Media24Media.com: राजिम न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजिम न्यूज. Show all posts
Showing posts with label राजिम न्यूज. Show all posts

जल जीवन मिशन से सभी घरों में मिलेगा स्वच्छ पेयजल- संदीप साहू

No comments Document Thumbnail

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में श्रध्दालुओं एवं आगंतुकों को शासन की योजनाओं से लाभ दिलाने एवं जानकारी देने के लिए विभागीय स्टाल लगाए गए हैं । साथ-साथ प्रतिदिन कार्यक्रम व सम्मेलनों के माध्यम से हितग्राहियों को सीधा लाभ पहुॅंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किये गये संयुक्त आयोजन में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष  संदीप साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन अतंर्गत गरियाबंद जिला के 21 कार्यों के लिए 28 करोड़ 46 लाख रुपये की राशि का कार्यादेश विभिन्न ग्राम पंचायतों का सौपा। 

उन्होंने जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा की जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों में टेप नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेय जल पहुंचेगा। उन्होने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सोच के अनुरुप राज्य के सभी लोगों को स्वास्थ्य, पेय जल, शिक्षा और नागरिक सुविधाएं दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में राज्य की संस्कृति को पुनः जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। राजिम पुन्नी मेला का आयोजन इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। श्री साहू ने जानकारी दी की जिले में 1 लाख 52 हजार 2 सौ 86 परिवारों को घरेलू टेप नल कनेक्शन देना प्रस्तावित है। जिसके अंतर्गत 33 हजार 1 सौ टेप कनेक्शन दिये जा रहे है। उन्होने कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड विरतण, कायाकल्प योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फिंगेश्वर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपरा, खड़मा, मड़ेली एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र कस, बारुका, मदनपुर को कुल 4 लाख 75 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया तथा श्रीमती चाॅंदनी धृतलहरे चैबेबांधा हियरिंग एड दिया गया। 

ये रहे उपस्थित

समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 10 दिव्यांगों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल, 5 हितग्राहियों को सामान्य ट्रायसायकल, 3 व्हीलचेयर, 3 हितग्राहियों को दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना एवं क्षितिज अपार योजना अंतर्गत 5 दिव्यांगों को 48 हजार रुपये का चेक विरतण किया गया। कार्यक्रम को गोबरा नवापारा नपा अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी, जिला पंयायत सदस्य मधुबाला रात्रे ने भी सम्बोधित किया और राज्य सरकार के उपलब्धियों को बताया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष मगरलोड श्रीमती नीतू साहू, जनपद अध्यक्ष मगरलोड श्रीमती ज्योति ठाकुर, नपा अध्यक्ष राजिम श्रीमती रेखा सोनकर, सभापति श्रीमती संध्या राव भाण्डुलकर, श्रीमती पद्मा दुबे, श्री विकास तिवारी, श्री ताराचंद मेघवानी, केंद्रीय समिति के सदस्य रतिराम साहू ,लीलाराम साहू सहित हितग्राही एवं नागरिक उपस्थित थे।

राजिम माघी पुन्नी मेला में 113 गरीब बेटियों के हाथ हुए पीले, मंत्री अनिला और अमरजीत भगत ने दिया आशीर्वाद

No comments Document Thumbnail

पवित्र महानदी, सोंढूर, पैरी के त्रिवेणी संगम राजिम के राजीव लोचन मंदिर परिसर में अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब पूरा मेला स्थल विशाल विवाह मंडप में बदल गया था। ये अवसर था मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का। इस आयोजन में 113 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। राजिम माघी पुन्नी मेला के अवसर पर ये ऐतिहासिक पल था कि जिले गरीब 113 बेटियों के हाथ हजारों लोगों की गवाही में पीले हुए।  

श्री भगवान राजीव लोचन और कुलेश्वर नाथ की पावन धरा में बेटियों को महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया,  खाद्य मंत्री अमरजीत भगत , महासमुंद लोकसभा के सासंद चुन्नीलाल साहू, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,  जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों का आशीर्वाद मिला। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने वर-वधु को आशीष और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये एक शुभ अवसर है, कि राजिम के पवित्र धरा पर सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने बधाई दी है। 

उन्होंने कहा कि ये पावन अवसर है, जहां बेटियों को आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी बेटियों पर होती है। वे परिवार और समाज को जोड़ कर रखती है। छत्तीसगढ़ की बेटियां शासन की योजना का लाभ उठाकर सक्षम बने, 3 प्रतिशत ब्याज की दर पर महिला कोष और सक्षम योजना से ऋण लेकर व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  बेटियों के लिए ने इस योजना की ब्याज दर को 6 प्रतिशत से कम कर मात्र 3 प्रतिशत कर दिया। मंत्री भेड़िया ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया और नवदंपतियों को सफल और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कोई भी परिवार अपने आप को कमजोर न समझे, सरकार हमेशा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और सम्मान के लिए काम कर रहे हैं। कर्ज माफी समेत समर्थन मूल्य, मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना का जिक्र कर कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। उन्होंने सरकार की ओर से सभी नवदंपतियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधायक धनेंद्र साहू ने कहा कि हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुखिया भूपेश बघेल द्वारा बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली सहायता राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रु कर दिया है। ये एक संवेदनशील फैसला है। उन्होंने सभी बेटियों को आशीर्वाद दिया। इस सामूहिक विवाह के अनुकरणीय पहल के लिए मंत्री भेड़िया ने जिला प्रशासन के टीम को बधाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नवापारा, राजिम नपा अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर, जिला पंचायत सदस्य, जिला कलेक्टर, अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत वर-वधु के परिवार और आगंतुक भी मौजूद रहे।

रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न

गायत्री परिवार के वैदिक मंत्रोच्चार और रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। इसके पहले वधु और वर पक्ष से अधिकारी-कर्मचारी बाराती और घराती बने। वर पक्ष को बाजे-गाजे के साथ स्वागत कर बारात निकाली गई। वहीं वधु पक्ष ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरा मेला स्थल विवाहमय नजर आ रहा था। इस सामूहिक विवाह में देवभोग से पहुंचे कन्या गीता ,मालवी प्रधान, फिंगेश्वर की बैशाखिन तारक, कामिनी बंजारे, महेंद्री छुरा के  कुमारी दामिनी,डुमेश्वरी ने इस आयोजन के लिए शासन-प्रशासन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ये हमारे जीवन का अविस्मरणीय पल है।

प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना 

वहीं शादी समारोह में शामिल होने से पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भगवान श्री राजीव लोचन और श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। गौरतलब है कि राजिम माघी पुन्नी मेला में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। मुख्य मंच पर रोजाना राज्य स्तरीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जा रही है। वहीं श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास बने डोम में स्थानीय लोक कलाकारों को भी अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। इस दौरान कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास बने डोम में धमतरी जिला के शुक्लाभाठा से पहुंची कलाकार गंगाबाई मानिकपुरी के पंडवानी प्रस्तुति का आनंद लिया। 

मानिकपुरी ने पारंपरिक कला पंडवानी की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति के लिए मंत्री द्वारा पांच-पांच हजार रु का नगद सम्मान राशि मानिकपुरी को प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक अनिता-योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

राजिम भक्तिन जयंती महोत्सव की तैयारी शुरू, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शिरकत

No comments Document Thumbnail

राजिम। भक्त माता राजिम जयंती समारोह 7 जनवरी को रूप से मनाया जाना है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और  भव्य बनाने आयोजन समिति जुटी हुई है। व्यापक तैयारियां, प्रदेशभर में प्रचार प्रसार की जा रही है। इस साल आयोजन स्थल बदले हुए स्वरूप में है। यह आयोजन अब पुराना मेला ग्राउंड की जगह है नया मेला मैदान चौबे बांधा रोड के पास होगा। साहू समाज को इसके लिए जिला प्रशासन ने स्थान उपलब्ध कराया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रवास की तैयारियों का जायजा लेने गरियाबंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, एसडीएम अविनाश भोई राजिम पहुंचे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को माता राजिम जयंती की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

इस अवसर पर  तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महासचिव  दिलीप साहू,  लाला साहू, डॉ महेंद्र साहू, भोले साहू, श्याम साहू, टीकम साहू, राजू साहू, भवानी शंकर साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ के  पदाधिकारियों का भी विशेष मार्गदर्शन मिल रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.