Media24Media.com: शीतकालीन सत्र

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शीतकालीन सत्र. Show all posts
Showing posts with label शीतकालीन सत्र. Show all posts

धान खरीदी के आंकड़े देखकर कांग्रेसियों के पेट में हो रहा दर्द : अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है. विपक्ष लगातार सरकार को धान खरीदी के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही हैं. इसपर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है.


उन्होंने कहा कि धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है. राइस मिलर्स लगातार धान उठा रहे हैं. 55 लाख मिट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है. तेज गति से धान का उठाव हो रहा है. कांग्रेस की आदत रही है, जब अच्छा काम होता है तो उनके पेट में दर्द शुरु हो जाता है.

वहीं प्रदेश में नल जल योजना में गड़बड़ी मामलें को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जल जीवन मिशन के काम को कांग्रेस ने कैसे किया, ये सब जानते हैं. कांग्रेस के कारण अव्यवस्था पैदा हुई है. जहां गड़बड़ी मिल रही है, वहां कठोर कार्रवाई की जा रही है.

बस्तर में आदिवासी बच्चों को गोली लगने के मामला में कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि किसी भी तरह के कोई मामले को दबाने का विषय नहीं है. इस पर जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कांग्रेस जिस तरह से चरित्र दिखती है, वह छत्तीसगढ़ की जनता बखूबी देख रही है. 1 साल में जो काम हुए हैं, उन कामों के कारण कांग्रेस पार्टी बौखलाई हुई है. इसलिए इस तरह के आरोप लगा रही है, सरकार को बदनाम करने की कोशिश करती है लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे.

छत्तीसगढ़ में हवाई सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है. रायपुर से बिलासपुर और अंबिकापुर के लिए हवाई यात्रा कल से शुरू होगी. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे. डबल इंजन सरकार का फायदा छत्तीसगढ़ को मिले इसके लिए काम हो रहा है. हमारी सरकार बनने के तुरंत बाद लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है. अंबिकापुर में हवाई संचालन की शुरुआत हुई है. छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में भी कई हवाई सेवाओं का विस्तार होगा. लोगों को किफायती और बचत वाली सेवाएं उपलब्ध हो रही है.

वन नेशन वन इलेक्शन देश की जरूरत : उपमुख्यमंत्री साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने वन नेशन वन इलेक्शन पर विपक्ष के विरोध को लेकर कहा कि विपक्ष वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध आखिर क्यों करती है? कांग्रेस पार्टी और यह विपक्षी दल राष्ट्रहित का जब भी कोई निर्णय होता है, हमेशा उसके खिलाफ खड़े नजर आते हैं. जहां तक कांग्रेस पार्टी का विषय है, यह इसी तरह के बयान देती है. वन नेशन वन इलेक्शन यह देश की आवश्यकता है, देश की जरूरत है. प्रधानमंत्री जी ने एक बड़ा कदम उठाया है.


छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, मुख्यमंत्री सहित ये मंत्री देंगे जवाब, शिक्षा, अनुपूरक भी होगा पेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। आज दो सदस्यों को श्रद्धांजलि देने से सत्र की शुरुआत होगी। राज्यसभा के पूर्व सांसद श्रीगोपाल व्यास और मध्यप्रदेश के वक्त विधायक रहे नंदाराम सोरी को आज सदन में श्रद्धांजलि दी जायेगी। शोक जताने के बाद सदन की कार्रवाई कुछ देर के लिए स्थगित होगी, जिसके बाद प्रश्न काल होगा।


आज विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सवालों का जवाब देंगे। आज राजस्व, शिक्षा, वन, जल संसाधन विभाग से जुड़े सवाल पूछे जायेंगे।

आज डिप्टी सीएम अरुण साव आज निकाय चुनाव से संबंधित अध्यादेश को सदन की पटल पर रखेंगे।चार अलग-अलग निकाय चुनाव के संशोधन से संबंधित अध्यादेश को सदन में पेश किया जायेगा।, आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल और केदार कश्यप भी पटल में पत्र को रखेंगे।

ध्यानाकर्षण में अजय चंद्राकर, भावना बोहरा, अंबिका मरकाम, जल जीवन मिशन की अनिय़मितता का मुद्दा उठायेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष बारदाराना खरीदी में अनियमितता का मुद्दा ध्यानाकर्षण में रखेंगे। वहीं अनुपुरक बजट को सदन में पेश किया जायेगा।

Parliament Winter Session : जिन्हें जनता ने 80 बार नकारा, वो संसद का काम रोकते हैं, हंगामे को लेकर पीएम मोदी का राहुल पर वार

No comments Document Thumbnail

 Parliament Winter Session : संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र के शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने संसद परिसर से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि शीतकालीन सत्र है और माहौल भी शीत ही रहेगा। 2024 का ये अंतिम कालखंड चल रहा है, देश उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में भी लगा हुआ है। संसद का ये सत्र अनेक प्रकार से विशेष है। सबसे बड़ी बात है कि हमारे संविधान की यात्रा का 75वें साल में प्रवेश अपने आप में लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही उज्जवल अवसर है।


पीएम मोदी ने संसद में स्वस्थ चर्चा का आह्वान किया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए, जिन्हें जनता ने अस्वीकार किया है वे संसद को भी मुट्ठी भर लोगों की हुड़दंगबाजी से कंट्रोल करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका अपना मकसद तो संसद की गतिविधि को रोकने से सफल होता नहीं। लेकिन उनकी ऐसी हरकतें देखकर जनता उन्हें नकार देती है। पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों को 80-90 बार जनता नकार चुकी है।

ये लोकतंत्र का सम्मान नहीं करते- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे हुड़दंगियों को जनता सजा देती है। इन्हें जनता देख रही है। ऐसे लोग लोकतंत्र का सम्मान नहीं करते। कुछ लोग न काम करते हैं न करने देते हैं। विपक्ष जनता जनार्दन की भावना का सम्मान करे। विपक्ष को जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरना होगा। कुछ विपक्षी सांसद अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं। उन्हें जनता की आकांक्षाओं की परवाह नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की ओर उम्मीदों से देख रही है। आशा करता हूं की चर्चा कुछ सार्थक नतीजे मिलेंगे।

दुनिया को संदेश जाना चाहिए- पीएम मोदी
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले PM मोदी ने कहा कि मैं बार बार विपक्ष से आग्रह करता हूँ। कुछ विपक्ष की आग्रह करता हूँ जिनको जनता ने नकारा दिया वे अवरोध पैदा करते है। मैं आशा करता हूँ कि नए लोगों जिनके पास नए विचार और ऊर्जा है। विश्व भारत की ओर देख रहा है। विश्व में भारत को ऐसे अवसर कम मिलते हैं जो आज मिला है। विश्व को संदेश जाना चाहिए। हम जितना समय गवां चुके है उसका पश्चाताप करे। मैं आशा करता हूँ कि यह सत्र बहुत ही परिणामकारी हो। वैश्विक गरिमा को बल देने वाला और नए सांसदों को बल देने वाला हो।

CG Assembly : शीतकालीन सत्र आज शुरू, राज्यपाल का अभिभाषण कल

No comments Document Thumbnail

 CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरु हो रहा है। दिल्ली स्थित संसद भवन में हुई घटना के बाद रायपुर स्थित छग विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आज से शुरु होने वाले विधानसभा सत्र की कार्रवाई तीन दिनों तक चलेगी। सबसे पहले आज राज्यपाल का होगा अभिभाषण होगा। जिसके बाद 90 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। लगभग 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा।


सत्र के प्रथम दिवस सभी विधानसभा के सदस्यों का शपथ ग्रहण व विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन भी संपन्न होगा। पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण सुबह 11:00 से दूरदर्शन (छत्तीसगढ़ ) से किया जाएगा। 20 दिसंबर को सदन में सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसका भी सीधा प्रसारण भी दूरदर्शन (छत्तीसगढ़) से किया जाएगा। दूरदर्शन (छत्तीसगढ़ ) टाटा स्काई प्लेटफार्म पर चैनल नंबर 1174 पर उपलब्ध रहेगा।

आपको बता दें कि लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के बाद राज्य विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसी के चलते पुलिस की एक अहम बैठक आयोजित की गई। पुलिस कंट्रोल रूम के डायल 112 बिल्डिंग के सभागार में आय़ोजित इस बैठक में सभी अधिकारियो को अपने अपने सेक्टर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाकर रखने कि निर्देश दिए गए।


19 दिसंबर से छत्तीसगढ़ विस का शीतकालीन सत्र, तीन दिन का होगा सत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19, 20 ,21 दिसंबर को होगा। इस शीतका​लीन सत्र में प्रोटेम स्पीकर शपथ लेंगे। वहीं राज्यपाल का अभिभाषण होगा। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा।


बता दें कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस सत्र को लेकर जानकारी दी है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सीएम ने सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक में निर्देश दिए कि 19 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया जाएगा।

पराजय का गुस्सा उतारने के लिए लोकतंत्र के मंदिर को मंच ना बनाएं : पीएम मोदी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्‍ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विपक्षी दलों से आग्रह किया कि संसद के शीतकालीन सत्र में वे विधानसभा चुनावों में मिली पराजय का ‘गुस्सा’ ना निकालें बल्कि उससे सीख लेते हुए पिछले नौ सालों की नकारात्मकता को पीछे छोड़ें और सकारात्मक रूख के साथ आगे बढ़ें, तभी उनके प्रति लोगों का नजरिया बदल सकता है।


सत्र के पहले दिन मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यदि विपक्षी दल ‘विरोध के लिए विरोध’ का तरीका छोड़ दें और देश हित में सकारात्मक चीजों में साथ दें तो देश के मन में उनके प्रति आज जो नफरत है, हो सकता है वह मोहब्बत में बदल जाए। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को ‘बहुत ही उत्साहवर्धक’ करार देते हुए उन्होंने कहा देश ने नकारात्मकता को नकारा है।

चार में तीन राज्यों में भाजपा ने रविवार को भारी बहुमत से जीत हासिल की। मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख राज्य में उसने सत्ता में वापसी की वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने में सफल रही। तेलंगाना में भले ही भाजपा सत्तासीन होने में विफल रही लेकिन दक्षिणी राज्य में उसने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अगर मैं वर्तमान चुनाव नतीजे के आधार पर कहूं तो विपक्ष में जो बैठे हुए साथी हैं उनके लिए यह स्वर्णिम अवसर है। इस सत्र में पराजय का गुस्सा निकालने की योजना बनाने के बजाय, इस पराजय से सीखकर, पिछले नौ साल में चलाई गई नकारात्मकता की प्रवृत्ति को छोड़कर, इस सत्र में अगर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे तो देश उनकी तरफ देखने का दृष्टिकोण बदलेगा’।

मोदी ने कहा कि वे (विरोधी दल) विपक्ष में हैं, फिर भी वह उन्हें सकारात्मक सुझाव दे रहे हैं कि सकारात्मक के साथ ही हर किसी का भविष्य उज्ज्वल है और उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कृपा करके बाहर की पराजय का गुस्सा सदन में मत उतारना। हताशा, निराशा होगी… आपके साथियों को दम दिखाने के लिए कुछ न कुछ करना भी पड़ेगा…लेकिन कम से कम लोकतंत्र के इस मंदिर को वह मंच मत बनाइए’। मोदी ने कहा कि वह अपने लंबे अनुभव के आधार पर कह रहे हैं कि आप (विपक्ष) थोड़ा सा अपना रुख बदलिए और विरोध के लिए विरोध का तरीका छोड़ दीजिए।

उन्होंने कहा, ‘देश हित में सकारात्मक चीजों का साथ दीजिए। जो कमियां है उन पर चर्चा कीजिए। आप देखिए, देश के मन में आज जो (विपक्ष के प्रति) नफरत पैदा हो रही है… हो सकता है वह मोहब्बत में बदल जाए। तो मौका है यह। इसे जाने मत दीजिए’।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर नफरत के माहौल में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने की बात करते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों से संसद सत्र में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इसी में उनकी भलाई है कि वह देश को सकारात्मकता का संदेश दें।


शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने के बाद आज की कार्यवाही स्थगित

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन (second day of winter session of chhattisgarh assembly 2020) है। सत्र की शुरुआत में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि (Tribute to former Chief Minister Motilal Vora) दी जाएगी। वहीं आज होने वाली विधानसभा की कार्यवाही को आज के लिए स्थगित कर दी गई है। विधानसभा में आज मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने के बाद लगभग सभी मंत्री विधायक उनके अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।





जानकारी के मुताबिक मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा सचिवालय से जारी कार्यसूची के हिसाब से आज प्रश्न उत्तर काल होना था। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) सदन के सामने विद्युत अधिनियम और अन्य विषय को रखते, लेकिन आज की कार्यवाही को स्थागित कर दी गई है।





मोतीलाल वोरा के निधन पर छत्तीसगढ़ में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, आज होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार





बता दें कि शीतकालीन सत्र (winter session) के पहले दिन किसानों की मौत और धान खरीदी का मुद्दा उठा था। सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के बाद बीजेपी सदस्यों ने राज्य में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाया था। विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसान सबसे ज्यादा पीड़ित हुए हैं।





सदन में पहले दिन जमकर हुआ था हंगामा





राज्य सरकार ने 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने की घोषणा की थी, लेकिन 2019-20 में सहकारी समितियों में धान बेचने के बाद किसानों को पूरा भुगतान नहीं मिला है। वहीं विपक्ष ने मृत किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की और सदन के गर्भगृह में नारेबाजी की। सभापति ने गर्भगृह पहुंचे भाजपा और जेसीसीजे सदस्यों के निलंबित होने की जानकारी दी और सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।





छत्तीसगढ़ में 21 दिसंबर तक 31.16 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक इतने लाख किसानों ने बेचा धान





गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र (chhattisgarh assembly winter session) 21 दिसंबर से शुरू हो गया है। ये सत्र 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र (chhattisgarh assembly winter session) के दौरान 7 बैठक होंगी।





दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि





छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र (chhattisgarh assembly winter session) के पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इनमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य हीरा सिंह मरकाम, लाल महेंद्र सिंह टेकाम और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य घनाराम साहू का नाम शामिल है। इस सत्र के लिए विधायकों ने कुल 961 सवाल की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी है। सत्र के दौरान सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून पेश कर सकती है। इसका प्रारूप तैयार हो चुका है। साथ ही सरकार कुछ संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत कर सकती है।





विधानसभा उपाध्यक्ष कर रहे कार्यवाही का संचालन





छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में पहली बार विधानसभा का सत्र की शुरुआत हुई है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिसके कारण उन्हें 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसीलिए विधानसभा उपाध्यक्ष कार्यवाही को संचालित कर रहे हैं।


शीतकालीन सत्र : कल तक के लिए स्थगित हुआ सदन, किसान आत्महत्या मामले को लेकर जमकर हुआ हंगामा

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र  की कार्यवाही (chhattisgarh assembly winter session) कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दरअसल सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा यह सरकार किसानों की सरकार है, किसानों के लिए जो सवाल उठेगा उसका जवाब देंगे। भारी हंगामे के बीच 5 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन की शुरूआत में बृजमोहन अग्रवाल और नारायण चंदेल ने खुदकुशी करने वाले किसानों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा देने की मांग की।





छत्तीसगढ़ में फिर एक पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, 24 घंटे में दो आरक्षकों ने ली अपनी जान





वहीं सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विपक्षी सदस्यों पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद बीजेपी के सदस्य भी नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंचे, जिसके बाद सदन ने गर्भगृह में नारेबाजी करने वाले बीजेपी और जनता कांग्रेस के सदस्यों को निलंबित कर दिया। वहीं निलंबित करने के बाद सदस्य गर्भगृह में बैठकर फिर नारेबाजी करने लगे, जिसकी वजह से सभापति ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।





बीजेपी के सदस्यों ने आसंदी के सामने की नारेबाजी





बता दें कि सत्र के पहले दिन यानी आज किसान आत्महत्या मामले (Farmer suicide case) में सरकार और विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई। साथ ही धान खरीदी के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव पर सरकार के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट नजर आया। सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। किसानों की आत्महत्या और रकबे में कमी को लेकर सरकार के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट है। वहीं बीजेपी के सदस्यों ने आसंदी के सामने नारेबाजी की है।





SI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, एक ही दिन में दो पुलिसकर्मियों ने ली अपनी जान





सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद कांग्रेस विधायक और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों की सराहना हर जगह मिल रही है। 15 सालों तक बीजेपी की सरकार के दौरान बड़े तादात में किसानों ने आत्महत्या की, लेकिन कभी किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया। वहीं पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि स्थगन के विषय और सरकार के जवाब सामने हैं। सदन में समग्र रूप से चर्चा होगी।





विधानसभा में हो रहा जमकर हंगामा





वहीं सदन में किसानों के लिए विद्युत पंप कनेक्शन का मुद्दा उठा।इसके साथ ही स्थायी और अस्थायी विद्युत पंप कनेक्शनों के आवेदनों के पेंडिंग रहने के मामले पर सदन में हंगामा हुआ है।





विधायक दल की बैठक





बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र (chhattisgarh assembly winter session) आज से शुरू हो गया है। ये सत्र 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र (chhattisgarh assembly winter session) के दौरान 7 बैठक होंगी। शीतकालीन सत्र के संबंध में चर्चा के लिए सीएम भूपेश बघेल ने 21 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे सीएम हाउस में आयोजित की जाएगी।





दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि





छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र (chhattisgarh assembly winter session) के पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इनमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य हीरा सिंह मरकाम, लाल महेंद्र सिंह टेकाम और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य घनाराम साहू का नाम शामिल है। इस सत्र के लिए विधायकों ने कुल 961 सवाल की सूचना विधानसभा सचिवालय को दी है। सत्र के दौरान सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून पेश कर सकती है। इसका प्रारूप तैयार हो चुका है। साथ ही सरकार कुछ संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत कर सकती है।





विधानसभा उपाध्यक्ष कर रहे कार्यवाही का संचालन





छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष की गैर मौजूदगी में पहली बार विधानसभा का सत्र की शुरुआत हुई है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिसके कारण उन्हें 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसीलिए विधानसभा उपाध्यक्ष कार्यवाही को संचालित कर रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.