Media24Media.com: राजपुर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजपुर. Show all posts
Showing posts with label राजपुर. Show all posts

गौठान के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में दो पंचायत सचिव निलंबित

No comments Document Thumbnail

मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत राजपुर एवं उजियारपुर के पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.एस. राजपूत द्वारा उक्त दोनों ग्राम पंचायत सचिवों के निलंबन की कार्रवाई उनके द्वारा गौठान के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में की गई है। ग्राम पंचायत राजपुर के सचिव अर्जुन लाल यादव द्वारा गौठान में गोबर खरीदी नहीं कराने एवं गौठान कार्य में सहयोग नहीं करने तथा ग्राम पंचायत उजियारपुर के सचिव बलरामदास मानिकपुरी द्वारा गौठान में हो रहे निर्माण कार्य,

टीकाकरण कार्य में सहयोग नहीं करने एवं शासन की फ्लैगशिप योजना के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने के मामले में निलंबित किया गया है। निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में अर्जुन लाल यादव का मुख्यालय जनपद पंचायत मुंगेली और बलरामदास मानिकपुरी का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया गया है।

जब छात्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा -आपकी मुस्कुराहट का राज क्या है, तो सुनिए मुख्यमंत्री का जवाब

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज राजपुर में भेंट मुलाकात के दौरान आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा शालिनी मिश्रा ने पूछा सर आपके हर पल मुस्कुराते चेहरे का राज क्या है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मुस्कुराने का गुण ईश्वर ने सिर्फ हम मनुष्यों को ही दी है, आपने कभी किसी पशु को मुस्कुराते नहीं देखा होगा। उन्होंने कहा कि हमें केवल मुस्कुराने के लिए ही बनावटी रूप से  नहीं मुस्कुराना चाहिए। हमें अपने काम को एंजॉय करते हुए काम करना चाहिए।



हमें अपने माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों और बीमारों की सेवा करनी चाहिए। सेवा भाव से काम करने से मुस्कुराहट खुद ब खुद आती है। जब मैं लोगों की सेवा करता हूँमुझे खुशी मिलती है और मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आती है। उसी तरह से आपको भी बिना किसी तनाव के अपनी पढ़ाई  खुशी से करनी चाहिए जिससे आपके चेहरे पर भी मुस्कुराहट बनी रहेगी। छात्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में टीचर की कमी है, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कमी दूर करेंगे।

माँ ने बच्चे का जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजपुर भेंट मुलाकात में आज एक भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जब एक 4 साल के बच्चे के साथ उसकी मां अचानक से खड़ी हुई और उसने कहा इस बच्चे का जीवन आज मुख्यमंत्री की वजह से बचा हुआ है। दरअसल इस महिला के बच्चे के दिल में बचपन से ही छेद था और उसका इलाज नहीं हो पा रहा था लेकिन डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना की मदद से युवान कुजूर नाम के इस 4 साल के बच्चे का इलाज भी हुआ और आज  ये बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ भी है।



जैसे ही पता चला मुख्यमंत्री खुद लैलूंगा के राजपुर आने वाले हैं, वे अपने बच्चे के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंची और अपने बच्चे का जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। अपनी आंखों में खुशी के आंसू लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील किया कि वह इस बच्चे के साथ एक फोटो खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को सुनकर उन्हें मंच पर बुलवाया और उनके साथ स्नेहपूर्वक फोटो खिंचवाईं।

नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष का भव्य स्वागत, संघर्ष मोर्चा ने सौपा ज्ञापन

No comments Document Thumbnail

राजपुर। विधानसभा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के प्रथम राजपुर आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा ने सैकडो कार्यकर्ता के साथ भव्य स्वागत किया। वही जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक अशोक अग्रवाल के नेतृत्व मे कुसमी शंकरगढ़ राजपुर को मिलाकर पृथक जिला राजपुर को घोषित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में संघर्ष समिति के सदस्यों ने उल्लेख किया हैं कि पूर्व में सामरी को पृथक जिला बनाने की घोषणा कांग्रेस नेता स्व नंद कुमार पटेल ने किया था। साथ ही कांग्रेस ने अपने वर्ष दो हजार तेरह के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भी शामिल किया था लेकिन वर्तमान की कांग्रेस सरकार इस दिशा में कोई पहल नही कर रही हैं,



वही संघर्ष समिति सदस्यों के द्वारा विगत एक वर्ष से ज्ञापन जागरूकता अभियान धरना के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुचाने की लगातार कोशिश कर रहें हैं ।संघर्ष मोर्चा के साथियों ने नेता प्रतिपक्ष से आने वाले वर्ष दो हजार तेईस के चुनाव घोषणा पत्र में कुसमी शंकरगढ़ राजपुर को मिलाकर राजपुर को पृथक जिला घोषित करने की मांग को शामिल करने के लिए निवेदन किया है।  ज्ञापन पर नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी फोरम के साथ जनभावना को देखते हुए निर्णय करने की बात कही है। 

कार्यक्रम में पूर्व राज्य सभा सांसद राम विचार नेताम, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, जिला पंचायत सदस्य उदेश्वरी पैकरा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव, पार्षद विशवास गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, संजय सोनी, सुनील गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, संजय यादव, कन्हाई कुशवाहा, शुभम सोनी व युवा मोर्चा के साथियों के साथ  नागरिक उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.