Media24Media.com: राष्ट्रीय मतदाता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रीय मतदाता. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय मतदाता. Show all posts

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए युवा मतदाताओं को मिला ईपिक कार्ड

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदत्त मताधिकार लोकतांत्रिक शासन प्रणाली का महत्वपूर्ण आधार है। मतदाता के पास यह अधिकार न केवल विधायिका के निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि प्रजातांत्रिक प्रणाली को मजबूती भी प्रदान करता है। यह विचार जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।

कार्यक्रम में होता ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगी। उन्होंने नए युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान करते हुए कहा कि उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी युवा निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नए युवा मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत निर्वाचन में मतदाता दिवस पर ली गई शपथ को सार्थक साबित करें। होता ने इस बात पर जोर दिया कि विगत लोकसभा निर्वाचन में इस क्षेत्र में लगभग 10 प्रतिशत मतदान बढ़ा, जिसका श्रेय युवाओं को जाता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ना लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का प्रमाण है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चौपड़ा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और युवा मतदाता उपस्थित थे।

मतदान जैसा कुछ नहीं, मैं अवश्य मतदान करूंगा’’ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विविध आयोजन

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस वर्ष का विषय है- ‘‘मतदान जैसा कुछ नहीं, मैं अवश्य मतदान करूंगा’’। ये उन मतदाताओं को समर्पित है, जो मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन अभ्यास राष्ट्रीय पुरस्कार उन राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों को दिया जाएगा, जिन्होंने पिछले वर्ष चुनाव के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ‘‘मैं भारत हूँ हम भारत के मतदाता हैं’’ गीत का प्रदर्शन भी किया जाएगा।


इस बीच, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कल होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी और मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने वाले जिलों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुईया उइके होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह करेंगे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए लक्की ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं के नाम की घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर निर्वाचन से संबंधित विभिन्न ऐप और ईवीएम तथा वीवीपैट पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अट्ठारह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का आव्हान किया है।

निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कांकेर को दिया जाएगा पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए इस वर्ष कांकेर जिले को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला का पुरस्कार दिया जाएगा। इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय में 25 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कांकेर जिले को पुरस्कृत किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आज कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला उक्त पुरस्कार ग्रहण करेंगी। उल्लेखनीय है कांकेर जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों को बहुत ही उत्कृष्ट तरीके से किया गया। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में बहुत कम समय में निर्वाचन शांति एवं सफलतापूर्व संपन्न कराया गया।

जिले की ये रहीं उपलब्धियां- भानुप्रतापपुर उप चुनाव में ईवीएम मैनेजमेंट, निर्वाचन में संलग्न कर्मचारियों का प्रशिक्षण, मतदान केंद्र, स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र की तैयारियां, मतदान केंद्रों का सतत निरीक्षण, संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा-व्यवस्था, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम-जिसके अंतर्गत रंगोली, क्विज, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.