Media24Media.com: वोटिंग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वोटिंग. Show all posts
Showing posts with label वोटिंग. Show all posts

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में 7 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : सुबह लगभग 6:00 बजे से ही वोटिंग के लिए लोग कतारों में लग गए हैं. शहर के पास हाई स्कूल दर्री के मतदान केंद्र में वोटर्स की लंबी लाइन लगी हुई हैं. जिले के दूसरे मतदान केंद्रों में भी धूप से बचने के लिए सुबह होते ही लोग लंबी कतारों में लग चुके हैं. मतदान केंद्रों में मॉक पोल की प्रक्रिया जारी है. मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू  हो गया है.


छत्तीसगढ़ की सात सीट के लिए मैदान में 168 उम्मीदवार

दुर्ग सीट पर कांग्रेस ने मौजूदा भाजपा सांसद विजय बघेल के खिलाफ राजेंद्र साहू को मैदान में उतारा है. बिलासपुर सीट पर कांग्रेस ने निवर्तमान विधायक देवेन्द्र यादव को भाजपा के पूर्व विधायक तोखन साहू के खिलाफ मैदान में उतारा है.आदिवासी बहुल रायगढ़ सीट पर भाजपा के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस की मेनका देवी सिंह के बीच मुकाबला होगा, जो सारंगढ़ के पूर्व शाही परिवार से हैं.छत्तीसगढ़ की सात सीट के लिए 168 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 1,39,01,285 है.

तीसरे चरण में मतदान वाली अन्य सीटों में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटें शामिल हैं. इस चरण में ध्यान देने योग्य प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में गुजरात की गांधीनगर सीट और महाराष्ट्र की बारामती सीटें शामिल हैं. गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह के सामने कांग्रेस की सोनल रमनभाई पटेल चुनाव लड़ रही हैं; और बारामती से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले अपने चचेरे भाई अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से मुकाबला कर रही हैं.


Lok Sabha Elections : पहले चरण का मतदान खत्म, जानें 102 सीटों पर कहां हुई कितनी वोटिंग

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज 19 अप्रैल को समाप्त हो गया। पहले चरण के मतदान में, देश भर के 21 राज्य और 102 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले गए। 2024 के आम चुनाव देश भर में सात चरणों में होंगे, जो 1 जून को समाप्त होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा 4 जून को होगी। शाम 6 बजे तक 59.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 77.57 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद त्रिपुरा में 76.10% और पुडुचेरी में 72.84% मतदान हुआ। बिहार में सबसे कम 46.32% मतदान हुआ।


कुछ अन्य राज्यों की बात करें तो इसमें अरुणाचल प्रदेश में 64.7%, जम्मू कश्मीर में 65.28%, छत्तीसगढ़ में 63.41%, महाराष्ट्र में 54.85 प्रतिशत, मणिपुर में 68.62%, राजस्थान में 50.27% जबकि तमिलनाडु में 63.20% मतदान हुआ है। त्रिपुरा में 76.10%, उत्तर प्रदेश में 57.54 प्रतिशत उत्तराखंड में 53.56% प्रतिशत वोट डाले गए। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 54.68%, कैराना में 58.68%, मुरादाबाद में 57.65%, मुजफ्फरनगर में 54.91%, नगीना में 58.05%, पीलीभीत में 60.23%, रामपुर में 52.42% और सहारनपुर में 63.29% का मतदान हुआ है। 



कई प्रमुख नेताओं और हस्तियों ने अपना वोट डाला है, जिनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम, उनके बेटे और शिवगंगा उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम, प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन शामिल हैं। पहले चरण में तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नागालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी सीटों पर मतदान हुआ। इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में आठ, मध्य प्रदेश में छह, असम और महाराष्ट्र में पांच-पांच, बिहार में चार, पश्चिम बंगाल में तीन, मणिपुर में दो और त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हुआ।


प्राधिकार-पत्र धारी मीडिया प्रतिनिधि डाक मतपत्र से कर सकते हैं मतदान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा है कि निर्वाचन की पूरी प्रणाली में मीडिया सेतु के रूप में सशक्त भूमिका निभाती है। उसकी सक्रियता से न केवल मतदाताओं में निर्वाचन के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि वो निर्वाचन तंत्र को भी सजग और अधिक निष्पक्ष बनाएं रखती है। क्षीरसागर ने मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के लिए निर्वाचन संबंधी एक दिवसीय उन्मुखीकरण तथा कार्यशाला को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी क्षीरसागर ने कार्यशाला में कहा कि आज इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) को लेकर कोई संदेह नहीं रह गया है। इस पर उठने वाली शंकाएं निराधार ही साबित हुई हैं। उन्होंने बताया कि इसके संचालन के लिए निश्चित प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है जो पूर्ण रूप से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है। पत्रकार निर्वाचन के दौरान अन्य विभागों के साथ ही अति आवश्यक सेवा में होते हैं। ऐसे में उनके मतदाता के तौर पर कर्तव्य पूरा करने में डाक मतपत्र की सुविधा भारत निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले के निर्देश पर आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित मीडिया कार्यशाला में निर्वाचन संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने उम्मीद जताई कि आज की कार्यशाला में दी गई जानकारी पत्रकारों को निर्वाचन संबंधी सूचनाओं और जानकारियों को प्रसारित व प्रचारित करने में इलेक्शन मशीनरी का सहयोग करने में उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि इलेक्शन मशीनरी और इसमें लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की विशेषज्ञता और निष्पक्षता संदेह से परे है।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने कार्यशाला में निर्वाचन प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी के उपयोग को रेखांकित करते हुए आम जन से लेकर अभ्यर्थियों के लिए तैयार भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल्स तथा मोबाइल एप्लीकेशन्स की जानकारी दी। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल ने पेड न्यूज़, मीडिया मॉनिटरिंग सेल तथा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के कार्यों के बारे में बताया।

कार्यशाला में सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश वर्मा और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यू.एस. अग्रवाल ने ईव्हीएम की कार्यप्रणाली का उल्लेख करते हुए इसकी सुरक्षा में बरती जाने वाली सावधानियों तथा इसकी पारदर्शी प्रणाली की जानकारी दी। कार्यशाला में राजधानी रायपुर के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता देकर विषय विशेषज्ञों से सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

 

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 : वोटिंग से पहले पुलिस ने जब्त की 54 लीटर शराब

No comments Document Thumbnail

 छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 :  छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वोटिंग के मद्देनजर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान जारी हैं। वहीं मतदान के ठीक एक दिन पहले रायपुर पुलिस ने 3 अलग अलग जगहों से 54 लीटर शराब जब्त की है। साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। 


जानकारी के मुताबिक, पहला मामला आजाद चौक थाने इलाके का है। पुलिस ने अवैध रूप से ऑटो में शराब रखे हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कबीरनगर इलाके का रहनेवाला जगदीश मिश्रा बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से 22 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है। 

दूसरा मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है, जिसमें गोल बाजार पुलिस ने एक आरोपी शंकरदीप को स्विफ्ट कार में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार के अंदर दो बोरियों में अंग्रेजी ब्रांड की साढ़े 22 लीटर शराब रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार को जब्त कर लिया है। 

तीसरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जिसमें पुलिस ने बैरन बाजार इलाके से एक व्यक्ति को करीब 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति का नाम गोपीचंद निहाल है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.