Media24Media.com: वर्षा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वर्षा. Show all posts
Showing posts with label वर्षा. Show all posts

छत्तीसगढ़ के इन स्थानों में भारी बारिश की संभावना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में आगामी बहत्तर घंटों के दौरान बस्तर संभाग सहित अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में रेड और यलो एलर्ट जारी किया है। बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन सभी जिलों में भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। वहीं, बस्तर संभाग सहित धमतरी और गरियाबंद जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने के आसार है।


 

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, पेण्ड्रारोड, बालासोर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक निम्नदाब का क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में अगले चौबीस घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।

इस बीच, खबर मिली है कि जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली गिरने की चार अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। बिजली गिरने की यह घटना अकलतरा, मुलमुला और पामगढ़ क्षेत्र में हुई है। इन घटनाओं में तेईस भेड़ें भी मारी गई हैं। बिजली गिरने से झुलसी एक बच्ची को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 557.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 557.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 30 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1427.7 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 200.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

 


राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 222.7 मिमी, सूरजपुर में 294.0 मिमी, जशपुर में 281.5 मिमी, कोरिया में 325.3 मिमी, रायपुर में 370.4 मिमी, बलौदाबाजार में 539.5 मिमी, गरियाबंद में 640.4 मिमी, महासमुंद में 559.6 मिमी, धमतरी में 667.2 मिमी, बिलासपुर में 601.9 मिमी, मुंगेली में 619.1 मिमी, रायगढ़ में 522.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 664.4 मिमी, कोरबा में 432.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 535.2 मिमी, दुर्ग में 506.8 मिमी, कबीरधाम में 544.5 मिमी, राजनांदगांव में 593.2 मिमी, बालोद में 682.9 मिमी, बेमेतरा में 385.4 मिमी, बस्तर में 707.8 मिमी, कोण्डागांव में 641.5 मिमी, कांकेर में 768.2 मिमी, नारायणपुर में 589.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 744.0 मिमी और सुकमा में 544.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक 193.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 193.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज पांच जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार जांजगीर चांपा जिले में सर्वाधिक 321.6 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 107.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है.


राज्य
स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 112.5 मिमी, सूरजपुर में 165.0 मिमी, जशपुर में 108.6 मिमी, कोरिया में 190.0 मिमी, रायपुर में 116.5 मिमी, बलौदाबाजार में 193.6 मिमी, गरियाबंद में 234.5 मिमी, महासमुंद में 194.0 मिमी, धमतरी में 176.8 मिमी, बिलासपुर में 205.9 मिमी, मुंगेली में 251.0 मिमी, रायगढ़ में 204.3 मिमी, कोरबा में 176.3 मिमी,

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 287.6 मिमी, दुर्ग में 166.5 मिमी, कबीरधाम में 187.0 मिमी, राजनांदगांव में 217.0 मिमी, बालोद में 256.5 मिमी, बेमेतरा में 155.9 मिमी, बस्तर में 204.8 मिमी, कोण्डागांव में 168.7 मिमी, कांकेर में 167.5 मिमी, नारायणपुर में 193.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 175.7 मिमी, सुकमा में 161.4 मिमी और बीजापुर में 302.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई.

छत्तीसगढ़ में अब तक 75.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 75.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 22 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलें में सर्वाधिक 159.3 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 30.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है.


राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 32.8 मिमी, सूरजपुर में 47.0 मिमी, जशपुर में 40.1 मिमी, कोरिया में 57.3 मिमी, रायपुर में 50.3 मिमी, बलौदाबाजार में 93.2 मिमी, गरियाबंद में 79.7 मिमी, महासमुंद में 63.0 मिमी, धमतरी में 61.0 मिमी, बिलासपुर में 92.3 मिमी, मुंगेली में 129.8 मिमी, रायगढ़ में 71.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 140.2 मिमी, कोरबा में 86.3 मिमी, दुर्ग में 67.6 मिमी, कबीरधाम में 85.7 मिमी, राजनांदगांव में 81.4 मिमी, बालोद में 133.1 मिमी, बेमेतरा में 81.7 मिमी, बस्तर में 48.2 मिमी, कोण्डागांव में 42.8 मिमी, कांकेर में 54.7 मिमी, नारायणपुर में 41.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 77.1 मिमी, सुकमा में 74.3 मिमी और बीजापुर में 75.7 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.