 300 मीटर नाली निर्माण के  लिए 5 लाख 91 हजार रूपए, केसरा के मेन रोड तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए और जजगा में सुखदेव के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है।

इसी प्रकार विकाखण्ड बतौली के ग्राम गोविन्दपुर में आश्रम कोरवा बस्ती खिरावन नाला में पुलिया निर्माण के लिए 7 लाख रूपए तेलाईधार में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, बेलकोटा में प्राइमरी स्कूल बस्ती से रेखा के घर तक 300 मीटर की गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, नकना में शिवा के घर से सुखीराम के घर तक 400 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 10 लाख 40 हजार रूपए और ग्राम घोघरा में ठोलो के घर से मुटरू कंवर के घर तक 300 मीटर गली कांक्रीटीकरण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है।  

पुरखौती मुक्तांगन में नई साज-सज्जा के साथ बढ़ायी जाएगी सुविधाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पुरखौती मुक्तांगन में नई साज-सज्जा कर इसे भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि पुरखौती मुक्तांगन में पर्यटक सुविधाएं बढ़ायी जाए। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटक एवं सैलानियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

संस्कृति मंत्री भगत ने कहा कि पुरखौती मुक्तांगन में आने के लिए पर्यटकों को ऑनलॉइन टिकिट की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा टिकिट काउन्टर की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने  कहा कि पुरखौती मुक्तांगन में नई साज-सज्जा की जाए। यहां प्रवेश द्वारा को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जाए। यहां पार्किंग-स्पेस को भी बढ़ाया जाए।

चिन्हारी योजना की समीक्षा में उन्होंने अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कलाकारों का पंजीयन, वरिष्ठता व राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए कार्यक्रमों के आधार पर उनका ग्रेडेशन करने और कलाकारों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलाकारों के पंजीयन, चिकित्सा सुविधा, पेंशन संबंधी प्रकरणों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

संस्कृति मंत्री भगत ने बैठक में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परम्परा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पर्यटन केन्द्रों तथा सूचना केन्दों में आदिम कला संस्कृति व राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की ब्रोशर, पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। मंत्री भगत ने गढ़ कलेवा की प्रगति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 33 जिलों में से 16 जिलों में गढ़ कलेवा का संचालन किया जा रहा है। शेष जिलों में भी इस वर्ष गढ़ कलेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। इस मौके पर संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी., संचालक विवेक आचार्य सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के प्रयासों से पुष्पित-पल्लवित हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति : मंत्री अमरजीत भगत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में 7 दिवसीय माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विस्मृत होती जा रही छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं कलाओं को पुनर्जीवित कर पुष्पित-पल्लवित करने का बीड़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उठाया है। छत्तीसगढ़िया कहलाने में अब हम सबको गर्व का अनुभव होता है। समारोह की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष मनोहर राज ने की।

मुख्य अतिथि की आसंदी से मंत्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, तीज-तिहार एवं परम्पराओं से हमारी मूल पहचान हैं। इन परम्पराओं को आगे बढ़ाना हम सबका सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी संस्कृति को हमें भूलना नहीं है, बल्कि इनमें उत्साह पूर्ण भागीदारी निभाकर विभिन्न माध्यमों से इसे आगे ले जाना है। राज्य सरकार हमारी संस्कृति को जीवंत बनाने एवं गरिमा प्रदान करने निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों की पहले उपेक्षा होती थी। हमारी सरकार ने उनको काफी महत्व दिया है। लगभग 12 करोड़ रूपये का काम इस साल दिया गया है। इसके पहले उन्हें साल भर में केवल 4-5 करोड़ रूपये के कार्यक्रम मिल पाते थे।

खाद्य मंत्री ने कहा कि धान के कटोरे के रूप में भी हमारी पहचान को निरंतर बनाये रखने में सफल हुए हैं। देश में सर्वाधिक कीमत पर धान खरीदी का काम छत्तीसगढ़ की सरकार कर रही है। किसानों के आमदनी बढ़ाने की बात देश में जहां पर भी आती है, तब छत्तीसगढ़ मॉडल पर जरूर विचार किया जाता है। अनेक राज्य छत्तीसगढ़ की मॉडल को बेहतर बताकर इसेे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल धान खरीदी के बदले लगभग 22 हजार करोड़ रूपए का भुगतान किसानों के खातों में गया है, जो कि मेला-मड़ई उत्सव में खुशी के रूप में प्रदर्शित हो रही है। नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे एवं जनपद अध्यक्ष मनोहर सिंह राज ने भी समारोह को सम्बोधित किया। इस अवसर पर एसडीएम हरिओम द्विवेदी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुमन जायसवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत वन चेतना केन्द्र कुहरी और इको पर्यटन कोडार जलाशय पहुंचे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने बुधवार को महासमुंद जिले के अंतर्गत वन चेतना केन्द्र कुहरी और इको पर्यटन कोडार जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा कोडार जलाशय को इको पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की सराहना की।

मंत्री भगत ने कहा कि यहां जंगल, पहाड़, नदी, जलाशय और ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के अनेक दर्शनीय स्थल है। प्रदेश में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन स्थल की प्रमुख भूमिका होती है। पर्यटन स्थलों पर सैकड़ो की तदाद में सैलानी प्रतिदिन पहुंचते है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम लगातार कर रही है। इससे जिले में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और सैलानी यहां कि गौरवशाली विरासत और लोक संस्कृति से वाकिफ हो सकेंगे।

महासमुंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बताया कि महासमुंद जिले के अंतर्गत सिरपुर अपने ऐतिहासिक पुरातात्विक महत्वता के कारण आकर्षण का केन्द्र है। कोडार जलाशय भी टूर सर्किट से जुड़ गया है। कोडार जलाशय नेशनल हाईवे-53 से नजदीक होने के कारण आने वाले पर्यटक यहां सुकून का एहसास करते है। कोडार जलाशय में बोटिंग की सुविधा के साथ ही कम दाम में टेंटिंग मे ठहरने का इंतजाम भी किए गए है। उन्होंने बताया कि टूरिस्ट और बच्चों के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज के साथ ही निशानेबाजी की सुविधा भी इस इको पर्यटन केन्द्र में उपलब्ध है। पर्यटन सुविधाओं में और इजाफा किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि ऐतिहासिक नगरीय सिरपुर में भी पर्यटन को बढ़ावा देने हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। वहां भी सैलानियों के लिए रायकेरा तालाब में बोटिंग की सुविधा शुरू हो गई है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी गण उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डे-भवन का अवलोकन किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद के रायपुर प्रवास के दौरान उनका निवास रहे प्राचीन डे-भवन के जीर्णोंद्धार कार्य के शिलान्यास के पहले डे-भवन का अवलोकन किया।

उन्होंने डे-भवन में सुप्रसिद्ध समाजसेवी राय बहादुर भूतनाथ डे, समाजसेविका आभा बोस ओर आचार्य हरिनाथ डे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने इस भवन को स्मारक के रूप में विकसित करने के लिए तैयार की गई रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान, बेलूर पश्चिम बंगाल के कुलपति स्वामी सर्वाेत्तमानंद जी महाराज ने की।

खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, भूतनाथ डे चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एच.एस. उपाध्याय, विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर के संचालक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, सचिव संस्कृति अन्बलगन पी. भी उपस्थित थे।

संस्कृति मंत्री भगत ने विदेशी कलाकारों का किया आत्मीय स्वागत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ की धरती पर पहुंचे न्यूजीलैण्ड, रसिया, टोगा और मोजांबिक के विदेशी कलाकारों का आत्मीय स्वागत किया। मंत्री भगत इन विदेशी कलाकारों की आगुवानी के लिए आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आने के लिए बधाई दी।



गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 23वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव इस साल 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने विदेशी कलाकारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज न्यूजीलैण्ड, रसिया, टोगा और मोजांबिक के कलाकार छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.