Media24Media.com: श्रीमद् भागवत कथा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label श्रीमद् भागवत कथा. Show all posts
Showing posts with label श्रीमद् भागवत कथा. Show all posts

महासमुन्द में उमड़ा भक्ति का महासैलाब, कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द । बड़े आयोजनों का छोटा शहर-महासमुन्द। अब धार्मिक अनुष्ठान का नगर के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। हजारों किमी दूर उत्तरप्रदेश से कथावाचक यहाँ कथा ज्ञान सप्ताह में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराने आए हैं। आयोजन समिति और नगरवासियों के द्वारा सार्वजनिक आयोजन के मुख्य यजमान प्रिया-योगेश्वर राजू सिन्हा हैं। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के संयोजन में आयोजन को भव्य स्वरूप दिया गया है।


 शहर में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा से भक्तिमय वातावरण नजर आया। पीले वस्त्र पहनकर महिलाएँ सिर पर कलश उठाकर नगर भ्रमण करने निकली तो अभूतपूर्व उत्साह देखते बन रहा था।  श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ समारोह मातृ शक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति से ऐतिहासिक और यादगार बन गया।  कलश यात्रा  नगर की कुलदेवी महामाया मंदिर के पास से निकलकर मिनी स्टेडियम कथास्थल पर विसर्जित हुई। बड़ी संख्या में उपस्थिति से विहंगम दृश्य और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। 



 इस अवसर पर कर्मा महिला जागृति मंच महासमुंद द्वारा शंखनाद करते हुए कलश यात्रा का नेतृत्व किया गया। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज ( बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश) और मुख्य यजमान योगेश्वर राजू सिन्हा, प्रिया सिन्हा  का अभिनंदन किया गया । कलश यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से श्रीमती रूप कुमारी चौधरी,  सुशील शर्मा, डॉ मंजू शर्मा, धर्मेंद्र महोबिया, एमआर विश्वनाथन, पंडित जवाहर प्रसाद त्रिवेदी, सतपाल सिंह पाली, रमेश साहू, प्रताप मोहंती, संदीप दीवान, विक्रम सिंह ठाकुर, अग्रज शर्मा,पवन पटेल, महेंद्र जैन, मनीष शर्मा, मंगेश टांकसाले, मीना वर्मा, माधवी सिक्का, देवीचंद राठी, मुन्ना देवार,गोलू सरला मदनकार, हेम लता यादव, आनंद गिरि, प्रकाश शर्मा,गोस्वामी, रिखीराम साहू, प्रदीप चंद्राकर, कुंजू सिन्हा, दानेश्वर सिन्हा, नरेंद्र नायक,  जितेंद्र पप्पू साहू, खगेंद्र तारक, दिग्विजय साहू, राजू यादव , जगदीश साहू, मुन्ना साहू, माखन सिंह, चंद्र बदन मिश्रा, टीकम देवांगन, परसराम सिन्हा, दुजराम साहू, मातृ शक्तियों में प्रमुख रूप से निरंजना शर्मा, मीना वर्मा, लता चंद्राकर, सुधा साहू, मधु यादव, निर्मल कुमार, शुभ्रा शर्मा, राजेश्वरी सिन्हा, चुनेश्वरी साहू, दिगेश्वरी चंद्राकर, गिरजा दास, यशोदा साहू, सुजाता विश्वनाथन,लकी साहू, सीता टांडेकर, सारिका यादव, दुर्गा सर्वा, लक्ष्मी साहू, राजश्री ठाकुर, ममता बग्गा, राखी ठाकुर,रामशिला बघेल, शोभा दीवान, सुमन दीवान, सावित्री साहू, सुनीता देवांगन, राजेश्वरी तिवारी, श्रीमती मनोज साहू,सावित्री साहू,गंगा साहू,पद्मिनी साहू, फूलबासन साहू, लक्ष्मी रंग डाले, नीतू साहू, राखी दुबे, जमुना साहू, सुनीता शर्मा, मनीषा मैडम सहित बंटी शर्मा,अखिलेश यादव, रोमी गुरु दत्ता, राकेश चंद्राकर, राकेश श्रीवास्तव, सोनाधार सोनवानी, अर्चना राव, श्रीमती भामिनी चंद्राकर, राधेश्याम सोनी, राजेशडडसेना, चंदन डडसेना, बलराम साहू, प्रांशु चंद्राकर, गुलाब ठाकुर, विपिन शर्मा, अनूप उपासे सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के गणमान्य नागरिक शरीक हुए।  शहर के प्रबुद्धजन, आसपास के विभिन्न ग्रामों से आए हुए श्रद्धालु एवं भक्तजनों का अपार भीड़ देखने को मिला ।  आयोजन समिति ने सभी भक्तजनों से निवेदन किया है कि 16 से 22 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मिनी स्टेडियम कॉलेज रोड महासमुंद पहुंचकर पंडित  हिमांशु कृष्ण भारद्वाज के श्रीमुख से प्रतिदिन कथा का श्रवण करते हुए अध्यात्म लाभ लें।


महासमुन्द में बहेगी ज्ञान-भक्ति की धारा, 15 मार्च से आयोजित होगा ज्ञान यज्ञ सप्ताह

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द । श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति और नगरवासी महासमुन्द द्वारा आयोजित और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा संयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। अध्यात्म-धर्म प्रेमियों की टोली आयोजन की तैयारी में युद्धस्तर पर जुटी हुई है। कथा वाचक पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज (बुलंदशहर उत्तरप्रदेश) के मुखारबिंद से भागवत कथा सुनने शहरवासी सहित ग्रामीणों में भी खासा उत्साह है।


महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि सभी के सहयोग से आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार, 15 मार्च को कलश यात्रा से होगी। दोपहर 3 बजे नगर की कुलदेवी महामाया मंदिर से कथा स्थल मिनी स्टेडियम के लिए जल कलश यात्रा निकाली जाएगी। नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा मिनी स्टेडियम में संपन्न होगी।

16 से 22 मार्च तक कथा वाचन

16 मार्च से शुक्रवार 22 मार्च 2024 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक मिनी स्टेडियम प्रांगण महासमुन्द में कथा वाचन होगा। जिसमें भगवान के विविध चरित्र का वर्णन किया जाएगा। ज्ञान यज्ञ सप्ताह के समापन अवसर पर 22 मार्च 2024 को महाप्रसादी और आम भण्डारा का आयोजन होगा। भण्डारा दोपहर 12 बजे से होगा।

भागवत कथा आयोजन में शामिल होने के लिए आसपास के गाँव, महासमुन्द शहर के प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क किया जा रहा है। कलशयात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का पंजीयन किया जा रहा है। कथा श्रवण और जनसंपर्क के लिए प्रचार वाहन चल रहा है। भागवत कथा में शामिल होने लोगो से अपील की जा रही है। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि धार्मिक आयोजन से नगर का वातावरण भक्तिमय होता है। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन से जनकल्याण और सर्व मंगल की भावना निहित है। उन्होंने नागरिकों से कार्यक्रम को सफल बनाने सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज 19 से 25 तक रोजाना तीन बार होंगे भक्तों से रुबरु

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। सुप्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज श्रीमद् भागवत कथा करने के लिए 18 जनवरी को राजधानी रायपुर पहुंच रहे है जहां वे शोभायात्रा में शामिल होंगे। 19 से 25 जनवरी तक अनिरुद्धाचार्य महाराज रोजाना तीन बार भक्तजनों से रुबरु होंगे। 18 जनवरी को निकलने वाली शोभायात्रा में नागपुर के ढोल ताशा पार्टी आकर्षण का केंद्र रहेगी। विशाल धर्मसभा हिन्दू हृदय सम्राट व हैदराबाद के भाग्यनगर से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह व अमरावती के सांसद नवनीत राणा कथा श्रवण करने के लिए पहुंचेंगे।


पत्रकारों से चर्चा करते हुए आयोजक कान्हा बाज़ारी, ओमप्रकाश बाज़ारी, सुनील बाज़ारी, ओंकार बैस, ओमप्रकाश मिश्रा, समिति अध्यक्ष विकास सेठिया, समिति सचिव संजय मित्तल, अभिषेक अग्रवाल व दीपक अग्रवाल ने संयुक्त रुप से बताया कि 150 लोगों की टीम के साथ नागपुर के ढोल ताशा पार्टी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेगा जिसमें चलित श्रीराम दरबार व बांके बिहारी की भव्य झांकी शामिल है। भारत माता चौक पर भारत माता की भव्य आरती के पश्चात भारत माता चौक से भव्य शोभायात्रा हनुमान मंदिर मैदान, गुढिय़ारी कथा स्थल तक निकाली जाएगी।

कान्हा बाजारी ने बताया कि 19 से 25 जनवरी तक अनिरुद्धाचार्य महाराज की भव्य कथा रोजाना दोपहर को 1 से शाम को 4 बजे तक होगी जिसका लाइव प्रसारण संस्कार टीवी पर किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर अनिरुद्धाचार्य महाराज भक्तजनों से रोजाना तीन बार रुबरु होंगे, पहला सुबह 6 बजे से 10 बजे तक दीक्षा लेने वाले श्रद्धालुजनों से, दूसरी बार कथा में और तीसरी बार हनुमान मंदिर के पास स्थित मानस मंगल भवन में शाम को 6 से रात्रि 8 बजे तक भक्तजनों की समस्याओं का निवारण करेंगे।

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण भी कथा स्थल पर किया जाएगा। कथा स्थल पर 23 जनवरी को सुबह 11 बजे हिंदू हृदय सम्राट विधायक हैदराबाद श्री टी. राजा का उद्बोधन भी सुनने को मिलेगा एवं 24 जनवरी 2024 को हिंदू शेरनी श्रीमती नवनीत राणा जो वर्तमान अमरावती (महाराष्ट्र) की सांसद है विशेष रुप से उपस्थित रहेंगी। 23 जनवरी 2024 को 56 भोग एवं 24 जनवरी 2024 को रुक्मणी विवाह का भी भव्य आयोजन कथा स्थल पर होगा।


कथा वाचन करने पहली बार राजधानी रायपुर में आ रहे है श्री अनिरुधाचार्य महाराज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : स्व. श्री सत्यनारायण बंजारी (मन्नू भाई) की स्मृति में 19 से 25 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गुढिय़ारी स्थित हनुमान मंदिर मैदान, श्रीनगर रोड में होने जा रहा है। भारत हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए संकल्पित व विश्वविख्यात कथा वाचक अनिरुधाचार्य महाराज कथा वाचन करने पहली बार राजधानी रायपुर आ रहे है। 18 जनवरी को भारत माता चौक से भव्य शोभायात्रा शाम को 6 बजे निकलेगी जिसमें श्री अनिरुधाचार्य महाराज विराजमान होंगे। कथा रोजाना दोपहर को 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी जिसका लाइव प्रसारण संस्कार टीवी के साथ महाराज श्री के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर होगा। 23 जनवरी को विशाल धर्मसभा हिन्दू हृदय सम्राट व हैदराबाद के भाग्यनगर से भाजपा विधायक टी. राजा सिंह शामिल होंगे। उक्त जानकारी रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति के गौतम शर्मा, कान्हा बाज़ारी, विकास सेठिया, अभिषेक अग्रवाल, ओमप्रकाश मिश्रा ने दी।


उन्होंने बताया कि बांके बिहारी चरण सेविका की श्रीमती सुनीता सत्यनारायण बाजारी व गुढिय़ारी हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से राजधानी रायपुर के वासियों को पहली बार विश्वविख्यात कथा वाचक परम पूज्य श्री अनिरुधाचार्य महाराज के श्रीमुख से 19 से 25 जनवरी तक धर्म प्रेमियों को गुढिय़ारी स्थित हनुमान मंदिर में कथा श्रवण करने का लाभ प्राप्त होगा। श्री अनिरुधाचार्य महाराज ने संकल्प लिया है कि जब तक भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं बन जाता तब तक वे लोगों को जागरुक करते रहेंगे। श्री अनिरुधाचार्य महाराज की श्रीमद भागवत कथा की तैयारियों को लेकर समिति का भी गठन किया है जो अपने-अपने कार्य में जुटे हुए है। कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए समिति ने काफी व्यापक व्यवस्था कर रखी है ताकि श्रद्धालु श्री अनिरुधाचार्य महाराज की कथा बिना कोई परेशानी के सातों दिन श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकें। कथा श्रवण करने के लिए 19 जनवरी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन शामिल होंगे वहीं 20 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कथा श्रवण के लिए पहुंचेंगे। मथुरा से आए कलाकारों के द्वारा भव्य राम दरबार बनाया जा रहा है जहां 22 जनवरी को कृष्ण जन्मोत्सव के साथ भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। कथा श्रवण करने के लिए लगभग 3 से 4 लाख लोगों की आने की संभावनाओं को देखते हुए डब्ल्यूआरएस मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है साथ ही बुजुर्गों के आने-जाने के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा समिति की ओर से चलाया जाएगा।

गौतम शर्मा ने बताया कि कथा के मुख्य आयोजक ओमप्रकाश बाजारी (कल्लू), सुनील बाजारी (बिल्लू) तथा कृष्णा बाजारी (कान्हा) है। इसके अलावा आयोजक परिवार में मनोहर, रमाशंकर, सुनील, प्रमोद, संजय, गौतम, सुनील (राजा), सुमित, जसमीत, सोनू, उमेश, किशन, निश्चय, वैभव, मयंक, संचय, रजत, केशव, शिवराज (लल्ला), कुँवर एकांश, राघव, कुँवर रुद्राक्ष एवं समस्त बाजारी परिवार एवं श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति गुढिय़ारी के लोग शामिल है।

कान्हा बाज़ारी व ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा करने के लिए परम पूज्य श्री अनिरुधाचार्य महाराज 18 जनवरी, गुरुवार की दोपहर को राजधानी रायपुर पहुंच रहे है जहां आयोजन समिति के सदस्य उनका भव्य स्वागत करेंगे। शाम को 6 बजे भारत माता चौक से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जिसमें परम पूज्य श्री अनिरुधाचार्य महाराज शामिल होंगे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गुढिय़ारी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी, इस दौरान जगह-जगह पर अनिरुधाचार्य महाराज का स्वागत किया जाएगा। कथा रोजाना दोपहर को 1 बजे से शाम को 4 बजे तक होगी जिसका लाइव प्रसारण संस्कार टीवी, फेसबुक व यूट्यूब चैनल कृष्णा कान्हा बाजारी, इस्ट्राग्राम के पेज कृष्णा शर्मा 4 बीजेपी पर किया जाएगा।

विकास सेठिया व अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि 19 जनवरी, शुक्रवार को देव प्रतिष्ठा, भागवत महात्म्य एवं शुकदेव आगमन, 20 जनवरी, शनिवार को विराट स्वरूप वर्णन एवं श्री ध्रुव चरित्र, 21 जनवरी, रविवार प्रहलाद चरित्र एवं गजेन्द्र मोक्ष, 22 जनवरी, सोमवार वामनावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नन्दोत्सव, 23 जनवरी, मंगलवार बाललीला, माखनचोरी, गोवर्धनपूजा एवं छप्पन भोग, 24 जनवरी, बुधवार रुक्मिणी विवाह महोत्सव एवं सुदामा चरित्र तथा 25 जनवरी, गुरुवार को नवयोगेश्वर संवाद, अवधूतोपाख्यान, द्वादश स्कंध पर परम पूज्य श्री अनिरुधाचार्य महाराज श्रद्धालुजनों को कथा श्रवण कराएंगे। 25 जनवरी को ही कथा की विश्रांति होगी और रोजाना कथा समाप्ति के बाद श्रद्धालुजनों को प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.