Media24Media.com: लक्ष्मी पूजा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label लक्ष्मी पूजा. Show all posts
Showing posts with label लक्ष्मी पूजा. Show all posts

सामाजिक संगठनों ने किया राजा मोरध्वज की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित, नगर व क्षेत्र वासियों को दिया दीपावली की शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

आरंग। गुरुवार को लक्ष्मी पूजा के अवसर पर नगर के सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन एवं रानी पद्मावती महिला संगठन की टीम ने मिलकर राजा मोरध्वज की प्रतिमा की साफ सफाई की। तथा शाम को बस स्टैंड में एकत्रित होकर राजा मोरध्वज की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर नगर व क्षेत्र वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दिए हैं। साथ ही इस पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किए हैं। इन संगठनों का कहना है आरंग की पहचान राजा मोरध्वज की नगरी के नाम से विश्व में विख्यात है।

राजा मोरध्वज की नगरी के नाम से है आरंग की विशेष पहचान

सभी राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक मंचों में लोग अपने उद्बोधन में सबसे पहले राजा मोरध्वज की नगरी आरंग का उद्घोष से ही अपनी बात कहना प्रारंभ करते हैं। इसलिए हर पर्वों पर राजा मोरध्वज की स्टेच्यू में रोशनी किया जाना चाहिए। जिससे इनकी महत्ता और महिमा और भी बढ़ सके।इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, अभिमन्यु साहू, छत्रधारी सोनकर,मोहन सोनकर ,रमेश देवांगन यादेश देवांगन, केशव धीवर,कियांश देवांगन,सागर जलक्षत्री,संजय मेश्राम, रानी पद्मावती महिला संगठन से झालीन साहू, प्रियंका देवांगन आदि की उपस्थिति व सहभागिता रही।

अंचल में गौरी गौरा पर्व की तैयारियां आज से प्रारंभ, प्रदेश भर में विशेष रूप से मनाया जाता है गौरी गौरा का पर्व

No comments Document Thumbnail

आरंग। इन दिनों आरंग सहित अंचल में गौरी गौरा पर्व की तैयारियां जोरों पर है।धन तेरस के एक दिन पूर्व ही फूल कुचरने की रस्म की शुरुआत हो जाती है। वहीं शास्त्री चौक अकोली रोड आरंग में गौरी गौरा स्थापित कर विशेष रूप से मनाने मोहल्ले वासियों ने गत दिवस एकत्रित होकर फूल कुचरने की रश्म विधि विधान से संपन्न करने की रुपरेखा बना चुके हैं।


अकोली रोड निवासी संजय मेश्राम ने बताया गौरी गौरा स्थापित करने वाले स्थान पर एकादशी को गड्ढा खोदकर उसमें कपरी पान, सुपारी ,फूल, देसी अंडा, सांकड़, बेर की डाल इत्यादि रखकर पूजा अर्चना कर गढ्ढे में डालकर मूसर से कुचलकर जाता है। उसके बाद महिलाओं द्वारा गौरी गौरा की गीत गाते हुए चांवल फूल चढ़ाया जाएगा। ज्ञात हो कि गौरी गौरा का पर्व नगर सहित पूरे अंचल में प्रतिवर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।जिसमें गौरा अर्थात शिव एवं गौरी पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाता है।


यह रश्म  5 दिनों तक चलता है। लक्ष्मी पूजा के रात्रि में एक निश्चित स्थान से गौरी गौरा निर्माण के लिए मिट्टी लाई जाती है। जिसे रात्रि में  चमकीली पेपर व आसन में विराजित कर सुंदर प्रतिमा बनाकर विशेष रुप से पूजा आराधना की जाती है। 

वही रात्रि में युवतियां व महिलाएं घरों में कलसा को सजा कर एकत्रित होती है।और गौरा गौरी का गीत गाती  हैं। उसमें पुरुष वर्ग के लोग नाचते झूमते कांशी से निर्मित सांकड़ से एक दूसरे के हाथ पैरों में मारते हैं। जिसे भगवान शंकर का प्रसाद माना जाता है।कहीं कहीं महिलाएं भी सांकड़ लेती है।उसी रात्रि में गौरी के घर गौरा का बारात लेकर पहुंचते हैं। इस प्रकार गौरी गौरा का विवाह सम्पन्न कराया जाता है। 

वही इन प्रतिमाओं को बाजे गाजे के साथ गौरी गौरा गीत गाते नाचते झूमते गोवर्धन पूजा के दिन विसर्जित किया जाता है।

यह पर्व प्रमुख रूप से गोंड जनजातियों द्वारा विशेष रूप से मनाया जाता है। जहां गोंड जनजाति नहीं है वहां सभी जाति समुदाय के लोग मिल जुलकर मनाते हैं। इस तरह गौरी गौरा  का पर्व व परंपरा छत्तीसगढ़ में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.