Media24Media.com: रामायण समारोह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रामायण समारोह. Show all posts
Showing posts with label रामायण समारोह. Show all posts

भाग्यशाली हैं वे लोग जो भगवान की कथा श्रवण कर अपने जीवन में चरितार्थ करते है: अशवन्त तुषार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद।  ग्राम बम्हनी, गाड़ाघाट ,तुमगांव भाटापारा में त्रिदिवसीय रामायण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें किसान नेता अशवन्त तुषार साहू भजन, कीर्तन प्रवचन श्रवण करने पहुंचे भगवान श्री रामचंद्र के चित्र पर चंदन गुलाल लगाकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि कामना की। 


उन्होंने कहा कि श्री राम कण-कण में रमण करने वाली शक्ति है और श्री राम की कथा श्रवण करने से इंसान भवसागर से पार हो जाता है। प्रभु की कथा श्रवण करने के लिए भगवान भोलेनाथ ऋषि अगस्त्य जी के आश्रम में जाते हैं और प्रभु की पावन पुनीत कथा को श्रवण कर धन्य हो जाते हैं। प्रभु की कथा को श्रवण कर उनके मन के सारे संशय दूर होते हैं। जो भगवान की कथा को श्रवण कर अपने जीवन में चरितार्थ करते हैं तो उसका जीवन धन्य हो जाता है।

साथ में ग्राम सरपंच खिलेश्वरी साहू, पंच फलेन निषाद, मासूम पांडे डॉक्टर सुंदर लाल साहू, पार्षद गंगा निषाद ,पार्षद राजेंद्र निर्मलकर, पार्षद शैलेंद्र सेन, लोकेश साहू ,दीपक साहू, देवेंद्र साहू, शीतल साहू, विष्णु साहू नरोत्तम साहू, कुलेश्वर साहू ,द्रोण साहू अत्यधिक संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे|

किसानों के लिए भोरिंग में बनेगा कृषक भवन

No comments Document Thumbnail

बीज निगम के सीएसआर से 10 लाख मंजूर , रामायण समारोह में शामिल हुए अग्नि चंद्राकर


महासमुंद। जिले के बड़े गांवों में शुमार ग्राम भोरिंग में किसानों की सुविधा के लिए कृषक भवन निर्माण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के सीएसआर मद से इसके लिए 10 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। साथ ही यहां किसानों के लिए एक अन्य भवन हेतु 5.15 लाख रुपए की स्वीकृति भी दी गई है।

केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने ग्राम भोरिंग में सभा को संबोधित करते हुए उक्त जानकारी दी। श्री चंद्राकर यहां त्रिदिवसीय रामायण सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने प्रभु श्रीरामचंद्र की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और प्रदेश में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को अपनाएं और अपने जीवन में उतारें।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य उषा राजेश साहू, सरपंच पुष्पा तेजराम साहू, उपसरपंच वेदप्रकाश साहू, पंच मनीष साहू, पंच मनोज साहू, पंच बाहरूराम साहू, तुलसीराम साहू, बाला साहू, खोरबाहरा साहू, पंच हिरामन साहू, पंचू यादव, मनकर साहू, अगनू साहू, लच्छीराम साहू, तुकाराम साहू, राकेश साहू, सूरज यादव, रामेश्वर साहू, तिलक साहू, शिशुपाल बर्मन, उदल दास, हरी साहू, डॉक्टर सुरेश साहू, नारायण साहू, छेरकू यादव, कृष्णा पांडेय सहित बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शराब पीने से अच्छा है, दूध लें और खीर खाएं : अग्नि

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर  ग्राम पंचायत सिरपुर के आश्रित ग्राम सेनकपाट में आयोजित तीन दिवसीय अखंड रामायण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए चंद्राकर ने कहा कि गांवों में रामायण कार्यक्रम आयोजन की परंपरा है, जिससे गांवों में राम कथा की अनुगूंज के साथ सात्विक विचारों का प्रसार होता है।

 

निश्चित रूप से लोगों के व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसकी आवश्यकता आज के परिवेश में और भी अधिक है। आज नशावृत्ति बढ़ रही है, जिससे अपराध भी बढ़ रहे हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम भगवान राम के आदर्श चरित्र का गुणगान करें, उसे आत्मसात करें और नशा जैसी बुराइयों का त्याग करें। 100 रूपए की शराब पीने से अच्छा है कि 100 रूपए का दूध लें और खीर बनाकर पूरा परिवार खाएं। गांव में मर्यादा, आपसी सद्भाव और एकता बनाकर रखेंगे तो बड़े से बड़ा कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे। 

हर संभव सहयोग का दिलाया भरोसा 

क्षेत्र के विधायक रहते गांव के विकास के लिए कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए चंद्राकर ने ग्रामीणों को आगे भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, पूर्व सरपंच थनवार यादव, सरपंच ललित ध्रुव, सोसायटी अध्यक्ष गजाधर धीवर, सुखीराम हिरवानी, पूर्व जनपद सदस्य खोरबाहरा ध्रुव, नरोत्तम यादव, तुमगांव के पार्षद विजय बांदे, पूर्व पार्षद शिव यादव, धर्मेन्द्र महोबिया, रवि साहू, महासमुंद के पूर्व पार्षद राजू साहू सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.