Media24Media.com: रसायन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रसायन. Show all posts
Showing posts with label रसायन. Show all posts

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि : किसानों को 16 हजार करोड़ रुपये की बारहवीं किस्त जारी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 16 हजार करोड़ रुपये की बारहवीं किस्त जारी की। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन दो हजार बाईस का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि यह योजना किसानों के जीवन में बदलाव लाने की पहल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूरिया उत्पादन और तरल नैनो यूरिया के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने कि दिशा में काम किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि नैनो यूरिया कृषि के लिए सस्ता पड़ेगा और आज से यूरिया को एक ही नाम भारत नाम से बेचा जायेगा।


इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के छह सौ प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन किया। इसके तहत देश में उर्वरक खुदरा दुकानों को चरणबद्ध तरीके से प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों में बदला जाएगा। मोदी ने प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना - एक राष्ट्र एक उर्वरक का भी शुभारंभ किया।वहीं
, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं के हितग्राहियों को अट्ठारह सौ छियासठ करोड़ रूपये से अधिक की राशि का आज ऑनलाइन भुगतान किया। इन योजनाओं में राजीव गांधी किसान न्याय, गोधन न्याय तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के मामले में राजनीति न करें : खूबा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खूबा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार को मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति कर दी है। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी किसान को खाद की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। 



आज रायपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खूबा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के मामले में राजनीति न करें। दुनियाभर में विभिन्न कारणों से खाद की कीमतों में पांच गुना बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए खाद की सब्सिडी बढ़ा दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.