Media24Media.com: राजधानी पुलिस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजधानी पुलिस. Show all posts
Showing posts with label राजधानी पुलिस. Show all posts

रायपुर में साइबर क्राइम नेटवर्क ध्वस्त, 101 संदिग्ध हिरासत में

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर थाना ने 1100 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट की जांच की, जिनका उपयोग डिजिटल फ्रॉड, फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क और बैंक केवाईसी अपडेट जैसे साइबर अपराधों में किया जा रहा था।


ठगी का बड़ा नेटवर्क उजागर

गिरफ्तार आरोपी ठगी के लिए बैंक खातों को किराए पर देने या ठगी की रकम पर 10-20% कमीशन लेकर अकाउंट उपलब्ध कराने का काम कर रहे थे। इनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 930 साइबर क्राइम रिपोर्ट दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपी पहले से हत्या, बलवा, जुआ और NDPS एक्ट जैसे मामलों में शामिल रहे हैं।

पुलिस ने इन अकाउंट्स में 1.06 करोड़ रुपए होल्ड किए हैं, जो साइबर ठगी के शिकार लोगों के हैं। इस ऑपरेशन के तहत 20 से अधिक पुलिस टीमों ने छापेमारी कर गिरफ्तारियां कीं।

साइबर ठगों के बैंक खातों की पहचान कर पुलिस ने 5 प्रमुख केस दर्ज किए हैं, जिनमें शामिल बैंक अकाउंट्स की संख्या:

केश 1 थाना आजाद चौक अपराध क्रमांक 78/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 BNS में इंडियन ओवरसीज बैंक के 21 म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है।

केश 2 थाना गंज अपराध क्रमांक 79/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 BNS में कर्नाटका बैंक के 41 म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है।

केश 3 थाना टिकरापारा अपराध क्रमांक 229/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 BNS में रत्नाकर बैंक के 54 म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है।

केश 4 थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 45/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 BNS में कोटक महिंद्रा बैंक के 41 म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है।

केश 5 थाना सिविल लाइन अपराध क्रमांक 129/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 BNS में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 128 म्यूल बैंक अकाउंट के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस साइबर नेटवर्क से जुड़े कई और संदिग्धों की पहचान हो चुकी है, जिनकी गिरफ्तारी जल्द होगी। साथ ही, पीड़ितों की राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है।

पूरे प्रदेश में छिपे अवैध प्रवासियों के खिलाफ होगी कार्यवाई : डिप्टी सीएम साव

No comments Document Thumbnail

 रायपुरः छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा है कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे बाग्लादेशी रोहिग्याओं और अन्य देशों के लोगों पर कार्यवाई होगी और उन्हें वापस भेजा जाएगा। राजधानी पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाई का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अवैधानिक रूप से रह रहे लोगों के कारण समस्या पैदा होती है।


ये कानून व्यवस्था के लिए भी खतरा है। इनकी कोई आइडेंटिटी नहीं है इसलिए प्रशासन इस मामले काे गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है। साव ने कहा, जो भी छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी कहा है कि छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ रहा है, इस पर लगाम लगाने संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। रायपुर में 2 हजार संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि विष्णुदेव साय सालभर से सरकार चला रहे हैं। सालभर में अपराध कंट्रोल नहीं हो पाया है। प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ रहा है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा सरकार पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगा रही है। बैज ने कहा, अन्य राज्य से अपराध यहां पैर पसार चुका है।अपराध पर लगाम लगाने संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.