Media24Media.com: रमदहा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रमदहा. Show all posts
Showing posts with label रमदहा. Show all posts

रमदहा वाटरफॉल में दुर्घटना रोकने जिला प्रशासन करेगा पुख्ता प्रबंध

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रमदहा वाटरफॉल में पर्यटकों की डूबकर मृत्यु होने की घटना की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शीघ्र ही पुख्ता प्रबंध करने जा रहा है। इस वाटरफॉल के एकदम नजदीक जाकर नहाने, तैरने और सेल्फी लेने की रोकथाम के लिए 500 मीटर के दायरे में रेलिंग लगाई जाएगी। कलेक्टर पी.एस. धु्रव ने 17 सितम्बर को अधिकारियों की टीम के साथ दो किलोमीटर पैदल चलकर रमदहा वाटरफॉल पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने वाटरफॉल के एकदम नजदीक जाने के रास्ते को फिलहाल पत्थरों से तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिए। 



दरअसल रमदहा जलप्रपात जाने के मार्ग में पर्यटकों का एक वाहन फंस जाने की वजह से रास्ता बाधित हो गया था, जिसकी वजह से कलेक्टर धु्रव अधिकारियों की टीम के साथ यहां पैदल चलकर पहुंचना पड़ा। गौरतलब है कि रमदहा फॉल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय से लगभग 140 किलोमीटर दूर भरतपुर जनपद में स्थित है। यह झरना एक छोटी सी पहाड़ी से निकलता है, इसकी ऊंचाई लगभग 120 फीट है। जंगलों के बीच स्थित रमदहा वाटरफॉल प्राकृतिक और बेहद मनोरम है। यह वाटरफॉल बनास नदी के किनारे स्थित है। इस वाटरफॉल से प्रवाहित जल बनास नदी में जाता है। इस वाटरफॉल को देखने के लिए हमेशा पर्यटक बड़ी संख्या आते रहते हैं।

रमदहा जलप्रपात बहुत ही गहरा है, यहां जाने पर सावधानी का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बीते दिनों मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के 6 पर्यटकों की मृत्यु रमदहा वाटरफॉल में डूबने की वजह से हो गई थी। इस वाटरफॉल के नजदीक जाकर नहाना, तैरना अथवा सेल्फी लेना बेहद खतरनाक है, क्योंकि यहां की बारीक रेत कब पैरों के नीचे से फिसल जाए और आप गहरे पानी में चले जाए पता ही नहीं चल पाता। ग्रामीणों के बताए मुताबिक रमदहा वाटरफॉल में डूबने की वजह से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

कलेक्टर पी.एस. धु्रव ने पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर वाटरफॉल से 500 मीटर को रेलिंग से घिरवाने के साथ ही रमदहा जलप्रपात को देखने के लिए पाथवे बनवाने के साथ ही सुरक्षित जगह सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था कराने के साथ ही इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने की निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने रमदहा जलप्रपात स्थल पर पर्यटकों के लिए सुरक्षा संबंधी चेतावनी का बोर्ड लगाए जाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार अशोक सिंह, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री, मनरेगा पीओ के.पी. सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

जलप्रपात में डूबने से छह लोगों की मौत, एक ही परिवार की दो बेटियां शामिल

No comments Document Thumbnail

कोरिया। जिले के रमदहा जलप्रपात में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई है। इन सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है। मृतकों में एक ही परिवार की दो बेटियों सहित तीन लोग शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये लोग कल कोटाडोल थाना क्षेत्र स्थित रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय जलप्रपात का जलस्तर बढ़ने से ये सभी लोग डूब गए। गोताखोरों की मदद से तीन लोगों का शव देर रात तक बरामद कर लिया गया था।



आज सुबह तीन अन्य लोगों का शव भी बरामद कर लिया गया। ये सभी लोग मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले थे। इस हादसे में एक युवती को कल ही गोताखारों की मदद से बचा लिया गया था। बचाव कार्य के दौरान क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो और जिला कलेक्टर घटनास्थल पर स्वयं मौजूद रहकर लगातार निगरानी कर रहे थे। इस बीच, रायपुर से गुजरने वाली खारून नदी में भी कल नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जाता है कि टिकरापारा, संतोषी नगर और बोरियाखुर्द के रहने वाले छह नाबालिग कल खारून नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

मुख्यमंत्री ने रमदहा जलप्रपात में हुए हादसे पर दुःख व्यक्त किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमदहा जलप्रपात में हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरिया कलेक्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि रमदहा जलप्रपात के बाहर बोर्ड में स्पष्ट चेतावनी लिखी है कि यहां नहाना सख्त मना है। इसके बाद भी परिवार वहां नहाने गया था। इन लोगों के द्वारा चेतावनी बोर्ड का पालन नहीं किया गया था।



उल्लेखनीय है कि आज रमदहा जलप्रपात में बैकुंठपुर मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर में एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के 7 लोग पानी में डूब गए, जिसमें से 2 को बाहर निकाल लिया गया है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है, जिसमें से एक की मृत्यु हो गयी है। दूसरे की हालत अभी सही है। शेष 5 लोगों की तलाश जारी है। सभी मध्यप्रदेश के निवासी हैं। पुलिस प्रशासन की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। इन लोगों के परिवार से भी सम्पर्क कर लिया है।

रमदहा जलप्रपात में सात लोग डूबे, तीन का शव बरामद, तलाश जारी

No comments Document Thumbnail

कोरिया। कोरिया जिले के रमदहा जलप्रपात में सात लोगों के डूबने की खबर है। इनमें से दो लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, एक युवती को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है, जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि, चार अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के भरतपुर विकासखंड स्थित रमदहा जलप्रपात में आज सात लोग पिकनिक मनाने गए हुए थे। इसी दौरान नहाते समय पानी के तेज बहाव में ये लोग डूब गए। सूचना मिलने के बाद कोटाडोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।



वहीं, एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि ये सभी मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के निवासी हैं। कोरिया जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस जलप्रपात में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, इसलिए इसे डेंजर जोन घोषित कर यहां नहाने की मनाही की गई है। उन्होंने लोगों से डैम में नहाने के लिए नहीं जाने की अपील की। इस बीच, क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो ने मामले की जानकारी लेकर जिला प्रशासन को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमदहा जलप्रपात में हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कलेक्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। 
इधर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पथर्री गांव में आज एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि इन बच्चों के माता-पिता खेत में काम करने गए हुए थे। बच्चे घर में अकेले थे और तीनों एक साथ तालाब में नहाने चले गए, तभी यह हादसा हो गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.