Media24Media.com: वर्ल्ड कप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वर्ल्ड कप. Show all posts
Showing posts with label वर्ल्ड कप. Show all posts

World Cup 2023: 12 साल बाद टीम इंडिया ने बनाई फाइनल में एंट्री, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया

No comments Document Thumbnail

 World Cup 2023:  भारत ने न्यूजीलैंड से 2019 वर्ल्ड कप का बदला ले लिया है। भारतीय टीम ने 2019 की कड़वी यादों को मिठास में बदलते हुए वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में एंट्री कर ली है। इस दौरान भारत ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में 70 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 12 साल बाद फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है।


 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। इसके जवाब में डेरिल मिचेल के शतक बेकार गया और कीवी टीम 48.4 ओवर में 327 रन पर ही सिमट गई। 

बता दें कि, भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 7 विकेट झटके। भारत ने इससे पहले 2011 वर्ल्ड के फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसने श्रीलंका को खिताबी मुकाबले में हराया था। इसके बाद 2015 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था, जबकि 2019 में न्यूजीलैंड से उसे हार का सामना करना पड़ा था। 

वहीं न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो, भारत द्वारा दिए गए विशाल 398 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाजों को शमी ने पावरप्ले में आउट किया। कॉनवे 13 ओर रचिन रविंद्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद केन विलियमसन और डेरिल मिचेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 149 गेंद में 181 रन की साझेदारी हुई। मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। विलियमसन 73 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद टॉम लैथम बिना खाता खोले ही आउट हो गए। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच 75 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स बुमराह के शिकार बने इस दौरान उन्होंने 33 गेंद में 41 रन की पारी खेली। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। इस दौरान भारत के लिए विराट कोहली ने 117 रन बनाए। विराट कोहली ने इस शतक की बदौलत महान सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ा है। विराट कोहली का ये वनडे में 50वां शतक है। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और कई रिकॉर्ड अपने नाम भी किए। 

कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने 105 रन की बेहतरीन पारी खेली। अय्यर ने वर्ल्ड कप में अपना दूसरा शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने 47 रन बनाए, शुबमन गिल 79 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। 

वहीं भारत की शुरुआत बेहतरीन रही। जहां रोहित शर्मा और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 71 रन की अहम साझेदारी हुई। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद गिल 79 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। वहीं अय्यर और कोहली के आउट होने के बाद केएल राहुल ने 20 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए।  


IND vs ENG: शमी-बुमराह के तूफान के सामने अंग्रेज ढेर, टीम इंडिया ने 20 साल बाद इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में हराया

No comments Document Thumbnail

 IND vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है। आज लखनऊ में खेले गए अपने छठे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया है। भारत के 230 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम का कोई खिलाड़ी शमी और बुमराह की गेंदों के आगे टिक नहीं पाया और 129 पर पूरी टीम आउट हो गई। हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।


भारत के 230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई और 34.5 ओवर में 129 रन पर आकर ढेर हो गई और 100 रन से मैच हार गई। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम के लिए सबसे ज्यादा 27 रन लियाम लिविंगस्टोन ने बनाए। वहीं भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। जबकि कुलदीप यादव ने 2 और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

मैच के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मैच के दौरान इंग्लैंड को लगातार दो बॉल पर दो झटके दिए, लेकिन हैट्रिक से चूक गए। शमी ने 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया। स्टोक्स खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद फिर 10वें ओवर की पहली बॉल पर शमी ने जॉनी बेयरस्टो (14) को क्लीन बोल्ड कर दिया। हालांकि हैट्रिक नहीं हो पाया।

इससे पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 229 रन बनाए थे। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए। यहां से लड़खड़ाती टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने संभाला और सबसे ज्यादा 87 रनों की पारी खेली। उनके बाद सूर्यकुमार यादव ने 49 रन और केएल राहुल ने 39 रन बनाकर टीम को 229 के स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने 3 विकेट लिए, जबकि क्रिस वोक्स और आदिल राशिद को 2-2 सफलता मिली।


IND vs AUS: वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज…

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया भारत को ने 21 रन हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज पर 2-1 जीत लिया।


वहीं टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के नाम शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में सूर्यकुमार एक बार फिर गोल्डन डक का शिकार हो गए हैं। यानी कि वह पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लाैट गए हैं। 29वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली (54) को स्पिनर एश्टन एगर ने शिकार बनाया। फिर जैसे ही मैदान पर सूर्यकुमार आए तो पहली गेंद का सामना करते ही बोल्ड हो गए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवरों में 269 रनों पर ढेर हो गई थी. इसके बाद उसके गेंदबाजों ने शानदार काम किया और भारत में भारत के दिग्गज बल्लेबाजों को नतमस्तक कर टीम इंडिया को 49.1 ओवरों में 248 पर समेट दिया और सीरीज जीती. क्या रहे तीसरे मैच में भारत की हार के कारण बताते हैं आपको.

बड़ा नहीं था लक्ष्य

मैच के बाद कप्तान रोहित ने कहा कि टीम को जो लक्ष्य मिला वो ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन दूसरी पारी में विकेट थोड़ा चुनौतीपूर्णा हो गया था. रोहित अपनी टीम की बल्लेबाजी से बिलकुल खुश नजर नहीं आए और कहा कि जीत के लिए जिस तरह की साझेदारियों की जरूरत थी वो उनकी टीम नहीं कर पाई. टीम इंडिया ने जिस तरह विकेट खोए कप्तान ने उसे निराशाजनक बताया और कहा कि इस तरह के विकेट पर सब खेलते आए हैं और खिलाड़ियों को खुद को मौका देना चाहिए.

सलामी बल्लेबाजी रोहित ने आगे कहा, जरूरी था कि एक बल्लेबाज आखिर तक टिका रहे. हर कोई अपना अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रहा था पर ऐसा हुआ नहीं. हमने जनवरी से नौ वनडे खेले हैं, हम उनसे काफी सकारात्मक चीजें ले सकते हैं. यह किसी एक की नहीं बल्कि पूरी टीम की हार है.

किसी एक खिलाड़ी की नहीं पूरी टीम की हार

रोहित ने किसी एक खिलाड़ी पर हार की जिम्मेदारी डालने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वो किसी एक या दो खिलाड़ी को हार का दोषी नहीं बता सकते क्योंकि ये हार पूरी टीम की है. टीम इंडिया को अगले पांच महीने में ऐसी ही कंडीशन में वर्ल्ड कप खेलना है जिसके लिए अहम है कि टीम सभी कमियों पर गौर करके.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.