Media24Media.com: संबोधन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संबोधन. Show all posts
Showing posts with label संबोधन. Show all posts

अपनी विरासत को सहेजते हुए छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें : राज्यपाल रमेन डेका

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  छत्तीसगढ़ एक युवा राज्य है और युवा अवस्था में ही इस राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया है। राज्योत्सव के मौके पर अपनी विरासत को सहेजने और छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें। नागरिकगणों से यह अपील राज्योत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की

इस मौके पर अपने संबोधन में डेका ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिन है। हमारे छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को 24 वर्ष पूरे हो चुके हैं और यह हम सबके लिए ऐतिहासिक क्षण है। इन वर्षाे में हमने एक मजबूत आधार बनाया है और अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने इस अवसर पर राज्य निर्माण का स्वप्न देखने वाले और इसके लिए संघर्ष करने वाले पुरखों को भी नमन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि  राज्य शासन द्वारा जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। छत्तीसगढ़ में कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। जनजातियों, महिलाओं एवं युवाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए भी निरंतर पहल की जा रही है।

राज्यपाल ने कहा कि पिछले 23 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक ठोस धरातल निर्मित हुआ है। इस दौर में राज्य की सांस्कृतिक रूप से भी एक अलग पहचान बनी है। वर्तमान में भी सांस्कृतिक समृद्धि के लिए चहुंमुखी प्रयास किये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन पर्याप्त हैं, चाहे वन हो, खनिज हो या मानव संसाधन हो, सभी का उचित दोहन किया जाना अभी बाकी है। संसाधनों के दोहन के साथ ही हमें इस पर भी गहन चिंतन करना होगा कि विकास का पैमाना क्या हो। विकास की सतत् प्रक्रिया में प्रकृति के साथ संतुलन बना रहे, यह भी ध्यान रखना होगा। हम सबको आज संकल्प लेना होगा कि छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने के लिए मिलजुल कर प्रयास करेंगे।

राज्य की उन्नति के लिए शांति जरूरी है, विगत कुछ वर्षों से नक्सल हिंसा से छत्तीसगढ़ का कुछ हिस्सा प्रभावित रहा है। इस हिंसा को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगातार साझा प्रयास किये जा रहे हैं। आशा है कि जल्द ही इस हिंसा से राज्य को मुक्ति मिलेगी और छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की दौड़ में आगे बढ़ेगा।

राज्यपाल ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस राज्य को अग्रणी राज्य बनाने के लिए अधिक से अधिक योगदान दें साथ ही आज एक संकल्प लें कि अपने प्रदेश की, शहर की सार्वजनिक संपत्तियों, सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करेंगे, उसे संभालेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

विकास की सबसे बड़ी ताकत संस्कृति से मिलती है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्योत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने संयुक्त मध्यप्रदेश के समय छत्तीसगढ़ में जन्म लिया और बड़े हुए वे लोग तब और अब के फर्क को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। उन्हें याद होगा कि किस तरह छत्तीसगढ़ में बार-बार अकाल पड़ता था। किसानों को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ता था। सौभाग्य से जब अटल जी प्रधानमंत्री बने तो छत्तीसगढ़ की पीड़ा को समझा और अलग राज्य का निर्माण किया। 24 साल पूरे हो गये हैं। छत्तीसगढ़ विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कार्यक्रम में लोक कलाकारों को अधिकतम जगह दी है। इसके साथ ही छालीवुड और बालीवुड के कलाकारों को भी जगह दी है। मैं सभी कलाकारों का अभिनंदन करता हूँ। हमारी कला हमारे विचारों को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति इस मामले में बहुत समृद्ध है हमारे यहां हर विधा के कलाकार हैं। छत्तीसगढ़ में लोक गायन, लोक कला एवं सभी विधाओं को हमारी सरकार प्रोत्साहित कर रही है। शिल्प ग्राम स्थापित किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने तीज त्योहारों, देव स्थलों, मड़ई मेलों को भी सहेज रहे हैं। विकास के लिए सबसे बड़ी ताकत संस्कृति से ही मिलती है। संस्कृति हमें बताती है कि विकास की दिशा क्या होनी चाहिए। प्राथमिकता क्या होनी चाहिए, सोच क्या होनी चाहिए, दृष्टिकोण क्या होना चाहिए और लक्ष्य क्या होना चाहिए। प्रत्येक नागरिक का आचार-विचार और व्यवहार संस्कृति ही तय करती है और इसी के अनुरूप नीति निर्धारण के लिए सरकार को प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लक्ष्य के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है उसमें संस्कृति को सबसे ज्यादा तवज्जो दी है। संस्कृति ही समाज में ताकत पैदा करती है। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में बेहद समृद्ध है। पर्यटन की यहां बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि किस तरह से भगवान श्रीराम से जुड़े तीर्थों का विकास किया जा रहा है। माता शबरी और माता कौशल्या के धाम को संवारा जा रहा है। राजिम, सिरपुर, मधेश्वर, भोरमदेव, बारसूर आदि अनेक ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनका विकास किया जा रहा है।

राज्योत्सव के दूसरे दिन भी रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी शिल्प कला  को सहेजा जा रहा है और प्रोत्साहित किया जा रहा है। खादी के वस्त्रों पर 25 प्रतिशत की छूट देकर इसे प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन सबके साथ ही प्रदेश के खानपान की अपनी विशेषता है। संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में शामिल है। यह राज्य हमने बनाया है संवारा है और आगे भी इसे हम ही संवारेंगे।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ नैसर्गिक पर्यटन पत्रिका और संस्कृति विभाग की पत्रिका ‘बिहनिया‘ का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 26.69 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज भिलाई-चरोदा नगर निगम में 26 करोड़ 69 लाख रुपए लागत के 144 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 23 करोड़ 29 लाख रुपए के 128 कार्याें का भूमिपूजन और तीन करोड़ 40 लाख रुपए के 16 कार्याें का लोकार्पण शामिल हैं। साव ने कार्यक्रम में खेल मैदान के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। क्षेत्रीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग-ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर और महापौर निर्मल कोसरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने पिछले दस महीनों में शहरों के विकास के लिए 2800 करोड़ रुपए जारी किए हैं। हमने सरकार बनते ही 12 दिनों में किसानों को दो वर्षों के बोनस का भुगतान किया। मोदी जी की गारंटी के अनुरूप महतारी वंदन योजनान्तर्गत महिलाओं को एक हजार रुपए हर माह दिए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों को 18 लाख आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें से आठ लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में राज्य का सांय-सांय विकास हो रहा है। भिलाई-चरोदा के विकास के लिए भी राशि की कमी नहीं होगी। साव ने कार्यक्रम में 25 हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत महिला स्वसहायता समूहों को चेक, महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन और राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अहिवारा के विधायक डोमन लाल कोर्सेेवाड़ा ने कहा कि निगमवासियों की मांग के अनुरूप सरकार ने विकास कार्यों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है। दुर्ग-ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आज निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। यह सब क्षेत्र के जागरूक जनप्रतिनिधियों की विकास के प्रति समन्वय की भावना की देन है। कार्यक्रम को महापौर निर्मल कोसरे ने भी सम्बोधित किया। भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त दशरथ राजपूत सहित कई पार्षद और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

पत्रकारिता और साहित्य का उद्गम स्थल भी जीपीएम जिला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अब जीपीएम जिला बन गया है। इस शहर का बहुत पुराना इतिहास रहा है। यहां से 1900 में छत्तीसगढ़ मित्र का प्रकाशन आरंभ हुआ। पहली कहानी यहीं लिखी गई। इससे स्पष्ट है कि इस मिट्टी में पत्रकारिता और साहित्य रचे बसे हैं। यह अरपा ही नहीं, पत्रकारिता और साहित्य का उद्गम स्थल भी है। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मेरे कार्यकाल में इस जिले का निर्माण हुआ।

हमारी सरकार बनने से केवल इसी क्षेत्र के लोगों की ही मांग पूरी नहीं हुई, बल्कि राज्य में इसके समेत 6 नये जिले बने। जिलों के साथ-साथ 19 नये अनुविभाग और 83 नयी तहसीलें भी बनाई गईं। हमने जो नये जिले बनाए हैं, उनमें से लगभग सभी जिले ऐसे हैं जहां पर वंचित समुदाय के लोग बहुतायत में निवास करते हैं। ये वे लोग हैं जो वर्षों से अपने अधिकारों से वंचित रहे, और जिन्हें वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा थी। नये जिलों के गठन का उद्देश्य इन्हीं समुदायों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है।

गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर आये थे यहां, हम यहां के पर्यटन स्थलों का कर रहे व्यापक प्रचार-प्रसार

यहां की आबोहवा इतनी अच्छी है कि गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर अपनी पत्नी के साथ यहां पर स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आए थे। कितना सुंदर संयोग है कि यहां इस स्मृति महोत्सव में साहित्यकार और पत्रकार साथ ही हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला संभावनाओं से भरपूर जिला है। खासतौर पर यहां पर पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं।

• झोझा वाटर फॉल, राजमेरगढ़, समुदलाई कुंड, शिव घाट, लखन घाट, गंगई नेचर कैंप, चुन्हादाई, परेवापथ, आदि-शक्ति मंदिर, तारा खार वाटर फॉल, जलेश्वर महादेव जैसे दर्जनों पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

• हम लोगों ने इन पर्यटन स्थलों की जानकारी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सावर्जनिक जगहों पर प्रदर्शित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार की शुरुआत की है।

हमारे राम हमारे भांचा राम हैं। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। हमारे देवी-देवताओं के मान सम्मान, उनकी प्रतिष्ठा, मर्यादा को विकृत करने का प्रयास कतिपय तत्वों द्वारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी की घोषणाएं

-  पेंड्रा नगर में पंडित माधव राव सप्रे प्रवेश द्वार के निर्माण की घोषणा ताकि उनकी स्मृतियां स्थाई रूप से बनी रहे।

-  पत्रकारों के लिए पंडित माधव राव सप्रे पत्रकार कालोनी विकसित किये जाने भूमि चिन्हांकन और आवंटन के लिए कलेक्टर करें कार्रवाई

छत्तीसगढ़ को 2013-14 में पुलिस आधुनिकीकरण के लिए केंद्र से मिले 50 करोड़, वर्तमान में 20 करोड़ से भी कमः गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। हरियाणा राज्य के सूरजकुंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों के गृहमंत्री दो दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल हुए। चिंतन शिविर के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए और अपना संबोधन दिया. छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी इस चिंतन शिविर में शामिल हुए। चिंतन शिविर में मुख्य रूप से नागरिक सुरक्षा, पुलिस का आधुनिकीकरण, महिलाओं की सुरक्षा, शत्रु संपत्ति,  सीमा प्रबंधन, अवैध विदेशियों संबंधी मुद्दे, साइबर, जेल और फोरेंसिक, ड्रग्स तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा, मानव संसाधन विकास, नागरिक पंजीकरण, दोष सिद्धि दर में वृद्धि आदि एजेंडों को शामिल किया गया था।



केंद्र सरकार से नहीं मिल रही है पुलिस आधुनिकीकरण के लिए पर्याप्त राशि

इन विषयों पर छत्तीसगढ़ की तरफ से बात रखते हुए राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री के सामने अपनी  बात रखी। साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को आधुनिक हथियार, सुरक्षा उपकरण, आवश्यक  प्रशिक्षण एवं वाहन उपलब्ध करा रही है। साहू ने कहा कि केंद्र की तरफ से वर्ष 2013-14 में छत्तीसगढ़ राज्य को पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 50 करोड़ मिले थे जबकि वर्तमान में यह राशि 20 करोड़ से भी कम हो गई है जिसमें वृद्धि करने की आवश्यकता है।

नक्सली उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

साहू ने केंद्रीय गृहमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले साढ़े तीन वर्षों में नक्सली उन्मूलन को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े स्कूलों को फिर से प्रारंभ किया गया, ऐसे क्षेत्रों में  अस्पताल खोले गए, ग्रामीणों के लिए पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयीं। प्रत्येक गांव में राशन दुकान खोले गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को  वन अधिकार पट्टों का वितरण किया गया है और आदिवासियों को उनकी  जमीन वापसी कराई गई है।

जेल सुविधाओं में किया जा रहा है विस्तार

साहू ने चिंतन शिविर में जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कुल 33 जेल हैं जिसमें 05 केन्द्रीय, 20 जिला और  8 उपजेल  हैं। जेलों में नई बैरकों का निर्माण किया जा रहा है साथ ही  रायपुर और बिलासपुर में नए जेल भी शुरू करने के साथ ही जेल अदालतों का भी आयोजन किया जा रहा है। साहू ने कहा कि कैदियों के अच्छे व्यवहार को देखते हुए 885 कैदियों की सजा माफ कर उन्हें रिहा किया गया है तथा छत्तीसगढ़ में आदिवासी अत्याचार के 321 प्रकरणों में 643 अभियुक्तों का विचारण कराया गया है।

पड़ोसी राज्यों से आ रही है नशे की सामग्री, 3 वर्षों में 1 लाख किग्रा से ज्यादा गांजा जप्त

नशा उन्मूलन के एजेंडे पर चर्चा करते हुए साहू ने केंद्रीय गृहमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में कहीं भी गांजा की खेती नहीं होती बल्कि ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों से नशे की सामग्री राज्य में आती है। साहू ने कहा कि इसको रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के 23 थानों को चिन्हांकित किया है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में विगत 3 वर्षों मे 1 लाख किलोग्राम से अधिक गांजा तथा 20 लाख से अधिक नशीली सीरप, टेबलेट, केप्सूलव इंजेक्शन जप्त करते हुए नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा  राज्य में भारत माता वाहिनी और निजात अभियान के माध्यम से नशामुक्ति हेतु जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।

महिला सुरक्षा के प्रति राज्य गंभीर, जागरूकता फैलाने का काम कर रही है महिला पुलिस

महिला सुरक्षा के मामले पर जानकारी देते हुए साहू ने कहा कि हमर बेटी-हमर मान योजना में महिला पुलिस द्वारा राज्य के  स्कूल-कॉलेज आदि स्थानों में जाकर गुड टच, बैड टच, साईबर अपराध, सोशल मीडिया जागरूकता, आत्म रक्षा और कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप द्वारा संकट में फंसी महिलाओं की मदद की जा रही है। साहू ने बताया कि राज्य के प्रत्येक पुलिस थाना और चौकियों में महिला सेल का गठन किया गया है।

साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रयास, साइबर थाना एवं साइबर युनिट का गठन

साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए साहू ने कहा कि वर्तमान में इंटरनेट के प्रचलन से साईबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है और इस पर रोकथाम के लिए रायपुर में साईबर थाना संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में एंटी क्राइम एवं साईबर यू‌निट का गठन भी किया गया है। साइबर पुलिस द्वारा हेल्प लाईन  नं. 1930 के माध्यम से अब तक साइबर अपराध के मामलों में  3.72 करोड़ रूपए की राशि होल्ड कराई जा चुकी है।

राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने वर्धा प्रवास के दौरान आज महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुईं। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि इस पवित्र भूमि से ही गांधीजी ने भारत के नव-निर्माण का स्वप्न देखा था। इस मौके पर राज्यपाल ने हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सुश्री उइके ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के परिसर में डॉक्टर अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ भी किया।



वर्धा प्रवास के दौरान राज्यपाल ने आज सेवाग्राम स्थित बापू कुटी का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण सेवाग्राम परिसर को देखा और महात्मा गांधी के जीवन दर्शन से जुड़े विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। राज्यपाल आज महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव में भी शामिल हुईं।

World Tribal Day : राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज विश्व आदिवासी दिवस है। इस मौके पर राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में आयोजित सर्व आदिवासी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पेसा कानून पहले से अस्तित्व में था, लेकिन इसके नियम नहीं बनने के कारण इसका लाभ आदिवासियों को नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पेसा अधिनियम को लेकर नियम बन चुका है और इसके लिए आठ अगस्त को राजपत्र में प्रकाशन भी किया जा चुका है।



इससे आदिवासी अपने जल-जंगल-जमीन के बारे में खुद फैसला ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से आदिवासियों का ग्राम सभा में अधिकार बढ़ेगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने का कार्य किया है। कार्यक्रम में उन्होंने अचानकमार, सीतानदी, 

और उदंती टाईगर रिजर्व क्षेत्र के गांवों को सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित किए।मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का जगदलपुर के टाउनहॉल में भी सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और संसदीय सचिव रेखचंद जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चार सौ से अधिक हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र और शासकीय योजनाओं के तहत विभिन्न सामग्रियां प्रदान की गईं।

वहीं, विश्व आदिवासी दिवस पर मुंगेली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस दिन को मनाने के पीछे मूल रूप से आदिवासियों की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चार एंबुलेंस प्रदान की। इसी तरह, पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजाति विकास के लिए केन्द्र सरकार में अलग से एक मंत्रालय बनाया, जिसके बाद समाज में विकास की दिशा को नई गति मिली।

इस बीच, कोंडागांव पुलिस द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में चलाए गए “पोदला उरस्कना“ कार्यक्रम का आज समापन हुआ। इस मौके पर कोंडागांव की शहीद वाटिका में शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया गया।  इधर, आदिवासी समुदाय की विविध और अनूठी संस्कृति पर केंद्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी की शुरूआत आज से रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में शुरू हुई। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों की संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.