Media24Media.com: रायपुर की ताजा खबर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायपुर की ताजा खबर. Show all posts
Showing posts with label रायपुर की ताजा खबर. Show all posts

छत्तीसगढ़ के 40 हस्तियों को दिया गया 'सामाजिक समरसता सम्मान'

No comments Document Thumbnail

रायपुर। समाज गौरव विकास समिति रायपुर के तत्वावधान में शदाणी दरबार में 'सामाजिक समरसता सम्मान'  समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश  संत डॉ युधिष्ठिर लाल जी थे। अध्यक्षता डॉ सुखदेव राम साहू 'सरस' ने की। विशिष्ट अतिथि अपर कलेक्टर भीखम चंद साहू थे। साहित्य सृजन, समाजसेवा, लोककला, व्यापार, गायन, वादन, कृषि, शिक्षा, योग, सांस्कृतिक मंचन, फ़िल्म, खेल और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चुनिंदा व्यक्तित्व का समारोह में सम्मान किया गया। सर्वाधिक संख्या में  साहित्य सृजन के क्षेत्र में कार्यरत हस्तियों का सम्मान हुआ। 

वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित होने वाले व्यक्तित्व में प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष आनंदराम साहू का नाम एकमात्र शामिल है। सकारात्मक पत्रकारिता के साथ-साथ वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से ओतप्रोत सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और सामाजिक अभिनंदनावली भेंट कर सभी हस्तियों का सम्मान किया गया।  

निरन्तर 9 वर्षों से आयोजित हो रहा समारोह

कार्यक्रम के संयोजक व समाज गौरव विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुखदेव राम साहू 'सरस' ने आयोजन की प्रासंगिकता प्रतिपादित करते हुए कहा कि समिति द्वारा विगत 9 वर्षों से हर साल  छत्तीसगढ़ के चुनिंदा प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को सम्मानित करने यह आयोजन किया जा रहा है।प्रतिभाओ का सम्मान करने और समाज सेवा में अग्रणी लोगों को प्रोत्साहित करने से सेवाभावी मानव समाज की स्थापना होती है। अच्छे कार्य करने वालों से प्रेरणा लेकर समाज मे व्यक्तित्व का नवनिर्माण होता है। इसलिए हर साल के शुरुआती माह जनवरी में समाज गौरव विकास समिति रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा महती आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल में भी हर साल यह आयोजन निर्बाध संपन्न हो रहा है। 

अनेक पुस्तकों का हुआ विमोचन

स्वगात भाषण  स्वागताध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू ने दिया।  छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शदाणी दरबार बोरियाकला नया रायपुर के सभा हाल में आयोजित कार्यक्रम में अनेक पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। प्रकाशक उमा बाई साहू द्वारा सामाजिक अभिनंदनावली का विमोचन कराया गया।  आनंद की खोज के लेखक लक्ष्मण प्रसाद साहू की पुस्तक का भी विमोचन हुआ। संतोष कुमार चौबे की किताब डेहरी का भी विमोचन किया गया। डॉ विभा रानी साहू भिलाई की किताब बदल रहा हिंदुस्तान की उद्घोषणा हुई। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों को मासिक पत्रिका श्रीपुर एक्सप्रेस की प्रतियां संपादक आनंदराम साहू ने भेंट की। 

इनका हुआ मंच से सम्मान

राम अधार साहू रायपुर को  कर्मचारी नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट व अतुलनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।  घनाराम साहू भखारा को अभावग्रस्त होते हुए भी साहित्य सृजन, सीमा साहू दुर्ग को साहित्य व समाज सेवा, रोहिणी साहू बलौदाबाजार को समाज सेवा, रामकुमार साहू संकरी कुरूद को गायन-वादन, लक्ष्मण प्रसाद साहू साहित्य सृजन , इंद्राणी साहू भाटापारा, श्यामा देवी साहू रुद्री धमतरी समाज सेवा , डॉ नारायण प्रसाद साहू रायपुर शोध प्रबंध शिक्षा के लिए, ज्योति साहू रायपुर योग में उल्लेखनीय कार्य, बाबूलाल साहू घटारानी को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट अभिनय, भुनेश्वर साहू  सिरकट्टी आश्रम समाज सेवा, द्रोपती साहू कवियित्री कोसरंगी महासमुंद को साहित्य सम्मान, अमीर सिंह गरेवाल को  नेतृत्व क्षमता के लिए , गंगा प्रसाद गुप्ता भिलाई दुर्ग को व्यापार के साथ समाज सेवा के लिए, व्ही पार्थ सारथी राव रायपुर, संतोष कुमार चौबे बेमेतरा, निर्मल कुमार रिछारिया रायपुर, डॉ देवधर महंत जांजगीर, डॉ अनसूया अग्रवाल महासमुंद,  सुश्री ममता अहार  रायपुर, डॉ डिश्वर नाथ खुंटे रायपुर, पं. मनोज शुक्ला पुरानी बस्ती रायपुर,  कुमारी आर्या महोबिया रायपुर को खेल के क्षेत्र में, आनंदराम साहू महासमुंद को सकारात्मक पत्रकारिता और दानशीलता से समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए,किरण आडिल दुर्ग, महानंद साहू, सीताराम साहू,  वेदराम साहू दरगांव बीकेबाहरा, चेतन साहू बालोद,  द्रोण कुमार सार्वा, विष्णु प्रसाद साहू को समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान, इंटरनेशनल खिलाड़ी दामिनी साहू को योगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंच से सम्मानित किया गया। इनके अलावा अनेक चुनिंदा हस्तियों की अनुपस्थिति में समाज गौरव की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। 

संत युधिष्ठिर जी ने आयोजन को सराहा

मुख्य अतिथि संत डॉ युधिष्ठिर लाल ने इस अवसर पर कहा कि समाज के विद्वतजनों का सम्मान, चरित्रवान, प्रतिभा का सम्मान होना ही चाहिए। ये ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने स्वयं होकर समाज को कुछ न कुछ दिया है। प्रतिभा का सम्मान होने से प्रेरणा मिलती है। यह किसी एक जाति समाज तक सीमित नहीं है। सर्व समाज के प्रति समदृष्टि रखकर आयोजन किया जाता रहा है। बहुसंख्यक साहू समाज के प्रतिनिधि समाज को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा का प्रिय बनना है तो आपस में प्रेम रखिए। साहित्य समाज का दर्पण होता है। सेवा, सदभावना को आगे बढ़ाएं।  सदविचार का सम्मान होना चाहिए। जो यह समिति बखूबी कर रही है।

  •  " तनसुख निजसुख त्याग के किए महान काम।
  •   ऐसे प्रतिभाओं के सम्मान से भरा हुआ है धाम ॥ "

उन्होंने कहा कि यह आयोजन सर्वगुणसम्पन्न लोगों को प्रेरित करने वाला है। सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इससे सतत सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से आयोजन स्थगित करने की बनी सम्भावना पर उन्होंने कहा कि शुभ कार्य को कभी टालना नहीं चाहिए। इससे सतत सद्कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। अपर कलेक्टर भीखम चंद साहू ने भी संबोधित किया। संचालन नारायण लाल साहू ने किया। व आभार ज्ञापन पत्रकार अशोक कुमार साहू ने किया।

एक पति ने अपनी जीवनसंगिनी को उतारा मौत के घाट, पत्नी के चरित्र पर करता था शक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ये मामला पंडरी थाना क्षेत्र के प्रगति नगर का है। जहां एक व्यक्ति ने चरित्र शंका (Husband killed wife in Raipur) में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार भी कर लिया है।





पुलिस के मुताबिक जांजगीर चांपा की रहने वाली नीलम प्रधान की शादी दो साल पहले वहीं के संजय सूर्यवंशी के साथ हुई थी। दोनों रायपुर के प्रगति नगर इलाके में किराये के मकान में रहते थे। पति संजय सूर्यवंशी रिलायंस स्मार्ट (Reliance Smart) में गार्ड का काम करता था। आरोपी ने अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अवैध संबंध होने का शक भी करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच हमेशा से विवाद हुआ करता था।





पढ़ें : राजधानी में फिर मिली एक जली लाश, देखकर दहल गया लोगों का दिल, जांच में जुटी पुलिस





संजय ने इस विवाद को खत्म करने के लिए पत्नी नीलम की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का केस दर्जकर आरोपी पति (Husband killed wife in Raipur) को गिरफ्तार कर लिया गया है।


छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, जानिए कैसे करें बचाव

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दूसरे गंभीर अपराधों के साथ ही साइबर अपराध (Cyber crime in Chhattisgarh) के मामले भी रोजाना बढ़ते जा रहे है, ऐसे में छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने एक सूची जारी की है. जिसमें साइबर अपराध से बचने के तरीके दिए गए है.





यह भी पढ़ें : – Cyber Crime : साइबर अपराध पर अब होगी त्वरित कार्रवाई





साइबर सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें





सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए:-





क्या करें:-





  • अपना पासवर्ड किसी को न बताएं।
  • पासवर्ड को अक्षरांकीय में रखें अक्षरों/संख्याओं के साथ स्पेशल कैरेक्टर के कॉम्बिनेशन में बनाएं।
  • सोशल मीडिया के लिए बैंकिंग से अलग मोबाइल नंबर का प्रयोग करें।
  • अपने डिजिटल खातों में सिक्योरिटी प्रश्न,मोबाइल नंबर, एसएमएस अलर्ट, ऑल्टरनेट मेल आईडी अवश्य अंकित करें।
  • अलग-अलग एकाउंट के पासवर्ड अलग-अलग रखें।
  • सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल करते समय प्राइवेसी/सिक्योरिटी सेटिंग का इस्तेमाल जरूर करें और उपयोग के मुताबिक प्राइवेसी सेटिंग्स हाई रखें।
  • उपयोग नहीं होने वाले सोशल मीडिया एकाउंट को डिलीट कर दें।




क्या न करें:-





  • अलग-अलग एकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड इस्तेमाल न करें।
  • परिवार की महिलाओं का फोटो,मोबाइल नंबर,ईमेल आईडी, जन्मतिथि, घर से बाहर रहने के लोकेशन भी सोशल मीडिया पर न डालें, साथ ही बैंकिंग डिटेल्स सार्वजनिक पोस्ट न करे।
  • अपना पासवर्ड किसी को न बताएं।
  • अपने प्राईवेट फोटो किसी के मांगने पर शेयर न करें।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति लड़का या लड़की/पुरुष या महिला से दोस्ती न करें और न ही स्वयं किसी को गलत मैसेज भेजें।




यह भी पढ़ें : – भिलाई में बढ़ते अपराध की डीजीपी ने की समीक्षा, दिए कई निर्देश





मोबाइल फोन और मोबाइल बैंकिंग सुरक्षित उपयोग के लिए





क्या करें:-





  • अपना मोबाइल अपने पास रखें। खुद और सिर्फ परिवार को ही इस्तेमाल करने की अनुमति दे।
  • अपना मोबाइल फोन हमेशा पासवर्ड और पिन से सुरक्षित रखे या स्क्रीन ऑटो लॉक हमेशा ऑन रखें।
  • एन्टी वायरस और एंटी थेफ्ट एप्लीकेशन (मोबाइल चोरी होने की दशा में मोबाइल को ट्रेक करने वाला एप्लीकेशन )का उपयोग करें और उन्हें समय-समय पर अपडेट करे।
  • अपने मोबाइल का ब्लूटूथ और वाई-फाई सिर्फ आवश्यकता पड़ने पर खोलें नहीं तो बंद कर दें।
  • हाॅटस्पॉट का डिफाल्ट पासवर्ड बदल दे।
  • बैंकिंग ट्रांजैक्शन के लिए मोबाइल बैंकिंग/भुगतान सुरक्षित ढंग से करें और कीबोर्ड वाली टाइप साइटों को ही खोले साथ ही वर्चुअल से जलचम करके ही बैंकिंग साइटों को खोले। बैंक कभी भी आपसे आपके खाते के बारे में जानकारी फोन/एसएमएस से नहीं पूछता यह घ्यान रखे।
  • अपना आधार नंबर किसी को सार्वजनिक तौर पे न बताए।
  • क्रेडिट/डेबिट कार्ड को अपनी आंख के सामने स्वाइप करें। कार्ड के पीछे सीवीवी नंबर याद करने के बाद मिटा दें।
  • किसी भी फ्रॉड ट्रांसेक्शन पर तुरंत बैंक और पुलिस को तत्काल सूचित करें।
  • अपने बैंक एकाउंट से फ्रॉड होने की जानकारी पर तत्काल संबंधित बैंक के कस्टमर केयर पर फोन कर उसे ब्लॉक करवाएं।
  • मोबाइल और सिम कार्ड के खो जाने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
  • मोबाइल खरीदने के बाद रसीद जिसमें मोबाइल का नंबर स्पष्ट अंकित हो, वो जरूर लें और संभाल कर रखें।




यह भी पढ़ें : – इस पुलिस चौकी में SP के प्रवेश पर रोक, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान





क्या न करें:-





  • अपना मोबाइल किसी अनजान को इस्तेमाल करने के लिए न दें।
  • कोई संदिग्ध एप्लीकेशन को इनस्टॉल न करें ।
  • बैंकिंग डिटेल्स सार्वजनिक न करें।
  • किसी अज्ञात नंबर पर कॉल बैक करने से बचें।
  • किसी भी अज्ञात कॉल पर कोई भी व्यक्तिगत जानकारी न दें।
  • कोई भी बैंकिंग जानकारी फोन पर न दें।
  • किसी भी व्यक्ति को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए (वन टाइम पासवर्ड) को नहीं बताएं।
  • जिन स्थानों (पब्लिक प्लेस) पर फ्री वाईफाई का इस्तेमाल बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड/ई-वॉलेट से भुगतान के लिए न करें।
  • इंटरनेट बैंकिंग किसी भी साइबर कैफे से न करें, ।
  • ईनाम जीतने, नौकरी लगने, लॉटरी जीतने, इनकम टैक्स रिफंड, पेन कार्ड/आधार कार्ड अपडेट करने के लिए मेल/एसएमएस पर कभी भी कोई कदम आगे न बढ़ाएं न ही लोन या टॉवर लगवाने के नाम पर अन्य किसी झांसे में न आएं।




कंप्यूटर के सुरक्षित उपयोग के लिए





क्या करें:-





  • कंप्यूटर को अपडेट रखें, एंटीवायरस और सिस्टम फाइल को अपडेट रखें ।
  • बैंकिंग ट्रांसेक्शन करते समय ऊपर लॉक के सिंबल को देख कर ही आगे बढ़े।
  • HTTPS और SSL साइटों को ही खोले ।
  • समय-समय पर एन्टी वायरस से पूरे सिस्टम को स्कैन करें।
  • कंप्यूटर लॉगिन के पासवर्ड को मजबूत रखें।
  • वाई-फाई के डिफॉल्ट पासवर्ड को बदल दें।
  • ब्राउजर में 'सेव पासवर्ड' को जरुरत अनुसार अनचेक/चेक करें।
  • फायरवॉल को ऑन रखें।
  • ईमेल सेटिंग हमेशा जंक/स्पैम मेल फिल्टर ऑन रखें।
  • एंटीवायरस और फायरवॉल सॉफ्टवेयर को प्रयोग करे ब्राउजर या ऑपरेटिंग सिस्टम को पैच रखें।
  • बैंकिंग ट्रांसेक्शन करते समय वर्चुअल की बोर्ड और फिजिकल कीबोर्ड का मिश्रित तौर पर उपयोग करें।
  • हमेशा लाइसेंस सॉफ्टवेयर या ऑपरेटिंग सिस्टम का ही उपयोग करें।




क्या न करें:-





  • लुभावने ऑफर वाले लिंक पर कभी क्लिक न करें।
  • बिना एन्टी वायरस स्कैन किए पेन ड्राइव का उपयोग न करें ।
  • कोई भी अनजान सॉफ्टवेयर को सिस्टम में इनस्टॉल न करें।
  • समय - समय पर जरुरी फाइल्स का बैकअप ले।




ईमेल/इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के संबंध में





क्या करें:-





  • ईमेल सेटिंग में हमेशा जंक/स्पैम मेल फिल्टर ऑन रखें।
  • अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त ईमेल या उससे जुड़े अटैचमेंट और वायरस स्कैन के बाद ही खोले।
  • ईमेल में दिए गए लिंक को क्लिक करने से पहले सावधानी पूर्वक देखकर ही खोले ।
  • फिशिंग ईमेल प्राप्त होने पर इसकी सूचना सेवा प्रदाता या पुलिस को जरुर दें।
  • अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग ई-मेल एकाउंट का उपयोग किया जाना चाहिए। जैसे-व्यक्तिगत, आधिकारिक, खरीदारी ।
  • यदि प्राप्त ई-मेल संदेहास्पद है तो ईमेल हैडर से मूल ईमेल आईडी/प्रेषक ईमेल आईडी की प्रमाणिकता की जांच करें।
  • ईमेल या वेब ब्राउजर में सेवा प्रदाता द्वारा दी गई एंटी-फिशिंग सेवा का उपयोग करें।




क्या न करें:-





  • इंटरनेट उपयोगकर्ता को अपनी व्यक्तिगत पहचान संबंधी जानकारी जैसे- वित्तीय सूचना खाता संख्या, पिन नंबर इंटरनेट पर न बाताएं।
  • अनजाने ईमेल से प्राप्त किसी भी हाइपरलिंक को क्लिक कर नेविगेट न करें।
  • कभी भी समुद्री डाकू/मुफ्त सॉफ्टवेयर या ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग न करें। ऐसा करने से आपकी गोपनीय जानकारी और सूचनाओं की चोरी हो सकती है।





Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.