Media24Media.com: रक्षाबंधन पर्व

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रक्षाबंधन पर्व. Show all posts
Showing posts with label रक्षाबंधन पर्व. Show all posts

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन पर्व पर विशेष आयोजन

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नयापारा महासमुन्द में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः मुरली में मधुबन की राखी के संदेश का वाचन सेवा केंद्र संचालिका  बीके प्रीति दीदी ने किया। बड़ी संख्या में उपस्थितजनों को रक्षासूत्र बांधकर संकल्प पत्र लिया गया। जिसमें स्वेच्छा से किसी एक बुराई को त्यागने का संकल्प भरकर दिया गया।

वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम पत्रकारश्री को राखी बांधती हुई बीके प्रीति बहन

रक्षाबंधन उत्सव की शुरूआत वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम पत्रकारश्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहन कतारबद्ध होकर अपनी कलाई सजवाते रहे। उत्सव को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा था। भेंट स्वरूप सभी को प्रसाद (टोली) दी गई। कार्यक्रम में बीके भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी रही।

कतारबद्ध होकर राखी बंधवाते हुए बीके भाई


बहनों ने भाइयों के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम पत्रकारश्री, कुंजूराम रात्रे सहित सभी उपस्थित भाइयों ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।


रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में साय ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।

CG NEWS : ‘रक्षाबंधन’ पर्व पर सामान्य अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 


यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 19 अगस्त 2024, सोमवार को ‘रक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था। नवीन अधिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की गई है।

भारतीय डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर्व के लिए की गयी विशेष व्‍यवस्‍था

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्‍यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्राहकों के लिए विशेष व्‍यवस्‍थाएं की जा रही हैं । इस व्‍यवस्‍था के तहत विशेष राखी लिफाफा का प्रकाशन कराया गया ताकि इस लिफाफे का उपयोग कर राखियों को शीघ्रता से स्‍पीड-पोस्‍ट के माध्‍यम से प्रेषित किया जा सके । यह विशेष लिफाफा रायपुर प्रधान डाक घर सहित रायपुर संभाग के सभी डाकघरों में उपलब्‍ध कराया गया है ।


इसके अलावा राखी प्रेषण के लिए पुजारी पार्क के सामने, टिकरापारा, रायपुर स्थित नेशनल सार्टिंग हब में चौबीसों घंटे एवं प्रधान डाकघर में सुबह 08.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक और शहर एवं अन्‍य डाकघरों में स्‍पीड-पोस्‍ट बुकिंग की सुविधा उपलब्‍ध करायी गई है ।

अत्‍यधिक मात्रा में स्‍पीड-पोस्‍ट, रजिस्‍टर्ड पोस्‍ट, पार्सल बुकिंग के लिए रेलवे स्‍टेशन चौक के पास, गंज डाकघर परिसर में स्थित बल्‍क प्रोसेसिंग सेंटर में बुकिंग सुविधा उपलब्‍ध कराई गयी है, जहां बल्‍क में राखियां प्रेषित की जा सकती हैं ।

इस अवसर पर राखियां प्रेषित करने के लिए विशेष रूप से पीले रंग की पेटियां लगायी हैं ताकि बहनों की राखियां भाईयों तक शीघ्रता से पहुंचाई जा सके । 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.