Media24Media.com: संविदा भर्ती

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संविदा भर्ती. Show all posts
Showing posts with label संविदा भर्ती. Show all posts

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 16 पदों पर होगी संविदा भर्ती

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के कुल 16 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। जिनमें राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर हेतु वार्डन (पुरूष) 1 पद, वार्डन (महिला) 1 पद, स्टोरकीपर 1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1 पद एवं भृत्य के 02 पद शामिल हैं। इसके साथ ही मैदानी कार्यालयों के लिए भृत्य के 10 पद शामिल हैं।

                                 

संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम ने बताया कि विभागीय सेटअप अनुसार ऐसे सभी रिक्त पद जिन पर वित्त विभाग से भर्ती की अनुमति प्राप्त है, उन पर जल्द से जल्द भर्ती की कार्यवाही सम्पन्न कराई जाएगी। संविदा के रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है। वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त नियमित पदों पर लोक सेवा आयोग तथा व्यापम के माध्यम से सीधी भर्ती के लिए भी शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाएगा।

उपर्युक्त उल्लेखित संविदा के रिक्त पदों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि 29 नवम्बर 2024 तक शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से जमा करा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों पर विभागीय भर्ती नियमों के अनुरूप भर्ती समिति की अनुशंसा पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए संचालक ने भर्ती समिति का गठन कर दिया है। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in

से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन पत्र एवं विस्तृत विज्ञापन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विभागीय वेबसाइट और संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती में गड़बड़ी व नियुक्ति और पदस्थापना की जांच हेतु कमेटी गठित

No comments Document Thumbnail

मोहला। कलेक्टर एस जयवर्धन ने मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती में गड़बड़ी व नियुक्ति और पदस्थापना के लिए लेनदेन शीर्षक से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए जांच कमेटी गठित किया है।

कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित करते हुए अधिकारियों को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। गठित कमेटी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव अमित कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला डॉक्टर हेमेंद्र भूआर्य एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, राजनांदगांव सतीश ब्यौहरे को सदस्य नियुक्त किया गया है। गठित समिति समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों की बिंदुओं एवं उनकी सत्यता की जांच करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। 

महासमुंद कृषि विभाग भर्ती : विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन 25 जून तक

No comments Document Thumbnail

महासमुंद : उप संचालक कृषि महासमुंद में विभिन्न पदों हेतु संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। पात्र अभ्यर्थी 25 जून 2023 तक कार्यालय उप संचालक कृषि महासमुंद में आवेदन जमा कर सकता है। आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास प्रमाण पत्र स्व प्रमाणित प्रतियों के साथ जमा कर सकता है।


 पृथक-पृथक पद हेतु अलग-अलग आवेदन करना होगा। रिक्त पदों में प्रबंधन विशेषज्ञ, लेखापाल, डब्ल्यूडीटी सदस्य  (यांत्रिकी),  डब्ल्यूडीटी सदस्य (आजीविका), डब्ल्यूडीटी सदस्य (समूह विकास), लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक कृषि महासमुंद से सम्पर्क किया जा सकता है या जिले की वेबसाइट http://www.mahasamund.cg.nic.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।

रायपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय में 174 पदों पर होगी संविदा नियुक्ति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला अन्तर्गत 06 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय हेतु 09 मई को विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके लिए दिनांक 20 मई 2023 शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे।

इस तरह छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश दिनांक 16 मई 2023 के तहत जिला रायपुर अन्तर्गत नवीन 05 विद्यालयों स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा  एवं गनियारी विकासखण्ड तिल्दा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय खोरपा विकासखण्ड अभनपुर, अनंत राम बर्छिहा अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय चंदखुरी विकासखण्ड आरंग और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बरबंदा विकासखण्ड धरसींवा  को स्वामी आत्मानंद विद्यालय घोषित किया गया है।उक्त प्रत्येक विद्यालय के लिए 24 पद स्वीकृत किये गये है,

अर्थात् कुल 120 पदों एवं पूर्व में जारी 54 पदों की संविदा भर्ती हेतु आवेदन तिथि में वृद्धि करते हुए  31 मई  शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।आवेदक अपना आवेदन सीधे स्पीड पोस्ट,पंजीकृत डाक या कुरियर द्वारा कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, एन. एच. एम. एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड 492015 के पते पर भेज सकते है। आवेदन पत्र प्रारूप वेबसाईड https://raipur.gov.in/ से डाउनलोड किया जा सकता हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जायेगा।

उपरोक्त पद हेतु जिले के पूर्व में जारी संविदा भर्ती विज्ञापन दिनांक 9 मई 2023 के शैक्षणिक योग्यता,चयन प्रक्रिया,नियम एवं शर्ते पूर्ववत रहेंगे। जिन आवेदकों ने जिले के संविदा भर्ती के लिए 9 मई 2023 में प्रकाशित विज्ञापन में आवेदन किया है। उन्हे पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नही है, क्योकि चयन प्रक्रिया एक साथ पूरी की जायेगी।

Job Alert : स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में संविदा भर्ती: 19 मई तक पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

Job Alert :  सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालपुर, पवनी और परसापाली के विद्यालयों में शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय रिक्त पदों की पूर्ति हेतु संविदा नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु योग्यताधारी इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्व प्रमाणित संलग्न कर स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक द्वारा 19 मई 2023 शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) पिन-496445 के पते पर अपना आवेदन भेज सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।


व्याख्याता पद हेतु संविदा मानदेय राशि 38 हजार 100, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक के लिए 35 हजार 400, सहायक शिक्षक के लिए 25 हजार 300 और ग्रंथपाल पद के लिए 22 हजार 400 मासिक एकमुश्त दी जाएगी। तीनों विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक कम्प्यूटर (अंग्रेजी माध्यम) और ग्रंथपाल के 1-1 पद अनारक्षित है।

तीनों विद्यालयों में व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)-वाणिज्य में 2 पद (अनारिक्षत-1 और एसटी-1 पद) है, बाकी सभी 1-1 पद अनारक्षित हैं। तीनों विद्यालयों में व्याख्याता पद-हिंदी, संस्कृत, व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम)-अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, जीवबिज्ञान, भौतिक, रसायन, वाणिज्य है। व्याख्याता के लिए योग्यता-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत के साथ स्नातकोत्तर उपाधि एव ंबीएड प्रशिक्षित अनिवार्य है। आवेदक को 8वीं, 10वीं और 12वीं अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष हो। व्याख्याता सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत स्नातकोत्तर (भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति) तथा बीएड की उपाधि रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

तीनों विद्यालयों में शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)-कला, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के सभी 1-1 पद अनारक्षित हैं। इसके लिए योग्यता-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित संकाय/विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की उपाधि एव ंबीएड, बीएलएड, डीएलएड प्रशिक्षित अनिवार्य है। अंग्रेजी भाषा हेतु स्नातक स्तर पर अंग्रेजी मुख्य विषय के रूप में हो। शिक्षक सामाजिक विज्ञान हेतु स्नातक में अंकित विषयों (भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति) में से दो विषय एवं शिक्षक विज्ञान हेतु स्नातक में अंकित विषयों (भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान) में से दो विषय अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। आवेदक को 8वीं, 10वीं और 12वीं अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष हो।

तीनों विद्यालयों में सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)- अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, रसायन, भौतिकी के सभी 1 पद अनारक्षित हैं। इसके लिए योग्यता-मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित संकाय (कला, वाणिज्य, जीवबिज्ञान, गणित) तथा सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) हेतु जीवबिज्ञान/गणित में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (बारहवीं) परीक्षा उत्तीर्ण एव ंबीएड, बीएलएड, डीएड, डीएलएड प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। आवेदक को 8वीं, 10वीं और 12वीं अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष हो।

कला संकाय के व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के पद पर अंग्रेजी माध्यम से अध्ययनरत अभ्यर्थी न मिलने की स्थिति में हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण योग्यताधारी अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष अभ्यर्थियों पर विचार किया जा सकता है। सभी पदों हेतु चयन अर्हताधारी पदों के अंकों एवं साक्षात्कार के अंकों के आधार पर किया जाएगा। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उक्त रिक्त पदों में प्रतिनियुक्ति होने की स्थिति में उस विषय के रिक्त पद को विलोपित किया जाएगा। पदों की संख्या परिवर्तनीय है। इन पदों के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2023 की स्थिति में 21 वर्ष होनी चाहिए। सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। प्रत्येक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की समिति पृथक-पृथक है तथा प्रत्येक के लिए पृथक-पृथक से विद्यालय का नाम उल्लेख कर आवेदन प्रेषित करना होगा। साक्षात्कार के समय पदांकन के लिए विद्यालय की वरीयता बताना आवश्यक होगा।

साक्षात्कार के लिए आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर परीक्षण हेतु मूल अंकसूची एवं प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होना है। आवेदकों के दस्तावेजों के परीक्षण के बाद साक्षात्कार में शामिल किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के फेसबुक एकाउंट और पेज में तथा वेबसाइट dprcg.gov.in में जिले के समाचार सारंगढ़ बिलाईगढ़ के इस समाचार के साथ संलग्न है।


x

महासमुंद : संविदा भर्ती में मनमानी, भर्ती प्रक्रिया को उच्च न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा नियुक्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिली है। ध्यानाकर्षण कराए जाने के बाद भी जिला प्रशासन ने इसे कथित तौर पर गंभीरता से नहीं लिया। इसके विरोध में अब अभ्यर्थी उच्च न्यायालय की शरण लेने की तैयारी कर रहे हैं। 


कलेक्टर और जिला शिक्षाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि  महासमुन्द जिला में प्रशासन के द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है। जिसमे महासमुन्द जिला के अलावा अन्य जिले के लोगों ने भी विभिन्न पदों के लिए आवेदन  किया है।  24 अगस्त 2021  मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। 

संविदा भर्ती नियम 2012 के नियम

दस्तावेज सत्यापन के समय प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी  हिमांशु भारतीय और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के द्वारा विज्ञापन व संविदा भर्ती नियम 2012 के नियमों के विपरीत स्कूल का अनुभव के नाम पर दूर दराज से आये हुए अभ्यर्थियों को ग्रंथपाल व कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर नियुक्ति के लिए अपात्र बताया गया। जिस पर अभ्यर्थियों ने जमकर विरोध किया। पूरे दिन जिला पंचायत में गहमागहमी का माहौल रहा।  नियुक्ति में हो रही कथित धांधली के संबंध में अभ्यर्थियों ने  आरटीआई कार्यकर्ता पंकज साहू से संपर्क किया। वस्तुस्थिति से अवगत कराया। 

अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

जिस पर पंकज साहू के द्वारा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर महासमुंद से भर्ती प्रक्रिया के संबंध में शासन के संविदा भर्ती नियम का पालन नहीं होने पर आपत्ति जताई और अभ्यर्थियों से लिखित आपत्ति दर्ज करने कहा। अभ्यर्थियों के अनुसार कलेक्टर का जवाब संतोषजनक नहीं था। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आपत्ति पर विचार/निराकरण नही किया गया तो अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया को उच्च न्यायालय बिलासपुर में चुनौती देंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.