Media24Media.com: राजिम माघी पुन्नी मेला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजिम माघी पुन्नी मेला. Show all posts
Showing posts with label राजिम माघी पुन्नी मेला. Show all posts

राजिम माघी पुन्नी मेला : आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है - भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कौही में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के दर्शन कर प्रदेशवासियों की मंगल कामना की , 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण




रायपुर : हमारे तीर्थ स्थल  हमारे धरोहर हैं। यहां तीर्थयात्रियों के लिये सुविधाओं का विकास हमारे लिए प्राथमिकता है और इस दिशा में बड़ा काम पिछले चार वर्षों में हमने किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात आज दुर्ग जिले के ग्राम कौही में आयोजित मेले में भगवान शिव के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं से कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आप सभी की मंगलकामना भगवान भोलेनाथ से करता हूँ। हमेशा की तरह इस बार भी कौही मेले में हजारों श्रद्धालु मौजूद हैं। भगवान शिव को औधड़दानी कहते हैं। जहां भी शिव विराजे हैं वहां मेले लगे हैं। भगवान शिव का आशीर्वाद हम पर है। प्रदेश समृद्धि की राह पर है। साधु संत कहते हैं कि शिव भाव से ही सारे जीवों की सेवा करना है। हमने इसे ही लक्ष्य माना है। ईश्वर के आशीर्वाद और आप के सहयोग से हम यह कार्य कर रहे हैं। कोरिया से सुकमा तक 2200 किमी में रामवनगमनपथ को विकसित करने काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल्या महोत्सव मनाने का हमने निर्णय किया है। शिवरीनारायण में और राजिम में हम अधोसंरचना विकसित कर रहे हैं ताकि तीर्थयात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल पाए। राजिम में 55 एकड़ क्षेत्र को मेला परिसर के रूप में विकसित कर रहे हैं। राजिम में तीर्थयात्रियों को रहने की सुविधा यहां मिल पाएगी। गुरू घासीदास से जुड़े तीर्थस्थलों में भी हम अधोसंरचना और सुविधा जुटा रहे हैं। आर्थिक रूप से प्रदेश को बेहतर करने और शिक्षा स्वास्थ्य से संबंधित सुविधा जुटाने का कार्य कर रहे हैं।

राजिम माघी पुन्नी मेला का आतिशबाजी के साथ भव्य समापन

राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे पहले श्री राजीव लोचन मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। पश्चात लक्ष्मण झूला में ईरिक्शा चढ़कर सीधे श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंंचे। वहां उन्होंने जल चढ़ाकर अभिषेक किया और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। मुख्य महोत्सव मंच पर पहुंचते ही भगवान राजीव लोचन की प्रतिमा पर पं. अर्जुननयन तिवारी सहित पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चर किया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत सम्मान हुआ। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी कलाकरों के साथ विदेशी कलाकरों का भी हम अभिनंदन करते हैं ।राजिम माघी पुन्नी मेला की शुरूआत एव ंसमापन दोनों अवसर पर आने का अवसर मिला। लक्ष्मण झूला का पिछले साल लोकार्पण किया था। मेला के बारे में ताम्रध्वज साहू, धनेन्द्र साहू, अमितेष शुक्ल चर्चा करते थे। पहले जिस नाम से यह मेला हो रहा था, उसमें छत्तीसगढ़ी खुशबू नहीं आती थी, परंतु अब संस्कृति की महक बराबर फैल रही है। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा रामायण प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले मंडली को 12 हजार पंचायत को 5 हजार पुरस्कार, जनपद स्तर पर 10 हजार, जिला स्तर पर 50 हजार प्रदान किया गया और राज्य स्तर पर हुंए प्रतियोगिता में लाखों रूपए देकर पुरस्कृत किया गया है। देश में कहीं भी ऐसा आयोजन नहीं होता है, आज सिर्फ छत्तीसगढ़ में हो रहे। आस्था के केन्द्र को विकसित करने का काम हमारी सरकार कर रही है। राजिम पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। नवीन मेला ग्राऊण्ड को विकसित करने का काम कर रहे हैं। कहीं भी भेदभाव हम नहीं कर रहे हैं। सबका बराबर विकास हो रहा है। नृत्य संगीत को सहेजने का काम हो रहे है। गौ माता की सेवा केवल छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है।




जल जीवन मिशन से सभी घरों में मिलेगा स्वच्छ पेयजल- संदीप साहू

No comments Document Thumbnail

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में श्रध्दालुओं एवं आगंतुकों को शासन की योजनाओं से लाभ दिलाने एवं जानकारी देने के लिए विभागीय स्टाल लगाए गए हैं । साथ-साथ प्रतिदिन कार्यक्रम व सम्मेलनों के माध्यम से हितग्राहियों को सीधा लाभ पहुॅंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किये गये संयुक्त आयोजन में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष  संदीप साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन अतंर्गत गरियाबंद जिला के 21 कार्यों के लिए 28 करोड़ 46 लाख रुपये की राशि का कार्यादेश विभिन्न ग्राम पंचायतों का सौपा। 

उन्होंने जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा की जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों में टेप नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेय जल पहुंचेगा। उन्होने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सोच के अनुरुप राज्य के सभी लोगों को स्वास्थ्य, पेय जल, शिक्षा और नागरिक सुविधाएं दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में राज्य की संस्कृति को पुनः जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। राजिम पुन्नी मेला का आयोजन इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। श्री साहू ने जानकारी दी की जिले में 1 लाख 52 हजार 2 सौ 86 परिवारों को घरेलू टेप नल कनेक्शन देना प्रस्तावित है। जिसके अंतर्गत 33 हजार 1 सौ टेप कनेक्शन दिये जा रहे है। उन्होने कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड विरतण, कायाकल्प योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फिंगेश्वर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपरा, खड़मा, मड़ेली एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र कस, बारुका, मदनपुर को कुल 4 लाख 75 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया तथा श्रीमती चाॅंदनी धृतलहरे चैबेबांधा हियरिंग एड दिया गया। 

ये रहे उपस्थित

समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 10 दिव्यांगों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल, 5 हितग्राहियों को सामान्य ट्रायसायकल, 3 व्हीलचेयर, 3 हितग्राहियों को दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना एवं क्षितिज अपार योजना अंतर्गत 5 दिव्यांगों को 48 हजार रुपये का चेक विरतण किया गया। कार्यक्रम को गोबरा नवापारा नपा अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी, जिला पंयायत सदस्य मधुबाला रात्रे ने भी सम्बोधित किया और राज्य सरकार के उपलब्धियों को बताया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष मगरलोड श्रीमती नीतू साहू, जनपद अध्यक्ष मगरलोड श्रीमती ज्योति ठाकुर, नपा अध्यक्ष राजिम श्रीमती रेखा सोनकर, सभापति श्रीमती संध्या राव भाण्डुलकर, श्रीमती पद्मा दुबे, श्री विकास तिवारी, श्री ताराचंद मेघवानी, केंद्रीय समिति के सदस्य रतिराम साहू ,लीलाराम साहू सहित हितग्राही एवं नागरिक उपस्थित थे।

27 फरवरी से शुरू होगा राजिम माघी पुन्नी मेला, कोरोना गाइडलाइन का किया जाएगा पालन

No comments Document Thumbnail

राजिम त्रिवेणी संगम में इस साल केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी के साथ माघी पुन्नी मेला (Rajim Maghi Punni Fair) आयोजित होगा। 6 मार्च को संत समागम में राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 मार्च को मेले के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।





यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार में 18 से 20 मार्च तक गिरौदपुरी मेला का आयोजन, विजय गुरू की अध्यक्षता में मेला समिति की बैठक





वहीं मेले की शुरुआत 27 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत करेंगे। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने रायपुर निवास कार्यालय में धर्मस्व और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर मेला (Rajim Maghi Punni Fair) की तैयारियों के संबंध में चर्चा की।





गृह मंत्री ने मेला की तैयारियों के संबंध में ली बैठक





बैठक में मंत्री साहू ने कहा कि मेला (Rajim Maghi Punni Fair) स्थल पर बड़े स्तर का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। स्थानीय स्तर पर गरियाबंद जिले के सांस्कृतिक दलों द्वारा एक दिन में सिर्फ एक ही कार्यक्रम कराए जाएंगे। मेला स्थल पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जनजागरूकता के लिए टेंट भी लगेगा। उन्होंने मेला स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां - बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई, CCTV कैमरा सहित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





यह भी पढ़ें:- अलर्ट- अगले 2 दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना, नहीं मिलेगी ठंड से कोई निजात





मंत्री ने कहा कि वे 26 फरवरी को अंतिम रूप में तैयारियों का जायजा लेने राजिम जाएंगे। बैठक में सचिव धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास अन्बलगन पी., पर्यटन मंडल की प्रबंध संचालक रानू साहू, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा, कलेक्टर गरियाबंद निलेश क्षीरसागर और CEO जिला पंचायत चन्द्रकांत वर्मा, ओएसडी गिरीश मिश्रा सहित मेला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.