Media24Media.com: रेल मंत्रालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रेल मंत्रालय. Show all posts
Showing posts with label रेल मंत्रालय. Show all posts

भारतीय रेलवे द्वारा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का शुभारंभ 28 अप्रैल 2023 से

No comments Document Thumbnail

 रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। भारतीय रेलवे भारत को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्षेत्र में एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। भारतीय रेल की इन थीम-आधारित ट्रेनों की परिकल्पना घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से अवगत कराने हेतु की गई है।


भारतीय रेलवे 28 अप्रैल, 2023 को पुणे से पुरी-गंगासागर दिव्य काशी यात्रा का शुभारंभ करने हेतु तत्‍पर है, जो सनातन धर्म के तीर्थयात्रियों हेतु पूर्ण रूप से बुक है। पर्यटकों को दी जा रही 9 रातों/10 दिनों की यात्रा में पुरी, कोलकाता,गया, वाराणसी और प्रयागराज के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को शामिल किया जाएगा, जिसमें आगंतुकों को सबसे प्रसिद्ध मंदिरों और अन्य तीर्थ स्थानों जैसे जगन्नाथपुरी मंदिर, कोणार्क मंदिर, पुरी में लिंगराज मंदिर, कोलकाता में काली बाड़ी और गंगा सागर, गया में विष्णु पद मंदिर और बोधगया, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट और प्रयागराज में त्रिवेणी संगम आदि देखने को मिलेगा।

आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग के अलावा पर्यटकों के लिए विभिन्न ऑन-बोर्ड मनोरंजन गतिविधियों की सेवा शामिल है।

7 स्लीपर श्रेणी के कोच, थर्ड एसी, थ्री टियर और फर्स्‍ट एसी, टू टियर कोच से संयोजित, भारतीय रेलवे 3 श्रेणियों में इकोनॉमी, कम्फर्ट और डीलक्सटूर पैकेज की पेशकश कर रहा है और मुख्‍यत: इकॉनमी सेगमेंट श्रेणी में 750 यात्रियों के लिए बुकिंग की पेशकश कर रहा है।

ट्रेन की बुकिंग को अधिकतम करने के लिए पर्यटकों के लिए टूर की आकर्षक कीमत निर्धारित की है। भारतीय रेलवे सनातन धर्म के अनुयायियों का स्वागत करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है कि वे रमणीय  आध्यात्मिक यात्रा पर जाएँ और धार्मिकता और पवित्रता के मार्ग का आनंद लें।


बिना टिकट यात्रा करने वालों से महिला TTE ने बिना टिकट वालों से निकलवाए 1 करोड़ से ज्यादा रुपये

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान टिकट खरीदना बेहद जरूरी है। टिकट के अभाव में यात्रियों को जुर्माना के साथ चालान जैसे कई तरह के मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है । ट्रेन के भीतर यात्रियों का टिकट चेक करने और उनसे जुर्माना वसूलने की वजह से एक महिला टीटीआई सुर्खियों में हैं। इस महिला टीटीई की रेल मंत्रालय ने भी तारीफ की है। महिला टीटीई रोजलीन अरोकिया मैरी ने यात्रियों से जुर्माने के तौर पर एक करोड़ रुपए इकट्ठा किए हैं, जिसकी वजह से रेल मंत्रालय ने उनकी तारीफ की है। रोजलीन दक्षिण रेलवे में काम करती हैं और वह प्रिंसिपल टिकट इंस्पेक्टर हैं। रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रोजलीन की इस उपलब्धि की तारीफ की गई है।


रेल मंत्रालय की ओर से महिला टीटीई रोजलीन की तस्वीर को शेयर करके उनकी तारीफ की गई है। ट्वीट में लिखा गया कि अपनी जिम्मेदारी के प्रति जबरदस्त भरोसा, रोजलीन अरोकिया मैरी, दक्षिण रेलवे की चीफ टिकट इंस्पेक्टर, पहली महिला बन गई हैं जिन्होंने 1.03 करोड़ रुपए का फाइन यात्रियों से वसूला है। रेल मंत्रालय के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और रोजलीन की तारीफ कर रहे हैं। रेल मंत्रालय के ट्वीट को हजारों लोगों ने देखा और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। हमे इस तरह के समर्पण भाव वाले लोगों की और जरूरत है, जो भारत को सुपरपॉवर बना सकते हैं। रोजलीन को बधाई।

रेल मंत्रालय से मिली शाबाशी

रोजलिन मैरी की इस उपलब्धि पर दक्षिण रेलवे के जीएम से तो तारीफ मिली ही। रेल मंत्रालय ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। तभी तो रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) अपने ट्वीटर हैंडल से इसे पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट पर काफी लोग रो​जलिन मैरी की तारीफ कर रहे हैं।

क्या रही रेल मंत्रालय की प्रतिक्रिया

रेल मंत्रालय के ​ट्वीट में लिखा है "अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाते हुए, दक्षिण रेलवे की सीटीआई (मुख्य टिकट निरीक्षक) श्रीमती रोजलिन अरोकिया मैरी, भारतीय रेलवे की वैसी पहली महिला टिकट-चेकिंग कर्मचारी बन गई हैं, जिन्होंने बेटिकट यात्रियों से 1.03 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया है।"

ट्रेन में रोज सफर करने वालों की बढ़ी समस्या, रेलवे ने किराया बढ़ाया, जानें क्या होगा आपकी जेब पर असर

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways increased rate) ने आज यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए ट्रेनों के किराए को बढ़ा दिया है. रेलवे के अनुसार ये कोरोना संक्रमण को काम कर सकता है। रेलवे द्वारा जारी बयान के मुताबिक कम दूरी की ट्रेनों के किराए को बढ़ाया गया है. रेलवे का किराया बढ़ाने के पीछे का तर्क यह है कि कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए किराए में बढ़ोतरी की गई है ताकि ट्रेनों में ज्यादा लोग न चढ़ें. रेलवे द्वारा बढ़ाए गए किराए का असर 30-40 किमी तक का सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा.





आत्मसमर्पण के 3 दिन बाद महिला नक्सली ने की खुदकुशी, उठ रहे कई सवाल





3% ट्रेनों पर पड़ेगा इसका असर





आपको बता दे रेलवे (Indian Railways) ने बताया कि बढ़ने वाला किराए का असर केवल 3 प्रतिशत ट्रेनों पर पड़ेगा. इंडियन रेलवे ने कहा, कोविड(COVID-19) का प्रकोप अब भी मौजूद है और वास्तव में कुछ राज्यों में कोविड की स्थिति बिगड़ रही है. ऐसे में बढ़े हुए किराए को ट्रेनों में भीड़ को रोकने और कोविड को फैलने से रोकने के लिए रेलवे की सक्रियता के रूप में देखा जाना चाहिए.





27 फरवरी को अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन का आयोजन, देश-विदेश के 11 हजार से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल





बढ़ी हैं एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या





वही रेलवे ने कोविड संकट से पहले के समय की तुलना में 65% मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाना शुरू कर दिया है. जबकि 90% सबअर्बन ट्रेनें भी चलाई जा चुकी हैं. इस वक़्त रोज़ाना कुल 326 पैसेंजर ट्रेनें चल रही हैं. जबकि 1250 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें और 5350 सबअर्बन ट्रेनें चल रही हैं. रेलवे का कहना है कि इस समय चल रही कम दूरी की पैसेंजर ट्रेनें कुल पैसेंजर ट्रेनों का सिर्फ़ 3% ही है. इसलिए इससे बहुत कम (Indian Railways increased rate) यात्री ही प्रभावित हो रहे हैं.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.