Media24Media.com: विश्व हिन्दू परिषद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विश्व हिन्दू परिषद. Show all posts
Showing posts with label विश्व हिन्दू परिषद. Show all posts

हनुमान जन्मोत्सव पर महासमुन्द में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकी प्रदर्शन की तैयारी

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द । विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, सर्व हिंदू समाज महासमुन्द द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 23 अप्रैल मंगलवार को धर्मनगरी महासमुन्द में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा 17 साल बेमिसाल की स्वागतोत्सव में पुनः निकलेगी। जिसमें मंत्रोचार ध्वनि के एक विशेष अंदाज में ढोल का वादन होगा। महाकाल स्वरूप अघोरी नृत्य विशेष आकर्षण होगा।


अघोरी नृत्य का विस्तृत रूप में शानदार प्रदर्शन होगा। मिक्सिंग के विशेष अंदाज में छ.ग. के प्रसिद्ध डी.जे द हण्टर का जबदस्त लाईट इफेक्ट के साथ भक्तिमय गीत संगीत का प्रदर्शन होगा। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या की चलित झांकी और अयोध्या में विराजमान मूर्ति की झांकी, राधारानी की झांकी, हनुमान जी की झांकी, नंदी पर सवार शिवजी की झांकी, नवरूप दुर्गा माता का विशेष दर्शन होगा। शोभायात्रा में काली माता के विकराल रूप का दर्शन होगा।

बच्चों के द्वारा रामसीता की झांकी, दुर्गावाहिनी बहनों के द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन, अयोध्या में वापस आते हुए प्रभु श्रीरामचन्द्र और माता सीता की झांकी, हनुमान जी की वानर सेना सहित छ.ग. के लोक परम्परा को ध्यान में रखते हुए राऊत नाचा का प्रदर्शन होगा। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए छबिराम सिन्हा, गुड्डा सिन्हा, आनन्द साहू, विजय महतो, धनेंद्र चंद्राकर, देवेंद्र दुबे, रामेश्वर गोलू साहू, साहिल गुप्ता, सुमन सेन्द्रे, राजेंद्र शर्मा,, खूबचंद शर्मा, हुकुम शर्मा ने सभी का इस शोभायात्रा में महासमुन्द शहर में हार्दिक अभिनंदन करते हुए अधिकाधिक भागीदारी की अपेक्षा की है। शोभायात्रा श्रीरामजानकी मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी चौक , नीलकंठ चौक, विठोबा टॉकीज, अम्बेडकर चौक, स्वामी चौक, नेहरू चौक, कचहरी चौक होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मां दुर्गा मंदिर बरोण्डा चौक में संपन्न होगी। बजरंग दल महासमुन्द द्वारा नकुल ढ़ीढी उद्यान के समीप दिनभर भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

साजा की घटना पर सियासत, विश्व हिन्दू परिषद ने किया सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान…

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के  के साजा में दो स्कूली बच्चों के विवाद के बाद दो समुदायों में भड़की हिंसा के दौरान युवक की हत्या के विरोध में विश्‍व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने 10 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। विश्व हिंदू परिषद एवं सकल हिन्दू समाज प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, बेमेतरा जिले के साजा अंतर्गत बिरनपुर की घटना से हिंदू समाज बेहद आहत है और आक्रोशित है।


विश्व हिंदू परिषद इस संपूर्ण घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है। साथ ही साथ दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करती है। इस दौरान वीएचपी नेता चंद्रशेखर वर्मा ने लव जिहाद के मुद्दे पर भूपेश सरकार को निशाने पर लिया।

उन्‍होंने कहा, इसी क्षेत्र की 7-8 युवतियों को पिछले 4-5 सालों में बहला फुसलाकर घर से भगाकर शादी कर लवजिहाद इन जेहादियों के द्वारा किया गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुस्लिम जेहादियों का आतंक अपनी चरम पर है। ऐसी घटनाएं पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिले में योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं को परेशान एवं डराने के लिए की जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.