Media24Media.com: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts
Showing posts with label शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts

शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, छत्तीसगढ़ में बढ़ा दी गई स्कूलों की छुट्टियां, अब 25 जून तक स्कूल रहेंगे बंद

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी स्कूलों में  25 जून तक अवकाश की घोषणा की है।  अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और  26 जून से खुलेंगे।


बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। 

 अग्रवाल ने बताया कि, बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे। जिसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्यों की नियुक्ति

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) में सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई। इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया गया है। मंडल में मान्यता प्राप्त संस्थाओं के प्राचार्यों, प्राध्यापकों और निजी संस्थाओं के सदस्यों के साथ ही पांच विधायकों को शामिल किया गया है।


सदस्यों की नियुक्ति अवधि 3 वर्ष है। नई सरकार के गठन के साथ ही पूर्व मंडल सदस्यों की नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो गई थी। बिना सदस्यों के माशिमं के कई निर्णय अटक रहे थे। मंडल सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया तो फरवरी से ही शुरू हो गई थी, किन्तु आचार संहिता की वजह से नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो पाया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने आज 20 मंडल सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। सदस्यों में विधानसभा के प्रतिनिधित्व के रूप में पांच विधायक शामिल किए गए हैं। इनमें डोमन सिंह कोर्सेवाड़ा अहिवारा, मोतीलाल साहू रायपुर ग्रामीण, सुशांत शुक्ला बेलतरा, रामकुमार टोप्पो सीतापुर और आशाराम नेताम कांकेर शामिल हैं। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थाओं से प्राचार्य वर्ग में प्रकाश यादव राजनांदगांव, प्रफुल्ल शर्मा जांजगीर चांपा और श्रीमती इंदु अग्रवाल कोरबा को सदस्य बनाया गया है।



प्रशिक्षण महाविद्यालयों से श्रद्धा मिश्रा अंबिकापुर को शामिल किया गया है। मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापक माशिमं के सदस्यों में मान्यता प्राप्त संस्थाओं से 6 प्राध्यापकों की भी नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राध्यापकों में संजय ठाकुर दंतेवाड़ा, ऋषि कश्यप बिलासपुर, जितेन्द्र कुमार सिंह कबीरधाम, ओंकार सिंह ठाकुर बलरामपुर, डॉ. हितेश कुमार दीवान रायपुर, दीक्षा गंगराड़े रायपुर शामिल हैं। इसी तरह तीन स्थानीय निकायों में संचालित संस्थाओं के प्रतिनिधि के रूप में अनिल दास गुप्ता कबीरधाम, चंद्रकांत तिवारी पामगढ़, कीर्ति व्यास रायपुर के अलावा एल. डी. दुबे और सुनील पंडया को सदस्य बनाया गया है।

झूठ और षड्यंत्र की राजनीति करते है राहुल गांधी - बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर संविधान को समाप्त करने के आरोप पर अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ झूठ और षड्यंत्र की राजनीति करते हैं। भारत के विभिन्न समाजों में भेद करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते है।


उनकी यह हरकतें पूरी तरह से असामाजिक एवं देशविरोधी है। रही बात बाबासाहेब आंबेडकर जी की तो कांग्रेस ने तो उन्हें भारत रत्न के लायक भी नहीं समझा था। भाजपा समर्थित वीपी सिंह सरकार में  ही उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कांग्रेस विशेष रूप से कथित गांधी परिवार को भय था कि अंबेडकर जी की प्रतिष्ठा बढ़ेगी तो गांधी परिवार की पूछ परख कैसे होगी। इसी वजह से कांग्रेस ने उनका अपमान करने में कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ा था।

अपनी प्रतिक्रिया में आगे बृजमोहन ने कहा कि सही मायने में भारतीय जनता पार्टी ने ही बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की रक्षा की है, उनका मान रखा है। जबकि इसी कांग्रेस पार्टी ने संविधान को ताक में रखकर देश में आपातकाल लगाया था। लोगों के अधिकार छीन लिए थे। आज जब जनता ने इन कांग्रेसियों के हाथों से सत्ता सहित सब कुछ छीन लिया है तो ये अब बड़ी बेशर्मी के साथ संविधान की दुहाई दे रहे हैं।

बृजमोहन ने कहा कि देश में भाजपा की सत्ता आने के बाद ही दलित,आदिवासी, पिछड़ों, वंचितों को उनका सही अधिकार मिला है। आदिवासी, दलित समाज से राष्ट्रपति, पिछड़ा वर्ग के स्वयं मोदी जी प्रधानमंत्री हैं। यह बात कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं कर पा रही। असल में राहुल गांधी यह सारे अधिकार और पद प्रतिष्ठा अपने गांधी परिवार के लिए ही चाहते हैं। इसीलिए सत्ता में आने कि उनकी बेचैनी में अनर्गल एवं देश विरोधी बयान उनके मुंह निकल रहे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में भारत सफलता के शिखर पर विराजमान है। पूरी दुनिया आशा भरी निगाहों से भारत की तरफ देख रही है। आर्थिक रूप से भारत सक्षम हुआ ही है, हमारी सैन्य शक्ति भी बेहद मजबूत हुई है। 

राहुल गांधी जितना झूठ बोलना है बोल ले उससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भारत की जनता सच्चाई जानती है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास जीतकर काम कर रही है। समाज का हर वर्ग सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है। कहीं कोई भेदभाव भाजपा ने ना कभी किया है ना आगे करेगी। 

बृजमोहन ने कहा कि राहुल गांधी जितनी झूठी और कोरी बयानबाजी कर रहे हैं वो सिर्फ 4 जून तक ही कर पाएंगे। उसके बाद वे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। जनादेश भाजपा के साथ है समाज का हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर  है। जिसकी बदौलत प्रचंड बहुमत के साथ देश में पुनः मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।


CG BIG NEWS : प्रवीण्य सूची में गड़बड़ी करने वालों पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम में हुई परीक्षा के प्रवीण्य सूची में गड़बड़ी की खबरें सामने आने पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी कार्रवाई की है। 


देर रात जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम की सचिव श्रीमती अलका दानी को प्रतिनियुक्ति  समाप्त करते हुए उनके मूल पदस्थापना में वापस भेज दिया गया है। वहीं परीक्षा प्रभारी रहे सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू को निलंबित कर उनका मुख्यालय सयुक्त संचालक कार्यालय बस्तर किया गया है। इसके साथ ही विद्या मंडलम के स्टेनो, डाटा एंट्री ऑपरेटर संतोष ठाकुर एवं लिपिक वर्ग 3 परमेश्वर दयाल चौबे को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया गया है।

इस संबंध में  अग्रवाल ने संस्कृत विद्यमंडल की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के संबंध  एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर  एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन मागा है ।

पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तकों में भारत रत्न और पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों का जीवन परिचय होंगे प्रकाशित: शिक्षा मंत्री

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मातृ शोक में डूबे शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एक दिन बाद ही फिर काम में लौट आए। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम कार्यकारिणी सभा की 88 वीं बैठक ली। बैठक में उन्होंने मंडल के कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह बैठक मंत्री अग्रवाल की माता जी के निधन के बाद उनकी पहली बैठक थी। बैठक में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि उनकी माता जी का निधन उनके लिए एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान है। उनकी माता जी उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ थीं और उनके निधन से उन्हें गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा उन्हें दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित करती थीं, इसलिए वे अपनी मां की इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपना काम जारी रखेंगे। 


बैठक में मंत्री अग्रवाल ने पाठ्य पुस्तक निगम के कामकाज की समीक्षा करते हुए  कहा कि पाठ्य पुस्तक निगम को छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए काम करें। 

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने और उन्हें देश की महान विभूतियों की जानकारी प्रदान करने के लिए किताबों के शुरुवात और अंत में भारत रत्न और पदमश्री पुरुस्कार से सम्मानित महान हस्तियों का जीवन परिचय प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री समेत  मंत्रीमंडल के सदस्यों की फोटो के साथ परिचय प्रकाशित किया जाएगा। पुस्तक मुद्रण में प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत वृद्धि की जाती है जिसे वर्तमान सत्र में नहीं करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने राज्य के सभी 33 जिलों में पाठ्य पुस्तक निगम का डिपो स्थापित करने के निर्देश दिए जिससे सभी विद्यालयों तक समाय पर पुस्तक पहुंचाया जा सकें। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बद्ध विद्यालयों में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तको का उपयोग अनिवार्य किया जाएगा। अन्य शासकीय विभागों एवं उपक्रमों के अधिक से अधिक प्रिंटिंग कार्यादेश प्राप्त करने को कहा है। जिससे निगम की आय में वृद्धि हो और उससे छात्रहित में अधिक से अधिक कार्य किया जा सके। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम से सम्बद्ध सभी  संस्कृत विद्यालयों को समय पर पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वह निगम के कामकाज की नियमित रूप से समीक्षा करते रहेंगे और उन्हें उम्मीद है कि निगम छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा।


शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा ऐलान, अगले साल से सभी स्कूलों में योग-प्राणायाम होगा अनिवार्य

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : नए शैक्षणिक सत्र 2024 और 25 में अब शिक्षक पाठ्यक्रम के साथ-साथ छात्रों को सेहत का पाठ भी पढ़ाते नजर आएंगे. प्रदेशभर के स्कूलों में आगामी शिक्षा सत्र से योग और प्राणायाम अनिवार्य कराया जाएगा. दरअसल स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार शाम को भास्कर पब्लिक स्कूल चंगोरा भाठा में वार्षिक उत्सव में शामिल होने पहुंचे थे. तभी उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए आगामी शिक्षण सत्र से स्कूलों में योग, प्राणायाम, खेल के साथ ही मौलिक शिक्षा को अनिवार्य किया जायेगा.


मंत्री ने आगे कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने की जिम्मेदारी परिजनों से ज्यादा शिक्षकों पर होती है, क्योंकि एक उम्र के बाद उनका ज्यादा वक्त स्कूल में गुजरता है. यह समझना चाहिए कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं और शिक्षक कुम्हार की तरह जो बच्चों को एक रूप देते हैं, जिससे उनके बेहतर चरित्र का निर्माण हो सके. इसलिए तो सनातन धर्म में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है. हमारी सरकार प्रदेश के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए संकल्पित है.


देशभर के कई राज्यों में योग को अनिवार्य किया गया है. मध्य प्रदेश में 21 जून 2023 को शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी की सभी स्कूलों में योग अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी योगी सरकार ने योग को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया है. 5 से 14 साल के बच्चों को योग सिखाया जाता है. राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में योग शिक्षा अनिवार्य किया गया है. ताकि बच्चे सभी तरह से फीट रह सकें. बता दें कि, प्रदेशभर में 56 हजार से अधिक स्कूल संचालित किए जाते हैं. इन स्कूलों में 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं.


महासमुंद : गणतंत्र दिवस पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : 75 वाँ गणतंत्र दिवस महासमुंद जिले में पूरे गरिमामय तरीक़े से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर सुबह 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी लेंगे।


जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि अग्रवाल का समारोह स्थल पर आगमन सुबह 8:58 बजे होगा। 9:00 बजे ध्वजारोहण एवं सलामी लेंगे। 9:03 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। 9:15 बजे से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे मार्च पास्ट, सुबह 9:50 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:20 बजे विभागीय झांकियों का प्रदर्शन, 10:30बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण और सुबह 10:45 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।


गणतंत्र दिवस के मौके पर ज़िला मुख्यालय महासमुंद में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। गणतंत्र दिवस 2024 (Republic Day 2024) के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। इसी बीच खबर मिल रही है कि महासमुंद जिले में 26 जनवरी 2024 (गणतंत्र दिवस) पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर ज़िला मुख्यालय महासमुंद के मुख्य समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।


इस आशय के आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से सोमवार को जारी कर दिए गए है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में प्रातः 9ः00 बजे शुरू होगा। कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.