Media24Media.com: शहादत दिवस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शहादत दिवस. Show all posts
Showing posts with label शहादत दिवस. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद संत कंवर राम साहिब जी के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 01 नवंबर को अमर शहीद संत कंवर राम साहिब जी के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सन्त कंवर राम जी ने भक्ति के माध्यम से सत्य, अहिंसा, साम्प्रदायिक सौहार्द, मानवीय प्रेम, समता और नैतिक आचरण का संदेश लोगों पहुंचाया।

मानव सेवा ही उनका मुख्य ध्येय था। सेवा के क्षेत्र में संत कंवर राम साहिब का नाम सर्वाेच्च स्थान पर आता है। उन्होंने दिव्यागों, रोगियों,एवं कुष्ठ-रोगियों की सेवा स्वयं अपने हाथों से की।  उनके परोपकारी एवं आध्यात्मिक जीवन ने मानव के संस्कारो में कल्याण, सर्व धर्म समभाव, परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा प्रदान की है।

 

मदनवाडा नक्सल हिंसा में 29 पुलिसकर्मियों के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश ने किया नमन

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहादत को प्राप्त हुए शहीद विनोद चौबे एवं उनके साथ शहीद हुए 28 पुलिसकर्मियों को उनके शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी।


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 12 जुलाई 2009 को राजनांदगाँव में मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों से लोहा लेते हुए जाबांज पुलिस अधीक्षक स्व. विनोद चौबे जी एवं उनकी टीम ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए छत्तीसगढ़ की माटी के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए थे। ऐसे महान सपूतों को हम सब नमन करते हैं, अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। हम सबको आप पर गर्व है। जय हिन्द।

ज्ञात हो कि एसपी श्री विनोद चौबे छत्तीसगढ़ के नक्सल ऑपरेशन में देश के पहले शहीद आईपीएस अधिकारी थे। मरणोपरांत उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। नक्सल हमले के दौरान मुठभेड़ में वो शहीद हुए थे। वह हमला देश का पहला नक्सली हमला था जिसमें कोई एसपी शहीद हुआ था। इस नक्सली हमले में एसपी के अलावा 29 जवान भी शहीद हुए थे।

नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान स्व.विनोद ध्रुव, उनि कोमल साहू, उनि धनेश साहू, प्रआर सुंदर लाल चौधरी, प्रआर दुष्यंत सिंह, आर प्रेमचंद पासवान, आर अरविंद शर्मा, प्रआर गीता भंडारी, प्रआर जखरियस खलखो, प्रआर संजय यादव, आरक्षक प्रकाश वर्मा, आर बेदुराम सूर्यवंशी, आर सुभाष कुमार बेहरा, आर टिकेश्वर देशमुख, आर सूर्यपाल वट्टी, आर अजय कुमार भारद्वाज, आर मनोज वर्मा, आर लोकेश छेदइया, आर श्यामलाल भोई,आर मिथलेश कुमार साहू, आर रजनीकांत,  आर निकेश साहू, आर संतराम साहू, आर झाड़ूराम साहू, आर अमित नायक, आर वेदप्रकाश यादव, आर रितेश कुमार वैष्णव, आर लालबहादुर नाग शहीद हुए थे।


हम सबको आप पर गर्व है। जय हिन्द। ज्ञात हो कि एसपी विनोद चौबे छत्तीसगढ़ के नक्सल ऑपरेशन में देश के पहले शहीद आईपीएस अधिकारी थे। मरणोपरांत उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। नक्सल हमले के दौरान मुठभेड़ में वो शहीद हुए थे। वह हमला देश का पहला नक्सली हमला था जिसमें कोई एसपी शहीद हुआ था। इस नक्सली हमले में एसपी के अलावा 28 जवान भी शहीद हुए थे।


शहादत दिवस पर राज्यपाल, सीएम बघेल सहित पूर्व सीएम रमन ने किया शहीद वीरनारायण सिंह को नमन

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह (Chhattisgarh first freedom fighter Shaheed Veeranarayan Singh) का आज शहादत दिवस (Martyrdom Day) है।शहीद वीरनारायण के शहादत दिवस पर राज्यपाल अनुसुइया उइके (Governor Anusuiya Uike), मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel), मंत्री टीएस सिंहदेव(T.S. Singhdeo) सहित पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former Chief Minister Raman Singh) ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है।






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1336880165175980033





https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1336880167193493507




निगम मंडल की सूची को लेकर नहीं बन पा रही सहमति, पीसीसी चीफ भी हुए नाराज !





बता दें कि आज ही के दिन यानी 10 दिसंबर 1857 को अंग्रेजों ने रायपुर के जयस्तंभ चौक पर वीरनारायण सिंह (Veeranarayan Singh) को फांसी दे दी थी। इसके बाद उन्हें तोप से उड़ा दिया था।तब से लेकर आज तक 10 दिसंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।






https://twitter.com/GovernorCG/status/1336853765354188800





https://twitter.com/drramansingh/status/1336859103608487936




शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर पीएम बघेल आज सोनाखान जाएंगे।वे दोपहर 12:30 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर में रवाना होकर दोपहर 1 बजे सोनाखान जाएंगे।जहां सीएम दोपहर 1:10 बजे से 2:10 बजे तक सोनाखान में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके बाद सीएम बघेल दोपहर 2:55 बजे रायपुर वापस लौट आएंगे।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1336887741762572293




शहीद वीरनारायण सिंह की वीरता की गाथा





जानकारों के मुताबिक सोनाखान के युवराज नारायण सिंह घोड़े पर सवार होकर अपनी रियासत का भ्रमण किया करते थे।भ्रमण के दौरान एक बार युवराज को किसी व्यक्ति ने जानकारी दी कि सोनाखान क्षेत्र में एक नरभक्षी शेर कुछ दिनों से आतंक मचा रहा है।






https://twitter.com/tamradhwajsahu0/status/1336900415254712321




नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, एक युवती समेत दो गिरफ्तार





प्रजा की सेवा करने में तत्पर नारायण सिंह ने तत्काल तलवार हाथ में लिए नरभक्षी शेर की ओर दौड़ पड़े।उन्होंने कुछ ही देर में शेर को मार गिराया।उनकी इस बहादुरी के लिए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें वीर की पदवी से सम्मानित किया था।इस सम्मान के बाद से युवराज वीरनारायण सिंह बिंझवार के नाम से प्रसिद्ध हुए।






https://twitter.com/amitjogi/status/1336896254580682753




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शहीद वीरनारायण सिंह को याद





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) उन्हें याद करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे।






https://twitter.com/RamvicharNetam/status/1336905776502362114




वीर नारायण सिंह ने साल 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देशभक्ति की भावना जगाई थी।वहीं साल 1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया और अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। शहीद वीर नारायण सिंह के देश की आजादी, मातृभूमि के प्रति समर्प और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।









शहादत दिवस पर छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म का प्रदर्शन





बता दें कि शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस के मौके पर रायपुर नगर निगम द्वारा जरा याद करो कुर्बानी के अंतर्गत स्मरणांजलि कार्यक्रम में कला दर्पण कृत शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म का प्रदर्शन किया गया है।यह कार्यक्रम आज शाम को 4 बजे होगा। निगम मुख्यालय भवन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में यह कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में महापौर एजाज ढेबर , सभापति प्रमोद दुबे की अध्यक्षता और नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी के उपस्थिति में होगा । मंच में कार्यक्रम का संचालन अनुराधा दुबे द्वारा किया जाएगा।





नए संसद भवन का आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे भूमि पूजन , 2022 तक पूरा हो सकता है निर्माण





शहीद वीरनारायण सिंह का जन्म साल 1795 को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के एक छोटे से गांव सोनाखान में हुआ था।उस वक्त वीरनारायण सिंह के पिता गांव के जमींदार हुआ करते थे।जानकारों के मुताबिक सोनाखान में वीरनारायण सिंह के पूर्वजों की 300 गांवों की जमींदारी थी।










https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1336895826883272711




शहीद वीरनारायण सिंह का अपनी प्रजा के प्रति अटूट लगाव और प्रेम था।बता दें कि साल 1856 को सोनाखान में भीषण अकाल पड़ा था।उस समय सोनाखान की जनता दाने-दाने के लिए मोहताज हो गई थी।लोग भूख से मरने लगे थे।भूख से मर रही जनता का दुख वीरनारायण सिंह से देखा नहीं गया और उन्होंने कसडोल के साहूकारों का अनाज गोदाम लूटकर अपनी भूखी जनता में बंटवा दिया था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.