Media24Media.com: संस्कार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संस्कार. Show all posts
Showing posts with label संस्कार. Show all posts

जल को सिर्फ संसाधन नहीं, संस्कार के रूप में अपनाएं - अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) के शुभारंभ पर आयोजित कार्यशाला में ‘जल संरक्षण की प्राचीन परंपरा और वर्तमान में इसे पुनर्जीवित करने की जरूरत’ पर पीपीटी के माध्यम से अपनी बातें रखीं। उन्होंने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यशाला में मौजूद विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभियंताओं, स्वयंसेवी और गैर-सरकारी संगठनों से कहा कि इस गर्मी में सभी लोगों ने महसूस किया होगा कि जल संरक्षण क्यों जरूरी है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भी गंभीरता से इसे महसूस कर वर्षा जल और भू-जल संवर्धन का अभियान मिशन मोड पर शुरू कर रही है। इसमें सभी शहरवासियों की सहभागिता जरूरी है। कार्यशाला में हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग समूह और राज्य शासन के विभिन्न विभागों ने भू-जल और वर्षा जल के प्रभावी संवर्धन पर चार घंटे तक संवाद किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भारत के वाटरमैन के नाम से प्रसिद्ध राजेन्द्र सिंह ने ओपन सेशन (Open Session) में प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने प्रस्तुतिकरण में कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल को सहेजकर रखना हमारा सामाजिक दायित्व है। हमारे पूर्वजों ने भावी पीढ़ियों के लिए तालाब, कुएं और बावली बनाकर जल संरक्षित किया था। बाद की पीढ़ियों ने इनके संरक्षण-संवर्धन पर ध्यान नहीं दिया। नतीजतन, आज बड़ी संख्या में ये पट गए हैं या अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं। जलस्रोतों के प्रति हमारी उदासीनता ने आज हमें जल संकट की ओर धकेल दिया है। साव ने प्राचीन भारतीय ग्रंथों में उल्लेखित जल के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल न सिर्फ प्यास बुझाता है, अपितु यह संस्कृति, आस्था और जीवन का संगम है। जल संरक्षण जरूरत नहीं, हमारा सामाजिक दायित्व है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमने नए तालाब और नए कुएं खोदने बंद कर दिए हैं। जल की हमारी सभी जरूरतों के लिए हम सरकार पर आश्रित हो गए हैं। हमने पूर्वजों के दिए स्रोतों को भी संरक्षित नहीं किया। इसने एक बड़ी विसंगति को जन्म दिया है। एक ओर गर्मी में बूंद-बूंद के लिए संघर्ष करते हैं तो दूसरी ओर बरसात में बाढ़ झेलते हैं। साव ने कार्यशाला में शहरों में जल संकट की प्रमुख चुनौतियों को सामने रखते हुए भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण के विभिन्न तरीकों को प्रभावी रूप से अमल में लाने पर जोर दिया।

भारत के वाटरमैन के नाम से मशहूर राजेन्द्र सिंह ने कार्यशाला में कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने शहरी जल के पुनर्भरण का जिम्मा लिया है। इसके लिए मैं उप मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री अरुण साव को बधाई देता हूं। समाज को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए राज्य के साथ मिलकर जल संरक्षण करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हम पानी का अनुशासित उपयोग करेंगे तो पेयजल, निस्तारी, सिंचाई, खेती और उद्योग सभी के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। हम जलस्रोतों के रिचार्ज की तुलना में डिस्चार्ज ज्यादा कर रहे हैं। इससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने भारतीय ग्रंथों में जल के महत्व और इसके संयमित उपयोग का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान, तकनीक, अभियांत्रिकी, संस्कृति और संस्कार धरती की पोषक हैं, शोषक नहीं। हमें धरती के पर्याप्त पोषण पर भी गंभीरता से ध्यान देना होगा।

राजेन्द्र सिंह ने खेती के चक्र को वर्षा के चक्र के साथ जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरों के चारों ओर की खेती को शहरों में पानी की जरूरत के अनुकूल करना होगा। शिक्षा के पाठ्यक्रम में पानी की पढ़ाई शामिल करना चाहिए। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए जल साक्षरता का अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती के पोषण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जल, जंगल और जमीन के रिश्ते को समझना जरूरी है। भावी पीढ़ी को जल, जंगल और जमीन के रक्षण, संरक्षण और पोषण का महत्व समझाना होगा। सिंह ने कार्यशाला में सर्वसम्मति से गंदे पानी को साफ पानी के साथ नहीं मिलने देने का संकल्प पारित करने का सुझाव दिया। उन्होंने सभी शहरों में वाटर-बॉडीज (Water-bodies) की पहचान और सीमांकन कर उन्हें अधिसूचित करने का भी सुझाव दिया, जिससे इन पर अतिक्रमण को रोकने स्थानीय शासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा सके।

भू-वैज्ञानिक डॉ. विपिन दुबे ने कार्यशाला में रायपुर शहरी क्षेत्र के भूगर्भीय जलस्रोतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम बारिश के पानी को व्यर्थ बहने देते हैं, जबकि इसका उपयोग जलस्तर को रिचार्ज करने में किया जाना चाहिए। उन्होंने उपयोग किए हुए पानी के रिसायकल और रियूज पर भी जोर दिया। भू-वैज्ञानिक डॉ. के. पाणिग्रही ने कार्यशाला में कहा कि यदि हम 30 प्रतिशत वर्षा जल को भी हार्वेस्ट कर लें तो रायपुर में पानी की दिक्कत नहीं होगी।

कार्यशाला में गुजरात के सूरत म्युनिसिपल कार्पोरेशन के पर्यावरण अभियंता शरद काक्लोतर और सहायक अभियंता भरत चौधरी ने वहां भू-जल और वर्षा जल के संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भू-जल को रिचार्ज करने के विभिन्न तरीकों को अमल में लाने के साथ ही वहां जल संरक्षण के लिए उद्यान विकास, सरोवर पुनरोत्थान (Lake Rejuvenation), प्रभावी सीवेज प्रबंधन और उपयोग किए हुए जल के उपचार के बाद दोबारा उपयोग में लाने जैसे काम प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ क्रेडाई (CREDAI) के अध्यक्ष मृणाल गोलछा, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के जयशंकर गिरी, वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, जल संसाधन विभाग के उप अभियंता जयंत कुमार बिसेन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता विशाल द्विवेदी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता ए.के. मालवे और कार्यपालन अभियंता सुश्री आशालता गुप्ता ने अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में जल संरक्षण-संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक आर. एक्का और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय सहित सभी नगर निगमों के महापौर, सभापति और आयुक्त, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरीय निकायों के अभियंता, जल विशेषज्ञ, समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, नगरीय प्रशासन विभाग और सुडा के अधिकारी बड़ी संख्या में कार्यशाला में शामिल हुए।

नई पीढ़ी को संस्कार और संस्कृति से जोड़ना महत्वपूर्ण कार्य : सीएम विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 का शुभारंभ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान् बनाने और भारतीय संस्कृति से जोड़ने में विद्या भारती द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव में नई पीढ़ी के बच्चे अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित होंगे। साथ ही वे संस्कारवान् भी बनेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि उनका सरस्वती शिशु मंदिर से बचपन से जुड़ाव रहा है। भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। नई शिक्षा नीति बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक सिद्ध होगी और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगी। उन्होंने विद्यार्थियोें के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

रायपुर लोक सभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य है। उन्होंने इस मौकेे पर खरोरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की मंजूरी दी। कार्यक्रम को विद्या भारती के पदाधिकारी भाल चंद्र रावले, प्रकाश ठाकुर और शशिकांत फड़के ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री मोतीलाल साहू और पुरन्दर मिश्रा, विद्या भारती के सचिव विवेक सक्सेना सहित वल्लभ लाहोटी, अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

जीवन जीने का कला जीवन मे संस्कार सिखाती है रामचरितमानस : पप्पू पटेल

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। तुमगांव नगर के वार्ड क्रमांक  14 शिव भोला मानस परिवार व वार्ड क्रमांक 15 के समस्त नगरवासी गाड़ाघाट के सामुहिक रूप से त्रिदिवसीय मानस गान का आयोजन किया गया था जिसमे बतौर अतिथि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पप्पू पटेल व पार्षद गण सम्मिलित हुए। पटेल ने मानस मंच से अपने विचार देते हुए कहा की रामचरितमानस जीवन जीने की कला जीवन मे संस्कार सिखाती है, अन्यथा हममें और पशुओं में कोई अंतर नहीं होता। विवेकवान को मनुष्य और विवेक हीन को पशु कहते हैं। संसार को मानव धर्म सिखाने हेतु प्रभू का प्राकट्य इस धरा धाम पर हुआ। 

प्रभु या तो धर्म के लिए आते हैं, अथवा प्रेम के लिए आते हैं  प्रभु के प्राकट्य के पश्चात भगवान उनके दर्शन हेतु काकभुशुंडि जी महाराज के साथ गए। काकभुशुंडि जी महाराज एक ऐसे भक्त हैं, जिनकी दृढ़ भक्ति है और हमारी जड़ भक्ति होती है। जबकि भक्ति में दृढ़ता होनी चाहिए। प्रभु शिक्षा ग्रहण के लिए गुरु के पास गए। जिससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि ज्ञान प्राप्त करने हेतु हमें गुरु की आवश्यकता होती है।

विश्वामित्र भगवान राम को दशरथ से मांगने आए  क्योंकि संत भगवान से नहीं मांगता भगवान को ही मांग लेता है। चाहते तो विश्वामित्र जी समस्त राक्षसों का वध एक संकल्प मात्र से कर देते। क्योंकि वह समस्त विधाओं के ज्ञाता थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि संत सुधार कर्ता होता है संघारकर्ता नहीं होता। मानस मंच में मुख्य रूप से पार्षद धर्मेंद्र यादव, गंगा प्रसाद निषाद, श्रीमती अन्नपूर्णा राजेंद्र निर्मलकर, भुनेश्वर साहू, संतोष साहू, नवीन चंद्राकर, द्रोणाचार्य साहू, रोशन साहू, शिव यादव उपस्थित थे। 

आयोजन समिति के उत्तम निर्मलकर दिनेश निर्मलकर, भारत साहू, नारद साहू, हीरालाल साहू राजू साहू, डॉक्टर देवचरण साहू राम सजीवन साहू रामानंद प्रजापति, भागवत प्रसाद कृष्ण कुमार चंद्राकर, विष्णुध्रुव जगदीश, शत्रुघ्न, धनुष, खेलावन साहू,  सुरेंद्र साहू, देव् साहू, श्रीमती रामकुमारी साह नवरात्रि प्रजापति द्रोपति मानक़ी शांति निर्मला रानू  साहू शिव भोला मानस परिवार के सभी सदस्य सहित अनेकों श्रद्धालु उपस्थित थे।

जॉब और पैकेज महत्वपूर्ण लेकिन इससे भी बड़ी चीज संस्कार, बीआईटी 1997 बैच ने अपने मूल्यों को भी संभालकर रखा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आपको मिलने वाला पैकेज महत्वपूर्ण है लेकिन इससे भी बड़ी चीज है संस्कार। आपने जिन लोगों से शिक्षा ली, जिन्होंने आपके निर्माण के महत्वपूर्ण वर्षों में आपकी समझ को विकसित करने में मदद की। उन्हें याद रखना, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना, बहुत जरूरी चीजें हैं। आज बीआईटी में 1997 बैच के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में जब अपने गुरुजनों के प्रति इन पूर्व विद्यार्थियों का आदर देख रही हूँ तो मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और यह लग रहा है कि उन्होंने अपने करियर में भी तरक्की की है और अपने संस्कारों को भी संभालकर रखा है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बीआईटी सभागार में आयोजित 1997 बैच के सिल्वर जुबली कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कही।


राज्यपाल ने कहा कि युवावस्था अपने को निखारने का स्वर्णिम वक्त होता है और ऐसे में जिस संस्थान में उनकी ऊर्जा को सकारात्मक रूप दिया जाता है, वो संस्थान उनके लिए पुण्यभूमि से कम नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि अपने गुरुजनों को हमेशा सम्मान दें। मेरी पढ़ाई जहां हुई, वहां मैं अक्सर जाती हूँ। अपने गुरुजनों की सीख की वजह से आज मैं यहां हूँ। मैंने अपने जीवन से यह सीखा है कि जब भी आप कोई शुभ संकल्प लेते हैं और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, तो वो लक्ष्य अवश्य पूरा होता है। उन्होंने कहा कि बीआईटी में नवाचारों को हमेशा प्रोत्साहन दिया जाता है। यही वजह है कि 36 बरसों से यह संस्थान लगातार अपनी छवि को कायम रखने में सफल रहा है। इसके पीछे संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों का भी बड़ा हाथ है, जिन्होंने देश-विदेश में सभी क्षेत्रों में ऊंचा नाम कमाया। ऐसे सीनियर हमेशा अपने आने वाली पीढ़ी के लिए पथप्रदर्शक होते हैं और नई पीढ़ी को भी लगता है कि हमारे लिए भी तरक्की करने के लिए पूरा आकाश खुला है,

राज्यपाल ने इस मौके पर अपने छात्र जीवन से जुड़े अनुभव साझा किये और अपने संघर्षों को याद किया। उन्होंने सफलता और असफलता को जीवन के दो पहलू बताते हुए सतत परिश्रम करते रहने की शीख दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि आप सभी ने संस्थान में जो अविस्मरणीय पल बिताये है, उसे याद कर वापस उन पलों को जीना मन को अहलादित कर देता है। उन्होंने भारत के समृद्ध अध्ययन परंपरा तथा गुरूओं के महत्व के संबंध में भी अपने विचार व्यक्त किये। राज्यपाल ने संबोधन के अंत मे पुनः सभी पूर्व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना की। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने भी 1997 बैच के विद्यार्थी के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संस्थान के मेंबर सेक्रेटरी आईपी मिश्रा, डायरेक्टर डा. अरुण अरोरा तथा  प्राचार्य मोहन गुप्ता ने भी संबोधित किया। सिल्वर जुबली कार्यक्रम में पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव भी साझा किये। इस अवसर पर बीआईटी कॉलेज प्रबंधन ने राज्यपाल को शॉल व स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया।

आज के समय में बच्चों को संस्कार व शिक्षा देना जरुरी : गृहमंत्री साहू

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा. प्रदेश के गृह जेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू आज दोपहर जिले के विकासखण्ड बेरला के ग्राम पंचायत पतोरा प्रवास के दौरान 248.66 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। लोकार्पण किये गये कार्यों में ग्राम पतोरा में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का निर्माण काय के लिए 121.16 लाख रुपये, हाय स्कूल भवन पतोरा पहुंच मार्ग हेतु 20 लाख रुपये एवं बेरला पतोरा मुख्य मार्ग से पतोरा पहुंच मार्ग हेतु 48.16 लाख रुपये कुल 189.32 लाख रुपये शामिल हैं.


इसी
तरह भूमिपूजन किये गये कार्यों में मेन रोड से बायपास रोड पतोरा मार्ग हेतु 20 लाख रुपये, सामुदायिक भवन पतोरा में सड़क निर्माण कार्य हेतु 19.96 लाख रुपये, हायर सेकण्डरी स्कूल भवन एवं सामुदायिक भवन पतोरा में बाऊण्ड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु 19.38 लाख रुपये कुल 59.34 लाख रुपये शामिल हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक आशीष छाबड़ा ने की. गृहमंत्री साहू आज संक्षिप्त प्रवास पर पतोरा पहुंचे थे. उन्होंने मंच से उतरकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया.

 स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ राज गीत अरपा पैरी के धार महानदी महानदी हे अपार............की शानदार प्रस्तुति दी। सरपंच मोहित राम साहू ने स्वागत भाषण दिया. गृह मंत्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान घोषणा पत्र में जो-जो वादे किए थे वे लगभग पूर्ण हो गए हैं। इसके अलावा जो घोषणा पत्र में शामिल नहीं था, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत कर हितग्राहियों को 7000 रुपये सालाना दिया जा रहा है. किसानों से धान उपार्जन 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने बिजली बिल हाफ किया है,

 इसमें गरीब एवं अमीर को भी इसका लाभ मिल रहा है। साहू ने कहा कि टेलीविजन की अपसंस्कृति से युवओं में इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को सिलेबस के अलावा नैतिक शिक्षा भी प्रदान करें, जिससे आने वाले पीढ़ी संस्कारवान बन सके. आज के बच्चे अपने माता-पिता का चरण छूकर प्रणाम करने में झिझक महसूस करते हैं. इस कमी को दूर करने की जरूरत है. स्थानिय सरपंच द्वारा नये हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए पहुंच मार्ग निर्माण के संबंध में ध्यान आकर्षित करने पर गृह मंत्री ने कहा कि प्राचीन समय में गांव वाले श्रमदान कर गांव का छोटा-मोटा कार्य संपादित करते थे. 

हमे श्रमदान को बढ़ावा देने की जरूरत है, इससे ग्रामीणों में अपनत्व की भावना जागेगी. गृह मंत्री का ग्रामीणों ने गजमाला से स्वागत किया. गृह मंत्री ने सुझाव दिया-पतोरा के ग्रामवासियों को गृहमंत्री साहू ने हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का लोकार्पण हो जाने के बाद वहां के पुराने हाईस्कूल भवन में प्राथमिक एवं मीडिल स्कूल की कक्षा का संचालन किया जा सकता है. इस संबंध में मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी को गृहमंत्री ने आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक छाबड़ा ने कहा कि आज मुख्य अतिथि के रुप में पधारे गृहमंत्री द्वारा लगभग ढाई करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किए हैं. बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में हिंदी मिलाकर पांच स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं. निश्चित ही इससे समाज के सभी वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बंशी पटेल, टीआर जनार्दन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड़, टीआर साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष बेरला श्रीमती हीरा वर्मा, जप उपाध्यक्ष नवाज मुंशी खान, ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष रामश्वर देवांगन, सामाजिक कार्यकर्ता मोकम साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.