Media24Media.com: राष्‍ट्रीय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्‍ट्रीय. Show all posts
Showing posts with label राष्‍ट्रीय. Show all posts

कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव 6 से 8 जून तक आयोजित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 6, 7 एवं 8 जून को कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में ‘‘फलों के राजा’’ आम के राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 200 से अधिक किस्मों एवं आम से बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़ एवं देश के विभिन्न राज्यों के आम उत्पादक शामिल होंगे।

महोत्सव के दौरान आम से बने विभिन्न व्यंजनों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित है। आम की सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है जिसमें विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी, महिलाएं तथा अन्य सामान्यजन भी पंजीयन कर भाग ले सकते है। इस महोत्सव में पंजीयन एवं प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क है।राष्ट्रीय आम महोत्सव में संस्थागत एवं व्यक्तिगत प्रतियोगी भी सहभागी हो सकते हैं।

आयोजन के प्रथम दिवस 6 जून को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक प्रविष्टियों का पंजीयन किया जाएगा। इसके पश्चात सामान्यजनों के लिए प्रदर्शनी अवलोकनार्थ तीनों दिन सायः 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में आम की विभिन्न किस्मों के फल, आम के विभिन्न उत्पाद एवं आम के पौधे भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। द्वितीय दिवस 7 जून को आम उगाने वाले कृषकों एवं जिज्ञासुओं के लिए 12 बजे से 4 बजे तक तकनीकी मार्गदर्शन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में उच्च गुणवत्ता के आम की विभिन्न किस्मों का उत्पादन, आम के विभिन्न उत्पाद एवं उनके विपणन के साथ ही आम उत्पादन हेतु छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की जायेगी, जिससे नयी पीढ़ी के लोग आम उत्पादन की ओर आकृष्ट हो सकंे। आम उत्पादन को पर्यावरण के संरक्षण के साथ एक स्वास्थ्यवर्धक व्यवसाय के रूप में अपनाने की जानकारी आम लोगों को प्रदान की जा जाएगी। तृतीय दिवस 8 जून को आम उत्पादक कृषकों एवं उद्यामियों की सफलता की कहानी उन्हीं की जुबानी 12 से 4 बजे तक आयोजित होगा।

राष्ट्रीय आम महोत्सव के अंतिम दिन प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ ही प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय फल ‘‘आम’’ जो कि आम जनता का प्रिय फल है उसकी समस्त सामान्य एवं खास किस्मों, विशिष्ट उत्पादों एवं भविष्य में अधिक उत्पादन के लिए रोजगार के साधनों की जानकारी नागरिकों, महिलाआंे, विद्यार्थियों, नव उद्यमियों एवं कृषकों को प्रदान करना है।

ऑनलाइन मोबाइल गेम्‍स की एक मनोरंजक और शिक्षाप्रद सीरिज़ है आज़ादी क्‍वेस्‍ट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। ऑनलाइन मोबाइल गेम्‍स आज़ादी क्‍वेस्‍ट- हिरोज़ ऑफ भारत को आम जनता में लोकप्रिय बनाने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और केन्‍द्रीय संचार ब्‍यूरो (सीबीसी), रायपुर के संयुक्‍त तत्‍वावधान में 06 सितम्‍बर, 2022 (मंगलवार) को रायपुर प्रेस-क्‍लब, मोतीबाग, रायपुर के सभाकक्ष में दोपहर 12.00 से 01.00 बजे तक आजादी क्‍वेस्‍ट- हिरोज़ ऑफ भारत एप और राष्‍ट्रीय पोषण माह के अवसर पर एक पत्रकार-वार्ता सह संगोष्‍ठी का आयोजन किया गया। इस पत्रकार-वार्ता सह संगोष्‍ठी में स्‍थानीय मीडिया कर्मियों के अलावा केन्‍द्रीय संचार ब्‍यूरो (सीबीसी) के फील्‍ड अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गीत एवं नाटक प्रभाग के लोक-कलाकार शामिल हुए।



 आजादी क्‍वेस्‍ट- हिरोज़ ऑफ भारत एप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रायपुर के निदेशक, कृपा शंकर यादव ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जि़न्‍गा इंडिया (Zynga India) के साथ ऑनलाइन मोबाइल गेम्‍स के माध्‍यम से एक मज़ेदार डिजिटल लर्निंग अनुभव विकसित किया है। इन मोबाइल गेम्‍स के माध्‍यम से आमजन को भारत की आज़ादी के महम्‍वपूर्ण पहलू एवं देश के महान स्‍वतंत्रता सेनानियों के बारे में मनोरंजक तरीके बताना है। उन्‍होंने बताया कि आज़ादी क्‍वेस्‍ट ऑनलाइन मोबाइल गेम्‍स की एक मनोरंजक और शिक्षाप्रद सीरिज़ है, जिसका उद्देश्‍य एक मज़ेदार गेमप्‍ले के माध्‍यम से खि‍लाडि़यों को भारत की स्‍वतंत्रता सेनानियों की वीरता के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए एक मंच प्रदान करना है ।

इस मौके पर पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रायपुर के उपनिदेशक एवं कार्यालय प्रमुख, सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आजादी क्‍वेस्‍ट- हिरोज़ ऑफ भारत एप को Android और iOS दोनों ही प्‍लेटफार्म से हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में डाउनलोड किया जा कसता है। तिवारी ने बताय कि खिलाड़ी अपनी इन-गेम प्रगति और 75 सामान्‍य ज्ञान कार्ड सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं तथा खिलाड़ी लीडरबोर्ड पर प्रतिस्‍पर्धा करने के साथ, दैनिक बोनस और इन-गेम पुरस्‍कार अर्जित कर सकते हैं। गेम के दौरान खिलाड़ी आगे बढ़ने और सही उत्‍तर देने के लिए आस्‍क-अ-फ्रेंड सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सफलतापूर्वक गेम पूरा करने वाले खिलाडि़यों को मान्‍यता देने के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है।

राष्‍ट्रीय पोषण माह-2022

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, रायपुर के कार्यालय प्रमुख, शैलेष फाये ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर व क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर, जगदलपुर के द्वारा विविध प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बिलासपुर व जगदलपुर में एक दिवसीय समेकित लोक संपर्क कर जागरूकता प्रसार होगा. वही आजादी का अमृत महोत्सव विषयक मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दौरान सुपोषण माह के विभिन्न पहलुओं व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन गेमिंग एप आजादी क्वेस्ट के बारे में लोगों को बताया जाएगा डोंगरगढ़ मेले के दौरान आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दौरान पोषण से भरपूर छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यंजन से संबंधित जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे.

उल्‍लेखनीय है कि महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार 01 से 30 सितंबर, 2022 तक 5वां राष्ट्रीय पोषण माह-2022 मना रहा है। इस वर्ष महिला और स्वास्थ्यऔर बच्चा और शिक्षापर मुख्य फोकस के साथ मनाया जाएगा। इस बार आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को पढ़ाने के लिए देशी व स्थानीय खिलौनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की खिलौना निर्माण कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। 

इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाडी केंद्रों पर महिलाओं के बीच वर्षा जल संचयन के महत्व पर जोर दिया जाएगा और साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में स्वस्थ मां और बच्चे के लिए पारंपरिक खाद्य पदार्थों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। राज्य स्तरीय गतिविधियों के तहत पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों की रसोईभी संचालित की जाएगी। साथ ही पोषण माह के दौरान स्थानीय त्योहारों के साथ पारंपरिक खाद्य पदार्थों को एकीकृत करने के व्यापक प्रयास किए जाएंगे। यह मिशन 8 मार्च, 2018 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.