Media24Media.com: राजनांदगांव लोकसभा सीट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजनांदगांव लोकसभा सीट. Show all posts
Showing posts with label राजनांदगांव लोकसभा सीट. Show all posts

CG NEWS : पोलिंग बूथ पर मारपीट का मामला, 5 कांग्रेस कार्यकर्ता भेजे गए जेल…

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान के दिन पोलिंग बूथ में मारपीट मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। SDM ने धारा 151 के तहत इस मामले में 5 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया है।


दरअसल, छत्तीसगढ़ में 26 अप्रैल को राजनांदगांव सहित तीन सीटों पर वोटिंग हुई थी। मतदान के दिन टेडेसरा पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। भाजपा कार्यकर्ताओें ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया था। एक महिला ने कैमरे के सामने अपने हाथ में लगी चोट को दिखाया था। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान में 76.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र में 77.42 प्रतिशत, महासमुंद में 75.02 प्रतिशत और कांकेर में 76.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे थे।


CG Politics : एक ही दिन राजनांदगांव में योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी गरजेंगे

No comments Document Thumbnail

 CG Politics : राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है. इसके पहले प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए प्रियंका गांधी भी इसी दिन एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगी. दोनों दल आमसभा की तैयारी को लेकर पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं.


जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को ही योगी आदित्यनाथ सरोज पांडेय के पक्ष में प्रचार के लिए कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भी सभा लेंगे. 22 अप्रैल को सतपाल महाराज की भी चुनावी सभा चिरमिरी में प्रस्तावित है. मिली जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुमर्दा के सागर ग्राउंड में 21 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे बड़ी आमसभा करेंगे.

इसी दिन डोंगरगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मोहड़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर 2 बजे एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगी. प्रियंका का दौरा कार्यक्रम तय हो चुका है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मोहड़ पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी ले लिया है.

बता दें कि बीजेपी ने कोरबा में सुश्री सरोज पांड़ेय को अपना उम्मीदवार बनाया है। जहां उनका मुकाबाल कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से होगा। बिलासपुर में बीजेपी के तोखन साहू के सामने कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को मैदान में उतार हैं। वहीं रायपुर में बीजेपी सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से होगा। राजनांदगांव में कांग्रेस की ओर पूर्व सीएम भूपेश बघेल उम्मीदवार हैं जिनका मुकाबला संतोष पांडेय से होगा।


राजनंदगांव सीट पर रोमांचक होता जा रहा मुकाबला, अब तक 241 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन फॉर्म, अब बैलेट पेपर से होगा चुनाव?

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : राजनांदगांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रत्याशी बनने के बाद इस सीट पर मुकाबला रोमांचक नजर आने लगा है। प्रदेश की निगाह इसी सीट पर टिकी हुई है। इसी बीच आज नामांकन दाखिले की अंतिम दिन से एक दिन पूर्व इस सीट से बड़े पैमाने पर लोगों ने अपनी दावेदारी करते हुए सर्वाधिक फॉर्म लेकर प्रदेश में इस लोक सभा सीट को चर्चा में ला दिया है।


छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव से कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल ने पाटन क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निष्पक्ष चुनाव के लिए बैलेट पेपर से चुनाव की बात कही थी,उन्होंने कहा था कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए तो 384 प्रत्याशी का आंकड़ा पार करना होगा।तब ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव होंगे।भूपेश बघेल की इस बात का राजनांदगांव लोकसभा सीट पर व्यापक असर दिखाई दिया।आज नामांकन दाखिले की अंतिम तिथि 4 अप्रैल से पूर्व कलेक्टर कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र लेने वालों का रेला नजर आया।

अब तक 241 नामांकन फॉर्म लिए गए

बता दें कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में चुनाव होना है. इसके लिए 4 अप्रैल को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. वहीं भूपेश बघेल के बयान के बाद यहां लगातार निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन पत्र ले रहे हैं. अब तक इस सीट पर कुल 241 नाम निर्देशन पत्र लिए जा चुके हैं. वहीं कल 4 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Loksabha Chunav 2024 : छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान कलेक्ट्रेट में भूपेश बघेल के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक भोलाराम साहू आदि उपस्थित रहे. 


इस सीट पर भूपेश बघेल का मुकाबला भाजपा सांसद सतोष पाण्डेय से है. राजनांदगांव सीट पर मतदान दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा. बता दें कि दूसरे चरण के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.