Media24Media.com: रायपुर रेल मण्डल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायपुर रेल मण्डल. Show all posts
Showing posts with label रायपुर रेल मण्डल. Show all posts

RAIPUR ! यात्रीगण कृपया ध्यान दें , रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर कल रद्द रहेगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर रेल मण्डल के भिलाई एवं कुम्हारी के बीच रोड अंडर ब्रिज का निर्माण 21 अप्रैल को करने की घोषणा की गई थी, लेकिन बिलासपुर रेल मण्डल में मालगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त होने तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह कार्य 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 24 अप्रैल की शाम 21 बजे तक किया जाएगा। इससे रेल परिचालन पर असर होगा।


रद्द होने वाली गाडियां-

23 अप्रैल को रायपुर एवं दुर्ग से चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

23 अप्रैल को रायपुर एवं दुर्ग से चलने वाली 08703/08704 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाडियां

21 अप्रैल को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
22 अप्रैल को इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।
23 अप्रैल को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।
22 अप्रैल को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।
22 अप्रैल को साईंनगर शिर्डी से चलने वाली 22893 साईंनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।
22 अप्रैल को भगत की कोठी से चलने वाली 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।
22 अप्रैल को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
23 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 01 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी।

 

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दुर्ग - रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर सहित कई ट्रेनें की गई रद्द, देखें लिस्ट

No comments Document Thumbnail

रायपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मण्डल के रायपुर-उरकुरा के बीच दोहराकरण रेलवे पर रोड अंडर ब्रिज नंबर 380, किलोमीटर 829/9-11 पर स्थित का निर्माण कार्य 9 एवं 10 फरवरी, 2023 को रात्री 21.00 बजे से सुबह 05.50 बजे तक किया जा रहा है। रायपुर-उरकुरा के बीच रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य के लिए 07.50 घंटे का ब्लॉक लेकर निर्माण का कार्य किया जायेगा। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।


 गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर, 18239 गेवरा रोड–इतवारी एवं 18240 इतवारी-बिलासपुर गाड़ियां रायपुर स्टेशन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उरकुरा सरोना बाईपास होते हुए अपने गंतव्य के लिये जायेगी इसलिये इन गाड़ियों के यात्री जो रायपुर में उतरने वाले रहेंगे उन्हें रायपुर स्टेशन तक पहुचाने के लिये उरकुरा स्टेशन पर बस की व्यवस्था की गई है । जिन यात्रियों को रायपुर से उक्त गाड़ियों में बैठना है, वह यात्री उरकुरा स्टेशन पर पहुचकर उरकुरा से इन गाड़ियों में बैठ कर यात्रा कर सकते हैं । उक्त गाड़ियों मे यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये उरकुरा स्टेशन पर 02 मिनिट के लिये ठहराव दिया गया है । उरकुरा स्टेशन एवं रायपुर स्टेशन पर हेल्प बूथ भी लगाये जायेंगे। 

ये ट्रेने होगी रद्द ट्रेने

1) दिनांक 09 फरवरी, 2023  को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर – रायपुर  मेमू  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

(2) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08718 दुर्ग – रायपुर  मेमू  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

(3) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08725 रायपुर – दुर्ग  मेमू  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

(4) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08726 दुर्ग- रायपुर  मेमू  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

(5) दिनांक 10 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08701 रायपुर- दुर्ग  मेमू  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

(6) दिनांक 10 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08702 दुर्ग- रायपुर  मेमू  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

(7) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08277 टिटलागढ़ - रायपुर  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

(8) दिनांक 10 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08278 रायपुर - टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।             

गंतव्य से पहले प्रारंभ एवं समाप्त होने वाली गाड़ियां 

 
(1) दिनांक 8 फरवरी 2023 को अंबिकापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18242 अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 9 फरवरी 2023 को उसलापुर में समाप्त कर दी जाएगी यह गाड़ी उसलापुर दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
(2) दिनांक 9 फरवरी 2023 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस उसलापुर से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी 9 फरवरी 2023 को दुर्ग -उसलापुर के मध्य रद्द रहेगी।
(3) दिनांक 10 फरवरी 2023 को डोंगरगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 08710 डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर स्पेशल को दुर्ग में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी दुर्ग रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
 
(4) दिनांक 8 फरवरी 2023 को गाड़ी संख्या 15159 छपरा दुर्ग एक्सप्रेस को दिनांक 9 फरवरी 2023 को बिलासपुर में समाप्त कर दिया जाएगा यह गाड़ी बिलासपुर -दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
 
(5) दिनांक 9 फरवरी 2023 को गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग छपरा एक्सप्रेस बिलासपुर से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी दुर्ग बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
 
(6) दिनांक 9 फरवरी 2023 को गाड़ी संख्या 08521 विशाखापट्टनम रायपुर पैसेंजर स्पेशल को आरंग महानदी में रद्द कर दिया जाएगा यह गाड़ी आरंग महानदी -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
 
(7) दिनांक 10 फरवरी 2023 को गाड़ी संख्या 08527 रायपुर विशाखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल आरंग महानदी स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी यह गाड़ी रायपुर-आरंग महानदी के बीच रद्द रहेगी 
 

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

 
(1) गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस दिनांक 09 फरवरी, 2023 को गोंदिया- रायपुर-उसलापुर कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नैनपुर-जबलपुर- कटनी होते हुए बरौनी जाएगी। यह गाड़ी गोंदिया उसलापुर कटनी के मध्य रद्द रहेगी।
 
(2) गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 9 फरवरी 2023 को रायपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उरकुरा-सरोना बाय पास होते हुए इतवारी जाएगी इस गाड़ी का उरकुरा में 2 मिनट के लिए ठहराव दिया गया है यह गाड़ी उरकुरा स्टेशन पर 21:00 आगमन कर 21:02 बजे प्रस्थान करेगी।
 
(3) गाड़ी संख्या 18110 इतवारी टाटा एक्सप्रेस दिनांक 10 फरवरी 2023 को रायपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उरकुरा सरोना होते हुए टाटानगर जाएगी इस गाड़ी का उरकुरा में 2 मिनट के लिए ठहराव दिया गया है यह गाड़ी उरकुरा स्टेशन पर 05:58 आगमन कर 06:00 बजे प्रस्थान करेगी।
 
(4) गाड़ी संख्या 18239 गेवरा रोड -इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 9 फरवरी 2023 को रायपुर स्टेशन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उरकुरा -सरोना होते हुए इतवारी जाएगी इस गाड़ी का उरकुरा में 2 मिनट के लिए ठहराव दिया गया है यह गाड़ी उरकुरा स्टेशन पर 22:17 बजे आगमन कर 22:19 बजे प्रस्थान करेगी।
 
(5) गाड़ी संख्या 18240 इतवारी बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 9 फरवरी 2023 को रायपुर स्टेशन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उरकुरा सरोना बाईपास होते हुए बिलासपुर जाएगी इस गाड़ी का उरकुरा में 2 मिनट के लिए ठहराव दिया गया है यह गाड़ी उरकुरा स्टेशन पर 05:13 बजे  आगमन कर 05:15 बजे प्रस्थान करेगी।
 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.