Media24Media.com: रायपुर लोकसभा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायपुर लोकसभा. Show all posts
Showing posts with label रायपुर लोकसभा. Show all posts

जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करना ही सुशासन का उद्देश्य: सांसद बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : सुशासन तिहार के अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड एवं अरविंद दीक्षित वार्ड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लिया।


इन कार्यक्रमों के माध्यम से सांसद अग्रवाल ने जनता से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि, “जनता के द्वारा चुनी गई भाजपा सरकार का संकल्प है कि वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेगी और उसका समाधान करेगी। यही असली सुशासन है।”

कार्यक्रम में लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, पीएम आवास, नल कनेक्शन, गैस कनेक्शन, महतारी वंदन योजना, श्रमिक कार्ड, राशन कार्ड जैसी अनेक समस्याओं को रखा। सांसद अग्रवाल ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि यह सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन को जनता के द्वार तक पहुँचाने की एक मजबूत कड़ी है।

कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप वर्मा,पार्षद एवं जोन 10 अध्यक्ष सचिन मेघानी, पार्षद अमर गिदवानी जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे .

हर बार की तरह आपके विश्वास पर खरा उतरेगा यह बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  रायपुर लोकसभा में जीत का कीर्तिमान रचने वाले नवनिर्वाचित सांसद एवं राज्य के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की आज विजय आभार रैली निकली।


इस दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह पर  अग्रवाल का फूल मालाओं और पटाखों से स्वागत अभिनंदन किया। रामसागर पारा सहित कई स्थानों पर उन्हें लड्डुओं से तौला गया। 

भव्य आभार रैली के दौरान अपने संक्षिप्त उद्बोधनों में जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि रायपुर सहित छत्तीसगढ़ की संपूर्ण जनता का प्यार और आशीर्वाद पिछले 35 वर्षों से मुझ पर बना हुआ है। रायपुर शहर की जनता ने मुझे आठ बार विधानसभा तो रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने लोकसभा मुझे भेजा है। इस बार मुझे जीत भी ऐसी दिलाई कि पूरे भारत में रायपुर का डंका बज गया है। उन्होंने कहा कि यह बृजमोहन अग्रवाल हर बार की तरह आपके विश्वास पर खरा उतरेगा और परिस्थितियों चाहे जैसी भी हो 24 घंटे सातों दिन आपकी सेवा में तत्पर रहेगा।


 अग्रवाल की विजय आभार रैली रावाभाठा बिरगांव स्थित मां बंजारी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। जो डीएम टावर उरकुरा, व्यास तालाब, विमल इन्क्लेव, भनपुरी चौक, शांता स्वीट्स, पाटीदार भवन, भनपुरी, खमतराई, गुढ़ियारी, DRM ऑफि, ओम काम्प्लेक्स, पीली बिल्डिंग, फाफाडीह ब्रिज के नीचे, फाफाडीह चौक, क्षत्रिय धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, स्टेशन गुरुद्वारा, तेलघानी नाका, नेमीचंद गली, गंजमंडी, राठौर चौक, मान. बृजमोहन अग्रवाल जी के घर, सिन्धी स्कूल, दुलार धर्मशाला, ललिता चौक, मौमिनपारा मस्जिद, तात्यापारा चौक, आजाद चौक, आमापारा चौक, सारथी चौक, लाखे नगर चौक, लोहार चौक, लिली चौक, पुरानी बस्ती थाना, कंकाली तालाब, सत्ती बाजार, डॉ. आनंद सक्सेना, AT ज्वेलर्स, नहाटा मार्केट, कोतवाली, छोटा पारा, छोटा पारा मस्जिद, राजीव गांधी चौक (फायर ब्रिगेड), OCM चौक, आकाशवाणी चौक, कबीर चौक, सागौन बँगला, नेताजी चौक, कक्कड़ चौक, केनाल रोड, तारूसिंह चौक, गली नं. 7 छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत, झुलेलाल मंदिर गली नं. 2, गुरुनानक हार्डवेयर, गुरुनानक द्वार, मरीन ड्राइव, भगत सिंह चौक, दिशा कॉलेज मोड़, अशोका टावर टर्निंग पॉइंट, शक्ति नगर राधा कृष्ण मंदिर के पास, लोधीपारा चौक, मंडी गेट, पंडरी कपड़ा मार्किट, एक्सप्रेसवे ब्रिज, श्याम प्लाजा, कचहरी चौक, शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक पहुंची जहां रैली का समापन हुआ।

बृजमोहन अग्रवाल की विजय आभार रैली में रायपुर पश्चिम के विधायक पूर्व मंत्री राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण की विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल सर्व अशोक बजाज, सुभाष तिवारी,राजीव अग्रवाल, केदार गुप्ता,मोहन एंटी,अमित साहू, मृत्युंजय दुबे,रमेश सिंह ठाकुर, मनोज वर्मा सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

बृजमोहन अग्रवाल की रणनीति से ओडिशा में पटनायक को पटखनी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर/ओडिशा : रायपुर लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले बृजमोहन अग्रवाल भले ही करीब 35 सालों से छत्तीसगढ़ की राजनीति में हो। लेकिन इस बार के चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।


अपने कुशल प्रबंधन और दूर दृष्टि के दम पर बृजमोहन अग्रवाल ओडिशा में बड़ा उलटफेर करने में कामयाब रहे जिसके चलते 25 सालों से सत्ता में काबिज नवीन पटनायक को मुंह की खानी पड़ी।

न केवल ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया बल्कि कांटाबांजी से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भाजपा के आम कार्यकर्ता के हाथों हार का सामना करना पड़ा।यहां बृजमोहन अग्रवाल ने करीब एक सप्ताह में कई रोड शो और दर्जनों बैठक ली थी। जिसके बाद से कांटाबांजी में भाजपा के पक्ष में माहौल बनने लगा था। कांटाबांजी से लक्ष्मण बाग ने नवीन पटनायक को 16344 मतों से हराया।

इसके अलावा बृजमोहन अग्रवाल ने तितलागढ़ विधानसभा के लिए नवीन जैन, संबलपुर से जयनारायण मिश्र, चिल्का से पृथ्वीराज हरिचंदन और अंगुल से प्रताप चंद्र प्रधान के लिए प्रचार किया था। जहां भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई है।
इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने बोलंगीर लोकसभा से संगीता कुमारी सिंहदेव, संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान, पुरी से संबित पात्रा और कटक लोकसभा से भतृहरि महताब के पक्ष में प्रचार कर वोट मांगे थे। जहां से भाजपा ने जीत हासिल की है।
ओडिशा में भाजपा की सफलता पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, ओडिशा की जनता पटनायक और पांडियन से त्रस्त हो गई थी।

वहां की जनता ने भाजपा की नीति और मोदी जी पर विश्वास जताया।ओडिशा के भाजपा कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का नतीजा है कि, वहां पटनायक सरकार के 25 सालों का तिलिस्म टूट गया।

बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि उचित प्रबंधन, कठिन परिश्रम और जमीनी स्तर पर योजनाओं का कार्यान्वयन किसी भी चुनाव को जीतने का मूल मंत्र है जिसपर काम करते हुए ओडिशा में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत राष्ट्रीय और ओडिशा भाजपा नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताया जिसके लिए वो सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

ओडिशा में भाजपा की जीत पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बृजमोहन अग्रवाल आभार व्यक्त किया है।

अपराजेय योद्धा बृजमोहन को अब सांसद बनाना है - मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के गुढ़ियारी में कहा कि आठ बार के विधायक, राजनीती के अपराजेय योद्धा, जनप्रिय नेता बृजमोहन अग्रवाल को अब सांसद बनाना है, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ। उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल को आमजन के सुख-दुःख का साथी बताया और कहा कि जैसे उन्होंने रायपुर शहर को संवारा अब उनके सांसद बनने से रायपुर लोकसभा का सांय-सांय विकास होगा। इसलिए आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाएं, भाजपा को जिताएं। 


साय ने कहा कि ये चुनाव देशवासियों के हित के लिए 24 घंटे में 18 घंटे काम करने वाले मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। साय ने लोकसभा चुनाव को मोदी जी के नेतृत्व में 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति और 2047 तक विकसित भारत बनाने का चुनाव बताया।

विजय जुलूस की तरह दिखी बृजमोहन की नामांकन रैली, मुख्यमंत्री समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता रैली में शामिल हुए

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के कद्दावर भाजपा नेता एवं रायपुर से आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली आज पूरे धूमधाम और लाव लश्कर के साथ निकाली गई। सिर पर भगवा पगड़ी पहने बाइक चलाते हुए भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं रैली के आगे चल रही थी। माहौल पूरा भगवा मय था। एकात्म परिषद से निकली उनकी नामांकन रैली में हजारों की संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।



जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से कार्यकर्ताओ के हुजूम और बाजे गाजे, ढोल नगाड़े एवं लोक कलाकारों के समूह। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री राम विचार नेताम, टंकराम वर्मा, सांसद  सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर,  राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, इंद्र कुमार साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए। रैली शहर के मुख्य मार्गों जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, तात्यापारा होते हुए सत्ती बाजार से सदर बाजार मुख्य मार्ग से गुजरते हुए कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुए पुनः जयस्तंभ चौक से नगर घड़ी चौक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। जहां बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, किरण सिंह देव के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। 


इसके बाद घड़ी चौक पर एक सभा का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, आने वाला लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है यह श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है मोदी जी ने 10 सालों तक रात दिन एक करके देश की 140 करोड़ लोगों की चिंता करते हुए काम किया है लोगों के आगे बढ़ाने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया है। छत्तीसगढ़ में कमल खिलाकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करना है। श्री बृजमोहन अग्रवाल अजय योद्धा है जैसे रायपुर की जनता ने विधानसभा चुनाव में उनका रिकार्ड मतों से जिताया है आज की रैली देखकर लग रहा है कि लोकसभा चुनाव में भी रायपुर से एक नया रिकॉर्ड बनेगा।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, कि पिछले 10 सालों से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने  भारत का पूरी दुनिया में नाम किया है। हम छत्तीसगढ़ के लोगों की जिम्मेदारी है कि हम रायपुर समेत छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट जीताकर मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि बृजमोहन अग्रवाल एक बड़े जनाधार वाले नेता हैं और आज की रैली देखकर यह यकीन हो गया है कि बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की तरह एक नया इतिहास रचेंगे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, आज की जैसी अद्भुतपूर्व रैली मैने पहले कभी नहीं देखी इसको देखकर यकीन हो गया है कि यह चुनाव जीत हार का नहीं बल्कि एक नया रिकॉर्ड बनाने वाला चुनाव है और आज यहां उमड़ा जन सैलाब देखकर यकीन हो गया कि इस बार रायपुर लोकसभा में एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है।


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संबोधित करते हुए कहा कि यह रायपुर के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि उनको बृजमोहन अग्रवाल जैसा नेता मिला। जो रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ को अपना परिवार मानते हैं। मुझे यकीन है उन्हें छत्तीसगढ़ में कहीं से भी चुनाव में उतारा जाए तो उनको कोई हरा नहीं सकता है।

भाजपा रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि, या मेरे लिए सौभाग्य की बात है की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे रायपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया उसके लिए मैं मोदी जी, अमित शाह जी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं।


आज की इस विशाल रैली में रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के लोग शामिल हुए हैं आपका यही प्यार मेरी ताकत है जिसके चलते मैं आठ बार से लगातार विधानसभा में आप लोगों की आवाज उठा पा रहा हूं। अब आप लोगों की आवाज लोकसभा में उठाने का मुझे मौका मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि, यह चुनाव भाजपा या बृजमोहन अग्रवाल नहीं लड़ रहे हैं, यह चुनाव पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लड़ रहा है। और आज की इस विशाल रैली को देखकर यकीन हो गया है कि, रायपुर की जनता सच में मुझे बहुत प्यार करती है। जनता से यह भी अपील करता हूँ की रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कमल का फूल खिलाए और भाजपा की सरकार बनाएं।


रैली के दौरान 50 से अधिक स्थानों पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक समूहों ने मंच सजाकर अपने लाडले नेता और कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया। जयस्तंभ चौक पर रविभवन व्यापारी संघ ने स्वागत मंच सजाया वही मुस्लिम समाज ने भी हजारों की संख्या में उपस्थित होकर बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, रैली थोड़ा आगे बढ़ी तो तत्यापरा से लेकर सत्ती बाजार और पूरे सदर बाजार में सराफा व्यापारियों, सोनी समाज, ब्राम्हण समाज सहित व्यापारिक संस्थाओं के प्रमुखों ने भी रैली हेतु स्वागत मंच लगाया। रैली की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान वाला झंडा लेकर पैदल चल रहे थे। जिसके पीछे सांस्कृतिक रथ एवं महिलाओं की स्कूटर रैली थी।  रैली को देखकर ऐसा लग रहा था कि, यह कोई नामांकन रैली नही बल्कि विजय जुलूस हो।

सबका साथ सबका विकास कबीर साहेब के आदर्शो का प्रतिबिंब है: बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : निर्गुण भक्ति और सामाजिक सुधार के प्रणेता कबीर साहेब जी का जीवन सादगी और त्याग से भरा था। वे जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभावों के कट्टर विरोधी थे। उनके आदर्शो पर चलकर एक सभ्य समाज की स्थापना की जा सकती है। यह बात रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को आरंग स्थित ग्राम परसकोल में विश्व की सबसे विशाल 41 फीट ऊंची सद्गुरु कबीर साहेब जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान कही। सभा को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कबीर दास जी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ थे उन्होंने स्त्री शिक्षा और विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया।


उनका मानना था कि सभी मनुष्य समान हैं और उन्हें समान अधिकार मिलने चाहिए। भाजपा सरकार भी कबीर साहेब जी के बताए मार्ग पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर अग्रसर है।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। महतारी वंदन, किसान समृद्धि, आवास योजना, उज्ज्वला योजना, 35 किलो मुफ्त राशन समेत सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी जाति-धर्म के आधार पर सभी लोगों को मिल रहा है।

अग्रवाल ने यह भी कहा की आने वाले समय में कबीर साहेब के विचारों और उपदेशों को दुनियाभर में फैलाया जायेगा और वसुधैव कुटुम्बकम् की परिकल्पना को पूरा किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर त्रि दिवसीय विशाल सत्संग मेला एवं चौका आरती का भी आयोजन किया गया था।

जिसमे पंथ श्री 1008 हुजूर अर्धनाम साहेब जी, धर्माधिकारी सुधाकर शास्त्री साहेब, महंत संतोष साहेब, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, संजय ढीढी, संरक्षक वेदराम मनहरे, किरण बघेल, मिथलेश साहू,सुनील मिश्रा, द्रोपदी, सुंदरलाल साहू, भुनेश्वर साहू, प्रीतम साहू, तामेश्वर साहू, गोविंदराम साहू, भरत साहू, सुंदर साहू समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

सामूहिक विवाह आधुनिक समाज की आवश्यकता है: बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : सामूहिक विवाह समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह शादियों को किफायती बनाने, सामाजिक बुराइयों को कम करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह विचार रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने सतनामी सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के दौरान व्यक्त किए।


राजधानी के न्यू राजेंद्र में आयोजित समारोह में अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

अग्रवाल ने कहा कि, आज के समाज में सामूहिक विवाह एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। शादियों में बढ़ते खर्चों ने आम लोगों के लिए शादी करना मुश्किल बना दिया है। दिखावा और प्रतिस्पर्धा ने शादियों को बोझिल और महंगा बना दिया है। सामूहिक विवाह इस समस्या का एक प्रभावी समाधान है। सतनामी समाज हमेशा से ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक आदर्श पेश करता रहा है। परम पूज्य गुरु बाबा घासी दास ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को एक किया उनके बताए रास्ते पर चलकर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में डॉ राम मनोहर, मती शकुंतला, मती रजनी डाण्डे एसपी घृतलहरे जी (संरक्षक), बीआ बंजारे संरक्षक, जेबी बंजारे- अध्यक्ष, दिनेश खुटे उपाध्य पृथ्वी राज बघेल, सु अंजली बरमाल, कृष्णा बरमार, बबलु , सुभाष कोसरे, शंकुतला बंजारे, राजेंद्र बंजारे, रघुनाथ भरद्वाज, अशोक, हरीश बंजारे, कृष्णा कसले समेत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।रायपुर : सामूहिक विवाह समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह शादियों को किफायती बनाने, सामाजिक बुराइयों को कम करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह विचार रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने सतनामी सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के दौरान व्यक्त किए।
राजधानी के न्यू राजेंद्र में आयोजित समारोह में अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

अग्रवाल ने कहा कि, आज के समाज में सामूहिक विवाह एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। शादियों में बढ़ते खर्चों ने आम लोगों के लिए शादी करना मुश्किल बना दिया है। दिखावा और प्रतिस्पर्धा ने शादियों को बोझिल और महंगा बना दिया है। सामूहिक विवाह इस समस्या का एक प्रभावी समाधान है। सतनामी समाज हमेशा से ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक आदर्श पेश करता रहा है। परम पूज्य गुरु बाबा घासी दास ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को एक किया उनके बताए रास्ते पर चलकर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में डॉ राम मनोहर, मती शकुंतला, मती रजनी डाण्डे एसपी घृतलहरे जी (संरक्षक), बीआ बंजारे संरक्षक, जेबी बंजारे- अध्यक्ष, दिनेश खुटे उपाध्य पृथ्वी राज बघेल, सु अंजली बरमाल, कृष्णा बरमार, बबलु , सुभाष कोसरे, शंकुतला बंजारे, राजेंद्र बंजारे, रघुनाथ भरद्वाज, अशोक, हरीश बंजारे, कृष्णा कसले समेत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जात-पात से ऊपर सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र : बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं वे लगातार जन संपर्क और दौरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच पहुंच रहे हैं बृजमोहन अग्रवाल सदैव अपने चुनाव को लेकर काफी गंभीर रहते हैं वे एक एक पहलू पर पैनी नजर बनाएं रखते हैं लगातार कार्यकर्ताओं और जनता के बीच बने रहते हैं और उसकी समस्याओं के निदान का भरसक प्रयास करते हैं भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है ।


कैबिनेट मंत्री बृजमोहन लगातार रायपुर लोकसभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे कर रहे हैं जन संवाद स्थापित कर रहे हैं मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूकता प्रसारित कर रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतरने विपक्षियों के सामने मैदान मार लेने का कौशल अपने सभी कार्यकर्ताओ को सिखा रहे हैं इसी तारतम्य में उन्होंने आज अपने दौरा कार्यक्रम की शुरुवात बृजमोहन आज रायपुर दक्षिण विधानसभा के चारों मंडल में पहुंचे जहां वे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से बृजमोहन रूबरू हुए , सर्वप्रथम बृजमोहन रायपुर दक्षिण के सिविल लाइन मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच सिंधी धर्मशाला पहुंचे उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट कर वहां से सदर बाजार मंडल के लिए रवाना हो गए उसके पश्चात उन्होंने पुरानी बस्ती मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रायपुर दक्षिण विधायक कार्यालय तत्पर पहुंचकर भेंट एवं संवाद किया उसके पश्चात वे अपने तय दौरा कार्यक्रम के तहत लाखेनगर मंडल पहुंचकर आज के दौरा कार्यक्रम का समापन किया ।


उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने चिरपरिचित अंदाज में संबोधित किया भारत माता की जयकारे के साथ संबोधन की शुरुवात करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा की भाजपा प्रत्याशियों की मजबूत स्थिति और जनता के बीच जबरजस्त माहौल से विपक्षि खेमा पूरी तरह धराशाही है और मुद्दों के अभाव में वे राजनीति के किसी भी स्तर तक जाकर दुष्प्रचार करने का प्रयास करने से भी नहीं चूकेंगे जात पात के नाम पर जनता को भड़काने का प्रयास भी किया जा सकता है परंतु हम सभी यह भलीभांति जानते हैं की भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक ही मूलमंत्र के साथ लगातार राष्ट्र सेवा में समर्पित है सबका साथ , सबका विश्वास और सबका विकास  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं का लाभ सभी धर्म के लोगों को मिल रहा। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाने वाले मोदी जी है।


मुस्लिम महिलाओं के खाते में भी महतारी वंदन योजना का 1000 रूपए महीने आने लगा है। ऐसे में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वो मुस्लिम महिलाओं से मिलकर उनको भी इन योजनाओं का लाभ बताएं और  कमल फूल पर वोट देने की मांग करें। 


2024 लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद और विकसित भारत का हवन कार्यकर्ताओ की परिश्रम रूपी आहुति से होगा सफल : बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : लोकसभा चुनाव पूर्व भाजपा रायपुर लोकसभा की सभी 9 विधानसभाओं में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ कर रही है साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी विधानसभा वार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को रायपुर उत्तर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया साथ ही कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमे उत्तर विधानसभा के अंतर्गत निवासरत भारतीय जनता पार्टी के सभी चारों मंडलों के पदाधिकारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


रायपुर दक्षिण के विधायक कैबिनेट मंत्री और रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का मंडल के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया मंच पर अलग अलग मंडल के पदाधिकारियों ने बृजमोहन अग्रवाल का गजमाला , पुष्पमाला , पटका पहना पर अपने प्रिय नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया ।

बृजमोहन अग्रवाल ने उत्तर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा रायपुर की जनता से इतना आत्मीय स्नेह और प्रगाढ़ संबंध है की मैं इसे शब्दों में नही जाहिर कर सकता हूं ।
पहले जब रायपुर दक्षिण विधानसभा के अलावा जब अन्य विधानसभाओं में जाता था तो जनता कहती थी कि , आप हमारे अपने हैं और शायद यही कारण है की नरेंद्र मोदी जी ने लोकसभा की टिकट दी। जिससे मैं सिर्फ एक नही अपितु रायपुर लोकसभा की सभी 9 विधानसभा की जनता के हितों की रक्षा कर सकूं। उनका नेतृत्वकर्ता बन सकूं प्रदेश विकास की एक एक ईंट हमने भाजपा सरकार ने रखी है आप सभी कार्यकर्ताओ से कहना चाहता हूं की मतदान तिथि तक आप सभी को बृजमोहन बनकर कार्य करना है। रायपुर लोकसभा में एक भी घर ऐसा नहीं बचे जहां बृजमोहन के रूप में भाजपा कार्यकर्ता नही पहुंचा हो। आप सभी उनके बीच पहुंचे केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं से उन्हे अवगत कराएं महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन उज्वला योजना के माध्यम से हमने दिया , पहली बार देश के हर गरीब का बैंक में एकाउंट खुला और जनधन खाते में अब केंद्र और राज्य सरकार को योजनाओं का फायदा सीधे अकाउंट में पहुंचता है।, प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 18 लाख परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित हुए और देश का गरीब आदमी जो अपने सर पर पक्की छत का स्वप्न देखता है भाजपा सरकार की योजना से पूर्ण हो रहा है , आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज का लाभ देश भर के करोड़ों लोगों मिला , इसके अलावा धारा 370 जैसी धारा को खत्म कर एक देश एक विधान , एक परिधान की अवधारणा को फलीभूत किया गया , हिंदुओ की आस्था के प्रतीक प्रभु राम जी के मंदिर निर्माण की 500 वर्ष की प्रतीक्षा समाप्त हुई और प्रदेश सरकार द्वारा राम लला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश की जनता अब अपने भाँचा राम के दर्शन सरकारी योजना के माध्यम से मुफ्त करेगी उन्होंने आगे कहा की 2024 लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद , विकसित भारत और भारत को विश्वगुरु बनाने का हवन है और आप सभी कार्यकर्ताओ को इस हव्य में अपनी परिश्रम रूपी आहुति देकर इस विराट हवन को सफल बनाना है ।
छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक लीड से जीतेंगे हमारे बृजमोहन :- सुनील सोनी

रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी ने मंच से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के बल पर मैं आज दावे के साथ कह सकता हूं की छत्तीसगढ़ सहित आस पास की लोकसभा में सबसे अधिक मतों से जीत का कीर्तिमान बृजमोहन अग्रवाल के नाम होगा ।

मैं आपके बीच भाषण देने नही अपितु कुछ महत्वपूर्ण बातों को रखने उपस्थित हूं आप सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी इसमें जनसंपर्क का स्थान अहम है सभी मोर्चा प्रकोष्ठ अपने अपने मोर्चे से संबंधित वर्ग में समूह बनाकर डोर टू डोर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनहितों की योजनाओं से जनता को अवगत करवाएं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाएं जिससे प्रदेश की जनता सीधा लाभान्वित हो रही उन सभी योजनाओं से अवगत कराएं मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। जब कार्यकर्ता जनता के बीच भाजपा की योजनाओं के साथ पहुंचेगा तो भाजपा और बृजमोहन की झोली में भर भर के वोट गिरेंगे ।

भाजपा की विचारधारा समावेशी, धर्म और कर्म दोनो की बात हम साथ करते हैं :- पुरंदर मिश्रा
उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा की विचारधारा समावेशी है हम धर्म और कर्म दोनो की बात साथ करते हैं एक तरफ जहां हम धर्म का मजबूत स्तंभ खड़ा करते हैं वहीं देश के 80 लाख जरूरमंद परिवारों के लिए मुफ्त अन्न की व्यवस्था करते हैं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आम जनता के जीवन में परिवर्तन लाने बहुतेरी योजनाएं चलाई जा रही है जिससे भारत की 140 करोड़ जनता सीधे तौर पर लाभान्वित होती है ।

मैं उत्तर का विधायक होने के नाते आप सभी कार्यकर्ताओ से अपील करता हूं की आप सभी लोकसभा चुनाव तक पूरी गंभीरता के साथ पार्टी दिशा निर्देशों का पालन करें जिस भी प्रकार की आवश्यकता होगी मैं हर जगह आपके साथ खड़ा रहूंगा ।
प्रदेश सहित पूरे देश में माहौल भाजपा के पक्ष में जीतेंगे ग्यारह सीटें प्रदेश से 400 पार में सत प्रतिशत योगदान :- संजय वास्तव
प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय वास्तव ने कार्यकर्ताओ से कहा की वैसे तो मैं आप सभी के बीच का हूं यहां उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता से निजी संबंध है लेकिन प्रदेश महामंत्री होने के नाते पूरे प्रदेश में दौरा करने का अवसर मिल रहा है और प्रदेश का माहौल देखकर मैं यकीन के साथ कह सकता हूं की हम ग्यारह की ग्यारह सीटें जीतने जा रहे हैं केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं धरातल में क्रियान्वित होने से जनता का विश्वास भाजपा के प्रति प्रगाढ़ हुआ है आप सभी इसी तरह परिश्रम जारी रखें और निश्चित तौर पर हम प्रदेश की सभी ग्यारह लोकसभा सीटें जीतेंगे और मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य में अपना सत प्रतिशत योगदान देंगे ।

रायपुर शहर जिला के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है मिलकर लायेंगे सफलतम नतीजे :- जयंती पटेल
भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने उत्तर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में चारों मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं के समूह को संबोधित करते हुए कहा की हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव में आप सभी के बल पर सफलतम नतीजे आए हैं राजधानी होने के नाते रायपुर लोकसभा के मतदाताओं का बड़ा हिस्सा शहर में निवास करता है और हमे मतदान प्रतिशत बढ़ाने और भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने हेतु मेहनत करनी है जिसके सार्थक नतीजे आपको लोकसभा चुनाव के नतीजे आने पर दिखेंगे हम निश्चित रूप से रायपुर लोकसभा से वोटों का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे उन्होंने कहा की दुनिया में सबसे ताकतवर देशों में हमारा भारत अग्रणी पंक्ति में है और यह ताकत जनता के वोट रूपी विश्वास ने दी है आप सभी के परिश्रम और जनता के कीमती वोट से भारत में स्थाई सरकार का निर्माण हुआ है और 2014 से लेकर आज तक केंद्र की भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी देशहित में जनहित में मजबूत निर्णय लेते आ रहे हैं।

 

बृजमोहन अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए बनी रणनीति

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए मंगलवार को केंद्रीय चुनाव कार्यालय में रायपुर लोकसभा कोर कमेटी एवं लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रायपुर लोकसभा से उम्मीदवार मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल के साथ ही उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, मंत्री  टंक राम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव , प्रदेश सह प्रभारी  नितिन नबीन ,  सांसद  सुनील सोनी , क्लस्टर प्रभारी  राजेश मूणत , विधायक  पुरेंद्र मिश्रा ,गुरु खुशवंत साहेब,  अनुज शर्मा,  मोती लाल साहू,  इंद्र कुमार साहू,  संजय वास्तव समेत पार्टी पदाधिकारी  उपस्थित रहें ।


बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई। साथ ही विधानसभा चुनाव में अपराजेय  बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड मतों में विजय दिलाने को लेकर कार्य योजना पर चर्चा हुई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.