Media24Media.com: लोकसभा निर्वाचन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label लोकसभा निर्वाचन. Show all posts
Showing posts with label लोकसभा निर्वाचन. Show all posts

वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान तिथि 26 अप्रैल को आम नागरिक मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं।


 वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से वोटर टर्न ऑउट (मतदान प्रतिशत) की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।

 


लोकसभा निर्वाचन-2024 : छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आज मतदान दलों को हेलीकाप्टर से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत जिला बीजापुर, सुकमा एवं नारायणपुर में आज 56 मतदान दलों को हेलीकाप्टर से रवाना किया गया। 17 अप्रैल को जिला बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा एवम नारायणपुर में 100 मतदान दलों को हेलीकाप्टर के माध्यम से रवाना किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तिथि 19 अप्रैल 2024 और मतगणना तिथि 4 जून 2024 है।


कारखानों, संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत श्रमिक, कर्मचारियों को मतदान तिथि को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत् लोकसभा निर्वाचन, 2024 हेतु नियत मतदान तिथि में कारखाना अधिनियम, 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम, 1953 के अंतर्गत आने वाले कारखानों, संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत प्रत्येक श्रमिक, कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय क्षेत्र में मतदान की तिथि को राज्य शासन द्वारा सवेतन अवकाश घोषित किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय क्षेत्र बस्तर में 19 अप्रैल, राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में 26 अप्रैल और सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में 7 मई को मतदान होना है। इसी प्रकार पड़ोसी राज्य के बहुत से मतदाता जो छत्तीसगढ़ में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार-व्यवसाय में नियोजित है,

ऐसे नियोजित और कार्यरत संबंधितों को भी उनके गृह राज्य के मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड एवं तेलंगाना राज्य के लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु निर्धारित मतदान तिथि आंध्रप्रदेश में 13 मई, उड़ीसा में 13, 20, 25 मई और एक जून को, महाराष्ट्र में 19, 26 अप्रैल तथा 07, 13 और 20 मई को, मध्यप्रदेश में 19 और 26 अप्रैल तथा 7 एवं 13 मई को, उत्तरप्रदेश में 19 एवं 26 अप्रैल तथा 7, 13, 20, 25 मई और एक जून को, झारखण्ड में 13, 20 और 25 मई तथा एक जून को, तेलंगाना में 13 मई को मतदान होना है।

साथ ही राज्य शासन द्वारा ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते है, वहां प्रथम एवं द्वितीय पॉली के श्रमिकों को मतदान के दिन को 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किया गया है तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

 

एक दिन में 7 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता जागरूकता की ली शपथ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के पहल पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज मतदाता जागरूकता अभियान में इतिहास रच दिया है। एक ही दिन में 29 विभाग और संस्थान के सात लाख एक हजार आठ सौ इन्क्याबे लोगों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। साथ ही जिले में 100 प्रतिशत मतदान की अपील की गई।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आज पूरे जिले के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों ने मतदान की शपथ लेकर इतिहास बनाया है। मल्टीलेवल पार्किंग के छत पर बरसते पानी में अधिकारी व कर्मचारियों ने एक साथ मतदान करने की शपथ ली। कलेक्टर ने कहा कि 7 मई को रायपुर जिले में मतदान है। उस दिन जाकर हर परिस्थिति में मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन, जनपद ग्राम पंचायत रायपुर, शासकीय विद्यालय, मत्स्य विभाग, नालंदा, सेंट्रल व तक्षशिला लाइब्रेरी, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी विभाग, तहसील कार्यालय रायपुर एवं धरसीवां, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, सांख्यिकी विभाग, निर्माण विभाग, विधिक मापविज्ञान, महानदी जलाशय परियोजना, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति,

मनरेगा पशु चिकित्सा विभाग, कलिंगा यूनिवर्सिटी, जिला सहकारिता विभाग, कार्यपालन अभियंता तिल्दा नेवरा, कृषि विभाग नगर पालिका मंदिरहसौद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, इंडस्ट्रियल एरिया, नगर निगम रायपुर एवं बीरगांव, कार्मिक विभाग रायपुर मंडल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बैंक इत्यादि स्थानों पर सामूहिक तौर पर मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई।

 

लोकसभा निर्वाचन-2024 : शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को करें जागरूक : रीना बाबासाहेब कंगाले

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने हेतु रायपुर जिले में आज आयोजित बाइक रैली एवं स्वीप एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदान तिथि को सभी मतदाता अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत पहले से बेहतर करना हमारे लिए एक चुनौती है और इस कार्य को सफल करने में हमें अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वयं भी इस बात का निश्चय करें कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि रायपुर जिला प्रशासन द्वारा बाइक रैली के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने की जो अपील की जा रही है, वह सराहनीय हैं। उन्होंने विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केन्द्रों पर महिला कर्मियों द्वारा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आगामी चुनाव के दौरान भी महिला कर्मी  बढ़-चढ़ कर निर्वाचन कार्य को संपन्न कराएंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि स्वीप रैली का आयोजन करने का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर श्रीमती कंगाले द्वारा उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से आकाशवाणी चौक होते हुए व्हाइट हाउस, श्याम टॉकीज, लिली चौक, पुरानी बस्ती विवेकानन्द आश्रम, एनआईटी कैम्पस, नालन्दा परिसर में समाप्त हुई। श्रीमती कंगाले स्वयं हेलमेट पहने हुए ई-स्कूटर आई क्यूब पर सवार थी, जिसमें चुनाव का पर्व, देश का पर्व की तख्ती लगी हुई थी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह हेलमेट पहने हुए बुलेट पर सवार थे उनके पीछे नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा बैठे थे। 

नालंदा परिसर में रैली समाप्त होने के पश्चात् आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में एआईजी संजय शर्मा और उनकी टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित जुंबा प्रस्तुत किया गया। साथ ही तेजराम साहू ने लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर जुम्बा एवं लोक कलापथक दल के कलाकारों को स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित पुस्तकें भेंट की गई।

स्वीप एक्सप्रेस के चारो तरफ मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर और फोटोग्राफ्स लगे हुए थे, इसमें लोक कलाकार सवार थे। बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए जो मतदाता जागरूकता से जुड़ी हुई तख्तियां लिए हुए थे। इनमें हमारी जिम्मेदारी, मतदान करेंगे बारी-बारी, आगे-आगे लोकतंत्र के तिहार, वोट देवव बनव जिम्मेदार, दाई, भाई, दीदी जम्मो संगवारी, मतदान करना हमर जिम्मेवारी इत्यादि नारे लिखे हुए थे। रैली में महिलाएं और पुरूष छत्तीसगढ़ी वेश-भूषा धारण किए हुए थे।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होगा। तृतीय चरण अंतर्गत रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान तिथि 7 मई है।

 

 

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत 15 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत कुल 15 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर संजय अग्रवाल के समक्ष आज चार अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह का आबंटन कर दिया गया है।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन लडऩे वाले बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी देवलाल सिन्हा (सोनवंशी) को हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी भूपेश बघेल को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी संतोष पाण्डेय को कमल, शक्ति सेना (भारत देश) के अभ्यर्थी नारद प्रसाद निषाद को गैस सिलेण्डर, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अभ्यर्थी रमेश राजपुत को बाँसुरी, न्याय धर्म सभा के अभ्यर्थी रामफल पाटिल को हीरा, हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी श्रीमती ललिता कंवर को बाल्टी, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी लाखन सिंह टंडन को नारियल फार्म तथा निर्दलीय अभ्यर्थी अजय पाली को गन्ना किसान, त्रिवेणी पडोती को ऑटो-रिक्शा, इंजि. बसंत कुमार मेश्राम को चारपाई,

भुवन साहू को सीसीटीवी कैमरा, विशेष धमगाये को सिलाई की मशीन, एएच सिद्दीकी को सीटी, सुखदेव सिन्हा को अलमारी प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को होगा। पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक एवं मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा। मतगणना मंगलवार 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से होगी। गुरूवार 6 जून 2024 के पूर्व निर्वाचन संपन्न होगा।

लोकसभा निर्वाचन 2024 : महासमुंद में 41 मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान दलों को तहसील स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा कुल 41 मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई है। जिन्हें जिला पंचायत के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू थे।


जिला मास्टर ट्रेनर  तोषण गिरि गोस्वामी ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण देते हुए मतदान दलों के कार्यों एवं उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने माकपोल की प्रक्रिया, वास्तविक मतदान के लिए मशीन की सीलिंग, मतदान प्रक्रिया के अलावा विभिन्न प्रपत्रों को तैयार करने के बारे में भी बताया।

 उन्होंने कहा कि मतपत्र लेखा तथा पीठासीन अधिकारी की डायरी की दो-दो प्रतियां सामग्री वापसी स्थल पर जांच कराने के पश्चात जमा की जाएगी। इन दोनों प्रपत्रों को बहुत ही सावधानीपूर्वक तैयार किया जाए। इस दौरान इलेक्शन सुपरवाइजर आर के बारले, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण नंदकिशोर सिन्हा, संजय मांझी, राजेश कौशिक, द्वारिका पटेल, खिरोद्र पुरोहित, निर्मल प्रधान सहित समस्त मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।


कर्मचारी डेटाबेस 10 फरवरी तक अद्यतन किए जाने के निर्देश

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 में कर्मचारियों के तैयार डेटाबेस को जिले के समस्त विभागों द्वारा अद्यतन किए जाने के लिए विभागों से स्थानांतरित एवं नई नियुक्तियों की जानकारी,

एकत्रित कर नया डेटाबेस 10 फरवरी 2024 तक सीपीएस वर्जन 3.7 में सुधार पूर्ण करने के संबंध में 1 फरवरी 2024 को दोपहर 12 :00 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में बैठक आयोजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू ने आयोजित बैठक में अधीनस्थ स्थापना शाखा की लिपिक/तकनीकी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने निर्देशित किया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.