Media24Media.com: रेस्क्यू ऑपरेशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रेस्क्यू ऑपरेशन. Show all posts
Showing posts with label रेस्क्यू ऑपरेशन. Show all posts

कुसुम लोहा फैक्ट्री एक्सीडेंट: 40 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राखड़ के मलबे में फंसे 3 शव निकाले

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश के मुंगेली जिले के सरगांव ग्राम पंचायत के रामबोड़ गांव स्थित कुसुम प्लांट में गुरुवार दोपहर गिरे साइलो ( साइलो एक स्टील कंटेनर होता है) को शुक्रवार देर रात को बड़े क्रेन से हटा लिया गया. लगभग 40 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में साइलो हटाने के बाद राख के मलबे में फंसे 3 शव निकाले गए हैं. जिससे इस हादसे में अब मृतकों की संख्या 4 हो गई है.


मुंगेली में साइलो ढहने से 4 मजदूरों की मौत: मलबे से निकाले गए तीन मृतकों की पहचान अवधेश कश्यप, तागा जांजगीर चांपा निवासी, प्रकाश यादव अकोली बलौदाबाजार, जयंत साहू निवासी जबड़ापारा सरकंडा बिलासपुर हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिलासपुर सिम्स भेजा गया है. इससे पहले गुरुवार को मनोज कुमार नाम के मजूदर की मौत इलाज के दौरान हो गई थी.

कलेक्टर राहुल देव ने कहा तीसरी बार में मिली सफलता

कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि 40 घण्टे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दो बार असफलता भी मिली, उसके बाद भी हमने हार नही माना,और आखिरकार तीसरी बार में सफलता मिली. उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की सूक्ष्मता से जांच कराई जाएगी जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

उप मुख्यमंत्री साव ने जताया दुख

वहीं देर रात मौके पर पहुँचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस घटना को लेकर दुःख जताया,और कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं. सरकार ने मामले में कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. एफआईआर दर्ज हुई है, आगे और भी कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि सरकार मृतक के परिजनों के साथ है. डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार और फैक्ट्री प्रबंधक के द्वारा हर संभव आर्थिक सहायता मृतक के परिजनों को दिया जाएगा.

वॉटरफॉल में डूबने से डिप्टी CM अरुण साव के भांजे की मौत, पिकनिक के दौरान हुआ था हादसा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे तुषार की बॉडी सोमवार सुबह रानीदहरा वाटरफॉल से बरामद किया गया है. रविवार शाम वाटरफॉल में नहाने के दौरान तुषार तेज बहाव में बह गया था. इसके बाद काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तुषार का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. अब घंटों की खोजबीन के बाद युवक की बॉडी बरामद की गई है. एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने इसे लेकर जानकारी दी है.


कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात में हुए हादसे के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के डूबने की दुखद सूचना प्राप्त हुई, इस हृदयविदारक समाचार से मन अत्यंत व्यथित है. मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें.’

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को तुषार अपने दोस्तों के साथ कबीरधाम जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित रानीदहरा वाटरफॉल घूमने गया था. देर शाम वह अपने दोस्तों के साथ वाटरफॉल में नहा रहा था. तभी अचानक वह बह गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.

300 फ़ीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

No comments Document Thumbnail

 सीहोर। मध्यप्रदेश सीहोर में ढाई साल की बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। घटना मंगलवार दोपहर में मुंगावली की है। वह 25 फीट नीचे फंसी हुई हैं। मौके पर पहुंची चार जेसीबी और 6 पोकलेन की मदद से 5 फीट दूरी पर समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। अब तक 20 फीट खुदाई हो चुकी हैं। 5 फीट और गड्‌ढा खोदा जाना है। इसके बाद सुंरग के जरिए उसे बाहर निकाला जाएगा। बच्ची का नाम सृष्टि पिता राहुल कुशवाहा है। मौके पर एसपी मयंक अवस्थी भी मौजूद हैं। एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू में जुटी है। बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। उसके मूवमेंट पर नजर रखने के लिए बोरवेल के अंदर इंस्पेक्शन कैमरा भी डाला गया है। एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी वहां तैनात है।


एसडीएम अमन मिश्रा ने कहा है कि हमें करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि ढाई साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ लोकल प्रशासन पूरी तरह से रेक्स्यू में जुटा हुआ है। 20 फीट खुदाई हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर में बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बच्ची को निकालने के समुचित प्रयास करें। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सीहोर जिला प्रशासन से संपर्क में हैं। बच्ची की दादी कलावती बाई ने बताया कि दोपहर में सृष्टि खेलने का कहकर गई थी। मैं भी बाहर ही थी।

ये टीमें लगी हैं रेस्क्यू ऑपरेशन में

जानकारी के मुताबिक ये घटना सीहोर के मुंगावली की है। बताया गया है कि बच्ची की पहचान सृष्टि (ढाई साल) पुत्री राहुल कुशवाहा के रूप में हुआ है। इलाके के एसडीएम अमन मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी दोपहर में करीब 1.30 बजे मिली थी। इसके साथ ही मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत अन्य स्थानीय राहत कर्मियों को लगाया गया है। रेस्क्यू टीम ने गड्डे में ऑक्सीजन भेजी है।

 

पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा के लिए जल्द होगी पहल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाने के लिए जल्द पहल की जाएगी। पत्रकारों की इस मांग का अध्ययन कर शीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान में मरीजों के इलाज के लिए सहायता उपलब्ध कराने राज्य शासन द्वारा योजनाएं संचालित की जा रही है। ये देखेंगे कि पत्रकारों को इन योजनाओं के माध्यम से कव्हर किया जा सकता है या नहीं अथवा इसके लिए बजट में अलग से मद का प्रावधान करने की आवश्यकता पड़ेगी। इस संबंध में जो भी कदम उठाने होंगे वे अवश्य उठाए जाएंगे। 



जरूरी हुआ तो विधानसभा में भी इसे लाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस के कॉन्क्लेव हॉल में आयोजित श्रमवीर सम्मान 2022-23 समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिहरीद में राहुल साहू के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रिकार्ड 109 घंटे जीवंत कव्हरेज करने वाले 61 पत्रकारों को श्रमवीर सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा किया गया। 

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे, सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. हिमांशु द्विवेदी, गोपाल वोरा और मोहसिन अली सोहेल सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य पत्रकार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र या बजट सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाएगा। 



उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण जो प्रथमिकताएँ थी उनके क्रम में परिवर्तन हुआ है पर पत्रकार सुरक्षा कानून हमारी प्राथमिकता में शामिल है और बहुत जल्द लागू करने के लिए हम प्रयासरत हैं। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस की अध्यक्षता इस संबंध में गठित की गई कमेटी की कई बैठकें हो चुकी हैं। इसका ड्राफ्ट भी तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक दौर था जब टेबल न्यूज की चर्चा होती थी और ग्रामीण पत्रकारिता की बात होती थी।

अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आ जाने से पत्रकारों को घटना स्थल पर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का जीवन बड़ा कठिन होता है। उनमें एक जुनून होता है कि पत्रकारिता करनी है, लेकिन इससे भी ज्यादा मुश्किल पत्रकारिता में स्थापित होना होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांजगीर-चांपा के पिहरीद गांव में बालक राहुल साहू के बोरवेल में गिरने की घटना के समय शासन-प्रशासन के साथ सभी लोगों ने, पत्रकार, व्यवसायी, समाजसेवी ने, जिससे जो बन पड़ा सहायता की।

109 घण्टे इतने लंबे समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राहुल का सकुशल लौट आना देश में इकलौता उदाहरण है। इसके पहले भी बोरवेल से बच्चों को सकुशल निकाला गया है, लेकिन वहां रेस्क्यू ऑपरेशन की अवधि कम थी, वहां की जमीन नरम थी, चट्टान नहीं थी। ऑपरेशन के दौरान कई ऐसे अवसर आए, जब लगा कि राहुल अब निकल आएगा, लेकिन आपॅरेशन लम्बा खिचता गया। रेस्क्यू टीम पूरे हौसले के साथ अपने काम में जुटी रहीं और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। 

इस लम्बे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पत्रकार साथियों ने अनेक कठिनाईयों और चुनौतियों का सामना करते हुए पल-पल की सकारात्मक रिपोर्टिंग की और पूरे प्रदेश, देश और दुनिया तक सूचना पहुंचाई। सभी लोगों की संवेदनाएं राहुल के साथ जुड़ी और उनकी दुआएं काम आई और राहुल हमारे बीच सकुशल लौट आया। उन्होंने कहा कि राहुल को कीचड़ से हुए इन्फेक्शन को ठीक करने में डॉक्टरों ने बहुत मेहनत की अब राहुल साहू की स्पीच थेरेपी कराई जा रही है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में उन पत्रकारों का सम्मान किया जा रहा है, जिन्होंने राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन को नजदीक से देखा और पल-पल की खबर लोगों तक पहुंचाई। पत्रकार साथियों ने बिना भोजन किए, बिना विश्राम किए पूरे घटनाक्रम की लाईव रिपोर्टिंग की। डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता और लगातार प्रोत्साहन से रेस्क्यू टीम ने संकल्प शक्ति के साथ इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने स्वागत भाषण दिया। संघ के पदाधिकारी सुखनंदन बंजारे ने आभार प्रदर्शन किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.