Media24Media.com: रिक्त पदों पर भर्ती

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रिक्त पदों पर भर्ती. Show all posts
Showing posts with label रिक्त पदों पर भर्ती. Show all posts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधि विभाग में 362 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त की मंजूरी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में नई भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। कुल 362 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों की कमी को दूर कर न्यायपालिका के कार्यों को सुचारू बनाना है।


उपमुख्यमंत्री  अरूण साव ने विधि विधायी विभाग को इस आशय के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद वित्त विभाग ने प्राप्त प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल मंजूरी प्रदान कर दी। इसमें व्यवहार न्यायाधीश के 57, स्टेनोग्राफर के 46, सहायक ग्रेड-3 के 118, स्टेनोटायपिस्ट के 07, वाहन चालक के 08, प्रोसेस सर्वर के 05 और चौकीदार, गार्डनर, स्वीपर, वाटरमेन के 83 एवं एक सहायक प्रोग्रामर के पद शामिल हैं।

यह निर्णय न केवल न्यायालयों में कार्य दक्षता बढ़ाने बल्कि न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने में भी सहायक होगा। न्यायालयों में कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या होने से कामकाज का निष्पादन भी समय पर हो सकेगा।

NTPC में पर बंपर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

No comments Document Thumbnail

NTPC लिमिटेड की ओर से 120 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशनल) एवं असिस्टेंट कॉमर्शियल एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) के पदों को भरने के लिए निकाली गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र एनटीपीसी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट www.ntpc.co.in पर जाकर भर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 मई 2023 तय की गयी है।


क्या है योग्यता

जो उम्मीदवार असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशनल) के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल की डिग्री प्राप्त की हो और साथ ही निर्धारित कार्यानुभव होना चाहिए। इसके अतिरिक्त असिस्टेंट कॉमर्शियल एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त करने के साथ गेट-2022 परीक्षा में भाग लिया हो। दोनों ही पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्रता एवं मानदंड की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देख लें उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ntpc.co.in या careers.ntpc.co.in पर जा सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार भर्ती न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक कर मांगी गयी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भर लें। आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। आवेदक आवेदन शुल्क ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जमा कर सकते हैं।

CM भूपेश ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती के दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को प्रत्येक जिले की समीक्षा कर पूरी कार्रवाई तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और अधीनस्थ अधिकारियों को स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। 

वहीं पहले ही दिन धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर के लिए नागरिकों के उत्साह को देख मुख्यमंत्री ने बाकी दुकानों को भी एक महीने के अंदर शुरू करने के  निर्देश कलेक्टर्स को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में सभी प्रकार की दवाइयों की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कलेक्टर, संबंधित नगर निगम आयुक्त  और CMO की होगी।  

CM भूपेश का कलेक्टर्स को निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में कहा कि कलेक्टर मैदानी स्तर पर बेसिक एडमिनिस्ट्रेशन पर गंभीरता से ध्यान दें। मंत्रालय स्तर से लिए गए निर्णयों को धरातल पर पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर है। जिला प्रशासन के कार्यों का आंकलन आंकड़ों से नहीं, छत्तीसगढ़ के नागरिकों को इन योजनाओं से मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभ के आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की  योजनाओं का क्रियान्वयन संवेदनशीलता के साथ किया जाए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी.पिल्ले, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव डी.डी. सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित प्रमुख सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव, कमिश्नर, जिलों के कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.