Media24Media.com: राज्यों को किया गया आगाह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राज्यों को किया गया आगाह. Show all posts
Showing posts with label राज्यों को किया गया आगाह. Show all posts

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, यात्रियों को दिखानी होगी ट्रैवल हिस्ट्री

No comments Document Thumbnail

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिलने के बाद पूरी दुनिया सतर्क हो गई है। वहीं कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट के खतरे के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जारी गाइडलाइन के मुताबिक भारत आने वाले यात्रियों को बीते 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में सूचना देनी होगी। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि यात्रा से पहले ही यात्री एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट को अपलोड करेंगे।

केंद्र सरकार ने ऐसे 12 देशों की लिस्ट भी जारी की है, जिन्हें हाई रिस्क देश की कैटगरी में रखा गया है, जहां से भारत आने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त उपाय किए गए हैं। इनमें यूके समेत यूरोपीय यूनियन के सभी देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सावाना, चीन, मॉरिशियस, न्यूज़ीलैंड, ज़िंबाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल शामिल हैं। इन देशों से भारत आने वालों को एयरपोर्ट पर भी कोरोना टेस्ट कराना होगा और रिपोर्ट का एयरपोर्ट पर ही इंतजार भी करना होगा। 

भारत आने पर किया जाएगा रैंडम टेस्ट 

अगर इन यात्रियों की कोरोना की जांच निगेटिव आती है तो इन्हें अगले सात दिनों तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। इसके अलावा आठवें दिन फिर से कोरोना टेस्ट कराना होगा फिर अगर निगेटिव रिपोर्ट आती है तो अगले सात दिनों तक खुद की मॉनिटरिंग करनी होगी। गाइडलाइन में कहा गया है कि हाई रिस्क देशों की कैटगरी के बाहर के देश से भारत आए यात्री को एयरपोर्ट से जाने की अनुमति होगी। उन्हें अगले 14 दिनों तक सेल्फ मॉनिटरिंग करनी होगी। गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी फ्लाइट में मौजूद कुल यात्रियों के 5 फीसदी यात्री का भारत आने पर रैंडम कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

इन देशों ने लगाई पाबंदी

बता दें कि कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट के सामने आने के बाद से सभी देश परेशान हैं। इस वैरिएंट को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है। यानी इससे सतर्क रहने की जरूरत है। भारत सरकार इस वैरिएंट के खतरे के मद्देनजर कई बैठकें कर चुकी है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद से दुनिया के विभिन्न देश दक्षिण अफ्रीकी देशों से यात्रा पाबंदियां लगा रहे हैं, ताकि नए स्वरूप के प्रसार पर रोक लगाई जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह पर ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, ईरान, जापान, थाईलैंड, अमेरिका, यूरोपीय संघ के देशों और ब्रिटेन समेत कई देशों ने दक्षिण अफ्रीकी देशों से यात्रा पर पाबंदियां लगाई हैं।

कोरोना के नए वैरिएंट की पहचान के बाद केंद्र ने राज्यों को किया आगाह, यात्रियों की कड़ी स्क्रीनिंग पर दिया जोर

No comments Document Thumbnail

कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने कई देशों में कोहराम मचाया है। इसी बीच कोरोना के नए वैरिएंट का पता चला है, जिसके बाद भारत सरकार ने इसे लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आगाह किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि संक्रमित पाए गए यात्रियों के नमूने तुरंत निर्दिष्ट जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाओं को भेजे जाएं।

स्वास्थ्य सचिव भूषण ने पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की ओर से बताया गया है कि बोत्सवाना (3 मामले), दक्षिण अफ्रीका (6 मामले) और हांगकांग (1 मामले) में कोविड​​​​-19 के नए स्वरूप के मामले सामने आए हैं। सचिव ने कहा कि इस स्वरूप में काफी ज्यादा संख्या में फैलने की जानकारी है। वीजा पाबंदियों में हाल की ढील और अंतरराष्ट्रीय यात्रा खोलने के मद्देनजर ये देश के लिए गंभीर जनस्वास्थ्य प्रभाव वाला है। इसलिए ये अनिवार्य है कि इन देशों से आने वाले लोगों की कड़ी स्क्रीनिंग और जांच की जाए। 

नए वैरिएंट का खतरा बढ़ा

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के एक नए वैरिएंट का पता लगा है, जिससे ज्यादा तेजी से संक्रमण फैसले की आशंका है और अधिकारियों ने इससे जुड़े 22 मामलों की गुरुवार को पुष्टि की है। इंपीरियल कॉलेज लंदन के विषाणु विज्ञानी डॉ. टॉम पीकॉक ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने ट्विटर अकाउंट पर वायरस के नए स्वरूप का विवरण पोस्ट किया था। उसके बाद वैज्ञानिक इस स्वरूप पर गौर कर रहे हैं। हालांकि ब्रिटेन में इसे चिंता पैदा करने वाले स्वरूप की श्रेणी में अभी औपचारिक रूप से वर्गीकृत नहीं किया गया है।

नए वैरिएंट के 22 मामलों की पुष्टि

दुनिया भर के वैज्ञानिक तेजी से फैलने के संकेतों के लिए नए स्वरूप पर अब गौर करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान- नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज ने पुष्टि की है कि दक्षिण अफ्रीका में नए स्वरूप का पता चला है और जीनोम अनुक्रमण के बाद नए वायरस के 22 मामलों की पुष्टि हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.