Media24Media.com: राजस्थान हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजस्थान हादसा. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान हादसा. Show all posts

भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in India) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला राजस्थान के सीकर जिले का है, जहां शनिवार को हुए सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सीकर जिले के रींगस कस्बे में नेशनल हाईवे-52 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद कार पुलिया से नीचे जा गिरी। कार में 5 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक पुलिया से कार नीचे गिरने पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में बैठे सभी लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। रींगस पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार से शवों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। रींगस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में जान गंवाने वालों में बावड़ी ठीकरिया जिला सीकर की रहने वाली प्रभाती लाल जाट (28 साल) और सेवद बड़ी जिला सीकर की रहने वाली हरिराम जाट (30 साल) शामिल हैं। घायल सुनील जाट ( 25) निवासी शिव नगर सीकर का इलाज जयपुर में जारी है। बाकी तीन मृतकों की शिनाख्त अभी पुलिस की ओर से की जा रही है, जिस कार से हादसा हुआ वह बीकानेर में पंजीकृत है।



CM गहलोत ने जताया दुख

इस हादसे को लेकर CM अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सीकर के रींगस क्षेत्र में एनएच 52 पर ठिकरिया के पास हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं,ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में सम्बल दें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।' 

वाटर टैंक के लिए गड्ढा खोदते वक्त धंसी मिट्टी, बच्ची समेत 5 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

राजस्थान के जालौर  (Jalore) में बड़ा हादसा (Accident in Rajasthan) हुआ है। दरअसल, जिले में पानी के लिए टैंक खोदते वक्त मिट्टी धंसने से एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना जालौर शहर के बाहरी इलाके में भागली सिंघन गांव में ग्रेनाइट फैक्ट्री में हुई। जालौर SP श्याम सिंह ने कहा कि मजदूर फैक्ट्री परिसर में वाटर टैंक खोद रहे थे, तभी रेतीली मिट्टी का धंसना गिर गया और लोग इसमें दब गए। मृतक में चार पुरुष और 4 साल की एक बच्ची भी शामिल है। मृतकों की पहचान विक्रम, राजू कुमार, सौरभ कुमार, दिनेश कुमार रेवत के रूप में हुई है। इनके साथ एक छोटी बच्ची की भी जान चली गई।


ग्रेनाइट असोसिएशन के प्रमुख लाल सिंह ने बताया कि पानी का टैंक जल्द शुरू होने जा रही नई फैक्ट्री में बनाया जा रहा था। मिट्टी धंसने से मजदूर इसमें दब गए। 15-20 मिनट के अदर 2 JCB मंगाए गए और उन्हें निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। बता दें कि 20 अगस्त को महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुए भीषण ट्रक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दरअसल, तेज बारिश के कारण ट्रक सड़क से फिसलकर खेत में पलट गया, जिससे 15 मजदूर ट्रक के नीचे दब गए। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा बुलढाणा के समृद्धि महामार्ग पर हुआ है। टिप्पर ट्रक लोहे की सरिया से भरा हुआ था और इसमें मजदूर भी सवार थे।

तेज बारिश के चलते हादसा

तेज बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी, जिसके कारण ट्रक फिसलकर खेत में पलट गया। इस हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई। मरने वाले ज्यादातर मजदूर UP और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।  इस हादसे मे घायलों को जलाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोग पहुंच गए और मजदूरों को ट्रक से बाहर निकालने के काम में जुट गए। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस वे बनाने का काम शुरू है और हादसे के शिकार सभी मजदूर वहीं काम करते थे।

जलगांव सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत

बता दें कि 14 फरवरी को भी महाराष्ट्र के जलगांव के किनगांव (Jalgaon) में भीषण ट्रक सड़क हादसा (Accident in maharashtrah ) हुआ था। हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।  जानकारी के मुताबिक ट्रक धुले से केले लेकर रावेर की तरफ जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण किनगांव के पास ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक सवार 15 मजदूरों की मौत हुई थी। सभी मजदूर रावेर तहसील के अभोडा में रहने वाले थे। 

14 लोगों की मौत 

वहीं 13 फरवरी को भी आंध्र प्रदेश के मधेपुरा गांव (Madhepura Village) में ऐसा ही भीषण सड़क हादसा (Accident in Andhra Pradesh ) हुआ था। हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के कुरनूल अंतर्गत मधेपुरा गांव एक लॉरी और टेम्पो की भिड़ंत हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कुछ महीनों पहले ही बस्तर के सीमावर्ती राज्य ओडिशा के कोटपाड़ में भी ऐसा ही एक भीषण सड़क हादसा (Accident In Odisha ) हुआ था, जिसमें 10 से ज्यादा महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक सभी लोग ओडिशा से पिकअप वाहन में सवार होकर बस्तर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.