Media24Media.com: रायपुर में मर्डर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायपुर में मर्डर. Show all posts
Showing posts with label रायपुर में मर्डर. Show all posts

राजधानी में फिर मिली एक जली लाश, देखकर दहल गया लोगों का दिल, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

रायपुर || प्रदेश की राजधानी रायपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक जली हुई लाश सोसाइटी के मकानों के नीचे पड़ी हुई मिली| मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के भाटागांव इलाके के गोकुलधाम का है | लाश को देखकर या आशंका जताई जा रही है मामला हत्या का है|





सोसाइटी के पास जली हुई लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया | बताया जा रहा है कि लाश बुरी तरह जल चुकी है | जिससे उसकी पहचान नहीं की जा सकी है |





अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव किसी आदमी का है, जिसकी उम्र करीब 40 साल है | सूत्रों के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए लाश को आग के हवाले कर दिया है |फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है | वहीं जांच के लिए फारेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है |


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.