Media24Media.com: संसदीय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संसदीय. Show all posts
Showing posts with label संसदीय. Show all posts

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत 15 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत कुल 15 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर संजय अग्रवाल के समक्ष आज चार अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह का आबंटन कर दिया गया है।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन लडऩे वाले बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी देवलाल सिन्हा (सोनवंशी) को हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी भूपेश बघेल को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी संतोष पाण्डेय को कमल, शक्ति सेना (भारत देश) के अभ्यर्थी नारद प्रसाद निषाद को गैस सिलेण्डर, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी रमेश राजपुत को बाँसुरी, न्याय धर्म सभा के अभ्यर्थी रामफल पाटिल को हीरा, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी श्रीमती ललिता कंवर को बाल्टी, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी लाखन सिंह टंडन को नारियल फार्म तथा निर्दलीय अभ्यर्थी अजय पाली को गन्ना किसान, त्रिवेणी पडोती को ऑटो-रिक्शा, इंजि. बसंत कुमार मेश्राम को चारपाई,

भुवन साहू को सीसीटीवी कैमरा, विशेष धमगाये को सिलाई की मशीन, एएच सिद्दीकी को सीटी, सुखदेव सिन्हा को अलमारी प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को होगा। पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक एवं मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा। मतगणना मंगलवार 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से होगी। गुरूवार 6 जून 2024 के पूर्व निर्वाचन संपन्न होगा।

संसद का शीतकालीन सत्र 7 से शुरू होगा, 29 दिसंबर तक चलेगा

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू होगा। यह सत्र उनतीस दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान तेईस दिनों में कुल सत्रह बैठकें होंगी। इससे पहले, आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बैठक में भाग लिया।



बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति की अनुमति से सरकार सदन में किसी भी मुददे पर चर्चा के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से आग्रह किया कि शीतकालीन सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराई जाए।

बरसते पानी में जलभराव का जायजा लेने निकले संसदीय सचिव

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। बीती रात से लगातार हो रही बारिश से शहर तर बतर हो गया है। ग्राम खरोरा के पास मुख्य मार्ग पर पानी का बहाव होता रहा। बरसते पानी में संसदीय सचिव विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर भ्रमण के दौरान मौके पर पहुंचकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई गई। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू रहा। आज रविवार को भी सुबह से बारिश होती रही। संसदीय सचिव विधायक चंद्राकर बरसते पानी में शहर का भ्रमण किया और जलभराव का जायजा लिया। बाद इसके नगरपालिका की टीम को मौके पर बुलवाकर जल निकासी की व्यवस्था की गई।


पालिका की टीम के साथ शहर भ्रमण कर जल निकासी की व्यवस्था कराई

संसदीय सचिव चंद्राकर ने वार्ड एक वार्ड 14 में पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं से अवगत हुए। वार्ड 14 निवासी पूजा साहू, गीतिका साहू रजनी औसर ने बताया कि बारिश से घरों में बरसात का पानी घुस गया। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ नागरिकों ने बताया कि यहाँ मलबा जमा होने से नाली जाम की भी स्थिति बनती है। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने तत्काल नगरपालिका के सीएमओ को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह जिला मुख्यालय से ग्राम खरोरा में भी जलभराव की स्थिति रही। जहाँ मौके पर पहुंचकर संसदीय सचिव चंद्राकर ने जल निकासी की व्यवस्था कराई। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, मंगेश टांकसाले, सोमेश दवे, देवव्रत चंद्राकर, आवेज खान, जब्बर चंद्राकर, गोलू मदनकार आदि मौजूद रहे।

 

संसदीय सचिव ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, चौपाल लगाकर दी प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ग्राम पंचायत कांपा, मुस्की, गोपालपुर खट्टीडीह में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण करने के साथ ही चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।



तुंहर विधायक तुंहर द्वार अभियान के तहत कांपामुस्कीगोपालपुर  खट्टीडीह में किया जनसंपर्क

आज शनिवार को तुंहर विधायक तुंहर द्वार अभियान के तहत संसदीय सचिव विधायक चंद्राकर ग्राम पंचायत कांपा, गोपालपुर, मुस्की खट्टीडीह पहुंचे। यहां संसदीय सचिव चंद्राकर ने जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने अपनी मांगों की ओर संसदीय सचिव चंद्राकर का ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने जल्द ही उचित पहल करने का आश्वासन दिया।

बाद इसके चौपाल लगाकर संसदीय सचिव चंद्राकर ने भूपेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शासन की योजनाओं का जिक्र करते हुए उनका लाभ उठाने का आव्हान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के कृषि मजदूरों के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना चला रही है। 

योजना के तहत राज्य के कृषि मजदूरों को प्रति वर्ष 7,000 रुपए दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया गया है। पिछले दिनों मंत्रिपरिषद की हुई बैठक में प्रदेश में प्रचलित मछली नीति के स्थान पर नई मछली पालन नीति लागू करने के प्रस्ताव पर अनुमोदन किया गया। इसी तरह प्रदेश सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए अनेक योजनाएं बनाई है।

 जिससे खेती किसानी की ओर लोगों का फिर से झुकाव हो रहा है। संसदीय सचिव +चंद्राकर ने नरवा, गरवा, घुरवा और बारी गोधन न्याय योजना को अनूठी योजना बताते हुए कहा कि इन योजनाओं की मदद से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो पा रहा है। गांवों का तेजी से विकास भी हो रहा है। वहीं गांवों में गौठान बन जाने और गोधन न्याय योजना लागू होने से आवारा पशुओं से लोगों को निजात मिली है।

अब यह लोगों के रोजगार का माध्यम भी बन गया है। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य आरीन भागीरथी चंद्राकर, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, राशि महिलांग, दिलीप चंद्राकर, मानिक साहू, आवेज खान, गजेंद्र साहू, नवदीप चंद्राकर, मोतिन ध्रुव, नारायण साहू, सुरेंद्र चंद्रशेखर साहू, सालिक कंवर, भुवनेश्वर ध्रुव, नंदा कंवर, प्यारेलाल दीवान, नरेंद्र दीवान, ईश्वर दीवान, सरस्वती साहू, स्मिता ध्रुव, मनोज दीवान, गंगाराम साहू आदि मौजूद रहे।

एक करोड़ 17 लाख की लागत से मुढ़ेना रोड का होगा कायाकल्प

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ेना तक सड़क का कायाकल्प होने जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख की मंजूरी मिली है। संसदीय सचिव विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के 13 सड़कों के निर्माण के लिए आठ करोड़ 65 लाख 41 हजार की स्वीकृति मिली है। जिस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ैना तक पहुंच मार्ग के जर्जर होने के कारण लंबे समय से ग्रामीण इस दिशा में मांग कर रहे थे।  जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव चंद्राकर ने ग्राम मुढ़ैना तक सड़क निर्माण के लिए शासन का ध्यानाकर्षित कराया।

 


संसदीय सचिव के प्रयास से क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए मिली साढ़े आठ करोड़ की स्वीकृति

जि पर सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख 20 हजार की स्वीकृति मिली है। इसी तरह संसदीय सचिव चंद्राकर की पहल पर दो करोड़ 85 लाख 25 हजार की लागत से झलप रोड से ग्राम पथर्री तक, दो करोड़ 9 लाख 99 हजार की लागत से ग्राम नरतोरा से भटगांव तक, 33 लाख 72 हजार की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम भावा तक, 35 लाख 62 हजार रूपए की लागत से ग्राम तुरेंगा से कोलपदर तक, 18 लाख 25 हजार रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम नवागांव तक, 23 लाख 64 हजार रूपए की लागत से ग्राम सिरगिड़ी तक, 24 लाख 68 हजार की लागत से ग्राम अमोरा से कछारडीह तक,

31 लाख 87 हजार की लागत से ग्राम भोरिंग से कुकराडीह तक, 24 लाख 56 हजार रूपए की लागत से झलप रोड से गा्रम गोड़पाली तक, 19 लाख चार हजार रूपए की लागत से सिरपुर मेन रोड से पासीद तक, 28 लाख 59 हजार रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम डूमरपाली तक 13 लाख रूपए की लागत से ग्राम जामपाली तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। ग्राम मुढ़ेना तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर सरपंच गोवर्धन बांधे, गजेंद्र साहू, नरोत्तम सिन्हा, दर्शन बारले, उर्वशी सिन्हा, संतोषी निषाद, गीता निषाद, लक्ष्वंतीन कोसले, प्रमोद सोनवानी, चंद्रिका सोनवानी, सेवकराम निषाद, अन्नू निषाद, योगेश सिन्हा, तोरण लाल सिन्हा, सुरेंद्र बंजारे, जनक निषाद, प्रहलाद सिन्हा आदि ग्रामीणों ने ससंदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.