Media24Media.com: रेलमंत्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रेलमंत्री. Show all posts
Showing posts with label रेलमंत्री. Show all posts

विकास की पटरी पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बिलासपुर रेलवे फ्लाईओवर के प्रारम्भ होने से कटनी की दिशा में चलने वाली गाड़ियां मुंबई-हावड़ा मार्ग पर निर्बाध दौड़ सकेंगी। इस फ्लाईओवर के पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

उसलापुर-बिलासपुर के बीच रेल फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया है और इसे शुरू कर दिया गया है। इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क में यह महत्वपूर्ण क्षमता जोड़ेगा। वहीं इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेलमंत्री का आभार जताया है।

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की बड़ी परेशानी भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। सबसे बड़ी उपलब्धि ट्रेनों के परिचालन की स्थिति रहेगी, जिसमें सुधार होगा। वर्तमान में ट्रेनों को कटनी दिशा की ओर जाने में बिलासपुर यार्ड को क्रॉस करना पड़ता है। इसमें काफी समय लगता है। इसके साथ ही इस समय तक रायपुर से बिलासपुर और बिलासपुर से रायपुर दिशा की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों को नियंत्रित भी करना पड़ता है। इसके चलते ट्रेनें लेट होती रही हैं।

इस फ्लाईओवर से ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने के बाद बिलासपुर से कटनी की दिशा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें इस मार्ग से अविलंब उसलापुर होते हुए कटनी दिशा की ओर जाने लगेंगी। साथ ही बिलासपुर-रायपुर दिशा की ट्रेनों को नियंत्रित नहीं करना पड़ेगा, साथ ही उसलापुर स्टेशन पर यात्री सुविधा विकास के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों का बेहतर संचालन करने में मदद मिलेगी।

रावघाट रेल परियोजना को लेकर भाजपा नेताओं को दिल्ली बुलावा, रेलमंत्री के साथ होगी बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बस्तर को रायपुर रेल से जोड़ने के लिए प्रस्तावित रावघाट-जगदलपुर रेललाइन परियोजना को लेकर रेलवे द्वारा की जा रही कार्यवाही की प्रगति की जानकारी देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बस्तर के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं भाजपा महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना को दिल्ली बुलाया गया है।


केदार कश्यप एवं संतोष बाफना द्वारा बस्तर क्षेत्र के लिए लगातार रेल सुविधा विस्तार की मांग की जा रही थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में यह बैठक गुरुवार को शाम 5:00 बजे दिल्ली में होगी। बस्तर के स्थानीय नेता केदार कश्यप एवं संतोष बाफना द्वारा निरंतर रावघाट-जगदलपुर परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने की मांग रेलवे विभाग से की जा रही थी।

इस परियोजना की प्रगति एवं कार्ययोजना की जानकारी के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के लिए समय की मांग भी की गई थी। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पिछले दिनों बस्तर दौरे पर आए थे। इस दौरान बस्तर के प्रमुख नेताओं ने इस परियोजना की चर्चा कर शीघ्र पूर्ण करवाने की मांग पर चर्चा की थी।

वही पूर्व विधायक संतोष बाफना ने प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर को बस्तर विकास से संबंधित एक फाइल भी सौंपी थी, जिसमें इस परियोजना का वर्णन भी किया गया था। जिसके बाद इस परियोजना पर सार्थक पहल की गई है जो अब मूर्त रूप लेने जा रही है। उस फाइल में धमतरी जगदलपुर फोर लाइन, एयर केनेक्टिविटी, एनएमडीसी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जोरानाला जल विवाद, लामनी रेलवे ओवर ब्रिज आदि समस्याओं से अवगत कराया गया है। प्रदेश प्रभारी माथुर इन सभी विषयों को गंभीरता से लेकर स्वयं ही इन विषयो पर पहल कर रहे है।

बताया जा रहा है ओम प्रकाश माथुर ने रेल मंत्री से मुलाक़ात से पहले प्रतिनिधि मंडल को अपने आवास दिल्ली में बुलाया है। यह चर्चा जोरों पर है कि हो सकता है बस्तर विकास से सम्बन्धित अन्य विषियों जो संतोष बाफना द्वारा दिए गये जानकारी पर चर्चा कर अन्य मंत्रियो से भी मुलाकात कर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होने केदार कश्यप एवं संतोष बाफना नियमित विमान से दिल्ली रवाना हो चुके है।

बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, बस्तर संभाग प्रभारी एवं सांसद संतोष पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। कयास लगाया जा रहा है कि बैठक में रेलमंत्री रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन पर प्रगति की जानकारी देते हुए आगे की कार्ययोजना की जानकारी देंगे साथ ही बस्तर क्षेत्र में रेल सुविधा के विस्तार पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

दिल्ली गए भाजपा प्रतिनिधि मंडल में भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि एवं सुकमा प्रभारी सुधीर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो बस्तर जिला शैलेंद्र भदौरिया प्रमुख रूप से शामिल है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.