Media24Media.com: शासन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शासन. Show all posts
Showing posts with label शासन. Show all posts

छत्तीसगढ़ : शासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के इलाज के लिए 92 अस्पतालों को मान्यता

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों के इलाज के लिए 92 अस्पतालों को मान्यता दी है। शासकीय कर्मियों के इलाज के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इन अस्पतालों को मान्यता मिली है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची मंत्रालय से जारी की है। विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची प्रेषित की है।

इन अस्पतालों को मिली है मान्यता

बी.एम. शाह हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर शास्त्री नगर सुपेला, भिलाई. आर.एस. पॉलिक्लीनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर टाटीबंध, रायपुर. चांदरानी सरदारी लाल स्पेशियालिटी आई एंड ईएनटी हॉस्पिटल शांति नगर, रायपुर. श्री कृष्णा नेत्रालय लिंक रोड बिलासपुर. उपाध्याय हॉस्पिटल महोबा बाजार, रायपुर. विवेकानंद आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ब्रह्मपुरी रोड रायपुर. एसआरएस हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका, रायपुर. वी केयर सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल तेलीबांधा, रायपुर. कंवर नर्सिंग होम अनुपम नगर, रायपुर. नमन हॉस्पिटल शंकर नगर, रायपुर. सोनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी होम बड़े उरला, अभनपुर, रायपुर.

श्री नारायणा हॉस्पिटल देवेंद्र नगर, रायपुर. श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर. गुप्ता हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी रिसर्च एंड मेटरनिटी सेंटर रत्नाबांधा रोड, धमतरी. श्री राम हॉस्पिटल बसंतपुर, राजनांदगांव.  आशीर्वाद लेजर फेको आई हॉस्पिटल नेहरू चौक, बिलासपुर. फरिश्ता नर्सिंग होम कटोरा तालाब, रायपुर. सर्व ट्रामा हॉस्पिटल तात्यापारा, रायपुर. संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर वेयर हाउस रोड, बिलासपुर. आरबी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज स्वर्ण जयंती नगर, बिलासपुर. श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज जुनवानी, भिलाई.  पेटल्स न्यू बोर्न एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल समता कॉलोनी, रायपुर.

जुनेजा आई हॉस्पिटल सीएमडी चौक, बिलासपुर. श्री अनंत साई हॉस्पिटल तेलीबांधा, रायपुर. प्रथम हॉस्पिटल बहतराई रोड, बिलासपुर. श्री कृष्णा हॉस्पिटल न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर. कालड़ा बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर पचपेड़ी नाका, रायपुर. देवी विमेन एंड चाइल्ड हॉस्पिटल चंगोराभाठा, रायपुर. श्री अरबिंदो नेत्रालय लालपुर, रायपुर. श्री मां शारदा आरोग्यधाम अग्रसेन नगर, रायपुर. हाइटेक सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल स्मृति नगर, भिलाई. स्टार चिल्ड्रन हॉस्पिटल अग्रसेन चौक, बिलासपुर. सनशाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल वसुंधरा नगर, भिलाई-3. किम्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल अग्रसेन चौक, बिलासपुर. श्रेयांश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल अवंति विहार, रायपुर. अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आईवीएफ सेंटर अटल चौक, रायगढ़. जैन डेंटल हॉस्पिटल न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर.

 सद्भावना हॉस्पिटल सेक्टर-30, नवा रायपुर. माता लक्ष्मी नर्सिंग होम एंड इन्वेस्टिगेशन सेंटर अनुपम नगर, रायपुर. एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लालपुर, रायपुर. रायपुर स्टोन क्लिनिक कचहरी चौक, रायपुर, साईं बाबा आई हॉस्पिटल फाफाडीह, रायपुर. भवानी डायग्नोस्टिक सेंटर फाफाडीह चौक, रायपुर. सर्वोदय हॉस्पिटल एंड प्रसूति केंद्र मोवा, रायपुर. अपोलो हॉस्पिटल सीपत रोड, बिलासपुर. तिवारी नर्सिंग होम सिविल लाइन, रायपुर. एएसजी आई हॉस्पिटल शक्ति नगर, रायपुर. जीवन ज्योति हॉस्पिटल दर्रीपारा, अंबिकापुर. महादेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व्यापार विहार रोड, बिलासपुर. वी वाय हॉस्पिटल कमल विहार, रायपुर. स्पाइन एंड स्किन क्लिनिक शंकर नगर, रायपुर. श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल परशुराम चौक, जांजगीर-चांपा. श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका, रायपुर. श्री संकल्प हॉस्पिटल सरोना, रायपुर.

श्री रेटीना केयर सुपरस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल शंकर नगर, रायपुर. माखीजा हॉस्पिटल अग्रसेन चौक, बिलासपुर. विनायक नेत्रालय लिंक रोड, बिलासपुर. धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल धमतरी. गावरी आईवीएफ सेंटर एंड नर्सिंग होम फाफाडीह, रायपुर. डॉ. आरएल हॉस्पिटल गौशाला रोड, रायगढ़, शुभकामना हॉस्पिटल मोवा, रायपुर. दानी आई हॉस्पिटल एमपी नगर, कोरबा. बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल बैरन बाजार, रायपुर. गायत्री हॉस्पिटल रोहिणीपुरम, रायपुर. आशादीप हॉस्पिटल न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर. बाल्को मेडिकल सेंटर सेक्टर-36, नवा रायपुर. श्री बालाजी मेट्रो केयर हॉस्पिटल ग्राम कौहाकुंदा, रायगढ़, संजीवनी सीबीसीसी यूएसए कैंसर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका, रायपुर. अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर देवेन्द्र नगर, रायपुर.

स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रामनगर, भिलाई. एएसआईएम सुपरस्पेशलिटी डेंटल हॉस्पिटल संतोषी नगर चौक, रायपुर. एसएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट एंड आईव्हीएफ रिसर्च सेंटर व्हीआईपी इस्टेट, रायपुर. श्रीराम केयर हॉस्पिटल नेहरू नगर, बिलासपुर. मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अंवति बाई चौक, रायपुर. लाइफवर्थ सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल समता कॉलोनी, रायपुर. मार्क हॉस्पिटल सरकंडा, बिलासपुर. ओम हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी सेंटर रायपुरा चौक, रायपुर. सुयश हॉस्पिटल कोटा-गुढ़ियारी रोड, रायपुर. डॉ. जाऊलकर ईएनटी हॉस्पिटल चौबे कॉलोनी, रायपुर. श्री शिशु भवन मध्यनगरी चौक, बिलासपुर.

विद्या हॉस्पिटल एंड किडनी सेंटर शंकर नगर, रायपुर. सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर गीतानगर, रायपुर. के. गुरूनाथ कॉर्डियक सेंटर सुपेला, भिलाई. श्री कृष्णा हॉस्पिटल खरोरा, रायपुर. चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति हॉस्पिटल नेगरू नगर चौक, भिलाई. विशारद हॉस्पिटल मोतीबाग रोड, रायपुर. अग्रसेन हॉस्पिटल समता कॉलोनी, रायपुर. मुंदड़ा हॉस्पिटल मंगला चौक, बिलासपुर. होरिजन हॉस्पिटल जल विहार कॉलोनी, रायपुर. फोर्टिस ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर रायगढ़, अरपा मेडसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट व्यापार विहार, बिलासपुर. नीति क्लिनिक्स प्राइवेट लिमिटेड रामदासपेठ, नागपुर.

नियम विरूद्ध अनुकंपा नियुक्ति, तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. तोमर को राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में तोमर का मुख्यालय कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर नियत किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।



स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा द्वारा अपने कार्यकाल में पांच अपात्रों को नियम विरूद्ध अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने संबंधी शिकायत की पुष्टि हुई है। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण एवं नियम के विपरीत गंभीर कदाचार है।

सर्वोच्च प्राथमिकता के विषयों पर सीएम द्वारा दिए गए निर्देशों का त्वरित हो पालन : मुख्य सचिव

No comments Document Thumbnail

रायपुर. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य शासन के विभागीय अधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए विभिन्न विभागों के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि योजनाओं का लाभ राज्य के नागरिकों को मिले इसके लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें. मुख्य सचिव ने इस संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय बैठक लेकर विभागों द्वारा की गई.



कार्यवाही की विस्तार से जानकारी ली. बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन के संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव सुश्री शहला निगार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में हाट बाजार क्लीनिक अंतर्गत गांव में लगाने वाले सभी हाट बाजारों में हाट बाजार क्लीनिक, चिकित्सा वाहन भेजा जाना सुनिश्चित किया गया है. 

जहां पर किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाए इसकी वस्तु स्थिति की जानकारी संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से ली गई है और शत्-प्रतिशत हाट बाजारों में चिकित्सा वाहन भेजा जाना सुनिश्चित किया गया है. इस संबंध में आवश्यक सहयोग जिले के कलेक्टरों से लिया जा रहा है. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत नदी के किनारे लगाए गए जीवित वृक्षों की विस्तृत जानकारी क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा संधारित की जा रही है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने जानकारी दी कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल के चलते फरवरी 2022 की स्थिति में प्रति परिवार औसत मानव दिवस कम था. 

जिसे अब सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पंजीकृत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. गौठानों के निकट मछली पालन हेतु मनरेगा से अधिक से अधिक तालाब बनाए जाएंगे. मनरेगा के अंतर्गत शहतुत के वृक्षों, औषधि पौधों, चारा उत्पादन, फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है. गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चिटफंड के पीड़ितों की राशि वापिस करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने लक्ष्य के अनुरूप किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. अब तक करीब 3.50 लाख किसानों ने अपनी सहमति दी है. 

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम योजना के तहत डीएमएफ की राशि से सुचारू स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टरों द्वारा जरूरी व्यवस्था बनायी जा रही है. लोक निर्माण विभाग द्वारा अनुपयोगी शासकीय भूमि के व्यवसायिक के उपयोग के लिए कार्ययोजना के तहत कार्यवाही की जा रही है. पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामवन गमन पथ के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में कराए जाने के लिए सभी आवश्यक कार्य किए जा रहे है. 

नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग के अंतर्गत विभिन्न नगरीय निकायों में धनवंतरी मेडिकल स्टोर के माध्यम से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर दवाईंयां प्रदान की जा रही है. इन स्टोरों के माध्यम से उपभोक्ताओं की करोड़ों की बचत हुई है. अधिकारियों ने बताया कि नगरीय निकायों से शासकीय भूमि पर निर्मित दुकान, रिक्त भूमि, संपत्तियों के विक्रय की समयबद्ध जानकारी ली जा रही है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों को निराकृत करने के लिए सभी जरूरी कार्यवाही की जा रही है

तथा कलेक्टरों को इस संबंध में जिम्मेदारी दी गई है. राजस्व विभाग के अंतर्गत नजूल भूमि के व्यवस्थापन, भूमि आबंटन में कमजोर प्रदर्शन वाले कलेक्टरों से आवश्यक जानकारी ली जा रही है. महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को गरम भोजन दिया जा रहा है. बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी., पर्यटन एवं जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सचिव भूवनेश यादव, राजस्व विभाग के सचिव एन.एन.एक्का सहित अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.