Media24Media.com: शासकीय औद्योगिक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शासकीय औद्योगिक. Show all posts
Showing posts with label शासकीय औद्योगिक. Show all posts

तारमिस्त्री परीक्षा 11 जुलाई से 14 जुलाई के बीच आयोजित की जायेगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। तारमिस्त्री परीक्षा जुलाई 2023 की परीक्षा 11 से 14 जुलाई तक सबेरे 9 से शाम 5 तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना रायपुर में आयोजित की गई है। कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरिक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्त पात्र आवेदकों को प्रवेश पत्र एवं अपात्र आवेदकों की अस्वीकृति सूचना पत्र डाक द्वारा प्रेषित कर दी गई है।
                      

उन्होंने बताया कि आवेदकों की सूची कार्यपालन अभियंता (वि.सु.) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, कार्यालय 246 आम बगीचा, सुंदर नगर रायपुर के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।

महासमुंद : 09 जनवरी को आई टी आई लभरा खुर्द में होगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद, लभरा खुर्द महासमुंद बीज निगम में आगामी 09 जनवरी 2023 को सुबह 09.00 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। आई टी आई के प्राचार्य ने बताया कि इस मेला का उद्देश्य स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहित करना है। अप्रेंटिसशिप मेला में पोर्टल www.apprenticeship.gov.in पर अधिक से अधिक उद्योग/प्रतिष्ठानों का पंजीयन किया जा सकता है।

ताकि आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी को रोजगार का अवसर मिल सके। मेले में जिले के समस्त उद्योग/प्रतिष्ठान अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट रखने के लिए सम्मिलित हो सकते है। साथ ही आई.टी.आई. उत्तीर्ण युवा भी भाग ले सकते है। अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना समस्त दस्तावेज के साथ 09 जनवरी 2023 को प्रातः 10.00 बजे से संस्था में उपस्थित हो सकते है। अप्रेंटिसशिप मेला के दौरान प्रशिक्षणार्थी तथा उद्योग प्रतिष्ठान का पोर्टल में स्पॉट पंजीयन की सुविधा आई. टी. आई. कैम्पस में रहेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षणार्थी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण  संस्थान, महासमुंद में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.