Media24Media.com: शराबबंदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शराबबंदी. Show all posts
Showing posts with label शराबबंदी. Show all posts

आहाते आबंटन में सुनियोजित घोटाला किया गया, भाजपा बताये कब होगी पूर्ण शराबबंदी - कांग्रेस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । आहाते के नाम पर सरकार प्रदेश में शराब की नदियां बहाने में लगी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एयर कूल्ड आहाते बनाकर शराब बिक्री को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आहाते आबंटन में बड़ा घोटाला साय सरकार ने किया है। आहातों के नाम पर सरकार शराब की काली कमाई में लगी हुई है। पूरे प्रदेश में कुछ लोगो को चिन्हाकित कर आहाते आंबटित किये गये है। एक ही ईमेल आईडी से दर्जनों आहते के टेंडर डाले गये उसकी स्वीकृत भी हुई है। प्रभावशाली भाजपा नेताओं के अनुशंसा पर आहाते आबंटित किये गये है। भाजपा सरकार के राज में शराब की कोचियागिरी शुरू हो गयी है। राजनांदगांव एवं प्रदेश के अनेकों स्थानों से खबरे आई है कि शराब दुकानों से 200 रू. प्रति पेटी अतिरिक्त देकर कोचिये गली मोहल्ले में शराब बेच रहे है और इनको पूरा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में शराब के नाम पर वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। दुकानों में कौन सी शराब बिकेगी, कौन से निर्माता के ब्रांड राज्य में बिकेगा, इसके नाम पर कमीशन खेल बड़े पैमाने पर हो रहा है। शराब के इस सुनियोजित घोटाले में उच्च स्तर के लोग संलिप्त है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शराब बंदी को लेकर पांच सालों तक हल्ला मचाने वाले भाजपाई बतायें शराबबंदी कब होगी? भाजपा के हर छोटे बड़े नेता ने जनता के बीच घूम-घूम कर शराबबंदी के लिये बढ़ चढ़कर बातें किया था। सरकार में आने के बाद सरकार और भाजपाईयों दोनों के जुबान पर ताला लग गया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 100 से अधिक शराब दुकानो को बंद किया था। 2018 में कांग्रेस सरकार के पहले छत्तीसगढ़ प्रति व्यक्ति शराब की खपत में देश में गोवा के बाद पहले स्थान पर था। कांग्रेस सरकार के 5 साल में छत्तीसगढ़ प्रति व्यक्ति शराब की खपत में देश में 18वें नंबर पर आ गया था। कांग्रेस राज में शराब की खपत को हतोत्साहित करने अनेक कदम उठाये गये थे। भाजपा सरकार शराबबंदी पर अपना स्टैंड क्लियर करें।


छत्तीसगढ़ में कभी नहीं होगी शराबबंदी, आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पांच साल से मैं सरकार में मंत्री हूं. जहां भी जाता हूं, मुझे शराब दुकान खोलने के लिए आवेदन मिलते है लेकिन शराब दुकान बंद करने एक भी आवेदन नहीं मिला है। प्रदेश में शराबबंदी कभी नहीं होगी। 


कवासी लखमा ने पत्रकारों से चर्चा में शराबबंदी नहीं हो पाने की वजह बताते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान 2 महीने के लिए शराब दुकान बंद कर दिया था, जिसकी वजह से दूसरी शराब पीने से रायपुर और बिलासपुर में 6-6 लोगों की मौत हुई थी. बिहार में शराबबंदी है, जहां 400 आदिवासी गरीब लोग जेल में बंद हैं।

उन्होंने कहा कि जिस दिन छत्तीसगढ़ में दारू बंद होगा, बड़े लोग बिहार-झारखंड से ले आएंगे। गुजरात में घर में पहुंचाकर दारू दिया जा रहा है. यहां भी बड़े लोग यूपी से लाएंगे, आंध्र से लाएंगे. कौन जेल जाएगा, गरीब आदम पैसा नहीं पटाता है, तहसीलदार से बात नहीं करता, थानेदार बात नहीं सुनता है। हमको ऐसा राजनीति नहीं चाहिए, जिसमें गरीब जेल जाए और दूसरा दारू पीकर मरना. हमको ये पसंद नहीं है।

कवासी लखमा ने कहा कि हमारे घोषणा पत्र में शराबबंदी था। हम लोग बोल नहीं रहे हैं. सारे मुद्दों की समीक्षा जनता करती है। भाजपा ने भी 15 लाख देने की बात कही थी, 2 करोड़ को रोजगार देने की बात कही थी, दिया क्या। 35 रुपए डीजल देने की बात कहकर सौ से ऊपर कर दिया। गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए थी आज 12 सौ कर दिया।


छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी की तैयारी, अध्ययन दल बिहार रवाना हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की कवायद जारी है. प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले राज्य सरकार घोषणा पत्र में किये वादे शराबबंदी को पूरा करने की तैयारी में है. जिसको लेकर सरकार द्वारा गठित की गई शराबबंदी अध्ययन दल बिहार के लिए रवाना हुई है. बिहार से लौटकर अध्ययन टीम मिजोरम जाएगी. इसकी जानकारी आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने दी है.


आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि अध्ययन टीम अभी बिहार के लिए रवाना हुई है. बिहार के बाद टीम मिजोरम जाएगी. वहां से आने के बाद अध्ययन टीम सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी.

लखमा ने कहा कि छग में शराब बंदी होगी या नहीं, अभी कहना जल्दबाजी होगी. बस्तर के लोग पूजा पाठ में भी शराब का उपयोग करते हैं. बस्तर में शराब बंदी का सवाल ही नहीं उठता. इस दौरान मंत्री लखमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शराबबंदी को लेकर गंभीर नहीं है. भाजपा के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं, इसलिए बैठक में नहीं आते और कमेटी में मेंबर नहीं भेजते.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में शराब बंदी को लेकर राज्य सरकार ने कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा को बनाया गया है.


तीन नवंबर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा शराबबंदी, महिला सुरक्षा और रेडी-टू-ईट पोषण आहार के मुद्दे को लेकर आगामी तीन नवंबर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बताया कि इस हुंकार रैली में प्रदेश के सभी जिलों से महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को एकत्र किया जाएगा। 



सरोज पांडेय और शालिनी राजपूत ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शराबबंदी का वायदा किया गया थालेकिन इसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। सरोज पांडेय ने बताया कि आंदोलन से पहले आगामी सात से ग्यारह अक्टूबर तक महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विद्या मितानिनों से संपर्क किया जाएगा। इससे पहले, कल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की रायपुर में हुई बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

रमन सिंह ने भूपेश पर जमकर साधा निशाना, विधायक को सौंपा गंगाजल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कांग्रेस के खिलाफ गंगाजल कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे छग के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री भूपेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आपने ऐसी सरकार देखी है जिन का सारा का सारा आधार झूठ पर आधारित है। चुनाव में 36 जनघोषणा पत्र जारी करने वाले भूपेश बघेल को वादा याद दिलाने के लिए हमारी माता-बहनों को गंगाजल हाथ में लेकर यात्रा निकालना पड़ रहा है। गंगाजल का सौगंध खाया है, इनको वादा पूरा करना पड़ेगा। 


आज गांव-गांव में कहीं भी बैठक में मैं जाता हूं गांव की जनता कहती है कि छत्तीसगढ़  सबसे बड़ा लबरा कौन है
?  मैं पूछ रहा हूं कि राहुल गांधी और भूपेश बघेल गांव-गांव के सभा में एक हाथ में गंगाजल लेकर जनता के सामने कसम खाई थी।  सौगंध खाई थी कि छग में उनकी सरकार बनी तो घोषणापत्र में जो 36 वादे किए हैं उस वादे को पूरा किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार यदि बन जाएगी मैं दूसरे दिन निर्णय लूंगा कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी हो जाए। 

आज 4 साल होने जा रहा है। शराबबंदी नहीं कर पाई है। 5 लाख अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। इस राज्य में मैं मुख्यमंत्री था। 15 साल आपने बनाया था। मैं मुख्यमंत्री जनता के आशीर्वाद से बना। 15 साल में मैंने सिर्फ और सिर्फ 36 हजार करोड़ कर कर्ज लिया था। भूपेश  सरकार महज साढ़े 3 साल में 56 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। भूपेश बघेल  ने मुझसे पूछा डॉक्टर रमन विकास की बहुत बात करते हो, छत्तीसगढ़ में क्या परिवर्तन आया है?भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो क्या-क्या किया?



छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण करने वाले कोई और नहीं,  भारतीय जनता पार्टी के अटल बिहारी वाजपेई हैं। राज्य निर्माण के बाद जब घर का बच्चा रात को भूखा सोता था तो मां रात भर सो नहीं पाती थी। यह छत्तीसगढ़ मैंने देखा है। डॉक्टर होने के नाते मैंने देखा है, आपने भोगा है। उस छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों को 1 रुपये किलो चावल देने का काम की शुरुआत हमने की। समय के साथ किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुआ। 2003 में मुख्यमंत्री बना सिर्फ और सिर्फ चंद विद्युतीकृत नलकूप कनेक्शन थे। 15 साल में स्थिति बदल गई। जो हमारी सरकार ने किया है। मोदी जी को प्रधानमंत्री बने 8 साल हो हुए हैं। और उन्होंने इस दौरान देश मे चमत्कार कर दिया। 

पूरे हिंदुस्तान में कांग्रेस का पत्ता साफ हो गया। भारत के नक्शे को उठाकर देखोगे तो कांग्रेस को ढूंढते रह जाओगे। पूरे हिंदुस्तान के नक्शे में कांग्रेस की यह स्थिति है कि आज वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं बना सकते। आने वाले चुनाव में राजस्थान में भी कांग्रेस साफ होने वाला है। मोदी जी ने हर घर में रोशनी कर दी है, घर-घर में स्वच्छता अभियान में शौचालय का निर्माण बिजली की व्यवस्था की है। भूपेश बघेल ने तो अपराध किया है। इसलिए आज गंगाजल यात्रा निकालनी पड़ी है। 

और दूसरी यात्रा भी निकालना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ के गरीबों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है, 16 लाख आवास जो गरीबों के बनने थे, कांग्रेस की सरकार आने से नहीं बन रहे। फण्ड वापस हो चुका है जो सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार के पास आवास के लिए पैसा नहीं है। पूरे छत्तीसगढ़ में गांव गरीब और किसान के लिए हमने यात्रा शुरू की। गांव-गांव में प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल, हाई स्कूल तक सड़क कनेक्टिविटी 30000 किमी को बढ़ाकर 60000 किमी कर सड़क बनाया। 16 नए जिले का निर्माण कर उसका बेहतर तरीके से संचालन किया।

भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में लोगों के मन में भय नहीं था। अब सड़क नहीं बन रहा है। फोरलेन नहीं बन रहा है। पुलिया नहीं बन रहा है, स्कूल नहीं बन रहा है। कांग्रेस रोड नहीं बना पा रही है। सरोवर की योजना पूरी नहीं हो रही है। कन्यादान योजना को बंद कर दिए। चरण पादुका वितरण का काम बंद कर दिया। सारे काम बंद करते जा रहे। 4 साल में गरीबों का सिर्फ और सिर्फ अधिकार छीना है। आप से सवाल करना है, उस वादे को याद कराने के लिए महासमुंद की जनता सड़कों में हैं और गंगाजल के अपमान का बदला लेगी। 

केंद्र सरकार माता और बहनों के लिए  घर बनाने और रसोई गैस देने का काम कर रही है। टीके लगाने का काम कोविड-19 में हुआ और 80 करोड़ लोगों को हर परिवार के हर सदस्य को 5 किलो चावल देने का काम भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में हुआ। उसको भी भूपेश सरकार के लोग खा गए। मोदी ने हर गरीब परिवार को और हर घर के व्यक्ति के लिए 5 किलो चावल दिया और भूपेश ने उसमें गड़बड़ किया।  5 लाख अधिकारी-कर्मचारी लगातार 15 दिन आंदोलन करते रह गए कभी भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में इन्हें आंदोलन करने की जरूरत नहीं पड़ी थी।

मैं पूछता हूं कि विकास के काम कहां गयासड़क, पुलिया,स्कूल, अस्पताल के काम बंद क्यों है ?  अभी आंदोलन रायपुर में हुआ जिसमें सरकार को हिला के रख दिया। चुनाव को ज्यादा वक्त नहीं है। महासमुंद जिला अध्यक्ष को और यहां के पूरे जिले की टीम को इस बात के लिए बधाई देना चाहता हूं कि यह गंगाजल यात्रा निकालने का प्रयोग और जनजागरण का काम प्रारंभ किया है। गांव से 246 बूथों से हमारी बहनें गंगाजल लेकर आई है। और यह गंगाजल हम किसी का विरोध के लिए नहीं लाए हैं।

झूठ बोला इसलिए शुद्धि करने आए हैं। इनसे इतना कहना है कि आपसे लड़ाई है ना कोई झगड़ा है, ना कोई हमारी महिलाओं के हाथ में लाठी है। शांतिपूर्वक जाएंगे कलश में नारी गंगाजल देंगे विधायक जी ले लो भाई।  सभा को सांसद चुन्नीलाल साहू, जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, जिला पंचायत सदस्य अल्का चंद्राकर,जनपद अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, महामंत्री संजय शर्मा, महामंत्री राकेश चंद्राकर सभी मंडल के अध्यक्ष योगेश्वर सिन्हा, कार्यक्रम के प्रभारी संपत अग्रवाल, हितेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.