Media24Media.com: श्रमिक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label श्रमिक. Show all posts
Showing posts with label श्रमिक. Show all posts

बेटियों के सपनों को सहारा देती मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में श्रमिकों की बेटियां अब अपने सपने बुन रहीं हैं और सफलता की राह में आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार की नोनी सशक्तिकरण योजना बेटियों को शिक्षित और सक्षम बनाने के लिए मददगार साबित हो रही है। योजना से मिले सहारे ने बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार, छत्तीसगढ़ के श्रमिक परिवारों की बेटियों के शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से नोनी सशक्तिकरण योजना संचालित कर रही है।
                   

धमतरी जिला मुख्यालय के गोकुलपुर वार्ड की रहने वाली श्रीमती माधुरी गुप्ता खुद तो रोजी-मजदूरी का काम करती है लेकिन उसकी हमेशा से इच्छा रही है कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। माधुरी शिक्षा के महत्व को समझती है। माधुरी बताती हैं कि पति की तबीयत खराब होने के बाद परिवार में वह अकेली कमाने वाली है। उसके लिए चार बच्चों की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई करवाना आसान काम नहीं था। लेकिन माधुरी ने बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लिया ताकि वे आगे बढ़ सकें।

अभिभावक के तौर पर माधुरी ने अपनी जिम्मेदारी निभाने की भरपूर कोशिश की और अपने बच्चों को जीवन में हर परिस्थिति का डटकर सामना करने की सीख दी। मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण के साथ-साथ बच्चों को पढ़ने के लिए भी प्रेरित करती रहीं। उनके इस संघर्ष को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना का सहारा मिला और वह अब अपनी बेटी को आगे पढ़ा रही है। नोनी सशक्तिकरण योजना के माध्यम से मिले आर्थिक सहयोग से माधुरी ने अपनी बेटी को 12वीं की पढ़ाई कराई और अब आगे उसका दाखिला आईटीआई में करवा रही है। गौरतलब है कि धमतरी जिले में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के बेहतर क्रियान्वयन से अब तक 1,999 हितग्राहियों को कुल 3 करोड़ 99 लाख 80 हजार रूपए की सहायता प्रदान की गई है।

मंडल की सभी योजनाएं श्रमिकों के लिए बन रही है मील का पत्थर

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ धरातल के लोगों को मिले इसके लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा 22 श्रमिक हितैषी योजनाएं संचालित हो रही है। मंडल की ये सभी योजनाएं प्रदेश के श्रमिक जनों तथा उनके परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। उक्त बातें आज नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा श्रमिकों के लिए चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक ही चॉबी है श्रमिक कार्ड। 



शासन डीबीटी के माध्यम से इन सभी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के खाते में दे रही है। इसलिए सभी पात्र हितग्राही श्रमिक कार्ड बनवाये एवं इन सभी योजनाओं का लाभ ले। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत से हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि अग्रवाल ने भगवान विश्वकर्मा एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, बोर्ड मेम्बर दुर्गेश जायसवाल, पूर्व सभापति सलीम नियारिया, सागर सोलंकी, अनिल शुक्ला, अमृत काटजू, रानी चौहान, शेख ताजीम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) सुशील सन्नी अग्रवाल ने इस मौके पर मंडल की उन सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं उसका लाभ लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मजदूरों को श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए या तो जिले के श्रम कार्यालय आना पड़ता था, या फिर यह किसी प्राईवेट च्वाईंस सेंटर में जाकर बनवाना पड़ता था। लेकिन अब जिले के साथ विकासखण्डों में भी श्रम कार्यालय खुलेगा, जिससे अब श्रमिकों को कार्ड बनवाने में आसानी होगी। इसी के साथ ही श्रमिक कार्ड आने वाले दिनों में हर वार्डो एवं ग्रामीण इलाकों में भी शिविर के माध्यम से भी बनाया जाएगा। उन्होंने मंडल द्वारा तैयार किए गए श्रमेव एप के बारे में भी जानकारी दी। इस एप के माध्यम से अब घर बैठे मजदूर एन्ड्राईड फोन के माध्यम अपना पंजीयन कर सकते है। जब से शुरू हुआ एप तब से आज तक जिले में 2400 मजदूरों ने स्वयं से अपना श्रमिक कार्ड बना लिया है। 

कार्यक्रम के शुभारंभ में अग्रवाल ने ऑडिटोरियम के बाहर बने पंजीयन काउंटर का भी शुभारंभ किया।विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि श्रमिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिक सम्मेलन एक बहुत ही अच्छा आयोजन है। इस प्रकार के आयोजन से श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलती है, जिसका वे लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्गो के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिससे छत्तीसगढ़ के लोग सशक्त हो रहे है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी श्रमिकों को संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु आग्रह किया।

 योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को मिला चेक

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने आज श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान योजना के पात्र हितग्राहियों को चेक वितरण कर उन्हें सम्मानित किया। इनमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत 3 हितग्राही अनिता जाटवर, अनुसूय्या गबेल एवं टिकेश्वरी चौहान को एक-एक लाख रुपये का चेक दिया गया। इसी तरह मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 5 हितग्राही माधवी सारथी, मंजु साव, सीमा साहू,

साइत्री यादव एवं यशोदा सिदार को 20-20 हजार रुपये का चेक, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 5 हितग्राही नरेश कुमार साव, पदुम कुंवर, झुलबाई, गनेशी बाई चन्द्रा एवं गणेश मानिकपुरी को 20 हजार का चेक, मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले भूनेश्वर साव को 01 लाख रुपये, श्रीमती सोनीमती को 10 हजार 500 रुपये एवं कमलधर पटेल को 7 हजार 500 रुपये तथा नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत मनोहर यादव को 6 हजार, लक्ष्मीदास महंत को 3 हजार एवं टेकराम साहू को 1 हजार रुपये का चेक दिया गया।

848 हितग्राहियों को मिले 01 करोड़ से रुपये से अधिक की राशि 

सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदे ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा संचालित योजनाओं में आज 848 लोगों को 01 करोड़ 41 लाख 29 हजार रुपये से लाभान्वित किया गया। इनमें महतारी जतन योजना के तहत 28 लोगों को 5 लाख 60 हजार रुपये, निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 3 हितग्राहियों को 3 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नोनी सशिक्तकरण योजना में 629 हितग्राहियों को 01 करोड़ 25 लाख 80 हजार रुपये, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना मेे 159 हितग्राहियों को 4 लाख 8 हजार रुपये, मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना में 28 हितग्राहियों के 01 लाख 81 हजार रुपये, मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत टाप टेन में आने वाले बच्चों में एक हितग्राही को 01 लाख रुपये की राशि से लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रम कल्याण निरीक्षक श्रीमती सोनम रवानी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल एवं डॉ.नरेन्द्र पर्वत ने किया।

​​​​​​​ छत्तीसगढ़ : एक अक्टूबर से श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी का मिलेगा लाभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के प्रावधानों के अनुसार राज्य के विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए एक अक्टूबर 2022 से परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता निर्धारित किया है। परिवर्तनशील महंगाई भत्ता का लाभ अनुसूचित क्षेत्रों में कार्यरत औद्योगिक श्रमिक, कृषि श्रमिक, अगरबत्ती निर्माण और बीड़ी निर्माण से जुड़े श्रमिकों को मिलेगा।



औद्योगिक सूचकांक के अनुसार जनवरी 2022 से जून 2022 के मध्य हुई वृद्धि के आधार पर औद्योगिक श्रमिकों के मंहगाई भत्ते में प्रतिमाह 160 रूपए और कृषि श्रमिकों के मंहगाई भत्ते में प्रतिमाह 150 रूपए की वृद्धि की गई है। इसी तरह से अगरबत्ती निर्माण श्रमिकों को एक हजार अगरबत्ती बनाने पर 0.4 रूपए, बीड़ी श्रमिकों को एक हजार बीड़ी बनाने पर 4.25 रूपए की वृद्धि की गई है। यह दरें एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए निर्धारित की गई है।

सामान्य नियोजन के लिए निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दरों के अनुसार श्रमिकों को बढ़ी हुई दरों पर मजदूरी अब एक अक्टूबर 2022 में मिलेगी। अकुशल श्रमिकों को निर्धारित जोन में प्रतिदिन मजदूरी 393 रूपए निर्धारित की गई है। जोन के 383 रूपए और जोन के लिए 373 रूपए मजदूरी प्रतिदिन मजदूरी देय होगी। अर्द्धकुशल श्रमिकों को जोन के लिए 418 रूपए, जोन के लिए 408 रूपए एवं जोन के लिए 398 रूपए प्रतिदिन मजदूरी निर्धारित की गई है। कुशल श्रमिको को जोन के लिए 448 रूपए,  जोन के लिए 438 रूपए तथा जोन के लिए 428 रूपए प्रतिदिन कुल मजदूरी मिलेगी। 

इसी तरह से उच्च कुशल श्रमिको को निर्धारित मजदूरी के अनुसार अब जोन के लिए 478 रूपए, जोन के लिए 468 रूपए और जोन के लिए 458 रूपए प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। कृषि श्रमिकों के लिए निर्धारित न्यूनतम वेतन दरो के अनुसार अकुशल कृषि श्रमिको के लिए 273 रूपए प्रतिदिन मजदूरी निर्धारित की गई है। श्रमायुक्त द्वारा प्रभावशील न्यूनतम वेतन दरों की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की वेबसाईट www.cglabour.nic.in पर अपलोड की गई है। इसके अलावा श्रमायुक्त कार्यालय इंद्रावती भवन, खण्ड तीन द्वितीय तल नवा रायपुर से भी सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.