Media24Media.com: वसुधैव कुटुम्बकम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वसुधैव कुटुम्बकम. Show all posts
Showing posts with label वसुधैव कुटुम्बकम. Show all posts

तुमगांव : घर-घर भगवा, हर घर भगवा अभियान 16 से 21 मार्च तक निशुल्क वितरण अभियान

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। पुरुषार्थ वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को लेकर धार्मिक नगरी तुमगांव के राम मंदिर प्रांगण व नगर के घरों में भगवा ध्वज हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। साथ ही सभी नगर वासियों को हिंदू नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई अपने घर के बाहर भगवा ध्वज लगाने व नव वर्ष के शुभ आगमन पर अपने-अपने घरों में पांच-पांच दीये जलाकर नव वर्ष मनाने की अपील की। भगवा हिंदुओं के शौर्य का प्रतीक है। यह हमें हमारी सभ्यता और विरासत में मिली संस्कृति को हमेशा याद दिलाती है।

ज्ञात हो कि विगत वर्षों से महासमुन्द शहर के कट्टर रामभक्त हिंदूवादी योगेश्वर राजू सिन्हा के द्वारा पूरे महासमुन्द खंड क्षेत्र के सभी ग्रामो में  निशुल्क भगवा ध्वज वितरण किया जा रहा है। इसी अवसर पर तुमगांव नगर में ध्वज वितरण किया गया। जो की 21 मार्च तक नगर में निशुल्क ध्वज मिलेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू पटेल, महामंत्री किसान मोर्चा द्रोणाचार्य साहू, जिला संयोजक स्वकचता संतोष साहू, संयोजक मंडल नरेंद्र साहू,  मीडिया प्रभारी डोमार पटेल, ओमप्रकाश साहू, भुनेश्वर साहू, रेखराम साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा विनोद गहरवाल, राजू यादव, माहेश्वर गोस्वामी, अभिषेक, राकेश धीवर, शंकर निर्मलकर, उत्तम राजू साहू, विष्णु साहू, पराऊ साहू, शरद मिश्रा, ऋषि साहू, जुगल यादव, सुरेश, घनश्याम साहू,  व नागरिकगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में एकमात्र स्मारक G-20 मेजबानी से जगमग, सिरपुर में वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश

No comments Document Thumbnail

आनंदराम पत्रकारश्री

महासमुन्द। जी-ट्वेंटी समूह की भारत द्वारा अध्यक्षता ग्रहण करने के अवसर पर देशभर के एक सौ स्मारकों में इन दिनों खास रोशनी की जा रही है। इन सौ स्मारकों में छत्तीसगढ़ से एकमात्र 'सिरपुर का लक्ष्मण मंदिर' भी शामिल किया गया है। महासमुंद जिले में स्थित वेेटिंग वर्ल्ड हेरिटेज 'लक्ष्मण मंदिर' ईंटों से निर्मित भारत का अद्वितीय मंदिर है। यह मंदिर इन दिनों रात में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।



वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश

लेजर लाइट से जगमग लक्ष्मण मंदिर में वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश है। 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ (One earth, One family, One future) विषय से प्रेरित  संदेश प्रदर्शित किया जा रहा है। यह वैश्विक एकता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा और आतंक, जलवायु परिवर्तन, महामारी को सबसे बड़ी चुनौतियों के तौर पर सूचीबद्ध करेगा। लक्ष्मण मंदिर में आकर्षक ढंग से G-20 भारत 2023 INDIA को प्रदर्शित किया गया है, यह खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

देशभर में सौ स्मारकों को रोशन किया जा रहा

मिली जानकारी के अनुसार भारत के जी-20 की अध्यक्षता संभालने के साथ ही एक हफ्ते (1 से 7 दिसम्बर 2022 ) के लिए यूनेस्को व‌र्ल्ड हेरिटेज साइटों समेत केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित सौ स्मारकों को रोशन किया जा रहा है। इन स्मारकों में दिल्ली में हुंमायू का मकबरा व पुराना किला, गुजरात में मोढेरा सूर्य मंदिर, ओडिशा का सूर्य मंदिर, बिहार में शेरशाह का मकबरा व राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर व प्राचीन संरचनाएं एवं अन्य स्मारक, बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेटकाफ हाल व मुद्रा भवन, गोवा में बेसिलिका आफ बाम जीसस व चर्च आफ लेडी आफ रोजरी, कर्नाटक में टीपू सुल्तान का महल व गोल गुंबज और मध्य प्रदेश में सांची बौद्ध स्मारक व ग्वालियर का किला आदि शामिल हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.