Media24Media.com: रामलला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रामलला. Show all posts
Showing posts with label रामलला. Show all posts

अयोध्या-धाम में सेवा करेंगे छत्तीसगढ़ के 60 रामसेवक, CM साय ने टीम को किया रवाना

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया। राजधानी रायपुर के श्रीराम मंदिर से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया। अयोध्या में 60 दिनों तक भंडारा चलेगा।


अयोध्या में श्री रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की 6 समिति भंडारे का आयोजन करेगी। विधायक धरमलाल कौशिक को समिति का समन्वयक बनाया गया है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ की 6 संस्थाएं अगले 60 दिनों तक छत्तीसगढ़ और अन्य प्रदेशों से आने वाले राम भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था करेगी. अयोध्या में सरयू नदी और हनुमानगढ़ी के पास 6 संस्थाओं का पंडाल बनकर तैयार है. भंडारे के लिए भोजन बनाने वाले 30 रसोइयों और 100 कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के राम मंदिर से 300 टन चावल अयोध्या के लिए रवाना किया गया था.


दस हजार दीयों से जगमग हुआ तुरतुरिया धाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिला राममय हो गया। इस एतिहासिक दिन का साक्षी बना राम वन गमन परिपथ में शामिल लव कुश की जन्म स्थली तुरतुरिया धाम। जहां पर शाम होते ही 10 हजार राम ज्योति प्रज्ज्वलित किए गए। जिससे पूरा तुरतुरिया धाम जगमग हो गया।

वन विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित किए गए इस विशेष दीपोत्सव में शाम होते ही दीप जलाने के लिए आसपास के ग्रामीण एवं श्रध्दालुओं बड़ी संख्या में पहुँचने लगे। वाल्मिकी आश्रम से लेकर बालमदेही नदी एवं मातागढ़ तक दीपक जलाए गए। इसके साथ ही प्रवेश द्वार, आईसीटी सेंटर, पार्किंग स्थल, गार्डन एवं अन्य स्थलों में दीपक सहित रंगबिरंगी लाईटों से पूरे स्थल को रोशनी से सजाया गया था। इस मौके पर लोग ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई ग्रामीणों ने तो घर से ही दीपक सजाकर आये थे।

दीपोत्सव पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कला जत्था के माध्यम से प्रभु राम के आदर्शों पर आधारित प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, बारनवापारा अभ्यारण्य अधीक्षक, वन विभाग एसडीओ, जनपद पंचायत सीईओ, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित आसपास के ग्रामीण श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

‘राम आयेंगे’ विषय पर कार्टून प्रदर्शनी ने लोगों का मन मोहा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर में जगह-जगह विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में तेलीबांधा में आज कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा “राम आयेंगे” विषय पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में कार्टून प्रतियोगिता के चयनित कार्टूनों को शामिल किया गया, जिसे लोगों की खूब सराहना मिली।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे लोगों ने कहा कि यह एक अभिनव और रोचक पहल है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए इन कार्टूनों से पता चलता है कि लोगों की राम के प्रति कितनी आस्था है। इस प्रदर्शनी में अयोध्या राम मंदिर तक का सफर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जानकारी को लोग गंभीरता से पढ़ते दिखे और उत्सुकता के साथ वीडियो भी बनाया। उक्त प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग के सहयोग से किया गया।

कार्टून वॉच के त्रयंबक शर्मा ने बताया कि पत्रिका का “प्राण प्रतिष्ठा” अंक भी प्रकाशित किया गया है, जिसमें सभी पुरस्कृत प्रविष्टियां शामिल की गई हैं। प्रविष्टियों में दिल्ली, बैंगलौर, हैदराबाद, नासिक, चेन्नई, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट शामिल हैं। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप पंडित, कार्टून वॉच के मेहूल कुमार, यश टिकनायत, अंजली शर्मा, आरती शर्मा, अक्षत सिंह, अदिति शर्मा, गरिमा जोशी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

श्रीराम के आदर्शों पर चलकर संवारेंगे छत्तीसगढ़ : विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पूरे राष्ट्र और दुनिया के सबसे ऐतिहासिक समारोह रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर का अवलोकन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की पवित्र भूमि में से एक शिवरीनारायण पहुँचे जहां भगवान श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाये थे। इस जगह पर उन्होंने प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का अवलोकन किया और अभिभूत हुए। शिवरीनारायण के नागरिकों के लिए अभिभूत करने वाले दो क्षण आये।

पहला तो तब जब रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। दूसरा क्षण तब आया जब माता शबरी का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सुदूर कुटिया में जीवन गुजारने वाली मेरी आदिवासी माँ शबरी का ध्यान आते ही अप्रतिम विश्वास जागृत होता है। माँ शबरी तो कब से कहती थी राम आयेंगे। प्रत्येक भारतीय में जन्मा यही विश्वास सक्षम भव्य भारत का आधार बनेगा। यही तो है देव से देश और राम से राष्ट्र की चेतना का विस्तार। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि श्रीराम के आदर्शाें पर चलकर हम छत्तीसगढ़ संवारेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का उल्लास पूरे प्रदेश में नजर आया, शिवरीनारायण में भी नागरिक इस पवित्र क्षण में बहुत उत्साहित दिखे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम सबके लिए यह ऐतिहासिक क्षण है कि हम अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सुंदर संबोधन भी दिया है और माता शबरी के धैर्य के माध्यम से हमें सीख दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमने श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से देखा। भगवान श्रीराम की अलौकिक बाल प्रतिमा का दर्शन हुआ। हम सब अभिभूत हुए। यह खुशी का क्षण इसलिए भी है कि हमने यह सब माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण की पावन भूमि में देखा। एक पावन भूमि में हमने एक और पवित्र भूमि में होने वाले अद्भुत प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखा।

हमारे लिए यह सौभाग्य इसलिए भी बहुत बड़ा है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। माता कौशल्या की जन्मभूमि है। आज केवल भारत ही नहीं, पूरी दुनिया राममय हो गई है। दुनिया भर में सब अलग-अलग तरह से खुशियों की अभिव्यक्ति कर रहे हैं।हमारा सौभाग्य है कि हमने अपने धान के कटोरे से भगवान के भोग के लिए सुगंधित चावल भेजा है। छत्तीसगढ़ के राईस मिलर्स ने यह चावल भेजा है। बहुत खुशी की बात है कि ननिहाल के चावल से रामलला का भोग तैयार हुआ है।

हमारे सेवाभावी डाक्टरों की टीम अयोध्या गई हुई है जो रामभक्तों के इलाज के सेवाकार्य में लगी हुई है। कल ही एक समूह और रवाना होगा जो अयोध्या धाम में 60 दिनों तक भंडारा चलाएगा। छत्तीसगढ़ में हम लोगों के लिए आज की घड़ी बहुत शुभ घड़ी है। हम श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ को संवारने का काम करेंगे।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने भी उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। माथुर ने कहा कि आज जय श्री राम का जयघोष अयोध्या तक जाना चाहिए। शबरी माता की भूमि पर आयोजित इस पावन कार्यक्रम में उपस्थित सभी को अभिनंदन करता हूँ। हम सबका सौभाग्य है कि 500 वर्षों के त्याग, बलिदान का फल आज हमें मिला है। हमारा समाज समतापूर्ण रहा है। प्रभु राम ने कभी किसी के बीच भेद भाव नहीं किया। उन्होंने वनवासियों का आतिथ्य स्वीकार किया। यही हमारी संस्कृति है। आज हमारे लिए गौरव का दिन है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क विभाग की ओर से तैयार की गई कॉफी टेबल बुक ‘‘हम सबके राम‘‘ और कैलेंडर ‘‘रामो विग्रहवान धर्मः‘‘ का विमोचन भी किया। यह संग्रह श्रीराम के अयोध्या धाम से छत्तीसगढ़ में वनवास के दौरान की कथाओं पर आधारित है। इस दौरान महंत राजेश्री रामसुंदर दास, सांसद गुहाराम अजगल्ले, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश, जनसम्पर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, संभागायुक्त बिलासपुर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।

रामनामियों ने अपना मोर मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन- रामनाम को अपने अंग-अंग में हृदय में तथा चेतना में बसाने वाले रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपना परंपरागत मोर मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया। उनके मोर मुकुट में राम नाम लिखा होता है। मुख्यमंत्री के साथ ही उन्होंने ओम माथुर को भी मोर मुकुट पहनाया।

रामलला की आप भी देखें झलक , माथे पर तिलक और हाथों में धनुष-बाण… पहली पूर्ण तस्वीर आई सामने

No comments Document Thumbnail

 Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। जिसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। इस बीच रामलला की तस्वीर सामने आई गई है। इस तस्वीर में भगवान राम अपने बाएं हाथ में धनुष और दाएं हाथ में तीर थामे हुए हैं। इस तस्वीर में 5 वर्षीय बालक के रूप में भगवान राम के मुस्कुराते चेहरे की झलक दिख रही है। इस मूर्ति में कई खास तस्वीरें उकेरी गई है। इसमें ऊं, गणेश, चक्र, हनुमान, कमलनयन, स्वास्तिक, गदा, शंख की तस्वीरें उकेरी गई है।


बता दें कि अयोध्या से 19 जनवरी की सुबह सामने आई इस पहली तस्वीर में रामलला की प्रतिमा की आंखों पर पट्टी लगी हुई थी लेकिन अब सामने आई तस्वीर से रामलला की प्रतिमा की आखों से पट्टी हट चुकी है और इस तस्वीर में रामलला की प्रतिमा की पूरी झलक दिखाई दे रही है.


बता दें कि रामलला के इस बाल स्वरूप की मूर्ति से आस्था और आध्यात्म की साक्षात झलक मिलती है. वहीं राम की सादगी और कोमलता पहली नजरों में निहारने से साफ दिखाई दे रही है. इसके अलावा भगवान राम के मस्तक पर लगा तिलक सनातन धर्म की विराटता समाए हुए हैं. वहीं मूर्ति में ऊं, गणेश, चक्र, शंख, गदा, स्वास्तिक और हनुमान की आकृतियां भी बनी हुई है.

 

श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे छत्तीसगढ़ के मंदिरों में पूजा-अर्चना और गंगा आरती का होगा आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती और पूजा का आयोजन होगा, वहीं इस दिन शाम को गंगा आरती का आयोजन किया जाए। साथ ही इस मौके पर राज्य के सभी शासकीय भवनों में आकर्षक रौशनी की व्यवस्था की जाए। वे आज नया रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन में संस्कृति और पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने बैठक में विभागीय अधिकारियों को श्री रामलला दर्शन योजना में प्रदेशवासियों को अध्योया ले जाने के लिए व्यवस्थित और सुविधापूर्ण कार्ययोजना भी तैयार करने कहा। गौरतलब है कि आज आयोजित केबिनेट बैठक में प्रदेशवासियों को श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए ‘श्री रामलला दर्शन योजना‘ प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना में 18 से 75 आयु वर्ग के लोगों को श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या की यात्रा करायी जाएगी।

संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने उज्जैन और बनारस में बनाये गए भव्य कॉरीडोर की तर्ज पर राजिम मंदिर परिसर को विकसित करने के लिए भव्य कॉरीडोर निर्माण के बारे में अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि राजिम मंदिर परिसर के भव्य आकर्षक और गरिमामय ढंग से विकसित करने के लिए कॉरीडोर बनाने के दिए कॉन्सेप्ट प्लान बनाने के काम शुरू किया जाए। राजिम कुंभ की तैयारियों और इसके व्यवस्थित आयोजन को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और राजिम कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति विभाग को मिलकर काम करने के निर्देश दिए।

संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने चारधाम यात्रा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण धार्मिक आस्था के केन्द्रों को शक्तिपीठ परियोजना के तहत विकसित करने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सूरजपुर के कुदरगढ़, चन्द्रपुर के चन्द्रहासिनी मंदिर, रतनपुर के महामाया मंदिर, डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर और दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर में इस योजना के तहत विभिन्न सुविधाओं के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध ढंग से सुविधाएं विकसित करने का काम किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को गरियाबंद जिले के भूतेश्वर महादेव, जतमई घटारानी जलप्रपात, शिवमहापीठ, सिरकट्टी आश्रम और कोपरा के कोपेश्वर महादेव को ट्रॉयबल परिपथ के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

राजधानी के पुरखौती मुक्तांगन में होगा पतंग उत्सव

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में मकर संक्रांति के दिन भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया जाए। इसके लिए राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया जाए। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., सचिव शिक्षा सिद्धार्थ कोमल परदेशी और संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.