Media24Media.com: रूपकुमारी चौधरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रूपकुमारी चौधरी. Show all posts
Showing posts with label रूपकुमारी चौधरी. Show all posts

नारियल, केला और सब्जी से तौलकर नवनिर्वाचित सांसद चौधरी का किया स्वागत, आभार रैली निकालकर भाजपा ने दिखाई एकजुटता

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द । लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित संसद सदस्य रूपकुमारी चौधरी का महासमुन्द संसदीय मुख्यालय में जगह-जगह स्वागत हुआ। भीषण गर्मी के बीच भी कार्यकर्ता, सांसद का स्वागत करने भरी दोपहरी में चौक चौराहे पर प्रतीक्षा करते रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्रीमती चौधरी पूर्वान्ह करीब 11 बजे बेमचा गांव पहुंची। जहां ग्रामीण मंडल के संयोजन में स्वागत किया गया। बाद महासमुन्द के प्रवेश द्वार के समीप शारदा मंदिर में पूजा पाठ कर नगर प्रवेश किया। स्वागत जुलूस ओवरब्रिज के पास से रैली के रूप में निकली। खुली जीप में सवार नवनिर्वाचित सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, संगठन के पदाधिकारीगण विजय जुलूस में शामिल हुए। सब्जी मार्केट से भाजपा कार्यालय तक दो किमी की विजय जुलूस का सफर तीन घंटे में संपन्न हुआ। जहां कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया गया।


इन संगठनों ने किया नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत

मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों में विनोद चंद्राकर, मनोज मालू ने सब्जी मार्केट के समीप नारियल से तौलकर स्वागत किया। नेहरू चौक मोती बाल उद्यान के पास सराफा व्यापारियों प्रमोद झाबक, संजय मालू, रजत पारख, सुमित जैन ने केला से तौलकर अभिनंदन किया। कांग्रेस भवन चौक के पास उत्कल समाज के महेंद्र सिका, जग्गू छुरा ने कद्दू सब्जी से तौलकर स्वागत किया। नगर पालिका के पास नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

जनपद पंचायत के सामने पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। कचहरी चौक के पास रामदेव बाबा मंदिर समिति के अमृत शर्मा के नेतृत्व में स्वागत हुआ। सर्व समाज की ओर से पवन पटेल, कुश पटेल, निहाल देवांगन, विष्णु चंद्राकर, गणेश चौहान आदि ने सब्जी से तौलकर स्वागत किया। नकुल देव ढीढी गार्डन के पास साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी जिलाध्यक्ष गौकरण साहू, परमानंद साहू, मोहन पवन, संजय साहू, रमेश साहू, भाऊ राम साहू आदि ने स्वागत किया। विजय जुलूस बरोडा चौक होते हुए शास्त्री चौक पहुंची। जहाँ ब्राम्हण समाज से पार्षद मनीष शर्मा, प्रकाश शर्मा, राजेश्वरी तिवारी, अश्वनी तिवारी, निरंजना शर्मा के संयोजन में स्वागत किया गया। आत्मीय स्वागत के लिए सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सबका आभार जताया।

खुली जीप में खड़े होकर पसीना बहाते रहे नेता

खुली जीप में सांसद रूपकुमारी चौधरी के साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, पूनम चंद्राकर, अध्यक्ष भाजपा संजय शर्मा, चंद्रहास चंद्राकर के साथ सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए काफिला के रूप में आगे बढ़े। उमस और गर्मी के बीच नेतागण धूप में पसीना बहा रहे थे।

जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगी- रूपकुमारी.

महासमुन्द संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित संसद सदस्य श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा है कि सत्ता और संगठन एक सिक्के के दो पहलू हैं। मैंने संगठन में काम करते हुए कार्यकर्ताओं के सतत सहयोग से संगठन को मजबूत किया। अब सत्तारूढ़ दल भाजपा से सांसद चुने जाने के बाद जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। भाजपा कार्यालय में आयोजित आभार सभा में उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद को देते हुए कहा कि सभी साथ मिलकर काम करेंगे। हमारा राजनीति का ध्येय जनता का निस्वार्थ भाव से सेवा करना है। महासमुंद लोकसभा की जनता ने जिस भरोसे के साथ मुझे सांसद बनाया है, उस पर खरा उतारने का भरसक प्रयास करूंगी। उन्होंने सभी का आभार जताया।

आभार रैली के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमने पूर्वानुमान लगाकर पहले ही कहा था कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी करीब डेढ़ लाख वोटों के रिकार्डतोड़ अंतर से जीतेंगी, और वही हुआ। इस जीत से यह सिद्ध हुआ कि भाजपा संगठन मजबूत हुई है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा,
पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन सतपाल सिंह पाली ने किया।

स्वागत रैली में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्रहास चंद्राकर आदि खुली जीप में सवार थे।

क्षेत्र में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत- योगेश्वर राजू सिन्हा

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। महासमुन्द संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के चुने जाने पर महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जनता जनार्दन और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि महासमुन्द संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से पहली महिला सांसद चुने जाने का इतिहास रूपकुमारी चौधरी ने रचा है। भाजपा की क्षेत्र में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।


मीडिया को जारी बयान में  सिन्हा ने कहा कि महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र से रूपकुमारी चौधरी की जीत छत्तीसगढ़ की साय सरकार के सुशासन की जीत है। मोदी की गारंटी की जीत है। महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र से 21 हजार 755 मतों की शानदार बढ़त हासिल कर भाजपा ने क्षेत्र में अपने बढ़ते जनाधार का प्रमाण दिया है। क्षेत्र की जागरूक जनता विकास का पक्षधर है। इस जनमत से यह साबित हो गया है कि जात-पात की राजनीति अब नहीं चलने वाली है। चाहे विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा का चुनाव परिणाम, जनता ने राष्ट्रहित, विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है। जात-पात में भेदभाव करने वाले और पक्षपातपूर्ण राजनीति करने वालों को जनता ने दरकिनार करते हुए बता दिया है कि जनहित के सरोकार ही सर्वोपरि है।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि केंद्र और राज्य में समान विचारधारा वाली डबल इंजन की सरकार होने से विकास को अब और गति मिलेगी। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर दम तोड़ रही क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजनाओ को हम मिल-जुलकर पूरा कराएंगे। यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। भाजपा की इस जीत से कांग्रेस का गढ़ माना जाने वाले महासमुन्द संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मिथक टूटी है। सामान्य सीट से महिला सांसद को प्रतिनिधित्व देकर भाजपा ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का परिचय दिया है।

कांग्रेस की खुद अपनी कोई गारंटी नहीं रही, वो जनता को गारंटी दे रही हैं : रूपकुमारी चौधरी

No comments Document Thumbnail

झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत, देश में एक ही गारंटी चलती हैं और वो है मोदी जी की: चौधरी

महासमुंद । लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने देश के लोगों के लिए पांच न्याय और पच्चीस गारंटी दी हैं इसे महज चुनावी सब्जबाग दिखाना करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी की महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने कहा है कि ने कांग्रेस की देश में अपनी कोई साख नहीं बची हैं अब वो देश की जनता को पांच न्याय की और पच्चीस गारंटी दे रही हैं ये महज़ चुनावी सब्जबाग दिखाने के अलावा कुछ भी नहीं है। झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत में ही हैं।

अपने अस्तित्व की तलाश में भटक रही कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से इस तरह के झूठे वादे नहीं करना चाहिए। 50 वर्षों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिर्फ गांधी परिवार की सेवा-सत्कार में लगी रही। जनता के दुःख – तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं रहा। सत्ता सुख भोगते – भोगते कांग्रेसी शायद यह भूल गए कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन हैं कभी लोकसभा में चार सौ सीटें जीतने वाली कांग्रेस आज दहाई के आंकड़े तक सिमट कर रह गई है।

चौधरी ने कहा कि देश ने 10 साल यूपीए सरकार के शासन को भी देखा है जब सारे फैसले दस जनपथ से पूछकर लिए जाते थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों में इनके सारे बड़े नेता लिप्त रहे। आखिर किस मुंह से कांग्रेस देश की जनता ‌के पास वोट मांगने जाएगी। क्योंकि कांग्रेस के पास न कोई नीति है और न ही विकास कार्य करने की नियत। वर्ष 2014 का वो स्वर्णिम काल आया जब एक गरीब मां का बेटा नरेन्द्र मोदी भारत देश का प्रधान सेवक बना और देश आज सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा हैं।

यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ही नीतियों का ही असर है कि आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और बहुत जल्द तीसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे और भारत देश विश्व गुरु बनेगा। देश में सिर्फ एक ही गारंटी चलती हैं और वो है मोदी जी की गारंटी। इनकी गारंटी के आगे सभी की गारंटी कहीं भी नहीं टिकतीं हैं। क्योंकि देश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि मोदी जी जो कहते हैं उसे जरूर पूरा करते हैं। आज जब कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व को तलाश रही हैं और जब मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी का अकेले मुकाबला नहीं ‌कर पायी तो सारे भ्रष्टाचारियों को ‌अपने साथ लेकर इंडी ( घमडिया) गठबंधन बना लिया। सारे विरोधी एक हो गए और इनके गठबंधन में ही कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है ।

 

सरपंच संघ के समर्थन में आया भाजपा, राज्य सरकार की तानाशाही चरम पर : रूपकुमारी चौधरी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विगत 14 दिनों से चल रहे सरपंचों के धरना प्रदर्शन के समर्थन में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी सहित भाजपा नेताओं ने धरना स्थल पहुंचकर दिया समर्थन। जिले के पिथौरा जनपद परिसर में  सरपंचों का धरना जारी है 13 सूत्रीय मांगो को लेकर धरने में बैठे सरपंचों को संबोधित करते हुवे भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा की लगातार राज्य सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ अधिकारी कर्मचारियों के बाद सरपंचों को भी अपनी मांगों को लेकर मैदान में उतरना पड़ा है।



सरकार में आने के लिए किए गए वायदों को पूरा करने मे असमर्थ है राज्य सरकार,, सरपंचों की जायज मांगों को सुनने तक को तैयार नहीं है। राज्य सरकार की तानाशाही चरम पर है। समर्थन में पहुंचे भाजपा नेताओं में शशि डडसेना मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल ग्रामीण अध्यक्ष प्रीतम साहू  महामंत्री आशीष शर्मा सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी हरजिंदर सिंह पप्पू वीरेंद्र तिवारी मन्नू लाल ठाकुर सुशीला पटेल  सुरेंद्र साहू मनमीत छाबड़ा  सौरभ अग्रवाल सहित भाजपा जन समर्थन में पहुंचे। सरपंचों के धरने पर बैठने से विकास कार्यों एवं मूलभूत कार्यों में भी रूकावटे सामने आ रही है।

अब देखना ये होगा की क्या राज्य सरकार  सरपंचों की मांगों को पूरा करेगी या आंदोलन यू ही जारी रहेगा। सरपंच संघ के अध्यक्ष विद्या पटेल ने कहा की हम सब 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से अनिश्चित कालीन धरने में बैठे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हमारी मांगे है की सरपंचों एवं पंचों के मानदेय में वृद्धि कर सरपंचों का 20 हजार व पंचों का मानदेय 5 हजार करने की मांग,सरपंचों को पेंशन 10 हजार देने की मांग, 50 लाख तक सभी कार्यों में कार्य एंजेशी पंचायत को बनाये जाने की मांग सरपंच निधि के रूप में 10 लाख दिए, 

जाने की मांग, नक्सलाइटो द्वारा सरपंचों को मारे जाने पर 20 लाख की आर्थिक सहायता, 15 वे वित्त की राशि को अन्य मद में अभिशरण ना किया जाय नरेगा सामग्री भुगतान हर तीन महीने में किया जाए 15 वित्त की राशि को जनपद व जिला पंचायत सदस्य द्वारा अपने ही क्षेत्र में दिया जाये, नरेगा निर्माण कार्य में 40% प्रतिशत अग्रिम राशि दी जाए,सरपंचों व पंचों के कार्यकाल को दो वर्ष बढ़ाया जाये,ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास की राशि 2 लाख करते हुवे तत्काल राशि जारी किया जाए, सरपंचों के अविश्वास प्रस्ताव अधिनियम में संशोधन किया जाए व धारा 40 में संशोधन करने की मांग शामिल है

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.