Media24Media.com: रेलवे सुरक्षा बल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रेलवे सुरक्षा बल. Show all posts
Showing posts with label रेलवे सुरक्षा बल. Show all posts

रेल यात्रियों के सामान चोरी करने वाले 3 चोर जीआरपी ने किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी बिलासपुर ने ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले पेपर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों चोरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों के जीआरपी थानों में पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।


6 अक्टूबर 2024 को गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन में यात्रा के दौरान इन चोरों ने एक महिला यात्री के पर्स का चैन खोलकर उसमें से एक गले का हार, कान की बाली एवं पायजेब के जेवरात चुरा लिए थे। इसके बाद महिला ने RPF से चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। इस दौरान टीम जनरल बुकिंग काउंटर में रिपीटर यात्रियों में से कुछ संदिग्धों की लगातार निगरानी कर रही थी। आज, यानी बुधवार 27 नवंबर की शाम, बिलासपुर रेलवे स्टेशन नंबर 1 पर गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-तितलागढ़ लोकल खड़ी थी। इस दौरान हावड़ा छोर पर खड़े 3 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, इस दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 यात्रियों का सामान चोरी
बता दें कि रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी बिलासपुर के हत्थे चढ़े आरोपियों का नाम अमर कुमार मंडल (35), विशाल कुमार पासवान (36), और सदानंद कुमार मंडल (22) है, जो बिहार के मुंगेर और भागलपुर जिलों के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन चोरों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों में घूमकर यात्रियों का सामान चोरी करते थे। चोरों ने बताया कि वे चोरी किए गए जेवरात मुंगेर ले जाकर ठेले वालों को बेचते थे। जीआरपी बिलासपुर ने शातिर चोरों के कब्जे से लोकल ट्रेन से चोरी किया गया सोने का हार, इयर रिंग और चांदी की पायजेब बरामद किया है। इन आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाना बिलासपुर में BNS की धारा 305(C) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

RPF Vacancy 2024: RPF ने 4660 सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल पद पर निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

No comments Document Thumbnail

 RPF Vacancy 2024: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की ओर से कॉन्स्टेबल एवं एसआई के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आरपीएफ की ओर से विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2024 से शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार रेलवे फोर्स में नौकरी का सपना देख रहे हैं, वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।


आवेदन पत्र आरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 15 मई तक भरा जा सकता है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 4660 पद भरे जाएंगे। इनमें से 4208 पद कॉन्स्टेबल के हैं और बचे हुए 452 पद सब-इंस्पेक्टर के हैं। फार्म भरने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर जरूरी जानकारी पहले हासिल कर लें।

सब-इंस्पेक्टर पद पर काम करने के लिए कैंडिडेट (आवेदक) किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो। RPF में कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सब-इंस्पेक्टर पद के लिए एज लिमिट 20 से 28 साल है। कॉन्स्टेबल पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इंडियन रेलवे की इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, महिला कैंडिडेट्स और ईबीसी कैटेगरी के लिए शुल्क 250 रुपये है। अन्य कोई भी जानकारी या अपडेट ऊपर दी वेबसाइट से ले सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

RPF भर्ती 2024 में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
अब अगले पेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
यहां आप पहले रजिस्ट्रेशन के लिए अकाउंट क्रिएट करें।
इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.