Media24Media.com: रायपुर राजधानी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायपुर राजधानी. Show all posts
Showing posts with label रायपुर राजधानी. Show all posts

रायपुर पुलिस कालोनी में महिला हत्‍याकांड का राजफाश, प्रेमी निकला हत्‍यारा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर राजधानी के आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में हाल ही में सनसनीखेज वारदात हुई थी। पुलिस कॉलोनी में ही एक महिला की गला काटकर मौत के घाट उतार दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कैंची नुमा धारदार हथियार बरामद की थी। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं इस तरह वारदात होने से पुलिस प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े कर दिए थे। जानकारी के अनुसार मृतक जॉली सिंह सुकमा में पदस्थ डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी थी।


पुलिसकर्मी के पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने की खबर हैं। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने संदिग्ध हत्यारे जय को गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी यह भी सामने आई हैं कि उसने हत्या की बात कबूली ली हैं। उसने जो खुलासे किये हैं वह चौंकाने वाले हैं। रायपुर पुलिस आज शाम तक इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ हत्या का आरोपी जय मुंबई का रहने वाला हैं। आरोपी के मुताबिक़ मृतका जॉली सिंह और उसके बीच प्रेम सम्बन्ध थे। मृतका जॉली जय पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी।

जॉली शादी नहीं करने पर पर उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की भी धमकी देती थी। उसकी लगातार धमकी और ब्लैकमैलिंग से परेशान होकर प्रेमी जय ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची और मुंबई से रायपुर आकर उसकी हत्या कर फरार हो गया। जानकारी यह भी मिली हैं कि दोनों के बीच पिछले चार-पांच सालो से संबध थे। दोनों की पहचान सोशल मीडिया टिकटॉक, फेसबुक और इस्टाग्राम के जरिए हुई थी। सूत्रों की मानें तो हत्या के बाद वह फ्लाइट से मुंबई लौटने वाला था लेकिन वह मिस हो गई जिसके बाद वह ट्रेन से यूपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफतारी उत्तर प्रदेश से ही की हैं। बहरहाल इस पूरे मामले की विस्तार से जानकारी पुलिस आज मीडिया को दे सकती हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से अब राजधानी की पुलिस ने भी राहत की साँस ली हैं।


CG NEWS : राजधानी में व्यापारी पर दिनदहाड़े चली गोली, इलाके में मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राजधानी में विधानसभा सत्र के बीच दिनदहाड़े गोली चली है. जहां युवक ने व्यापारी को गोली मारी है. गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस फायरिंग में व्यापारी के हाथ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, सिटी एएसपी लखन पटले सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है. यह मामला तेलीबंधा थाना क्षेत्र का है.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा क्षेत्र में लाभांडी में आज लगभग 11:30 बजे गोली चलने की घटना हुई है. आरोपी अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है. उसने रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर गोली चला दी. जिससे व्यापारी घायल हो गया है,उसे इलाज के लिए भेजा गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी को कट्टे सहित पकड़ लिया है. घटनास्थल में पुलिस मौजूद है. पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.


Murder Case: पड़ोसी ने ही की थी बुजुर्ग की हत्या तालाब में फेंका था शव, गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

Murder Case : रायपुर राजधानी से सटे तिल्दा इलाके में पड़ोसी ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपो को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तिल्दा के भुरसुदा गांव का है। आपसी विवाद में पड़ोसी ने बुजुर्ग का मर्डर कर दिया।


जानकारी के अनुसार,रविवार की सुबह गांव के तालाब में एक बुजुर्ग का शव तैरता मिला। छानबीन करने पर पता चला कि इसकी हत्या पड़ोसी ने की है। जिस बुजुर्ग का शव मिला उसका नाम रामवतार रात्रे था। 55 साल का रामअवतार रात्रे तालाब के पास ही झोपड़ी बनाकर अपने बेटे के साथ रहता था। वह 1 दिन पहले से लापता था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग का आए दिन पड़ोस में रहने वाले जागेश्वर जांगड़े से झगड़ा हुआ करता था। 8 जुलाई को भी बुजुर्ग का जागेश्वर के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद से वह लापता था।

इस आधार पर पुलिस ने जागेश्वर से पूछताछ की आरोपी ने बताया कि उसने ही पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी थी और फिर उसे तालाब में फेंक दिया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग राम अवतार का बेटा उसकी पत्नी पर गंदी नजर रखता था। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद हुआ करता था जब 8 जुलाई को विवाद हुआ तो जागेश्वर ने बुजुर्गों की पीट पीटकर हत्या कर दी।

राजधानी रायपुर में आज ये मार्ग बंद, आवागमन करने से बचे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज यानि सोमवार को बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सप्रे शाला के सामने सभा कर रैली के रूप में सीएम हाउस का घेराव करने निकलेंगे। भाजयूमो ने नेताओं ने दावा किया है की प्रदर्शन में प्रदेश भर से 10 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे। प्रदर्शन के कारण सिविल लाइन की दिशा समेत सीएम हाउस जाने वाले कई रास्ते पूरी तरह से बंद रहेंगे जिसके कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए पुलिस ने सुगम यातायात के लिए पार्किंग स्थल, डायवर्सन और प्रतिबंधित मार्गों की जानकारी जारी की है।


जानकारी के अनुसार महिला थाना चौक, बुढ़ेश्वर चौक, खजाना चौक और पीडब्ल्यूडी चौक से सिविल लाइन जानेव वाले मार्ग बंद रहेंगे लोगों को दूसरे रास्तों से आवागमन करना होगा। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को महिला थाना चौक से ओसीएम चौक – काली माई चौक – कबीर चौक तक का रास्ता प्रदर्शन के दौरान बंद रहेगा। इसी प्रकार से केनाल रोड, पंचशील नगर चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक तक, इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग से एसआरपी चौक तक, सर्किट हाउस चौक से सीएम हाउस चौक तक, सिविल लाइन बिजली ऑफिस तिराहा से स्वर्ण जयंती तिराहा तक, बुढ़ेश्वर चौक से बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक होकर महिला थाना चौक तक की सड़क प्रदर्शन खत्म होते तक पूरी तरह बंद रहेगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.