Media24Media.com: विराट कोहली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विराट कोहली. Show all posts
Showing posts with label विराट कोहली. Show all posts

चेन्नई टेस्ट का तीसरा दिन रहा अश्विन का बोलबाला, जानिए कौन कौन से रिकॉर्ड किए अपने नाम

No comments Document Thumbnail

इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट में आज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin hits century) ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। आज उन्होंने अपने टेस्ट कॅरियर का 5वा शतक जड़ा और साथ ही 5 विकेट भी चटकाएं। इस तरह मैच का तीसरा दिन पूरी तरह उन्ही के नाम रहा





कपिल देव की बराबरी





दूसरी पारी में गिरते विकटों के बीच अश्विन ने कप्तान कोहली के साथ निचले क्रम में पारी को संभाला। जिसके चलते वह कप्तान कोहली के साथ 7वें विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। इसी बीच उन्होंने बल्ले से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इस तरह इंग्लैंड के खिलाफ एक हजार टेस्ट रन और 100 विकेट लेने के मामले में उन्होंने कपिल देव की बराबरी कर ली है।





तीसरी बार शतक जड़ने के साथ लिए 5 विकेट





इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने के साथ-साथ शतक जड़ने का एक खास रिकॉर्ड भी बना लिया है। यह कारनामा अश्विन ने तीसरी बार किया है। तीसरी बार यह कारनामा करके रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इससे पहले यह कारनामा इयान बॉथम ने किया था। जिन्होंने पांच बार यह उपलब्धि हासिल की





Tiktok लवर्स के लिए खुशखबरी, जल्द हो सकती हैं भारत में वापसी, पढ़े पूरी खबर





कपिल देव के साथ जुड़ा अश्विन का नाम





अब इस लिस्ट में कपिल देव के साथ अश्विन का नाम भी जुड़ गया है। इसके साथ ही उन्होंने गैरी सोबर्स, मुश्ताक मोहम्मद ,जैक कैलिस और शाकिब अल हसन को भी पीछे छोड़ा दिया है। अश्विन ने 134 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल है। उनका यह पांचवां और इंग्लैंड के खिलाफ पहला शतक है। इससे पहले उनके चारों शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ थे।





टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन छोड़ा हरभजन को पीछे





आपको बता दें, अश्विन ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही अपनी बेहरतीन ऑफ स्पिन से बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद हरभजन को पीछे छोड़ा था। जिसके बाद उन्होंने अपने सीनियर गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ने पर हरभजन से माफी भी मांगी।





उसके बाद मैच के तीसरे दिन अश्विन (Ravichandran Ashwin hits century) की सेंचुरी के दम पर भारत ने अपनी दूसरी पारी में 286 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 134 रन पर सिमट गई और भारत को 195 रनों की बढ़त मिली।


Ind vs Aus 3rd ODI : भारत ने बचाई लाज , तीसरा वनडे 13 रन से जीता

No comments Document Thumbnail

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला कैनबरा में खेला गया। इस मैच में भारत ने कंगारू टीम के सामने 303 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 289 रन बनाए और उसे 13 रन से हार का सामना करना पड़ा।





यह भी पढ़ें : –CM ने PM को लिखा पत्र, कहा- निःशुल्क मिले Covid-19 का टीका





तीन मैचों की वनडे सीरीज में ये भारतीय टीम की पहली जीत रही हालांकि मेजबान टीम ने पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया था। तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से जीत मिली।





यह भी पढ़ें : –ICU में गैस रिसाव से एक मरीज की मौत,मचा हड़कंप





इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए। हालांकि कंगारू टीम की तरफ से कप्तान फिंच व मैक्सवेल ने अर्धशतक लगाए, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत की तरफ से शर्दुल ठाकुर ने तीन, बुमराह व नटराजन ने दो-दो जबकि कुलदीप यादव व जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।





ऑस्ट्रेलिया की पारी, फिंच व मैक्सवेल के अर्धशतक





भारत से मिले 303 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आरोन फिंच और मार्नस लाबुशाने की जोड़ी मैदान पर उतरी। नियमित ओपनर डेविड वार्नर चोट की वजह से तीसरा वनडे नहीं खेल रहे हैं। पहला वनडे खेलने उतरे टी नटराजन ने लाबुशाने को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई और अपना पहला इंटरनेशनल विकेट भी हासिल किया।


Ind vs Aus 3rd ODI : Team India के पास लाज बचाने का मौका

No comments Document Thumbnail

कैनबरा : भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज (ODI) का आखिरी मैच आज कैनबरा (Canberra) में खेला जाना है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुका है और इस मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा, वहीं सीरीज पहले ही गंवा चुकी टीम इंडिया (Team India) इस मैच में सम्मान बचाने उतरेगी।





यह भी पढ़ें : –छत्तीसगढ़ में Corona ने बरसाया कहर ,1893 नए मरीजों की हुई पहचान, 28 की मौत





विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले दो मैचों में अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। बैटिंग फ्रेंडली पिच पर टीम इंडिया के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए, अब देखना यह होगा कि क्या कप्तान विराट कोहली आखिरी मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदवाल करते हैं या नहीं। कहा जा रहा है कि टीम में नवदीप सैनी की जगह शार्दुल ठाकुर या टी नटराजन को शामिल किया जा सकता है। वहीं मंयक अग्रवाल के जगह मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की संभावना।





यह भी पढ़ें : –एक साल में 23 बच्चों का ‘पिता’ बना ये शख्स, महिलाएं क्यों पसंद करती हैं





भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन





शिखर धवन, शुभमन गिल, विराट कोहली(कप्तान), मनीष पांडे, केएल राहुल(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, टी नटराजन





ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन





आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, डार्सी शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.