Media24Media.com: विद्युत विभाग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विद्युत विभाग. Show all posts
Showing posts with label विद्युत विभाग. Show all posts

तुमगांव : अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने घेरा बिजली दफ्तर

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बुरी तरह चौपट हो गई है। अघोषित कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या के चलते उपभोक्ता बहुत परेशान है। इतनी भीषण गर्मी में जंहा लोगो का जीना मुहाल है, उमस भरी गर्मी से निजात पाने आमजन जहाँ पंखा कूलर के हवा में दिन गुजारने मजबूर है। वही बिजली विभाग के रवैये से परेशान है किसी भी समय सुबह दोपहर शाम रात कई घंटे बिजली बंद बिना सूचना दिए कर देते है आक्रोशित होकर उपभोक्ताओ ने बिजली दफ्तर घेराव कर नियमित बिजली आपूर्ति करने तथा अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।

तुमगांव सिरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व नागरिको ने विद्युत विभाग अधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौपा। जहाँ आक्रोशित एवं परेशान लोगों ने कहा है कि विद्युत सब-स्टेशन स्थापित तो किया गया है, लेकिन इसका सही लाभ क्षेत्र के लोगो को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पूर्व सूचना के कभी लोड शेडिंग, कभी मेंटनेंस, तो कभी 33केवी में खराबी के नाम पर घंटों बिजली बंद कर दी जाती है। इससे उपभोक्ता परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा इस संबंध में विद्युत सब-स्टेशन में सही जवाब नहीं मिलता।

नगरीय क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में महीनों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। अघोषित रुप से घंटों तक शहर में बिजली बंद हो रही है। इससे पहले भी बरसात पूर्व मेंटेनेंस के लिए कई दिनों तक नगर व ग्रामीण में बिजली किया गया था। मेंटेनेंस के बाद भी नगर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ गई है। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे से शाम 7 बजे तक सिरपुर क्षेत्र के अनेक गांव मे बिजली बंद रही। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भी तरसना पड़ा 

बिजली बंद होने के चलते कई दिन तहसील कार्यालय तुमगांव में किसान व अन्य राजस्व संबंधी कार्य बाधित हो रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भी अपने कार्यों के लिए भटकना पड़ा। सभी तुमगांव सिरपुर क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित होकर ज्ञापन सौपा सुधार नही होने पर जल्द ही आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौपने वाले में कीर्ति बघेल, विकास चन्द्राकर, धर्मेन्द्र यादव, लाला निषाद सरपंच पासिद, जयप्रकाश यादव सरपंच अमलोर, श्रीमति वन्देश्वरी सरपंच चुहरी, विश्वनाथ रैला, डिगेश साहू, उमेश साहू, विजय साहू ,दामोदार पटेल, संतोष साहू, मिथलेश साहू,  भुनेश्वर साहू द्रोणाचार्य साहू, डोमार ,पटेल, विनोद गहरवाल, अनिल ढ़ीढ़ी,दिनेश टंडन, यादराम साहू, भानु, अर्जुन साहू, संदीप साहू, माणिक सोनवानी, ग्रामीण व उपभोक्तागण उपस्थित रहे।


सीएम भूपेश बघेल ने मोर बिजली एप के नए वर्जन 2.0 को किया लांच

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने कोरबा प्रवास के दौरान ‘मोर बिजली एप 2.0‘ का शुभारंभ किया। मोर बिजली एप के पहले वर्जन को बिजली उपभोक्ताओं का अच्छा प्रतिसाद मिलने के कारण ही नागरिक सेवाओं को विस्तार देते हुए एप के दूसरे वर्जन को तैयार किया गया है। मोर बिजली एप 2.0 के माध्यम से अब उपभोक्ताओं को 36 प्रकार की सेवाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को अब मोर बिजली एप के पहले वर्जन से अधिक सुविधाएं घर बैठे ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए मोर बिजली एप दूसरा दफ्तर बन गया है और खुशी की बात है कि बिजली विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां छत्तीसगढ़ी बोली में उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस नए एप में हमारी सरकार द्वारा चलायी जा रही बिजली बिल हाफ योजना अंतर्गत उपभोक्ता को योजना के प्रारंभ से लेकर अब तक बिजली बिल में प्राप्त छूट की राशि के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी।

साथ ही उपभोक्ता छूट की राशि का प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर पायेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद दीपक बैज तथा ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद उपस्थित भी थे।

मोर बिजली एप 2.0-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लांच किए गए मोर बिजली एप 2.0 में 36 प्रकार की उपभोक्ता सेवाएं प्राप्त होगी। जिसमें बिल की जानकारी, गणना, दरें, बिल भुगतान सुविधाएं, जैसे ऑनलाईन भुगतान, नजदीकी भुगतान केन्द्र, पिछले दो वर्षों का बिल भुगतान विवरण, बिजली बिल हाफ योजना में प्राप्त छूट की जानकारी, विद्युत आपूर्ति तथा बिल से जुड़ी शिकायतें जैसे बिजली बंद, बिल संबंधी शिकायतें, आपातकालीन तथा विद्युत अवरोध, ट्रांसफार्मर की खराबी आदि की सुविधाएं मिलेंगी।

इसके साथ ही नए बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन, टैरिफ परिवर्तन, लोड बढ़ाने-घटाने, मीटर शिफ्टिंग जैसी सुविधाओं के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। उपभोक्ता अपने ऑनलाईन आवेदन की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे। उपभोक्ता अपनी व्यक्तिगत प्रोफाइल जैसे- मोबाइल नम्बर जोड़ने-बदलने, ई-मेल आईडी के साथी बिजली कनेक्शन प्रोफाईल एप के माध्यम से बना पाएंगे। एसएमएस और मोबाईल एप की भाषा का चुनाव भी आसानी से हो सकेगा।

बिजली कनेक्शन और नजदीकी विद्युत कार्यालय की जानकारी भी एप में-

बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिजली कनेक्शन से संबंधित कई जानकारियां जैसे संबंधित बिजली ऑफिस, फ्यूज ऑफ कॉल सेन्टर तथा भुगतान केन्द्र का पता, सहायक/कनिष्ठ अभियंता का नाम तथा अन्य कई आवश्यक जानकारियां मालूम नहीं रहती है, इसलिए मोर बिजली मोबाइल ऐप वर्जन 2.0 में उपभोक्ता को ये सभी जानकारियां बिजली कनेक्शन प्रोफाइल में उपलब्ध करायी गई है। इसमें उपभोक्ता से संबंधित मीटर, पोल, ट्रांसफार्मर, 11 के.व्ही. फीडर तथा सबस्टेशन और अन्य आवश्यक जानकारियां भी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ी बोली में जानकारी देने वाला पहला शासकीय एप बना मोर बिजली एप 2.0-

नए मोर बिजली एप को प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ी बोली में उपलब्ध कराया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने छत्तीसगढ़ी बोली को एसएमएस की भाषा के रूप में चुना है, उन्हें मासिक बिजली बिल, बिल भुगतान, बिल भुगतान रिमाइन्डर और बिल भुगतान की जानकारी छत्तीसगढ़ी में भेजी जाएगी। इसके साथ ही यह छत्तीसगढ़ी बोली का प्रदेश का पहला शासकीय मोबाइल एप बन चुका है।

मोर बिजली एप ने रचा नया कीर्तिमान-

छत्तीसगढ़ के भुईयां मोबाइल एप के बाद सिर्फ मोर बिजली एप का हीे 10 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। 6 अक्टूबर 2020 को लांच हुए मोर बिजली एप के पहले वर्जन को 13 लाख 25 हजार से अधिक उपभोक्ता डाउनलोड कर उपयोग में ला रहे है। गूगल प्ले स्टोर में निःशुल्क उपलब्ध इस मोबाइल ऐप को 36 हजार 700 से अधिक उपभोक्ताओं द्वारा 5 में से 4.4 की रेटिंग दी गई है। राज्य में मोर बिजली के एप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, यही इसकी सफलता का परिणाम है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में मोर बिजली एप सर्वाधिक लोकप्रिय- 

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल की जानकारी, बिजली बिल का भुगतान और बिजली बंद होने की शिकायत के लिए मोर बिजली ऐप का भरपूर उपयोग किया जा रहा है। बिजली बंद होने की लगभग 50 प्रतिशत से अधिक शिकायतें मोर बिजली ऐप के माध्यम से प्राप्त हो रही है। शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण भी 70 प्रतिशत से बढ़कर अब 94 प्रतिशत हो गया है।

लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र के नागरिक परेशान, बिजली बिल हाफ का दावा झूठा बिजली हाफ सच होता दिख रहा - पप्पू पटेल

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। छत्तीसगढ़ में आम नागरिक लगातार विद्युत विभाग के रैवये से परेशान है तुमगांव सिरपुर मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल ने बताया कि पिछले अनेक दिनों से तुमगांव नगर व सिरपुर बिरकोनी क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से नगरवासी परेशान हैं। इन दोनों समस्याओं से निजात कब मिलेगी बताने वाला कोई नहीं। बिजली व्यवस्था में सुधार की बजाय दिन ब दिन हालत बिगड़ती जा रही है।

इस ओर न तो सत्ता धारी जनप्रतिनिधियों का ध्यान जा रहा है और न ही विभाग के जिम्मेदार अफसरों का राज्य सरकार के द्वारा बिजली बिल हाफ का झूठा ढिंढोरा पीटने वाले लो वॉल्टेज बिजली कटौती पर मुह में चुप्पी साध ली मुह लुकाते फिरते है। इस भीषण गर्मी में दिन में अनेकों बार दिन हो या रात बिजली कटौती से नगर के हजारों नागरिक हलाकान और परेशान हैं। लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।समस्या केवल अभी की नहीं है, आए दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है इसलिए अधिक आक्रोश है।

नगर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है नागरिकों को बिजली के मामले में उनके हाल में ही छोड़ दिया गया है। भीषण गर्मी और उमस के दिनों में बारिश में बेहतर बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के नाम पर मेंटनेंस कार्य की आड़ में रोजाना दो से तीन घंटे बिजली बंद कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। दिनभर में कम से कम 15 से 20 बार लाइट के आने जाने का सिलसिला चल रहा है जो महिनों से जारी है। वोल्टेज इतना कम रहता है कि कूलर, पंखों के चलने का अहसास भी नहीं होता। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को फ़ोन लगाने पर वे फ़ोन भी नहीं उठाते हैं। लो वोल्टेज के चलते अनेक घरों के लाइट, चोक, टी वी, फ़्रिज आदि खराब हो गये हैं। मेंटनेंस के नाम पर पिछले महिने तीन चार बार विद्युत की लंबी ब्रेक हो चुकी है। नागरिक लगातार व्यवस्था में सुधार करने की मांग कर रहे हैं लेकिन व्यवस्था सुधरती नजर नहीं आ रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.