Media24Media.com: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन. Show all posts
Showing posts with label राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन. Show all posts

राज्यपाल हरिचंदन ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान के तहत किया पौधरोपण

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय पद्मावती देवी की याद में आम का पौधा लगाया।


 हरिचंदन ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि पौधरोपण करना सभी के लिए जरूरी है। पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। वातावरण का प्रदूषण देश एवं दुनिया के लिए बहुत खतरनाक है विशेषकर कोविड महामारी के बाद इससे खतरा और बढ़ गया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण सभी बीमारियों की जड़ है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए समाज, देश एवं विश्व के वातावरण को प्रदूषण से बचाना होगा। 
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे देश में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान शुरू कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया है। 
 
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव  यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार  भीष्म प्रसाद पांण्डेय, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक  श्रीनिवास राव एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

युवा समाज के सजग प्रहरी- राज्यपाल हरिचंदन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन गत दिवस भुवनेश्वर में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवं गीतांजलि एक्सीलेंस अवार्ड -2023 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर  हरिचंदन ने कहा कि युवा समाज के प्रहरी हैं। स्वस्थ एवं सुंदर देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। वे देश का भविष्य हैं. युवा ही देश को सही राह पर ले जा सकते हैं। युवा, गांधी, गोपबंधु और मधुबाबू से प्रेरणा लें और शोषितों को उनका अधिकार दिलाने में मदद करें तथा राष्ट्र की भलाई में योगदान दें।


राज्यपाल  हरिचंदन ने नशे की रोकथाम और समाज को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और समाज को पंगु बना देने वाले नशे के प्रति सावधान रहना चाहिए। यह प्रशंसनीय है कि युवाओं ने कोरोना संकट के दौरान मदद के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। अगर युवा खुद को साबित करें तो हमारा देश दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बन जायेगा। राज्यपाल ने युवाओं से स्वामी विवेकानन्द की तरह सुधारवादी और प्रगतिशील बनने के साथ-साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस के कौशल और साहस के गुणों को अपनाने का भी आह्वान किया।

इस मौके पर 12 युवाओं को राज्यपाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में  जयदेव विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंद सियालदी, खुर्दा के पूर्व विधायक फिलिप चंदन, संस्थान की सलाहकार सुचिस्मिता परवारी, चेयरमैन रंजन महापात्र, मेजर जोडे सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.