Media24Media.com: संस्कृत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संस्कृत. Show all posts
Showing posts with label संस्कृत. Show all posts

संस्कृत के ज्ञान से निखरता है व्यक्तित्व - अध्यक्ष योग आयोग ज्ञानेश शर्मा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश तथा स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा के संयोजन में प्रदेश स्तरीय संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने किया। यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण दूधाधारी वैष्णव संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपारा रायपुर में आयोजित किया गया है।

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा के ज्ञान से व्यक्तित्व में निखार आता है। यह हमारी प्राचीनतम भाषा है। योग का प्रादुर्भाव भी संस्कृत से ही हुआ है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से चिरायु एवं शतायु जीवन को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के माध्यम से संस्कृत शिक्षा का विस्तार और सुदृढ़ीकरण हुआ है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, सदस्य डॉ. तोयनिधि वैष्णव, सचिव श्रीमती अलका दानी ने भी प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित किया। प्रशिक्षण संयोजिका डॉ. गरिमा ताम्रकार ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संस्कृत साहित्य, व्याकरण, वेद एवं धर्मशास्त्रम्, पुराणेतिहास एवं दर्शन ज्योतिष सहित पौरोहित्यम्, ज्योतिष शास्त्रम्, प्रवचनम्, योग दर्शनम् तथा आयुर्वेद जैसे व्यावसायिक विषयों पर भी विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उद्घाटन सत्र का संचालन सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू द्वारा किया गया।

संस्कृत दिवस पर विशेष : विश्व की पहली वैज्ञानिक भाषा संस्कृत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा राज्य स्तर पर सप्ताह का आयोजन रक्षाबंधन के 3 दिन पूर्व और 3 दिवस बाद तक किया जाता है। विभिन्न जयंतियों - वाल्मिकि जयंती, कालीदास जयंती, गीता जयंती, गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता रहती है। संस्कृत दिवस के दिन वेद शास्त्रों की पूजा एवं महत्ता पर चर्चा एवं विद्वत्संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है।

भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत में भारत का सर्वस्व संन्निहित है। देश के गौरवमय अतीत को हम संस्कृत के द्वारा ही जान सकते हैं। संस्कृत भाषा का शब्द भण्डार विपुल है। यह भारत ही नहीं अपितु विश्व की समृद्ध एवं सम्पन्न भाषा है। भारत का समूचा इतिहास संस्कृत वाड्मय से भरा पड़ा है। आज प्रत्येक भारतवासी के लिए विशेषकर भावी पीढ़ी के लिए संस्कृत का ज्ञान बहुत ही आवश्यक है।

संस्कृत भाषा ने अपनी विशिष्ट वैज्ञानिकता के कारण भारतीय विरासत को सहेजकर रखने में अपना अप्रतिम योगदान दिया है। संस्कृत ऐसी विलक्षण भाषा है जो श्रुति एवं स्मृति में सदैव अविस्मरणीय है। अतिप्राचीन काल में संरक्षित-संग्रहित भारत की यह विपुल ग्रंथ सम्पदा संस्कृत के कारण ही सुरक्षित रही है। संस्कृत की महत्ता को सम्पूर्ण विश्व ने स्वीकारा है। संस्कृत को भारतीय शिक्षा में अनिवार्य करना आवश्यक है। शिक्षा में इसकी अनिवार्यता को लेकर केन्द्रीय संस्कृत आयोग ने 1959 में - माध्यमिक स्कूलों में संस्कृत को अनिवार्य शिक्षा करने के साथ मातृभाषा तथा क्षेत्रीय भाषा पढ़ाई जाने की अनुसंशा की। संस्कृत शाला एवं संस्कृत महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए शासन द्वारा 90 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई है।

संस्कृत परिष्कृत, संस्कारित एवं वैज्ञानिक भाषा है। आदिकाल से वेद, रामायण, महाभारत सहित विशिष्ट विषयों को भारतीय मस्तिष्क में संस्कृत के संबल पर सहेज कर रखा है। वेद, रामायण, महाभारत आदि ग्रंथ श्रुति एवं स्मृति परिचारों में सुरक्षित रखते हुए आज लिपिबद्ध रूप में गोचर हो रहे हैं। इससे बड़ा प्रमाण कोई नहीं हो सकता। संस्कृत भाषा का अपना एक वैज्ञानिक महत्व है। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार संस्कृत एक सम्पूर्ण वैज्ञानिक भाषा है। प्राचीन भारत में बोल-चाल की भाषा में संस्कृत का ही उपयोग किया जाता था। इससे नागरिक अधिक और मानसिक रूप से अधिक संतुलित रहा करते थे।

संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण करते समय मानव स्वास्थ्य पर विशेष प्रभाव पड़ता है। मंत्रोच्चार के समय वाइब्रेशन से शरीर के चक्र जागृत होते हैं और मानव का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। बहुत सी विदेशी भाषाएं भी संस्कृत से जन्मी हैं। फ्रेंच, अंग्रेजी के मूल में संस्कृत निहित है। संस्कृत में सबसे महत्वपूर्ण शब्द ‘ऊँ’ अस्तित्व की आवाज और आंतरिक चेतना एवं ब्रम्हाण्ड का स्वर है। प्राचीन धरोहर की खोज करने का मुख्य मापदण्ड संस्कृत है। संस्कृत की महत्ता को देखते हुए जर्मनी में 14 से अधिक विश्व विद्यालयों में संस्कृत का अध्ययन कराया जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि हमारे वेद पुराण और गीता आदि संस्कृत में लिखे गए हैं। हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य शासन द्वारा हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के प्रयास से संस्कृत शिक्षा की प्रगति हो रही है। संस्कृत अध्ययन प्रोत्साहन राशि संस्कृत शालाओं में पढ़ने वाले उत्तर मध्यमा स्कूल प्रथम वर्ष कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को दी गई। इससे कक्षा पहली, छठवीं और 9वीं को दी गई थी। गैर अनुदान प्राप्त संस्कृत शालाओं को स्तरवार वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस वर्ष से गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों को उनके प्रत्येक स्तर को जोड़ते हुए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रवेशिका प्राथमिक स्तर को 10 हजार रूपए प्रतिवर्ष, प्रथमा मिडिल स्तर को 20 हजार रूपए प्रतिवर्ष, पूर्व मध्यमा प्रथम एवं उत्तर मध्यमा प्रथम (हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी) को 40 हजार रूपए प्रतिवर्ष की दर से राशि प्रदान की जाती है। केन्द्रीय जेल रायपुर और अम्बिकापुर में संस्कृत पाठशाला संचालित की जा रही है। प्रदेश में संस्कृत उत्तर मध्यमा कक्षा को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं के समकक्ष मान्यता प्रदान की गई है। राज्य में कक्षा तीसरी से 12वीं तक संस्कृत की शिक्षा स्कूलों में दी जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी संस्कृत की शिक्षा देने के लिए शिक्षक नियुक्त किए गए है।

भारतीय विरासत के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में आयुर्वेद, योग, प्रवचन, वेद, ज्योतिष जैसे संस्कृत के वैज्ञानिक विषयों का अध्ययन-अध्यापन संस्कृत पाठशालाओं में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृत पाठशालाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को संस्कृत में शास्त्रों के अध्ययन के साथ-साथ आधुनिक विषयों जैसे गणित, विज्ञान, वाणिज्य आदि का समन्वित ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में समर्थ हैं।

प्रदेश में संस्कृत का अतीत समृद्ध है। यहां बलौदाबाजार में तुरतुरिया महर्षि वाल्मीकि और सरगुजा जिले के उदयपुर में रामगढ़ की पहाड़ियां महाकवि कालीदास का क्षेत्र माना जाता है। प्रदेश रामायणकालीन एवं महाभारतकालीन धरमकर्मों से जुड़ा हुआ है। यहां का बड़ा भू-भाग दण्डकारण्य क्षेत्र में आता है, जो ऋषियों का क्षेत्र कहा गया है। छत्तीसगढ़ वासियों का आचार-विचार, व्यवहार और संस्कार संस्कृत से पुरित हैं।

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् डॉ. सुरेश कुमार शर्मा संस्कृत के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत् है। राज्य के पांच जिलों में संचालित आठ शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों को शासन के द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। इनमें रायपुर के गोलबाजार में संचालित श्रीराम चन्द्र संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में निवास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायगढ़ जिले के लैलुंगा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, रायगढ़ के गहिरा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय और गहिरा में ही रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर जिले दुर्गापारा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामरबार और रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सामरबार, बलरामपुर जिले के जवाहर नगर में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट शामिल हैं। प्रदेश में एक शासकीय संस्कृत विद्यालय गरियाबंद जिले के राजिम में संचालित है।

प्राच्य संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाएं 01 मार्च से 25 मार्च तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा संचालित प्राच्य संस्कृत विद्यालयों की कक्षा पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा (9वीं से 12वीं) की वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022-23 की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। निर्धारित समय-सारिणी अनुसार यह परीक्षाएं 01 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च तक सम्पन्न होंगी यह परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से 12.15 बजे तक होगी।

हाई स्कूल परीक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष (9वीं) में 2 मार्च को अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्य, चयनित विषय में शास्त्रीय विषय 4 मार्च को, व्यावसायिक संस्कृत 10 मार्च को, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी 13 मार्च को, सामाजिक विज्ञान 15 मार्च को, विज्ञान 17 मार्च को और गणित विषय की परीक्षा 21 मार्च को होगी। हाई स्कूल परीक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) में 2 मार्च को गणित, विज्ञान 4 मार्च को, सामाजिक विज्ञान 10 मार्च को, व्यावसायिक संस्कृतम् (चयनित विषय) 13 मार्च को, शास्त्रीय विषय (चयनित विषय) 15 मार्च को, अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्य 17 मार्च को और सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा 21 मार्च को होगी।

इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष (11वीं) में 01 मार्च को अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्य, 3 मार्च को शास्त्रीय विषय (चयनित विषय), व्यावसायिक संस्कृतम् (चयनित विषय) 6 मार्च को, सामान्य हिन्दी एवं अग्रेजी 11 मार्च को, इतिहास, जीव विज्ञान, गणित एवं लेखांकन 14 मार्च को, भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र 16 मार्च को, राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन 24 मार्च को और 25 मार्च को भूगोल विषय की परीक्षा होगी।

हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) में 01 मार्च को भूगोल, 3 मार्च को राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, 6 मार्च को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, जीव विज्ञान, गणित एवं लेखांकन 11 मार्च को, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी 14 मार्च को, व्यावसायिक संस्कृतम् (चयनित विषय) 16 मार्च को, शास्त्रीय विषय (चयनित विषय) 24 मार्च को और 25 मार्च को अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्य विषय की परीक्षा होगी।

गीता में मानव जाति के समस्त धर्मों एवं कर्मों का उल्लेख

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा ने गीता को महत्वपूर्ण कल्याणकारी ग्रंथ बताया। उन्होंने कहा कि गीता में मानव जाति के समस्त धर्मों एवं कर्मों का उल्लेख किया गया है। डॉ. शर्मा महामाया मंदिर रतनपुर परिसर में आयोजित गीता जंयती समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् और महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के संयुक्त तत्वावधान में महामाया मंदिर परिसर में संचालित संस्कृत विद्यालय में किया गया।



छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि धर्म ग्रंथ गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को निमित्त मानकर मानव जाति को उसके कर्तव्य, धर्म का सही अर्थ में बोध कराने के उपदेश दिया है। बख्शी शोधपीठ के पूर्व अध्यक्ष एवं इतिहासकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र ने भगवान कृष्ण और अर्जुन की धर्म नगरी रतनपुर में आगमन का प्रमाण स्वरूप वहां स्थित कृष्णा-अर्जुन तालाब के संबंध अनेक जानकारी दी। महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने भगवान कृष्ण के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ठाकुर ने साल और श्रीफल से अतिथियों को सम्मानित किया।

समारोह में सेवानिवृत्त प्राध्यापक पार्थ सारथी राव,  छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के सदस्य डॉ. तोयनिधि वैष्णव, प्राभारी सचिव श्रीमती पूर्णिमा पाण्डेय, सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू, व्याख्याता श्रीमती आशारानी चतुर्वेदी और अन्य विद्वतजनों के साथ महामाया मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, संस्कृत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

सभी स्कूलों में अब सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी की शिक्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य में छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों में अब सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोली की शिक्षा दी जाएगी। बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में स्थानीय आदिवासी बोलियों के अनुसार तथा अन्य क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस पर यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संस्कृत विषय की भी पढ़ाई होगी। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षा को भी मुख्यमंत्री ने अनिवार्य करने की बात कही।



बालवाड़ी योजना का शुभारंभ

प्रदेश में ’जाबो बालवाड़ी बढ़ाबो शिक्षा के गाड़ी’ की थीम पर आधारित बालवाड़ी योजना आज से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना का शुभारंभ किया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई यह योजना नई शिक्षा नीति के तहत संचालित होगी। यह योजना पांच से छह वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए है। इसके माध्यम से खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। हर बालवाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के अलावा प्राथमिक शाला के एक सहायक शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी और इसके लिए सहायक शिक्षक को हर माह पांच सौ रुपए अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाएगा। प्रदेश में इस वर्ष पांच हजार से अधिक बालवाड़ियां शुरू की गई हैं।

उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान नया रायपुर में नवा रायपुर में विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान शुरू होगा, जहां छठवीं से लेकर बारहवीं तक के सात सौ से अधिक छात्र अध्ययन कर सकेंगे। बीस एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस आवासीय शिक्षण संस्थान का शिलान्यास आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस शिक्षण संस्थान का संचालन छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय सोसायटी द्वारा किया जाएगा। इस सोसायटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री और उपाध्यक्ष स्कूल शिक्षा मंत्री होंगे। संस्थान के प्रथम चरण के निर्माण के लिए सोसायटी द्वारा करीब साढ़े उनचास करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

संस्कृत दिवस पर विशेष लेख : विश्व की पहली वैज्ञानिक भाषा संस्कृत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा राज्य स्तर पर सप्ताह का आयोजन रक्षाबंधन के 3 दिन पूर्व और 3 दिवस बाद तक किया जाता है। विभिन्न जयंतियों - वाल्मिकि जयंती, कालीदास जयंती, गीता जयंती, गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता रहती है। संस्कृत दिवस के दिन वेद शास्त्रों की पूजा एवं महत्ता पर चर्चा एवं विद्वत्संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है।



भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत में भारत का सर्वस्व संन्निहित है। देश के गौरवमय अतीत को हम संस्कृत के द्वारा ही जान सकते हैं। संस्कृत भाषा का शब्द भण्डार विपुल है। यह भारत ही नहीं अपितु विश्व की समृद्ध एवं सम्पन्न भाषा है। भारत का समूचा इतिहास संस्कृत वाड्मय से भरा पड़ा है। आज प्रत्येक भारतवासी के लिए विशेषकर भावी पीढ़ी के लिए संस्कृत का ज्ञान बहुत ही आवश्यक है। संस्कृत भाषा ने अपनी विशिष्ट वैज्ञानिकता के कारण भारतीय विरासत को सहेजकर रखने में अपना अप्रतिम योगदान दिया है। 

संस्कृत ऐसी विलक्षण भाषा है जो श्रुति एवं स्मृति में सदैव अविस्मरणीय है। अतिप्राचीन काल में संरक्षित-संग्रहित भारत की यह विपुल ग्रंथ सम्पदा संस्कृत के कारण ही सुरक्षित रही है। संस्कृत की महत्ता को सम्पूर्ण विश्व ने स्वीकारा है। संस्कृत को भारतीय शिक्षा में अनिवार्य करना आवश्यक है। शिक्षा में इसकी अनिवार्यता को लेकर केन्द्रीय संस्कृत आयोग ने 1959 में - माध्यमिक स्कूलों में संस्कृत को अनिवार्य शिक्षा करने के साथ मातृभाषा तथा क्षेत्रीय भाषा पढ़ाई जाने की अनुसंशा की। संस्कृत शाला एवं संस्कृत महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए शासन द्वारा 90 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई है।

संस्कृत परिष्कृत, संस्कारित एवं वैज्ञानिक भाषा है। आदिकाल से वेद, रामायण, महाभारत सहित विशिष्ट विषयों को भारतीय मस्तिष्क में संस्कृत के संबल पर सहेज कर रखा है। वेद, रामायण, महाभारत आदि ग्रंथ श्रुति एवं स्मृति परिचारों में सुरक्षित रखते हुए आज लिपिबद्ध रूप में गोचर हो रहे हैं। इससे बड़ा प्रमाण कोई नहीं हो सकता। संस्कृत भाषा का अपना एक वैज्ञानिक महत्व है। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार संस्कृत एक सम्पूर्ण वैज्ञानिक भाषा है। प्राचीन भारत में बोल-चाल की भाषा में संस्कृत का ही उपयोग किया जाता था।

इससे नागरिक अधिक और मानसिक रूप से अधिक संतुलित रहा करते थे। संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण करते समय मानव स्वास्थ्य पर विशेष प्रभाव पड़ता है। मंत्रोच्चार के समय वाइब्रेशन से शरीर के चक्र जागृत होते हैं और मानव का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। बहुत सी विदेशी भाषाएं भी संस्कृत से जन्मी हैं। फ्रेंच, अंग्रेजी के मूल में संस्कृत निहित है। संस्कृत में सबसे महत्वपूर्ण शब्द ‘ऊँ’ अस्तित्व की आवाज और आंतरिक चेतना एवं ब्रम्हाण्ड का स्वर है। प्राचीन धरोहर की खोज करने का मुख्य मापदण्ड संस्कृत है। संस्कृत की महत्ता को देखते हुए जर्मनी में 14 से अधिक विश्व विद्यालयों में संस्कृत का अध्ययन कराया जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि हमारे वेद पुराण और गीता आदि संस्कृत में लिखे गए हैं। हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य शासन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के प्रयास से संस्कृत शिक्षा की प्रगति हो रही है। संस्कृत अध्ययन प्रोत्साहन राशि संस्कृत शालाओं में पढ़ने वाले उत्तर मध्यमा स्कूल प्रथम वर्ष कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को दी गई। इससे कक्षा पहली, छठवीं और 9वीं को दी गई थी। गैर अनुदान प्राप्त संस्कृत शालाओं को स्तरवार वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

इस वर्ष से गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों को उनके प्रत्येक स्तर को जोड़ते हुए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। प्रवेशिका प्राथमिक स्तर को 10 हजार रूपए प्रतिवर्ष, प्रथमा मिडिल स्तर को 20 हजार रूपए प्रतिवर्ष, पूर्व मध्यमा प्रथम एवं उत्तर मध्यमा प्रथम (हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी) को 40 हजार रूपए प्रतिवर्ष की दर से राशि प्रदान की जाती है। केन्द्रीय जेल रायपुर में संस्कृत पाठशाला संचालित की जा रही है और विगत तीन वर्षों से अम्बिकापुर में भी संस्कृत पाठशाला संचालित हो रही है।

पन्द्रह वर्ष बाद संस्कृत उत्तर मध्यमा कक्षा को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं के समकक्ष मान्यता प्रदान की गई। भारतीय विरासत के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिग्दर्शन में आयुर्वेद, योग, प्रवचन, वेद, ज्योतिष जैसे संस्कृत के वैज्ञानिक विषयों का अध्ययन-अध्यापन संस्कृत पाठशालाओं में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृत पाठशालाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को संस्कृत में शास्त्रों के अध्ययन के साथ-साथ आधुनिक विषयों जैसे गणित, विज्ञान, वाणिज्य आदि का समन्वित ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में समर्थ हैं।

प्रदेश में संस्कृत का अतीत समृद्ध है। यहां बलौदाबाजार में तुरतुरिया महर्षि वाल्मीकि और सरगुजा जिले के उदयपुर में रामगढ़ की पहाड़ियां महाकवि कालीदास का क्षेत्र माना जाता है। प्रदेश रामायणकालीन एवं महाभारतकालीन धरमकर्मों से जुड़ा हुआ है। यहां का बड़ा भू-भाग दण्डकारण्य क्षेत्र में आता है, जो ऋषियों का क्षेत्र कहा गया है। छत्तीसगढ़ वासियों का आचार-विचार, व्यवहार और संस्कार संस्कृत से पुरित हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम संस्कृत के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत् है। 

राज्य के पांच जिलों में संचालित आठ शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों को शासन के द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। इनमें रायपुर के गोलबाजार में संचालित श्रीराम चन्द्र संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में निवास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायगढ़ जिले के लैलुंगा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, 

रायगढ़ के गहिरा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय और गहिरा में ही रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर जिले दुर्गापारा में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामरबार और रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सामरबार, बलरामपुर जिले के जवाहर नगर में रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट शामिल हैं। प्रदेश में एक शासकीय संस्कृत विद्यालय गरियाबंद जिले के राजिम में संचालित है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.